spot_img
spot_img
Tuesday, May 5, 2026
spot_img

फर्जी रजिस्ट्री मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, लापरवाही बरते पर चौकी प्रभारी जाखन पुलिस कार्यालय से सम्बद्ध

देहरादून (महानाद) : देहरादून के बहुचर्चित फर्जी रजिस्ट्री मामले में पुलिस ने मुजफ्फरनगर के हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

आपको बता दें कि विगत 15 जुलाई 2023 को सहायक महानिरीक्षक निबंधन देहरादून संदीप श्रीवास्तव व जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति की जांच रिपोर्ट बाबत अज्ञात आरोपियों की मिलीभगत से धोखाधड़ी की नीयत से आपराधिक षडयन्त्र रचकर उप निबधक कार्यालय प्रथम/द्वितीय जनपद देहरादून में भिन्न-भिन्न भूमि विक्रय विलेख से सम्बन्धित धारित जिल्दों के साथ छेड़छाड़ कर अभिलेखो की कूटरचना करना के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। उपरोक्त प्रकरण की जांच एसपी ट्रेफिक के नेतृत्व में गठित एसआईटी द्वारा की जा रही है।

एसआईटी द्वारा रजिस्ट्रार ऑफिस से जानकारी करते हुए रिंग रोड से सम्बन्धित 30 से अधिक रजिस्ट्रियों का अध्ययन कर सभी लोगों से पूछताछ की गई जिसमें कुछ प्रोपर्टी डीलर के नाम प्रकाश में आये, जिनसे गहन पूछताछ में उक्त फर्जीवाड़े में कई लोगों के नाम प्रकाश में आये। टीम द्वारा कई संदिग्धों के विभिन्न बैंक अकाउण्टों का भी अवलोकन किया गया, जिसमें करोड़ों रुपयो का लेन-देन होना पाया गया। इन लोगांे द्वारा बनाये गये दस्तावेजों को रजिस्ट्रार कार्यालय से प्राप्त करने पर कई फर्जीवाड़े का होना भी पाया गया।

जिसके बाद पुलिस ने सन्तोष अग्रवाल, दीप चन्द अग्रवाल, मक्खन सिंह, डालचन्द, वकील इमरान अहमद, अजय सिंह क्षेत्री, रोहताश सिंह, विकास पाण्डे, कुंवर पाल उर्फ केपी, वकील कमल विरमानी को गिरफ्तार किया था। इन लोगों से विस्तृत पूछताछ में कई अन्य लोगों के नाम भी प्रकाश में आये थे जिनकी जिनकी तलाश में गठित टीम द्वारा लगातार दबिशें, पतारसी सुरागरसी की जा रही है। पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आया कि राजपुर रोड जाखन में स्थित भूकृस्वामी स्वरूप रानी की भूमि के भी विलेख कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर पूर्व की भांति तैयार कर मुजफ्फरनगर निवासी मांगे राम के नाम किये गये और उन्हें भी रजिस्ट्रार रिकॉर्ड रूम में चढ़ाया गया। तत्पश्चात यह भूमि रेखा शर्मा से देहरादून निवासी कमल जिंदल को यह बेची गयी। एसआईटी टीम ने दस्तावेजों की जांचोपरान्त 28 सितम्बर की शाम को मुजफ्फरनगर के हिस्ट्रीशीटर विशाल को गिरफ्तार किया गया।

एसआई सुमेर कुमार द्वारा आरोपी के विरुद्ध ठोस कार्रवाई न करने पर लापरवाही करने के संदर्भ में एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने सुमेर कुमार को तत्काल पुलिस कार्यालय अटैच कर दिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles