spot_img
spot_img
Saturday, June 27, 2026
spot_img
Home Blog

शातिर हिस्ट्रीशीटर पिद्दा अपने साथी के साथ गिरफ्तार, 45 मुकदमें हैं दर्ज

0

हल्द्वानी (महानाद) : एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के कुशल निर्देशन में लालकुआं पुलिस को मिली बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने लालकुआं सहित काठगोदाम व मुखानी की 7 दुकानों की चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए शातिर हिस्ट्रीशीटर पिद्दा को उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पिद्दा पर 45 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने उनके पास से 2.28 लाख रुपये से अधिक की नकदी, चोरी की मोटरसाइकिल व मोबाइल बरामद किये हैं।

आपको बता दें कि एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के कुशल निर्देशन में अपराध एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी मनोज कुमार कत्याल, सीओ अमित कुमार तथा कोतवाली प्रभारी लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में चौकी हल्दूचौड़ पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए शातिर हिस्ट्रीशीटर प्रमोद कुमार आर्य उफ पिद्दा एवं उसके साथी राजू बहादुर को गिरफ्तार किया है।

विदितहो कि दिनांक 24.05.2026, 9.06.2026 व 15.06.2026 को कोतवाली लालकुंआ क्षेत्र में अज्ञात चोरांे द्वारा देर रात बंद दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटनाओं को अन्जाम दिया गया। मामलों की गम्भीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल द्वारा एसपी मनोज कत्याल को उपरोक्त चोरी की घटनाओं का त्वरित खुलासा करने, आरोपियों की गिरफ्तारी करने तथा चोरी की सम्पत्ति बरामदगी के सख्त निर्देश दिये गये। जिस आदेश के क्रम में चोरी का त्वरित अनावरण करने हेतु टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण, मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर सघन सुरागरसी एवं पतारसी की गई, जिसके फलस्वरूप दिनांक 26.06 2026 को दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों से पूछताछ में कोतवाली लालकुआं के 4, मुखानी के 2 तथा काठगोदाम के 1 चोरी के मुकदमों का सफल अनावरण हुआ। इनमें दुकानों के ताले तोड़कर नकदी चोरी करने तथा मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं शामिल हैं।

पुलिस टीम में एसआई अर्जुन गिरी गोस्वामी, कां. कुबेर सिंह, मनीष शर्मा तथा राजेश कुमार शामिल थे। एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2,500 रुपए के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

यात्रियों को मिलेगी हरिद्वार के जाम से मुक्ति, 2 बाईपास हैं तैयार

0

हरिद्वार (महानाद) : आगामी कुंभ-2027 को ध्यान में रखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) हरिद्वार में सड़क अवसंरचना को मजबूत करने के लिए तेजी से कार्य कर रहा है।

हरिद्वार में निर्माणाधीन स्पर टू हरिद्वार और हरिद्वार बाईपास (पैकेज-1) परियोजनाएं पूर्ण होने के बाद न केवल शहर के भीतर यातायात का दबाव कम करेंगी, बल्कि बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को भी सुगम एवं निर्बाध यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगी।

एनएचएआई द्वारा विकसित की जा रही 51 किलोमीटर लंबी छह-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड स्पर टू हरिद्वार परियोजना का लगभग 92 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इस परियोजना के अंतर्गत अब तक 46 किलोमीटर छह-लेन मार्ग का निर्माण पूरा किया जा चुका है। यह कॉरिडोर दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे को हरिद्वार से जोड़ते हुए हलगोया मुस्तकम से प्रारंभ होकर भड़ेड़ी राजपूताना स्थित मौजूदा राष्ट्रीय राजमार्ग-58 तक पहुंचेगा। परियोजना के पूर्ण होने से दिल्ली, मेरठ, सहारनपुर तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हरिद्वार आने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश से पहले ही एक वैकल्पिक, तेज और निर्बाध मार्ग उपलब्ध होगा।

इसी प्रकार 15 किलोमीटर लंबे हरिद्वार बाईपास (पैकेज-1) का लगभग 77 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है तथा अब तक 9 किलोमीटर फोर-लेन सड़क का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। यह बाईपास बहादराबाद से प्रारंभ होकर एनएच-34 पर चंडी देवी मंदिर के निकट समाप्त होगा। इसके संचालन में आने के बाद हर की पैड़ी, चंडी चौक, शंकराचार्य चौक सहित शहर के भीतरी हिस्सों में यातायात का दबाव उल्लेखनीय रूप से कम होने की उम्मीद है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों दोनों को जाम से राहत मिलेगी।

इन दोनों परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद हरिद्वार की यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा। वर्तमान में हरिद्वार आने वाले अधिकांश वाहन शहर के भीतर से होकर गुजरते हैं, जिससे सप्ताहांत, त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के दौरान प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लग जाता है। हरिद्वार में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एनएचएआई सड़क अवसंरचना को चरणबद्ध तरीके से सुदृढ़ कर रहा है।

स्पर टू हरिद्वार परियोजना बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश से पहले ही वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराएगी, जबकि हरिद्वार बाईपास शहर के भीतर अनावश्यक यातायात दबाव को कम करेगा। इससे स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों और श्रद्धालुओं सभी को कम समय में सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा।

इसके अलावा, हरिद्वार-मुजफ्फरनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुरकाजी, फलौदा, मंगलौर, बहादराबाद और ज्वालापुर जैसे भीड़भाड़ वाले जंक्शनों पर फ्लाईओवर, व्हीक्युलर अंडरपास (वीयूपी) तथा सर्विस रोड का निर्माण भी किया जा रहा है। इन कार्यों के पूरा होने से दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा बढ़ेगी, चौराहों पर यातायात का दबाव कम होगा और आगामी कुंभ के दौरान वाहनों का संचालन अधिक व्यवस्थित ढंग से किया जा सकेगा।

एनएचएआई द्वारा पूर्व में विकसित मुजफ्फरनगरदृनेपाली फार्म चार-लेन राष्ट्रीय राजमार्ग पहले से ही संचालन में है, जो हरिद्वार, ऋषिकेश और चारधाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को बेहतर और सुगम कनेक्टिविटी प्रदान कर रहा है। आगामी कुंभ के दौरान भी यह मार्ग यातायात के दबाव को कम करने और वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यातायात को और अधिक सुरक्षित एवं स्मार्ट बनाने के लिए एनएचएआई हरिद्वारदृमुजफ्फरनगर, स्पर टू हरिद्वार तथा हरिद्वार बाईपास मार्गों पर एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (एटीएमएस) भी लागू कर रहा है। इस प्रणाली के माध्यम से यातायात की रियल-टाइम निगरानी, सड़क उपयोगकर्ताओं को आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराने, यातायात नियमों के अनुपालन पर नजर रखने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

haridwar_bypass_news

रामनगर : चोरी की स्कॉर्पियो के साथ तड़ीपार गिरफ्तार

0

सलीम अहमद
रामनगर (नैनीताल) : कोतवाल सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरी की गई स्कॉर्पियो के साथ एक तड़ीपार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।

आपको बता दें कि दिनांक 9.06.2026 को सफीक हैदर पुत्र सबी हैदर निवासी हिम्मतपुर ब्लॉक, पीरूमदारा, रामनगर ने पुलिस को एक तहरीर देकर बताया कि चार युवक उसके साथ मारपीट, गाली गलौज कर व जान से मारने की धमकी देकर उसकी उसकी स्कॉर्पियो कार, नकद पैसे व चांदी की चैन लूट कर ले गये।

तहरीर के आधार पर ने की लाकर दाखिल की जिस आधार पर धारा 115(2)/309(4)/351(3)/352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की गई।

मामले का गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में एसपी मनोज कुमार कत्याल, सीओ अमित कुमार सैनीके पर्यवेक्षण तथा कोतवाल सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित की गई पुलिस टीम द्वारा योगेश सागर उर्फ मंकू पुत्र छत्रपाल सिंह निपासी ग्राम लूटाबड़, रामनगर को चैकिंग के दौरान लूटी गई स्कॉर्पियो के साथ हाथीडगर से गिरफ्तार कर लिया।

विदित हो कि योगेश सागर उर्फ मंकू को मार्च 2026 में डीएम नैनीताल के आदेश के अनुपालन मे 6 माह के लिए जिला बदर किया गया था, परन्तु वह बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के जिला नैनीताल की सीमा से गिरफ्तार हुआ है, जिस पर अभियुक्त के विरुद्ध अन्य अभियोग धारा 3/10 गुण्डा अधिनियम पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम मेंदृएसआई वीरेन्द्र बिष्ट, कां. प्रयाग कुमार, कविन्द्र सिंह शामिल मौजूद थे।

काशीपुर : चोरी की 6 बाइकों के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार

0

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : आईटीआई कोतवाली पुलिस ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपराधमुक्त उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहे एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में 2 शातिर चोरों को चोरी की 6 बाइकों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आपको बता दें कि एसएसपी अजय गणपति द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत एसपी स्वप्न किशोर सिंह के निर्देशन एवं सीओ प्रशांत कुमार के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई विक्रम सिंह राठौर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था।

