spot_img
spot_img
Tuesday, August 11, 2026
spot_img

काशीपुर : जूस के ठेले पर बेच रहा था अंग्रेजी शराब, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने जूस के ठेले पर शराब बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि नई आबकारी नीति के बाद शराब की दुकानें ना खुलने के कारणस्टेडियम तिराहे के पास वाली दुकान के सामने जूस का ठेला लगाने वाले युवक ने ही अंग्रेजी शराब बेचना शुरू कर दी। जिस पर किसी ने पुलिस को सूचना दी किकि स्टेडियम तिराहे के पास स्थित अंग्रेजी शराब की बंद पड़ी दुकान के बाहर जूस की दुकान पर अंग्रेजी शराब बेची जा रही है। सूचना मिलने के बाद कटोराताल पुलिस मौके पर पहुंची और मुखबिर का इशारा मिलने के बाद वहां जूस का ठेला लगाए एक युवक को अंग्रेजी शराब बेचते पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक दर्जन अंग्रेजी शराब के क्वार्टर बरामद किए।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुनील कश्यप पुत्र गंगाराम निवासी एसआरएफ फैक्ट्री के पास शांति नगर बताया। जिसके बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 60 एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles