spot_img
spot_img
Saturday, June 27, 2026
spot_img
Home Blog Page 2

फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 1 करोड़ 70 लाख बरामद

0
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह

काशीपुर/देहरादून : मुख्यमंत्री के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” विजन को साकार करने में एसटीएफ का बड़ा प्रहार फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार ।

♦️ *एसटीएफ की फर्जी लाईसेंसधारकों के विरुध कार्यवाही करते 3 दिनांक 23-06-26 को रुद्रपुर क्षेत्र से फर्जी लाईसेंस बनाने का मास्टर माइन्ड को किया गिरफ्तार ।

♦️ *अभियुक्त सदानन्द के बैंक खाते में अवैध असलहों के कूटरचित लाईसेंस के कारोबार से करीब एक करोड सत्तर लाख की धनराशि प्राप्त हुई है। जो कि गैंगस्टर एक्ट में पूर्व मे उत्तरप्रेदश के गाजीयाबाद से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है मास्टरमाइन्ड*
♦️ *गिरफ्तार अभियुक्त के विरुध उत्तर प्रदेश के जनपद-शाहंजहाँपुर एव गाजियाबाद मे फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने के सम्बन्ध में भी कई अभियोग है पंजीकृत
♦️ *एसएसपी एसटीएफ की मॉनिटरिंग में एसटीएफ की कई टीमें कार्यवाही को अंजाम दे रही हैं और अब एसटीएफ. द्वारा 03 अभियोग पंजीकृत कराकर संलिप्त 09 अभियुक्तों को 14 अवैध शस्त्र जिसमे 02 एटोमैटिक पम्प एक्शन गन, 02 रायफल, 09 पिस्टल तथा 01 रिवालवर, 355 जिन्दा कारतूसों व कई फर्जी कूटरचित लाइसेंस के साथ जेल भेजा जा चुका है।
♦️ बाहरी राज्यों से फर्जी लाइसेन्स बना कर उत्तराखंड में अवैध शस्त्र लेकर फर्जी लाइसेन्स को सही बनवाकर इस्तेमाल करने वाले है स्पेशल टास्क फोर्स के रडार पर, अभी भी फर्जी शस्त्र धारक कर सकते स्वयं व अपना वेपन पुलिस के सामने सरेंडर : एस0एस0पी0 STF