गठित टीम द्वारा विगत माह चैती मेला, काशीपुर के दौरान हुई वाहन चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण हेतु लगातार सुरागरसी-पतारसी, सीसीटीवी फुटेजों का अवलोकन एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी क्रम में दिनांक 24.06.2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पीएम आवास योजना से लगभग 100 मीटर आगे चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई।

पूछताछ एवं तलाशी के दौरान अभियुक्त निखिल गोस्वामी (19 वर्ष) पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी महेशपुरा, काशीपुर, हाल निवासी निकट ढेला पुल, प्रगति हॉस्पिटल के पीछे, काशीपुर तथा पिंटू (27 वर्ष) पुत्र हरकेश निवासी वार्ड नं.-04 मसवासी, स्वार जनपद रामपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम को देखकर उनका एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से थाना आईटीआई में पंजीकृत 2 मुकदमों से संबंधित चोरी की 2 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा चैती मेला काशीपुर एवं काशीपुर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से चोरी कर एक खण्डहर में छिपाकर रखी गई 4 अन्य मोटरसाइकिलें भी उनकी निशानदेही पर बरामद की गईं।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे नशे की लत एवं अपने अन्य खर्चों की पूर्ति के लिए मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

फरार अभियुक्त: अजय सिंह पुत्र अनिल कुमार निवासी सरवरखेड़ा, थाना कुण्डा, जनपद ऊधम सिंह नगर।

पुलिस टीम में कोतवाल आईटीआई विक्रम सिंह राठौर, एसएसआई अरविन्द बहुगुणा, एसआई हरविन्दर कुमार, हे.कां. सिराज हुसैन, कां. दीपक जोशी, धर्मेन्द्र भारती, सुरेन्द्र काम्बोज तथा रमेश बंग्याल शामिल थे।

बरामदगी का विवरणः-
1- मोटर साईकिल हीरो स्प्लेण्डर प्लस (रंग काला) बिना नम्बर प्लेट, चैसिस नम्बर MBLHAW235PHCA2448, इंजन नम्बर HA11E8PHC70212, थाना आईटीआई में पंजीकृत मु0अ0सं0-171/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित।

2- मोटर साईकिल हीरो स्प्लेण्डर प्लस (रंग काला) बिना नम्बर प्लेट, चैसिस नम्बर MBLHA10MDHK43573, इंजन नम्बर HA10EJDK24313, थाना आईटीआई में पंजीकृत मु0अ0सं0-174/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित।

3- मोटर साईकिल हीरो स्प्लेण्डर प्लस (रंग काला), चैसिस नम्बर 01C20F14985, इंजन नम्बर 01C18E14547, अन्तर्गत धारा 35(1)/106 बीएनएसएस के तहत बरामद।

4- मोटर साईकिल हीरो स्प्लेण्डर प्लस (रंग काला), चैसिस नम्बर 98Q19F11450, इंजन नम्बर 98G17E11548, अन्तर्गत धारा 35(1)/106 बीएनएसएस के तहत बरामद।

5- मोटर साईकिल हीरो स्प्लेण्डर प्लस (रंग काला), चैसिस नम्बर 04D16F18368, इंजन नम्बर 04D15E18507, अन्तर्गत धारा 35(1)/106 बीएनएसएस के तहत बरामद।

6- मोटर साईकिल पैशन प्रो (रंग काला), चैसिस नम्बर MBLHA10A6EHG000, इंजन नम्बर HA10ENEHF78720, अन्तर्गत धारा 35(1)/106 बीएनएसएस के तहत बरामद।

डंपर चालक से लूट का आरोप, मुकदमा दर्ज

0
AI Generated Picture

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर उसके भाई के डंपर को रोक कर उसके साथ लूटपाट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मंगूपुरा, मझोला, मुरादाबाद निवासी आरिफ पुत्र भूरे ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर तिाया कि दिनांक 18.06.2026 को उसका भाई नासिर पुत्र भूरे डंपर में रेता भरकर रामनगर से मुरादाबाद की तरफ जा रहा था। शाम के लगभग 5.00 बजे जब उसका डंपर बल्ली ढाबे के पास पहुँचा तो, उसके डम्पर के आगे से अचानक से दो कार लगाकर उसके डंपर को रोक दिया गया।

