विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एलुमनी मेल एवं शिक्षक अभिभावक संघ का गठन किया गया।
बुधवार को कालेज में आयोजित कार्यक्रम में डा. शोभित त्रिपाठी एलुमनी तेल अध्यक्ष, मोहम्मद फैजान उपाध्यक्ष, मोहम्मद मोनिश सचिव, नूर मोहम्मद कोषाध्यक्ष, डॉ. विवेक अग्रवाल सचिव पदेन और शिवानी बिष्ट, संजीव तिवारी, डोली, माहम्मद आलम सदस्य बनाए गए।
इसके बाद शिक्षक-अभिभावक संघ का गठन भी गया। इस दौरान रमेश कुमार अध्यक्ष, अमित शर्मा उपाध्यक्ष, डॉ. महेंद्र जोशी सचिव, उमर फारूख उपसचिव, अरुण दुबे कोषाध्यक्ष, प्रो. अमादुदुद्दीन अहमद व साहिल रजा सदस्य नामित किए गए हैं।
इस दौरान प्राचार्य प्रो. सुमिता श्रीवास्तव, संयोजक डा. महीपाल सिंह, डॉ. किरण कुमार पंत, डॉ. महेश मेवाफरोश, रेनू आदि मौजूद रहे।