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” के विजन तथा पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आए शस्त्र लाइसेंसों की वैधता एवं सत्यता की जांच के उपरान्त दिनांक 04-06-2026 जनपद ऊधमसिंह नगर की काशीपुर कोतवाली में FIR No 213/2026 u/s 318(4), 338,336(3),340,61(2), 3(5),111 BNS 2023 पंजीकृत कराया गया था उसी मुकदमें की विवेचना के क्रम में अब तक उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा कुल 14 शस्त्र एवं 355 जिन्दा कारतूस व कई फर्जी शस्त्र लाईसेंस बरामद किये जा चुके है । *इसी क्रम में आज दिनांक 23/06/26 को काशीपुर में पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित मुख्य सरगना/मास्टरमाइन्ड सदानन्द शर्मा पुत्र रामाधर शर्मा निवासी – ग्राम-अनावा थाना-पुंवाया जिला-शाहजंहापुर उ0प्र0 को थाना रुद्रपुर जनपद ऊधमसिंह नगर से गिरफ्तार किया गया।*
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार सदानंद पूर्व में भी जनपद गाजियाबाद व जनपद शाहजहाँपुर से फर्जी शस्त्र लाईसेंस में भी गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है जोकि एक आदतन अपराधी है। अभियुक्त सदानन्द शर्मा द्वारा फर्जी व कूटरचित तरीके से शस्त्र लाईसेंस तैयार कर धनराशि प्राप्त कर जनपद उधम सिंह नगर में बडी संख्या में सौरभ अग्रवाल तथा उसके भाई गौरव अग्रवाल के माध्यम से बनवाकर दिये गये हैं इसके द्वारा जो भी व्यक्तियों के लाईसेंस बनवाये गये हैं उनका जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय शाहजहांपुर में वहां काम करने वाले संविदाकर्मियों से मिलकर पुराने UIN नम्बर जिनका रिकार्ड जनपद शाहजहाँपुर से गायब हो चुका था उन्हें ऑनलाईन पोर्टल पर फर्जी तरीके से अपलोड़ करा दिया गया है । इस प्रकरण अब तक अभियुक्त सदानन्द शर्मा द्वारा फर्जी व कूटरचित तरीके से शस्त्र लाईसेंस तैयार कर धनराशि प्राप्त कर जनपद उधम सिंह नगर में बडी संख्या में सौरभ अग्रवाल तथा उसके भाई गौरव अग्रवाल के माध्यम से बनवाकर दिये गये हैं । अभियुक्त सतानन्द शर्मा द्वारा अपने बैंक खाता संख्या उपरोक्त में सौरभ अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, करन सिंह, जतिन कांडपाल, शुभम अग्रवाल, तथा अन्य लोगों से जिनके शस्त्र लाईसेंस बनवाये गये हैं के द्वारा भी धनराशि प्राप्त की गयी है । और भी अनेक लोगों की जानकारी एसटीएफ को हुयी है जिनके फर्जी शस्त्र लाइसेंस सदानन्द शर्मा द्वारा बनवाये गये हैं। पूर्व में भी सतानन्द शर्मा फर्जी शस्त्र लाईसेंस बनाने में थाना कविनगर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से FIR NO 1681/2019 धारा 420,467, 468,471,120बी भादवि तथा थाना पुहाया जनपद शाहजहाँपुर के FIR NO 635/2019 धारा 420,467,468,471 भादवि में नामजद रहा है तथा उपरोक्त अभियोगों में प्रकरण विचाराधीन न्यायालय है । *अभियुक्त सदानन्द के बैंक खाते में अवैध असलहों के कूटरचित लाईसेंस के कारोबार से करीब एक करोड सत्तर लाख की धनराशि प्राप्त हुई है।* इसको आज टीम द्वारा रुद्रपुर से गिरफ्तार किया गया है पूछताछ के उपरान्त थाना काशीपुर दाखिल किया गया है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*-
सतानन्द शर्मा पुत्र रामाधर शर्मा निवासी – ग्राम-अनावा थाना-पुंवाया जिला-शाहजंहापुर उ0प्र0

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त*
1 FIR NO 1681/2019 धारा 420,467,468,471,120बी भादवि थाना कविनगर जिला गाजियाबाद उ0प्र0
2- FIR NO 635/2019 धारा 420,467,468,471 भादवि थाना पुवायां जिला शाहजहांपुर
3- FIR NO 2110/2019 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश

*गिरफ्तारी टीम-*
1.निरीक्षक विकास चौधरी
2. निरीक्षक अरुण कुमार
3. उ0नि0 विपिन चन्द्र जोशी
5.उ0नि0 कृष्ण गोपाल मठपाल
6-हे0 का0 रविन्द्र सिह बिष्ट
7. हे0 का0 महेन्द्र गिरी
8. कानि0 रवि बोरा
9. कानि0 जितेन्द्र कुमार
10. किशन चन्द्र शर्मा, हे0कानि0 सुरेन्द्र कनवाल (सर्विलांस)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ. द्वारा राज्य में फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले की जांच की जा रही है और एसटीएफ द्वारा राज्य में इस सम्बन्ध में विभिन्न जनपदो में 03 अभियोग दर्ज कर संलिप्त 09 अभियुक्तों को जेल भेजा गया है तथा अब तक 14 अवैध शस्त्र व फर्जी लाइसेंस बरामद किये जा चुके हैं। उक्त के अतिरिक्त राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आए हजारों शस्त्र लाइसेंसों एवं उनके धारकों का सत्यापन जारी है। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे भी लगातार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हैं तथा ऐसे मामलों में उत्तराखण्ड पुलिस “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है। *एसटीएफ द्वारा आमजन से भी अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति को फर्जी अथवा संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों के संबंध में कोई सूचना प्राप्त होती है तो वह तत्काल एसटीएफ को अवगत कराएं, सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा।*
एसटीएफ से संपर्क हेतु मो.नं. 9412029536

कर्णप्रयाग : घायल सिख श्रद्धालु के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, मामले की जांच करेगी हरिद्वार पुलिस

