spot_img
spot_img
Saturday, June 27, 2026
spot_img
Home Blog Page 1896

खुशखबरी : सरकार ने दी कोरोना वेक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी

0

नई दिल्ली (महानाद) : नए साल के पहले दिन ही भारत में कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है।

शुक्रवार को सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी के साथ हुई बैठक में भारत ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित कोविशील्ड कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सब्जेक्ट एक्पर्ट कमेटी ने सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन को रिकमेंड किया है। जिसके बाद सरकार ने कुछ शर्तों के साथ इसकी मंजूरी दे दी है। हालांकि अभी इसे डीसीजीआई (ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया) की मंजूरी मिलनी बाकी है। डीसीजीआई का अप्रूवल मिलने के 6-7 दिनों के भीतर वैक्सीनशन की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी।

बता दें कि टीकाकरण के दौरान दो हेल्पलाइन नंबर रहेंगे, जिसमें किसी भी समस्या को लेकर मदद मांगी जा सकती है। वैक्सीनेशन के लिए बने एंपावर्ड ग्रुप में अभी तक पहले चरण में वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य सेवा से जुड़े तकरीबन एक करोड़ लोगों को टीकाकरण की सिफारिश की है। इसके बाद प्राथमिकता के आधार पर 27 करोड़ लोगों के लिए वैक्सीनेशन की सिफारिश की गई है।

शादी का झांसा देकर युवती से बनाये सम्बन्ध, पुलिस ने आरोपी और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज

0

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : एक कंपनी के मैनेजर ने शादी का झांसा देकर अपनी कंपनी की एक दलित महिला कर्मचारी से यौन संबंध बना लिए। जब युवती ने शादी के लिए कहा तो वह साफ मुकर गया। एसएसआई सतीश कापड़ी ने बताया कि पीड़ित युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी तथा उसके भाई के खिलाफ संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। दोनों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

रामनगर रोड, काशीपुर निवासी एक दलित युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2016 में उसने जालंधर, पंजाब की पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड की शाखा सहारनपुर में जाॅइनिंग की थी। इस दौरान उसकी मुलाकात चामुंडा विहार काॅलोनी निवासी शिवम अरोरा पुत्र स्वर्गीय मुकेश अरोरा से हुई। नजदीकी बढ़ने पर शिवम अरोरा ने उसे प्रेम जाल में फांसकर उसका ट्रांसफर सहारनपुर से काशीपुर करा लिया। यहां काशीपुर में रघुकुल काॅलोनी में कंपनी का कार्यालय था। जहां शिवम मैनेजर के पद पर कार्यरत था।

युवती ने पुलिस को बताया कि शिवम अरोरा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद लगातार शादी के नाम पर पिछले 3 वर्षो से अलग-अलग स्थानों पर शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब युवती ने शादी करने को कहा तो वह साफ मुकर गया। यौन उत्पीड़न की शिकार युवती ने जब इस बारे में आरोपी युवक के परिजनों से मोबाइल फोन पर बात की तो उन्होंने भी साफ मना कर दिया। आरोपी युवक के बड़े भाई अनुराग अरोरा ने रिश्ते की बात पर गाली गलौज करते हुए पीड़िता को मौत के घाट उतारने की धमकी दी।

पुलिस ने मामले में पीड़ित युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी शिवम अरोरा तथा उसके बड़े भाई अनुराग अरोरा के खिलाफ धारा 376/506 आईपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत कर दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

बेटी को अपनी औलाद मानने से किया मना, पत्नी को दिया तीन तलाक

0

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : एक महिला ने अपने ससुरालियों के खिलाफ उसके साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की कोशिश करने व पति द्वारा उसे तीन तलाक देने पर विवाहिता ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पति सहित अन्य ससुरालियों पर विभिन्न धाराओं समेत मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।

मौहल्ला अल्लीखां निवासी नगमा पुत्री स्व. अनवार खां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका विवाह विगत 18 सितम्बर 2016 को जिला बिजनौर के थाना अफजलगढ़ के ग्राम जिगरीवाला निवासी सलीम पुत्र लड्डन खां से मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हुआ था। शादी के चार माह बाद ही उसकी पति सलीम नौकरी करने सऊदी अरब चला गया। पति के जाने के बाद ससुराली उसका उत्पीड़न करने लगे तथा पति सलीम भी फोन पर उसके साथ गाली-गलौच करने लगा।

उसका पति उस पर बदचलनी का आरोप लगाकर उस पर शक करने लगा तथा इस बीच उसने एक लड़की को जन्म दिया। जिसका पूरा खर्च भी उसके मायके वालों ने उठाया। जब उसका पति एक साल बाद वापस आया तो कहने लगा कि उसकी बेटी उसकी औलाद नहीं है तथा इसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट व गाली-गलौच करने लगा। इस बीच उसके पति ने उसका गला दबाकर उसे दो बार जान से मारने की कोशिश भी की तथा उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। बाद में मायके वालांे ने समझा बुझाकर उसे ससुराल भेज दिया। बाद में भी पति शक के कारण उसके साथ मारपीट कर धक्के देकर घर से निकाल दिया। बाद में उसके द्वारा चाचा को फोन कर बुलाया और उसके चाचा रात्रि एक बजे उसे अपने साथ ले गये।

नगमा ने बताया कि बीती 29 दिसम्बर की दोपहर वह व उसकी माता जब घर पर थे तो उसका पति सलीम, सास तायरा, ससुर लड्डन खां, जेठ अजीम खां व ननद शरमीन उसके घर आ धमके तथा उसे ले जाने की बात कहने लगे। जब उसकी माता ने उसे भेजने से मना किया तो सभी लोग उसके व उसकी माता के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। इस दौरान पड़ोसियों के इकट्ठा होने पर सलीम ने उसे तीन बार तलाक बोल उसे तलाक दे दिया और कहने लगा कि अगर तुमने उसके खिलाफ कोई कार्यवाही की तो तुझे जान से मार दूंगा।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ धारा 498 ए, 323, 504, 506 आईपीसी व मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम में नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नववर्ष की पूर्व संध्या पर किया एक शाम शहीदों के नाम ‘काव्यांजलि’ का आयोजन

0

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : नववर्ष की पूर्व संध्या पर ‘एक शाम शहीदांे के नाम’ विषयक भव्य काव्यांजलि का आयोजन किया गया। काव्यांजलि का शुभारंभ मां बाल सुंदरी देवी मंदिर के मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री, डाॅक्टर यशपाल रावत, डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, विद्यालय की प्रधानचार्य शालिनी शर्मा, अमित कुमार शर्मा एवम ओज कवि अनिल सारस्वत के द्वारा मां सरस्वती जी एवं शहीदों के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया।

सर्वप्रथम अनुश्री भारद्वाज के द्वारा मां सरस्वती जी की मधुर कंठ से वंदना एवम शहीदों का वन्दन, शेष कुमार सितारा के द्वारा ओजपूर्ण काव्य पाठ, डाॅक्टर यशपाल रावत द्वारा शहीदों का वन्दन, राम प्रसाद अनुरागी के द्वारा शानदार श्रंगार गीत, सोमपाल प्रजापति द्वारा कोरोना पर मधुर गीत, कैलाश चंद्र यादव द्वारा श्रंगार गीत, आकाश प्रभाकर द्वारा ओजपूर्ण काव्यपाठ से शहीदों का वन्दन एवं अनिल सारस्वत द्वारा शहीदो को ओजपूर्ण काव्यपाठ से नमन किया गया।

प्रधानाचार्य शालिनी शर्मा के द्वारा संबोधन एवं आभार प्रकट किया गया। काव्य संध्या की अध्यक्षता अमित कुमार शर्मा एवं संचालन अनिल सारस्वत ने किया। अन्त में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शालिनी शर्मा जी एवं अतिथियों के द्वारा सभी काव्य मनीषियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

काव्यांजलि में अरविंद वर्मा, रागिनी शर्मा, सुमित कुमार शर्मा, तेजस्व गौड़ आदि उपस्थित रहे।

महिला क्षत्रिय महासभा जसपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी घोषित

0

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : महिला क्षत्रिय महासभा जसपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से रेखा राजपूत को अध्यक्ष चुना गया।