आरिफ ने बताया कि उक्त गाड़ियों में से नवजोत उर्फ लक्की और विक्की निवासीगण सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर अपने अन्य साथियों के साथ उतरे। लक्की व विक्की डंपर की खिड़की खोलकर उसके अन्दर घुस गये और उसके भाई नासिर से कहने लगे कि तुम्हारी गाड़ी की किश्त टूटी हुई है, इसको यार्ड में जमा करना होगा। उसके भाई नासिर ने उसे फोन कर यह बात बताई तो उसने अपने भाई से कहा कि उसकी गाड़ी की सारी किश्तें जमा हैं। वह वहीं रुके वह मोके पर आ रहा हे।

आरिफ ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचा तो लक्की व विक्की अपने साथियों एवं कारों के साथ मौजूद थे। उसके भाई ने उसे बताया कि लक्की व विक्की ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और तमंचा दिखाकर उसकी जेब में रखे हुए 11,000 रुपये लूट लिये हैं। उसने लक्की व विक्की तथा उसके साथियों से उसके भाई के साथ मारपीट व पैसे लूटने की वजह जाननी चाही तो वे लोग उसे देख लेने व जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी अपनी कारों से भाग गये। उसने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

आरिफ की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 309(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई पुष्क दत्त भट्ट के हवाले की है।

अल्ली खां के युवक ने सोशल मीडिया पर अपलोड की वीडियो, दर्ज हुआ मुकदमा

0

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी का वीडियो अपलोड करने वाले अल्ली खां के एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

बांसफोड़ान पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश चन्द्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उन्हें एसएसपी उधम सिंह नगर अजय गणपति के कार्यालय से एक साइबर टिपलाइन रिपोर्ट, एक सीडी व एक एसडीआर निवासी वार्ड नं.-9, अल्ली खां, काशीपुर के विरुद्ध आपत्तिजनक/अश्लील सामग्री पोस्ट करने के सम्बन्ध में वास्ते अवलोकन कर मुकदमा दर्ज कराने हेतु प्राप्त हुआ।

एसआई दिनेश सिंह ने बताया कि अवलोकन करने पर शिकायत में आपत्तिजनक वीडियो प्राप्त हुई है। वीडियो में चाइल्ड पोर्नाेग्राफी प्रदर्शित हो रही है। अवलोकन करने से उक्त वीडियो यूजर आईडी अल्ली खां, काशीपुर में रहने वाले युवक की है। उसने अपने मोबाइल का प्रयोग कर सोशल मीडिया पर उपरोक्त वीडियो अपलोड की गयी है, जोकि दण्डनीय अपराध है। अतः प्राप्त सीडी कैफ के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचना किया जाना न्यायोचित है।

पुलिस ने युवक के खिलाफ आई की धारा 67बी, 67 सी के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी

0

देहरादून, 24 जून। भाजपा प्रदेश प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की क्षमता, अनुभव और समर्पण ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है, जिसने पार्टी को अजेय बनाया है। उन्होंने प्रकोष्ठों से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाएं।

प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है और विभिन्न प्रकोष्ठ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की विचारधारा तथा सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा, सहकारिता, संस्कृति, व्यवसाय, खेल, पर्यटन और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में कार्यरत प्रकोष्ठों की भूमिका समाज और संगठन के बीच सेतु का कार्य करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों में मूल अंतर यह है कि भाजपा वर्षभर समाज सेवा में जुटी रहती है, जबकि अन्य दल केवल चुनाव के समय सक्रिय होते हैं। भाजपा राजनीति को सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं बल्कि सेवा का माध्यम मानती है।

आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एक संवेदनशील हिमालयी राज्य है और यहां आपदाओं के समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहकर राहत एवं बचाव कार्य किए हैं। उन्होंने प्रकोष्ठ पदाधिकारियों से ब्लॉक स्तर पर ऐसे युवाओं की टोली तैयार करने का आह्वान किया जो आपदा के समय ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ के रूप में सबसे पहले प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच सकें।

स्वयं सहायता समूह प्रकोष्ठ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की लाखों महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2029 तक तीन करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रकोष्ठों को ग्रामीण क्षेत्रों में महिला समूहों तक पहुंच बनाकर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना चाहिए।

पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ की भूमिका पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार है। उन्होंने बताया कि राज्य को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में कार्य हो रहा है। चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और आदि कैलाश जैसे सीमांत क्षेत्रों में भी पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठ स्थानीय युवाओं को पर्यटन क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दें और राज्य में हुए विकास कार्यों से उन्हें अवगत कराएं।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा जहां विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति करती है, वहीं विपक्ष नकारात्मकता, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति में उलझा हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों और विपक्ष की नीतियों के बीच का अंतर स्पष्ट करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगा विरोधी कानून तथा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए अभियानों से भाजपा सरकार ने राज्य की संस्कृति और मूल स्वरूप की रक्षा का कार्य किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि युवाओं के अधिकारों पर डाका डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़ा रहता है और यही जनता का विश्वास पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी प्रकोष्ठों से मिशन मोड में कार्य करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने तथा सेवा कार्यों को व्यापक रूप देने का आह्वान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र ने कहा कि प्रकोष्ठ पार्टी की बड़ी ताकत हैं। उन्होंने सभी प्रकोष्ठों को शीघ्र मंडल स्तर तक अपनी टीमों का गठन पूरा करने तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक सरकार की योजनाओं और पार्टी की विचारधारा पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर आगामी चुनावों में भाजपा की विजय को और अधिक प्रचंड बनाना लक्ष्य होना चाहिए।

बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कुस्तुभानंद जोशी सहित सभी 22 प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक और सह-संयोजक उपस्थित रहे।

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत

0

 

देहरादून, केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को विकास कार्यों के लिए बड़ी सौगात देते हुए “पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता एसएएसआई योजना” के तहत कुल 2355.54 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इससे राज्य में आधारभूत संरचना और विकास परियोजनाओं को गति मिलेगी।

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, एसएएसआई योजना के अंतर्गत उत्तराखंड को 71.94 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त इसी योजना के तहत संचालित “प्राइड ऑफ हिल्स (पर्वतीय राज्यों के लिए विशेष विकास सहायता योजना)” के अंतर्गत राज्य के लिए 2283.60 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

इन दोनों मदों को मिलाकर केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक उत्तराखंड को कुल 2355.54 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की जा चुकी है।

इस अवसर पर पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार उत्तराखंड के विकास में निरंतर सहयोग प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र से प्राप्त यह वित्तीय सहायता राज्य के विकास कार्यों को नई गति प्रदान करेगी तथा आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी

0

 

देहरादून 24 जून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरिद्वार बाईपास रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने वरिष्ठ अभिनेता को अमर उजाला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया तथा अमर उजाला उत्तराखंड अचीवर्स विशेषांक का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि के नेतृत्व में राज्य सरकार विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में जीईपी (ग्रॉस एनवायरमेंट प्रोडक्ट) के आकलन की व्यवस्था शुरू की गई है तथा इकोलॉजी, इकोनॉमी और टेक्नोलॉजी के समन्वय से विकास कार्यों को गति दी जा रही है। राज्य की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा आस्था और श्रद्धा की यात्रा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में और में भव्य पुनर्निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। ऑल वेदर सड़क परियोजनाओं से यात्रा अधिक सुगम हुई है। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल से शुरू हुई इस वर्ष की चारधाम यात्रा में अब तक 40 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने सीमांत क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि जहां पहले केवल 400 से 500 यात्री पहुंचते थे, वहीं इस वर्ष यह संख्या बढ़कर लगभग 45 हजार हो गई है। उन्होंने कहा कि अब श्रद्धालु शीतकालीन यात्रा के लिए भी बड़ी संख्या में उत्तराखंड पहुंच रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प देवभूमि उत्तराखंड के मूल स्वरूप को बनाए रखना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई राजस्व अभिलेखों के आधार पर की जाती है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध उत्तराखंड छोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है।

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की अवधारणा को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता से किया गया वादा राज्य सरकार ने पूरा किया है और अब अन्य राज्यों में भी यूसीसी लागू करने की दिशा में पहल हो रही है।

युवाओं के रोजगार के विषय में मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते चार वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं और सभी नियुक्तियां पूरी पारदर्शिता के साथ हुई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है, जिससे युवाओं का विश्वास बढ़ा है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और होमस्टे योजना जैसी पहल के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और उत्तराखंड उनके हृदय में बसता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री , , मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष , अमर उजाला के प्रबंध निदेशक , प्रेसिडेंट , महानिदेशक सूचना , प्रधान संपादक , स्थानीय संपादक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…

0

 

देहरादून 24 जून। केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने बुधवार को देहरादून के मझौन क्षेत्र में आयोजित प्रसिद्ध निशानेबाज़ एवं पद्मश्री सम्मानित स्वर्गीय के त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय जसपाल राणा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी स्वर्गीय जसपाल राणा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके खेल जगत में दिए गए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि जसपाल राणा ने अपनी उपलब्धियों से देश और उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया तथा युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

कार्यक्रम में , कैबिनेट मंत्री , सांसद , विधायक सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और खेल जगत से जुड़े लोग उपस्थित रहे।