0

देहरादून/कर्णप्रयाग (महानाद) : कर्णप्रयाग प्रकरण में निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं। घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर दोनों मामलों की जांच हरिद्वार जनपद को स्थानान्तरित कर दी गई है। वहीं, पुलिस द्वारा कथित व्यवहार एवं आचरण के आरोपों की जांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी द्वारा की जाएगी।

आपको बता दें कि दिनांक 16-06-2026 को जनपद चमोली के कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालु एवं स्थानीय व्यक्तियों के मध्य विवाद के पश्चात् मारपीट की घटना हुई, जिसमें पर सिख श्रद्धालुओं के विरुद्ध थाना कर्णप्रयाग में अभियोग पंजीकृत हुआ था। उक्त प्रकरण मेंआईजी गढ़वाल रेंज की संस्तुति के आधार पर पुलिस मुख्यालय स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

घटना में घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर उनके साथ कथित मारपीट करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध दिनांक 20.06.2026 को थाना कर्णप्रयाग में एफआईआर दर्ज की गई है

थाना कर्णप्रयाग पर पंजीकृत उपरोक्त दोनों अभियोगों की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं स्वतंत्र विवेचना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विवेचनायें चमोली जनपद से हरिद्वार जनपद को स्थानांतरित की गई हैे। जहां एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निकट पर्यवेक्षण में विवेचनायें सम्पादित की जायेेगी।

इसके अतिरिक्त विभिन्न सिख संगठनों द्वारा सिख श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय पुलिस के कथित आचरण एवं व्यवहार के आरोपों की जांच डीआईजी यशवंत सिंह के सुपुर्द करते हुए उन्हें 2 सप्ताह में आख्या प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस सभी समुदायों की धार्मिक भावनाओं का पूर्ण सम्मान करती है तथा प्रत्येक प्रकरण में कानून के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं न्यायसंगत कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हेमकुंड साहिब यात्रा श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी अत्यंत पवित्र यात्रा है, जो उत्तराखण्ड पुलिस एवं प्रशासन के समन्वित प्रयासों से सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। यात्रा के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा, सम्मान एवं सुविधा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

बड़ी खबर : जमीन धोखाधड़ी मामले में 30 आरोपियों पर दर्ज होगा मुकदमा

0

हल्द्वानी (महानाद) : कुमाऊं कमिश्नर ने मंडल के जमीन धोखाधड़ी के 30 मामलों में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिये हैं।

आपको बता दें कि सर्किट हाउस, काठगोदाम में आज, सोमवार को लैण्ड फ्रॉड (जमीन धोखाधड़ी) समन्वय समिति की बैठक में आयुक्त/ सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत की अध्यक्षता में जनपद अल्मोड़ा 1, उधम सिंह नगर 12 एवं नैनीताल जनपद के 17 लैण्ड फ्रॉड से सम्बन्धित कुल 30 मामलों में मुकदमें दर्ज करने की संस्तुति कमेटी द्वारा दी गई।

लैण्ड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक में अल्मोड़ा, उधम सिंह नगर एवं नैनीताल जनपद से कुल 77 प्रकरण आये। बैठक में लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण हेतु कुमाऊं मंडलों में लैंड फ्रॉड से जुड़े मामलों की गहन समीक्षा की गई है, आयुक्त ने अधिकारियों को मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए।

बैठक में बैंकों की कार्यप्रणाली पर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि संपत्ति बंधक रखकर लोन देने के बाद प्रोपर्टी के बिकने की स्थिति में बैंकों को भी सूचित करना अनिवार्य है। नियमों की अवहेलना करने पर बैंक कार्रवाई के दायरे में आते हैं और उन्हें सभी कानूनी मानकों का पालन करना होगा।

कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि कुछ प्रकरण ऐसे आये हैं जिनमें मल्टीपल रजिस्ट्री (एक ही संपत्ति की कई बार रजिस्ट्री) के मामलों को रोकने के लिए, संबंधित अधिकारियों (रजिस्ट्रार और सब-रजिस्ट्रार) की जवाबदेही तय की जाएगी।

कमिश्नर ने बैठक के दौरान कहा कि दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) से पहले लेखपाल द्वारा स्थलीय निरीक्षण न करना गंभीर लापरवाही है। बिना भौतिक सत्यापन के रिकॉर्ड बदलने से गलत भूमि हस्तांतरण, सीमा विवाद और धोखाधड़ी की समस्याएं उत्पन्न होती हैं। यह सुनिश्चित करना लेखपाल का प्राथमिक कर्तव्य है कि रिकॉर्ड में दर्ज भूमि और मौके की जमीन में कोई भिन्नता न हो, जिससे आम जनमानस को भूमि विवाद प्रकरण का सामना ना करना पड़े।

लैण्ड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक में जिलाधिकारी अल्मोडा अंशुल सिंह द्वारा वीडियो काफेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया गया।

बैठक में आईजी कुमाऊं परिक्षेत्र निवेदिता कुकरेती, डीएम उधम सिंह नगर नितिन भदौरिया, एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी, एसएसपी उधम सिंह नगर अजय कुमार गणपति, प्रभागीय वनाधिकारी कुन्दन कुमार, एडीएम सौरभ असवाल, पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, सचिव विकास प्राधिकरण मनीष कुमार, एसडीएम मोनिका के साथ ही विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

किन्नरों के उत्पीड़न से निजात दिलाने पर किया मेयर दीपक बाली का अभिनंदन

0

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : काशीपुर कल्याण मंच ने आज नगर निगम पहुंचकर किन्नरों के उत्पीड़न से काशीपुर की जनता को राहत दिलाने पर मेयर दीपक बाली का आभार व्यक्त कर उनका अभिनंदन किया।

आपको बता दें कि काशीपुर में शुभ कार्यों पर बधाई का नेग लेने के नाम पर किन्नरों द्वारा लंबे समय से जनता का घोर उत्पीड़न किया जा रहा था। जनता को उनके उत्पीड़न से बचाने हेतु काशीपुर कल्याण मंच पिछले लंबे समय से प्रयासरत है। मंच ने इस संबंध में काशीपुर के मेयर दीपक बाली से भी कई बार वार्ता कर किन्नरों के उत्पीड़न से निजात दिलवाले की मांग की थी और देहरादून नगर निगम की तरह किन्नरों के नेग की धनराशि तय करने की मांग की थी ताकि तय धनराशि से अधिक धनराशि की मांग कर किन्नर काशीपुर की जनता का उत्पीड़न ना कर सकें। मेयर दीपक बाली ने काशीपुर कल्याण मंच को आश्वासन दिया था कि वह इस संबंध में नगर निगम बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाकर उसे पास करायेंगे।

मेयर बाली ने अपना वादा पूरा किया और विगत 12 जून को बोर्ड बैठक में उन्होंने पार्षदों के सहयोग से सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास कराकर किन्नरों की नेग की धनराशि अधिकतम 5,100 रुपये तय कर दी। इससे अधिक धनराशि मांगने या दुर्व्यवहार करने पर किन्नरों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम द्वारा यह प्रस्ताव पास कराए जाने पर काशीपुर कल्याण मंच ने मेयर दीपक बाली और उनके बोर्ड का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया और आज उनके कार्यालय में पहुंचकर उनका अभिनंदन कर आभार जताया।

इस अवसर पर काशीपुर कल्याण मंच के संयोजक अशोक पैगिया, संजय चतुर्वेदी, कृष्ण कुमार अग्रवाल एडवोकेट, आरपी राय, एमपी गुप्ता, चक्रेश जैन, राजकुमार यादव, ईशान्त अग्रवाल एडवोकेट, विमल गुड़िया, राघवेंद्र नागर, कैलाश चंद्र प्रजापति एडवोकेट आदि शामिल रहे।

फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, रायफल, पिस्टल और कारतूस बरामद

0

विकास अग्रवाल
रुद्रपुर/काशीपुर/कुंडा (महानाद) : उधम सिंह नगर पुलिस ने एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में अवैध हथियारों और फर्जी शस्त्र लाइसेंस नेटवर्क पर कड़ा वार करते हुए शातिरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 रायफल, 2 पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किये हैं।

एसएसपी अजय गणपति

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपराध मुक्त देवभूमि के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए एसएसपी उधम सिंह नगर अजय गणपति के कुशल निर्देशन में जनपद में ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

उक्त क्रम में एसओजी काशीपुर/ रुद्रपुर टीम द्वारा की गई जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आए कि जनपद के कुछ व्यक्तियों द्वारा बाहरी राज्यों से फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाकर अवैध रूप से हथियार रखे जा रहे हैं, जिनका प्रयोग भविष्य में आपराधिक गतिविधियों तथा कानून व्यवस्था प्रभावित करने के उद्देश्य से किया जा सकता है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति द्वारा संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों की जांच हेतु जिलाधिकारी तरणतारण, पंजाब को पत्राचार किया गया।

जिलाधिकारी तरनतारण (पंजाब) कार्यालय से प्राप्त आख्या में यह स्पष्ट रूप से उल्लेखित किया गया कि पुलिस द्वारा सत्यापन हेतु भेजे गए संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस उनके कार्यालय द्वारा निर्गत नहीं किए गए हैं तथा संबंधित लाइसेंस नंबर कार्यालय के अभिलेखों में भी अंकित नहीं हैं। इसके अतिरिक्त यह भी पाया गया कि संबंधित शस्त्र लाइसेंस धारकों द्वारा शस्त्र लाइसेंस का विधिवत नवीनीकरण नहीं कराया गया था तथा शस्त्र जमा किए जाने के संबंध में भी कोई अभिलेख अथवा साक्ष्य उपलब्ध नहीं हैं।

विवेचना के दौरान यह भी प्रकाश में आया कि जिन पतों को अभियुक्तों द्वारा शस्त्र लाइसेंस प्राप्त करने के लिए दर्शाया गया था, उन पतों पर अभियुक्त निवासरत नहीं पाए गए। संबंधित पुलिस थानों में भी शस्त्र लाइसेंस एवं शस्त्रों से संबंधित कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं पाए गए।

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए कोतवाली कुण्डा में धारा 318(4), 336(3), 338, 340 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी गणपति द्वारा तत्काल पुलिस टीमों का गठन करते हुए घटना के त्वरित अनावरण के निर्देश दिए गए।

एसएसआई अरविन्द बहुगुणा (विवेचक) एवं कोतवाली कुंडा पुलिस एवं एसओजी काशीपुर/रुद्रपुर की संयुक्त टीम द्वारा पंजाब जाकर महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए गए, जिसके आधार पर अभियुक्तों की संलिप्तता की पुष्टि हुई।

गिरफ्तार अभियुक्तों अजय सिंह एवं अनूप सिंह से की गई गहन पूछताछ गई तथा उनके कब्जे से बरामद शस्त्र लाइसेंस एवं शस्त्रों की जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्तों द्वारा स्वयं को पंजाब राज्य के विभिन्न थाना क्षेत्रों का निवासी दर्शाते हुए कूटरचित एवं फर्जी शस्त्र लाइसेंस तैयार कराए गए थे। इन फर्जी लाइसेंसों का असली दस्तावेज के रूप में उपयोग करते हुए अभियुक्तों द्वारा अवैध तरीके से शस्त्र क्रय किए गए थे। साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तगण को दिनांक 20 जून 2026 को धारा 318(4), 336(3), 338, 340, 61(2) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कार्यायल एसओजी काशीपुर से बाद पूछताछ आरोपों की पुष्टि होने के उपरांत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण –
1. अजय सिंह (31 वर्ष) पुत्र बलकार सिंह निवासी ग्राम छिनकी, थाना किच्छा, जनपद उधम सिंह नगर।
2. अनूप सिंह (40 वर्ष) पुत्र कुलवंत सिंह निवासी ग्राम भरतपुर, थाना कुण्डा, जनपद उधम सिंह नगर।

अभियुक्त अनूप सिंह के कब्जे से बरामद – 1 पिस्टल .32 बोर, 1 रायफल .315 बोर, 1 कूटरचित शस्त्र लाइसेंस, 1 मोबाइल फोन

अभियुक्त अजय सिंह के कब्जे से बरामद – 1 पिस्टल .32 बोर, 8 अदद जिंदा कारतूस .32 बोर, 1 रायफल .315 बोर, 8 जिंदा कारतूस .315 बोर, 1 कूटरचित शस्त्र लाइसेंस

अभियुक्त अनूप सिंह का आपराधिक इतिहास –
1. एफआईआर संख्या 94/2016 धारा 504/506 भादवि। (कोतवाली कुंडा)

2. एफआईआर संख्या 89/2018 धारा 323/504/506 भादवि। (कोतवाली कुंडा)

