spot_img
spot_img
Friday, March 13, 2026
spot_img

रामनगर के रिजोर्ट से दूल्हे की मां का ज्वैलरी और पैसों से भरा बैग चोरी

रामनगर (महानाद) : एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे की मां का ज्वैलरी व पैसों से भरा बैग चोरी हो गया। सीसीटीवी कैमरे में 2 लोग उक्त बैग चोरी कर लेजाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

एमएल पैलेस, आर्य समाज रोड, मौहल्ला ठेर, संभल निवासी विकास अग्रवाल पुत्र महेन्द्र कुमार ने रामनगर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 03.11.2025 को उनकी बेटी अलीशा अग्रवाल का विवाह टियारा रिजोर्ट रामनगर में था, जिसमें वर-वधू पक्ष के लगभग 300 लोग आये थे, जो उनके परिचित ही थे। दिन में हल्दी व अन्य रस्में सम्पन्न हुईं एवं रात्रि में विवाह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। विवाह के दौरान वर व वधू के आशीर्वाद का कार्यक्रम समय लगभग प्रातः 1.00 बजे प्रारंभ हुआ।

विकास अग्रवाल ने बताया कि उनके दामाद शुभांकर अग्रवाल की माता कंचन अग्रवाल के पास एक भूरे रंग का तनीदार बैग था, जिसके अन्दर कुछ सोने के गहने तथा नकद रुपये और शादी में मेहमानो से मिले 30-40 लिफाफे एवं उनका मोबाइल फोन था। उक्त बैग को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा समय लगभग 1.50 बजे आशीर्वाद समारोह में मैदान से चोरी कर लिया गया।

विकास अग्रवाल ने बताया कि जब उन्होंने विवाह समारोह मे बनी वीडियो व होटल मे लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को चैक किया तो उसमें दो व्यक्ति बैग ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिनको उन्होंने शादी में नहीं बुलाया था। उक्त दोनों व्यक्तियो द्वारा ही उनका बैग व सामान चोरी किया है। उन्होंने उक्त अज्ञात चोरो के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही कर उनका सामान वापस दिलाने की मांग की है।

विकास अग्रवाल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई सोमेन्द्र सिंह के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles