spot_img
spot_img
Wednesday, July 1, 2026
spot_img
Home Blog Page 1879

अपना घर बेचकर आज सड़कों पर किताब घर बना रहा है ‘हैलमेट मैन’

0

विकास अग्रवाल
वाराणसी (महानाद) : हेलमेट मैन ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 में जीवन रक्षा के लिए पुरानी पुस्तकें लेकर हेलमेट का वितरण किया। उक्त कार्यक्रम 18 जनवरी से लेकर 17 फरवरी तक चलेगा।

बता दें कि पिछले एक सप्ताह से आदित्य सर्विस एचपी पेट्रोल पंप पर, जहां पुरानी पुस्तक देने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की लाइन लगी रहती है, क्योंकि पुस्तक देने वालों को बदले में एक हेलमेट प्राप्त होता है। हेलमेट मैन राघवेंद्र कुमार का कहना है गली-गली में लाइब्रेरी खुलेगा, वहीं किसी घर का चिराग भी नहीं बुझेगा। जिस घर में पुरानी पुस्तक होगी अब उस घर में हेलमेट होगा। जहां 8 साल की उम्र से लेकर 80 साल के उम्र के लोग लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। कुछ लोग ऐसे भी पुस्तक लेकर पहुंचे हैं जो एक ही पुस्तक से 2 पीढ़ी पास हो चुके हैं। उनका कहना है शिक्षा कभी पुरानी नहीं होती जो हमेशा जीवन के साथ रहती है। लेकिन दुर्घटना का कोई भरोसा नहीं। कभी भी घट सकती है। इसलिए अभियान को सुनकर बहुत खुशी मिली। मेरे पास 40 साल पहले की पुस्तक अलमारी में पड़ी थी। जो अब हमारे किसी काम कि नहीं। लेकिन हेलमेट की जरूरत प्रतिदिन रहती है।

हेलमेट मैन का कहना है मैं कोई सरकार नहीं जो राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जागरूकता के नाम पर पूरे महीने जनता से वसूली करके राजस्व मजबूत करती है। लेकिन दुर्घटना के आंकड़ों को कम करने में हमेशा फेल हो जाती है। यह अलग बात है सरकार को मेरा कार्य पसंद नहीं। क्योंकि वह चालान के नाम पर वसूली करते है बदले में कुछ भी नहीं देते। लेकिन मैं चालान दिखाने वालों को एक हेलमेट के साथ 5 लाख का दुर्घटना बीमा देता हूं। बदले में सरकार या प्रशासन द्वारा कोई सहानुभूति भी नहीं मिली। लेकिन मेरे हेलमेट से लोगों की जान बचती है तो लोग बहुत दुआएं देते हैं। मेरे द्वारा दी गई पुस्तक पढ़कर बच्चे जब प्रथम स्थान लाते हैं तो मुझे अपने कार्य पर गर्व होता है। इस करोना महामारी के बीच अपने अभियान को बंद नहीं होने दिया। लोगों से पुस्तक नहीं ले सकता था मगर हेलमेट देने का जुनून को रोक नहीं पाया। क्योंकि 2014 में नोएडा एक्सप्रेस वे पर हेलमेट नहीं होने की वजह से सड़क दुर्घटना में मेरे मित्र के मौत हो गई थी। गार्जियन बच्चों के लिए शिक्षा के ऊपर लाखों करोड़ों खर्च करते हैं मगर एक हेलमेट के प्रति जागरूक नहीं कर पाते।

मैं हर दिन दुर्घटना की खबरें पढ़कर दुखी रहता हूं इसीलिए प्रतिदिन सड़कों पर हेलमेट देता रहता हूं। इस सड़क दुर्घटना को जड़ से खत्म करने के लिए भारत को 100 प्रतिशत साक्षर कर रहा हूं। क्योंकि मेरे दोस्त के मरने के बाद उसकी पुस्तक किसी जरूरतमंद बच्चे को दिया था। उसको पढ़ने के बाद वह जिले में प्रथम स्थान लाया। तब से मैंने अपना लक्ष्य बनाया जो कोई मुझे पुस्तक देगा, मैं उसे हेलमेट दूंगा और आज ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र में लाइब्रेरी बना चुका हूं। चैराहों पर बुक बैंक बाॅक्स लगाकर लाइब्रेरी तक पुस्तक पहुंचा रहा हूं। जहां लाखों बच्चों को आसानी से पुस्तके मिल रही हं।ै

पिछले 7 साल से 48,000 हेलमेट बांटकर 6 लाख बच्चों तक निःशुल्क पुस्तकें दे चुका हूं। यह देश मेरा नहीं हम सभी का है। लेकिन सब की सोच एक जैसी नहीं। क्योंकि हमारा भारत मुगलों के बाद अंग्रेजों का गुलाम रहा जो शिक्षा में काफी पीछे रह गया। भारत को गुलामी से आजादी मिली। संविधान सबके लिए एक बना। लेकिन आज 74 साल बाद भी भारत सौ प्रतिशत साक्षर नहीं बना। क्योंकि शिक्षा कुछ पूंजीपतियों की गुलाम रह गई। जो उच्च शिक्षा प्राप्त करने की सबके बस की बात नहीं। जहां गली-गली में पुस्तकालय होना चाहिए आज मंदिर और मस्जिद पाए जाते हैं।

हेलमेट मैन के अभियान से जिन बच्चों के लिए महंगी पुस्तक खरीदने का एक सपना हुआ करता था आज उन्हें निःशुल्क प्राप्त हो रहा है। जो 2021 में अलग-अलग नई जगह पर 21 लाइब्रेरी बना रहे हैं। जहां कोई भी बच्चा छठी क्लास से लेकर ग्रेजुएशन तक की किताबें निःशुल्क ले सकता है। पुस्तक लेने के लिए उन्हें अपना स्कूल काॅलेज का पहचान पत्र दिखाना होगा और अपने क्लास की पढ़ी हुई पुस्तक देना होगा। यह अलग बात है अपनी वाहवाही के लिए भारत के मंत्री सम्मानित करते हैं लेकिन मदद के नाम पर कोसों दूर रहते हैं।

पुलिस ने निकाली यातायात जागरूकता रैली

0

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : कोतवाली पुलिस द्वारा 32 वें सड़क सुरक्षा माह के दौरान यातायात नियमों से संबंधित जन जागरूकता अभियान चलाया गया।

बता दें कि रामनगर कोतवाली पुलिस द्वारा 32 वें सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आम जनता को जागरूक करने को लेकर जागरूकता अभियान तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु 9ः30 बजे रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान आने जाने वाले लोगों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जानकारी दी गई तथा लोगों को लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज गैरोला, कोतवाल अबुल कलाम, एसएसआई जयपाल सिंह चौहान सहित कई एसआई व पुलिसकर्मी मौजूद थे।

आर्ना फाउंडेशन ने युवा दिवस पर आयोजित किया ‘मानवता रत्न सम्मान समारोह’

0

रायपुर (महानाद) : युवा दिवस के उपलक्ष्य में आर्ना फाउंडेशन ने मानवता रत्न सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें अब तक जिन युवाओं ने सामाज में अपनी एक सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार, न्यूज एंकर, वाहन सेवा, रक्त दान, सफाई कर्मी, पशुओं की भोजन व्यवस्था के रुप में अपनी सेवाएं दी हैं, उन्हें सम्मानित किया गया।

आर्ना फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश बरलोटा, संस्थापक उपाध्यक्ष रूना शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगो ने प्रतिभाग किया। साथ ही ब्यूटी आइकाॅन इंडिया नेशनल पेजेंट पोस्टर का विमोचन भी किया गया जो आने वाले महीने मंे पूरी सावधानी, सुरक्षा और गरिमा के साथ करवाया जायेगा।

मुख्य अथिति पदम् विभूषण तीजन बाई, कल्याण जी जाना, पूर्व डीजीपी राजीव श्रीवास्तव, एएसपी सुरेशा द्वेदी, बालकिशोर बैरवा, राजेश बरलोटा, पदम जैन, तरुण कुमार, डाॅ. अजय सहाय सहित छत्तीसगढ़ से 50 विभिन्न क्षेत्रों से समाजसेवक और अपने क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वालों का सम्मानित किया गया।

चेहरा घोषित करने को परेशान है हरीश रावत : भगत

0

विकास अग्रवाल

देहरादून (महानाद) : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत जनता के बाद उनकी पार्टी हाई कमान के द्वारा भी दरकिनार किए जाने से परेशान है।

भगत ने उन पर की गए टिप्पणी का सयंमित जबाब देते हुए कहा कि हरीश रावत सुर्ख़ियो में रहने के लिए सुबह शाम नाश्ते की टेबल से लेकर दोपहर और रात में पहाड़ी व्यंजनों और उत्पादों का सहारा लेते रहे है। उनकी खान पान और पहाड़ प्रेम की नोटंकी से अब लोग ऊब गए है।