3. एफआईआर संख्या 100/2025 धारा 115(2), 126(2), 132, 352 बीएनएस। (कोतवाली कुंडा)

4. एफआईआर संख्या 150/2026 धारा 318(4), 336(3), 338, 340, 61(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट। (कोतवाली कुंडा)

पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी उधम सिंह नगर एसआई उमेश कुमार, एसओजी प्रभारी काशीपुर सुनील सुतेड़ी, एसएसआई आईटीआई अरविन्द बहुगुणा, एसआई दीपक कौशिक, हे.कां. विनय कुमार, दीपक कुमार, कां. कैलाश तोमक्याल, इमरान खान, ललित कुमार, हरीश गोस्वामी, गिरीश काण्डपाल, महेश मेहता, राजेन्द्र कश्यप, पंकज बिनवाल, दिनेश चन्द्र, शुभम सैनी, चालक कां. ललित चौधरी, भरत बिष्ट तथा चन्द्र प्रकाश शामिल थे।

नाबालिगों को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने वाला युवक गिरफ्तार

0

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : जसपुर क्षेत्र से लापता हुई नाबालिगों को पुलिस ने रामपुर जिले के दढ़ियाल क्षेत्र से सकुशल बरामद कर नाबालिगों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय सैनी निवासी थाना टांडा, रामपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए धारा 137(2), 87 एवं 64 बीएनएस के साथ-साथ पॉक्सो अधिनियम की धारा 5/6 भी शामिल की गई है।

पुलिस ने बताया कि बरामद किए गए नाबालिगों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के साथ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है तथा दोषी के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस टीम में कोतवाल राजेश पाण्डेय, एसआई राजेंद्र प्रसाद, रुचिका चौहान, कां. अरुण कुमार, परविन्द्र कुमार, पीआरडी बाला कुमारी शामिल थे।

दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…

0

 

अल्मोड़ा, 21 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दन्या स्थित रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इस अवसर पर उन्होंने राजकीय महाविद्यालय दन्या में 4 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन भवन का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री ने शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर अल्मोड़ा में भव्य प्रवेश द्वार के निर्माण, चमतोला खेल मैदान के निर्माण, राजकीय महाविद्यालय गरुड़ाबाँज में लघु खेल परिसर की स्थापना, राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़ाबाँज में चार अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण, प्रेम मंदिर एवं राधा-कृष्ण मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, खेती-जटेश्वर मोटर मार्ग के कचौरी क्षेत्र से कलूटा मतदान केंद्र तक सड़क निर्माण तथा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चगेठी के उच्चीकरण की घोषणा की।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों के संतुलित और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और समृद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है तथा उत्तराखंड भी तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उत्तराखंड को वैश्विक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है और केदारखंड तथा मानसखंड में पर्यटन गतिविधियों में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम के मूल स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए जागेश्वर समग्र विकास योजना के तहत विकास और सौंदर्यीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। धाम में वाहन पार्किंग की क्षमता बढ़ाने के साथ ही आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा आयुर्वेद और योग आधारित पर्यटन के क्षेत्र में भी व्यापक कार्य हो रहे हैं। ‘एक जनपद, एक उत्सव’ की अवधारणा के तहत मेलों और स्थानीय सांस्कृतिक आयोजनों को नई पहचान दी जा रही है, जिससे स्वरोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं और प्रदेश आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देश का सबसे फिल्म-अनुकूल राज्य बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। नकल विरोधी कानून के माध्यम से युवाओं का भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता पर विश्वास पुनः स्थापित हुआ है तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध राज्य सरकार लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि दोहरे इंजन की सरकार के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

जनसभा के उपरांत मुख्यमंत्री दन्या निवासी पवन पंत के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सहभाग करते हुए कथा का श्रवण किया तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

कार्यक्रम में विधायक मोहन सिंह महरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

बनबसा में मुख्यमंत्री धामी ने हजारों लोगों के साथ किया योगाभ्यास, योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का किया आह्वान…

0

 