उन्होंने कहा कि अगर, वह पहाड़ और संस्कृति सहित पहाड़ के उत्पादों के प्रति इतने ही सजग होते तो अपने मुख्यमंत्री रहते हुए इस दिशा में ठोस कदम उठाते। कोदा, झंगोरा, गीन्थी, माल्टा और कई पार्टिया करने वाले रावत आज अब खुद को जमीन से जुड़े होने का नाटक लोगो और अपनी पार्टी के लोगो के सामने कर रहे है। असल में हरीश रावत आहत और परेशान है। वह पहले अपने समर्थको को भड़काकर हाई कमान पर दबाव बना रहे थे कि उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करे,लेकिन अब हाई कमान ने भी दो टूक उन्हें सुना दी है।

भगत ने कहा कि हरीश रावत 2017 में कांग्रेस पार्टी के चेहरा थे, लेकिन उनके कार्यकाल की अराजकता और घपले घोटालो ( जिनको वह विकास कहते है ) ने पार्टी का बेडा गर्क कर दिया। उन्होंने कहा की उनके बयान किसी को हंसा सकते है लेकिन हरीश रावत के काम रुला सकते है यह प्रमाणित है।

भगत ने हरीश रावत के कार्यकाल को प्रदेश की जनता के लिए सर्वाधिक अराजकता व रुलाने वाला बताते हुए उनके कार्यकाल के दौरान एक कार्यकम में उनके पांव पर लौटती और दुःख से कराह रही महिला की पीड़ा पर भी न पसीजने वाले रावत का हँसता हुआ चेहरा सबको याद है।

दामाद ने पीट -पीट कर ससुर की ले ली जान

0

रिम्पी बिष्ट

हल्द्वानी (महानाद) : हेड़ा गज्जर (गोरापड़ाव) क्षेत्र में एक अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम रोशन लाल है और उसके घर में ही उसके दामाद और समधी ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक रोशन लाल की बेटी की शादी डेढ़ महीने पहले गोपाल सक्सेना के साथ हुई जोकि पास में ही रहकर बटाई का काम करता है। लेकिन पत्नी से मारपीट करने की वजह से पत्नी अपने पिता रोशन लाल के घर मायके आ गई। और जब पति गोपाल सक्सेना और समधी नंदराम अपनी बहू को मायके से ससुराल ले जाने के लिए आए तो इस बीच कहासुनी के बाद झगड़ा हुआ और रोशन लाल के दामाद गोपाल सक्सेना और नन्द राम ने पीट-पीटकर रोशन लाल की हत्या कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही मंडी चौकी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों ही परिवार आस पास रहकर बटाईदारी का काम करते है।

आजम खां पर बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी से वापिस ली 70 हेक्टेयर जमीन

0

शिशिर भटनागर
रामपुर (महानाद) : सपा सांसद मौहम्मद आजम खां पर बड़ी कार्रवाई हुई है। जौहर ट्रस्ट द्वारा जौहर यूनिवर्सिटी के लिए खरीदी गई लगभग 70 हेक्टेयर जमीन को शासनादेश के उल्लंघन की जद में आ गई है। एडीएम (प्रशासन) जगदंबा प्रसाद गुप्ता की कोर्ट ने जौहर विवि की यह जमीन राज्य सरकार में निहित करने का फैसला सुनाते हुए एसडीएम सदर को जमीन पर कब्जा लेकर इसे इंद्राज कराने का आदेश दिया है।

बता दें कि जौहर ट्रस्ट के नाम पर 2005 से लेकर अब तक लगभग 75.0563 हेक्टेयर जमीन खरीदी गई थी। मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व वाली सपा सरकार की कैबिनेट के फैसले में जौहर ट्रस्ट द्वारा खरीदे जाने वाली जमीन पर स्टांप शुल्क से छूट दी थी। ट्रस्ट के नाम पर जो 70.005 हेक्टेयर जमीन खरीदी गई उसके लिए स्टांप शुल्क का भुगतान नहीं किया गया। कैबिनेट से जो प्रस्ताव पास हुआ था, उसमें शर्त थी कि ट्रस्ट की ओर से लोकहित से जुड़े कार्य कराने होंगे। अल्पसंख्यक, गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देनी होगी।

पिछले साल डीएम के आदेश पर एसडीएम सदर ने जौहर ट्रस्ट की इस जमीन की जांच की, जिसमें पाया गया कि जौहर ट्रस्ट ने जौहर विवि के लिए खरीदी 70.005 हेक्टेयर जमीन में शासन की शर्तों का उल्लंघन किया है। जिसके बाद एडीएम कोर्ट में वाद दायर कराया गया। जौहर ट्रस्ट की ओर से उनके अधिवक्ता ने दलील दी थी कि आरोप निराधार हैं। जबकि, डीजीसी रेवेन्यू ने एसडीएम की जांच को कोर्ट में सही करार दिया था। दोनों पक्षों को सुनने के बाद शनिवार को इस मामले में एडीएम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया, जिसमें जौहर ट्रस्ट की 70.005 हेक्टेयर जमीन सरकार में निहित करने का आदेश दिया गया है। कोर्ट ने एसडीएम सदर को आदेश के अनुपालन के लिए कहा है।

जिला शासकीय अधिवक्ता अजय तिवारी ने बताया कि वर्ष 2005 में शासनादेश के तहत साढ़े बारह एकड़ से अधिक भूमि खरीदने की अनुमति सरकार ने प्रदान की थी। शासनादेश में जो शर्तें थीं, उसमें एक शर्त यह भी थी कि शासनादेश की किसी शर्त का उल्लंघन किया जाता है तो यह भूमि राज्य सरकार में निहित मानी जाएगी। एसडीएम की जांच में शासनादेश में दी गई शर्तों का उल्लंघन पाया गया।

डीजीसी रेवेन्यू अजय तिवारी ने बताया जौहर ट्रस्ट की ओर से जौहर विवि के लिए 70.005 हेक्टेयर जमीन स्टांप मुक्त खरीदी गई थी। जमीन की खरीद के लिए शर्त थी कि इसका उपयोग चैरिटी के कार्यों के लिए होगा, जिसका उल्लंघन हुआ। इस मामले में एडीएम कोर्ट ने संबंधित भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेश दिए हैं। एसडीएम सदर को आदेश दिए हैं कि वह इस भूमि पर कब्जा लेकर इसे अभिलेखों में इंद्राज कराएं।

प्रेमी और उसके दो साथियों के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

0

अफजलगढ़ (महानाद) : अवैध संबंधों के चलते एक पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दो साथियों के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। स्वाट टीम और पुलिस ने महिला सहित चार आरोपियों को हत्या में प्रयुक्त डंडा, मोबाइल, एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया है।

मामले का खुलासा करते हुए बिजनौर के एसपी डाॅ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि विगत 14 जनवरी को वीरपाल सिंह का शव अफजलगढ़ क्षेत्र ग्राम हरपुर के जंगल मे मिला था। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता को लेते हुए हत्या के खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी सुनीता से पूछताछ की तो पता चला कि वीरपाल के भतीजे सोमपाल से सुनीता के नाजायज संबंध हैं। सुनीता ने सोमपाल व उसके दो साथियों के साथ मिलकर वीरपाल की हत्या की थी।

पुलिस व स्वाट टीम ने सोमपाल व उसके दोस्तों लवकुश व अनस को ग्राम मौहम्मदपुर राजोरी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों से एक डंडा, मोबाइल व एक मोटरसाइकिल बरामद करते हुए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।

हल्दुआ के पास आल्टो से भिड़ी स्कूटी, रामनगर की एक युवती की मौत, एक घायल

0

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : काशीपुर-रामनगर रोड पर हल्दुआ में ध्यानी फार्म के पास एक स्कूटी की आल्टो से भिड़ंत हो गई। जिसमें एक युवती की मौत हो गई जबकि दूसरी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

पीरूमदारा चैकी इंचार्ज कविंद्र शर्मा ने बताया कि काशीपुर की ओर से रामनगर को दो युवतियां स्कूटी से आ रही थीं। हल्दुआ के ध्यानी फार्म के पास उनकी स्कूटी रामनगर की ओर से आ रही आल्टो से भिड़ गई। जिसमें मौहल्ला मोतीमहल निवासी रिया पाठक पुत्री रघुवर दत्त पाठक उर्फ फौजी की मौके पर ही मौतू हो गई। मृतक मदर ग्लोरी स्कूल की कक्षा 9 की छात्रा थी। वहीं कोसी रोड निवासी उसकी दोस्त वंशिका गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे काशीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तराखंड रत्न से सम्मानित हुए बागेश्वर के ललित जोशी

0

 बागेश्वर/देहरादून : सीआईएमएस कॉलेज देहरादून में ऑल इंडिया कांफ्रेस ऑफ इंटेलेक्चुअल का 42 अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 से अधिक गणमान्य व्यक्तियों को उत्तराखण्ड रत्न से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कॉलेज में शौर्य दीवार का अनावरण किया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ऑल इंडिया कांफ्रेस ऑफ एंटेलेक्चुअल के अधिवेशन में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत तथा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार उत्तराखंड, प्लानिंग कमिशन के डिप्टी चैयरमैन विनय रोहेला, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डा0 आर0के0जैन, आर्बिटेशन कौंसिल के चैयरमैन जस्टिस राजेश टंडन, एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ हेम चंद्र पांडेय, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्विद्यालय के कुलपति पी0पी0ध्यानी द्वारा समाज सेवी एडवोकेट ललित जोशी को संयुक्त रूप से “उत्तराखंड रत्न” से सम्मानित किया। बागेश्वर जनपद के ग्राम हरखोला निवासी ललित जोशी  विगत 15 वर्षों से सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान चला रहे हैं।

उत्तराखण्ड रत्न मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने बताया कि कक्षा 8 तक की पढ़ाई बागेश्वर में पूरी करने के बाद जब वह आगे की पढ़ाई के लिए हल्द्वानी व देहरादून जैसे शहरों की ओर निकले तो उन्हें यहां स्कूली बच्चों से लेकर युवा तक नशे में गिरफ्त में दिखाई दिए, तब से उन्होंने नशे के खिलाफ जंग लड़ने की ठानी और अपने इस प्रयास में वह सफल भी हुए। विगत 15 वर्षों में वह हजारों युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकाल चुके हैं। उन्होंने मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति तथा सजग इंडिया संस्था के तहत नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाकर “नशे को ना, जिंदगी को हाँ” का नारा देते हुए युवाओं से व्यसन मुक्त रहने की अपील की है। विगत कई वर्षों से वह लगभग एक हजार से अधिक स्कूलों में जाकर लगभग 5 लाख छात्र-छात्राओं व युवाओं को नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक कर चुके हैं। उनके द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान की वीडियो सजग इंडिया यूट्यूब चैनल पर भी उपलब्ध हैं, उनकी इन वीडियोज को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

घोर कलियुग : प्रेमी गंगनहर में फेंक आया प्रेमिका के दो मासूम बच्चे, एक की मौत एक लापता

0

सत्तार अली
रुड़की (महानाद) : रुड़की के मंगलौर में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के दोनों बच्चों को मारने की इरादे से गंगनहर में फेंक दिया, जिसमें नहर के पानी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई है। जबकि पुलिस दूसरे बच्चे की तलाश में जुटी है।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के दो मासूम बच्चों को गंगनहर में धक्का दे दिया। जिसमें एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। जबकि दूसरे बच्चे की जल पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।

रुड़की एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि साल 2019 में सुमन के पति की होली के दिन मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपने दोनों बच्चों को लेकर अपने कथित प्रेमी लाखन के घर चली गई थी। तब से वह लाखन के साथ ही ग्राम दहियाकी में किराए पर रह रही थी। 16 जनवरी को महिला काम करने कंपनी में गई थी, उसके दोनों बच्चे घर पर ही थे। जिसके बाद आरोपी लाखन दोनों बच्चो को गंगनहर के पास ले गया और एक-एक करके दोनों को नहर में धक्का दे दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक बच्चे का शव बरामद कर लिया है और दूसरे बच्चे की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।

पूछताछ करने पर प्रेमी लाखन ने पुलिस को बताया कि वह दोनों बच्चों से वह नफरत करता था और उन्हें रास्ते से हटाना चाहता था। 16 जनवरी को जब सुमन फैक्ट्री में काम करने गई तभी कथित प्रेमी ने मौका पाकर दोनों बच्चों को मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित गंगनहर में धक्का दे दिया और बच्चों के गुम होने की जानकारी दी। जिसके बाद ग्रामवासियों ने पुलिस को बच्चों के गुम होने की सूचना दी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चों की तलाश शुरू की। पुलिस ने सख्ती से प्रेमी लाखन से पूछताछ की तो लाखन टूट गया और सारा माजरा सामने आ गया। पुलिस ने बड़े बेटे जिसकी उम्र 7 साल है, का शव आसफनगर झाल से बरामद कर लिया है। जल पुलिस के साथ एनडीआरएफ की टीम दूसरे बच्चे की तलाश कर रही है।