बनबसा, 21 जून। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चंपावत जिले के बनबसा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हजारों योग साधकों, एसएसबी जवानों, छात्र-छात्राओं, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का आधार बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने वाली जीवन पद्धति है। वर्तमान समय में बढ़ते तनाव, अवसाद और अस्वस्थ जीवनशैली के बीच योग एक प्रभावी प्राकृतिक उपचार के रूप में कार्य कर रहा है। नियमित योग और प्राणायाम से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा मानसिक एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को वैश्विक पहचान मिली है और आज दुनिया के 190 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग से जुड़ चुके हैं। योग ने भारतीय संस्कृति के “वसुधैव कुटुम्बकम्” और “सर्वे भवन्तु सुखिनः” जैसे संदेशों को विश्वभर में पहुंचाने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड योग, अध्यात्म और साधना की प्राचीन परंपराओं की भूमि है। राज्य सरकार उत्तराखंड को योग एवं वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके तहत राज्य में देश की पहली योग नीति लागू की गई है, जिसमें योग एवं ध्यान केंद्रों की स्थापना के लिए अधिकतम 20 लाख रुपये तक की सब्सिडी तथा योग, ध्यान और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में शोध एवं अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए 10 लाख रुपये तक के अनुदान का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पांच नए योग हब विकसित किए जा रहे हैं तथा सभी आयुष हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरों में योग सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बनबसा में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य शारदा नदी तट को योग और आध्यात्मिक साधना के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना है।

उन्होंने कहा कि लगभग 3300 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित शारदा कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत टनकपुर से बनबसा तक शारदा रिवर फ्रंट सहित विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है। परियोजना के प्रथम चरण में 179 करोड़ रुपये की लागत से शारदा घाट के पुनर्विकास कार्यों का शुभारंभ किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से विशेष रूप से अपील की कि वे योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाएं।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री भरत चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, मुख्यमंत्री के सचिव एवं कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आयुष सचिव रंजना राजगुरु, आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार, एसपी रेखा यादव, जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

सिटी फॉरेस्ट पार्क में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

0

 

देहरादून, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा सिटी फॉरेस्ट पार्क में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में एक हजार से अधिक लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

प्रकृति की हरियाली और शांत वातावरण के बीच आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव आनंद बर्धन, एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, सचिव मोहन सिंह बर्निया, प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक सभी ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने कहा कि योग भारत की सनातन संस्कृति उच्च की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज दुनिया के करोड़ों लोग इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना चुके हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से योग को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड योग, तप और आध्यात्मिक साधना की भूमि है तथा राज्य सरकार उत्तराखंड को योग, आयुर्वेद, वेलनेस और प्राकृतिक चिकित्सा के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम के समापन पर एमडीडीए उपाध्यक्ष ने योग प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रतिभागियों को योग के वैज्ञानिक लाभों की जानकारी भी दी गई।

योग दिवस कार्यक्रम के बाद मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने 12 एकड़ क्षेत्र में विकसित सिटी फॉरेस्ट पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने चिल्ड्रन पार्क, साइकिल ट्रैक, कैफेटेरिया, थ्री-डी मूवी थिएटर, ओपन जिम, ओपन थिएटर, सोलर प्लांट और ईवी चार्जिंग स्टेशन सहित विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने पार्क में आने वाले लोगों की राय जानने के लिए क्यूआर कोड आधारित ऑनलाइन फीडबैक सिस्टम विकसित करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने पार्क की स्वच्छता, हरित क्षेत्र और पर्यावरणीय व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि सिटी फॉरेस्ट पार्क शहरी जीवन के बीच प्रकृति से जुड़ने का उत्कृष्ट माध्यम बनकर उभरा है। वहीं एमडीडीए ने निर्देशों के अनुरूप पार्क में डिजिटल सेवाओं और जनसुविधाओं को और बेहतर बनाने की प्रक्रिया शुरू करने करने की बात कही।

उत्तराखंड : अगले 3 घंटे में बदलेगा मौसम

0
सांकेतिक तस्वीर

सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : अगले 3 घंटों में जनपद बागेश्वर, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी में कुछ जगहों पर यथा श्री केदारनाथ धाम, श्री बदरीनाथ धाम, श्री यमुनोत्री धाम, श्री गंगोत्री धाम, मसूरी, ऋषिकेश, सोनप्रयाग, देवप्रयाग, श्रीनगर, देवल, कपकोट, डीडीहाट, मुनस्यारी, चिरबासा, पुलम सुमड़ा, बड़कोट,

कौसानी तथा आस पास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।