वरिष्ठ समाजसेवी, शिक्षक एवं कवि संजय राजपूत के निवास पर आयोजित महिला क्षत्रिय महासभा की बैठक में उनकी धर्मपत्नी रेखा राजपूत को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। रेखा पधान, विनीता चौहान एवम् डाॅ. कविता चौहान को उपाध्यक्ष, रीना चौहान एवम् सुधा चौहान को महामंत्री तथा डाॅ. रेखा चौहान को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त सविता पधान, सुमिता पधान, ममता पधान, रश्मि चैहान, संजू चौहान, उमा पधान, सुमन चौहान एवं सरस्वती चौहान को कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया।

बता दें कि इससे पूर्व महिला क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष पद पर भाजपा नेत्री मीनाक्षी चौहान आसीन थीं। उनके आकस्मिक निधन के बाद से यह पद खाली चल रहा था। क्षत्रिय समाज के लोगों ने नवनिर्वाचित महिला क्षत्रिय महासभा की कार्यकारिणी को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।

आज से बदल गये ये नियम, आपके लिए जानना है जरूरी

0

महानाद डेस्क : आज से से नया साल शुरु हो रहा है और इस नये साल में टैक्स से लेकर बैंकिंग तक ऐसे बहुत से बदलाव लागू हो गये हैं जिनका आपकी जिंदगी से सीधा वास्ता है। आइये जानते हैं, क्या हैं ये बदलाव…

चेक से भुगतान का नया सिस्टम : आज, एक जनवरी से चेक के द्वारा भुगतान के सिस्टम में बड़ा बदलाव हो गया है। आरबीआई ने 1 जनवरी, 2021 से पाॅजिटिव पेमेंट सिस्टम शुरू लागू कर दिया है। इसके तहत अब 50,000 रुपये से अधिक के भुगतान पर जरूरी डीटेल को फिर से कन्फर्म करने की जरूरत होगी।

बदल गया लैंडलाइन से मोबाइल फोन पर काॅल करने का तरीका : नये साल में लैंडलाइन से मोबाइल फोन पर काॅल करने का तरीका बदल गया है। आज से अगर आप लैंडलाइन से मोबाइल फोन पर काॅल करते हैं तो नंबर से पहले शून्य लगाना अनिवार्य होगा। मान लीजिए किसी व्यक्ति का मोबाइल नंबर 9898888XXX है। अब अगर आप लैंडलाइन फोन से इस नंबर पर डायल करेंगे तो पहले शून्य लगाना पड़ेगा। यानी लैंडलाइन से डायल नंबर 09898888XXX होगा।

काॅन्टैक्टलेस कार्ड ट्रांजैक्शन की बढ़ी लिमिट : आज से काॅन्टैक्टलेस कार्ड ट्रांजैक्शन की लिमिट बढ़ गई है। आरबीआई ने काॅन्टैक्टलेस कार्ड ट्रांजैक्शन की लिमिट को बढ़ाकर 5000 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन कर दिया है। पहले यह लिमिट 2000 रुपये थी।

कारों और बाइकों के बढ़े दाम : 1 जनवरी से कारों और बाइकों के दामों में भी बढ़ोतरी हो गई है। मारुति, महिंद्रा, हीरो मोटोकाॅर्प, होंडा, ह्युंडे, किया मोटर्स सहित लगभग सभी ।नजव कंपनियों ने अपने वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसके लिए कच्चे माल की बढ़ी लागत को वजह बताया जा रहा है।

आज से सभी वाहनों में जरूरी है फास्टैग : आज से सभी वाहनों के लिए फास्टैग को अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि अभी 15 फरवरी तक सभी टोल प्लाजा पर एक हाईब्रिड लेन (कैश) चलता रहेगा ताकि इस सिस्टम को सहजता से लागू किया जा सके। लेकिन इइसके लिए आपको दोगुना टोल देना पड़ेगा।

अब आप खरीद सकेंगे ‘सरल जीवन बीमा पाॅलिसी’ : आज, 1 जनवरी से आप कम प्रीमियम में सरल जीवन बीमा (स्टैंडर्ड टर्म प्लान) पाॅलिसी खरीद सकेंगे। बीमा नियामक संस्था अआईआरडीए ने सभी बीमा कंपनियों को 1 जनवरी से सरल जीवन बीमा लाॅन्च करने को कहा है। यह एक स्टैंडर्ड टर्म इंश्योरेंस होगी। इसके तहत कम प्रीमियम में टर्म प्लान खरीदने का विकल्प मिलेगा। साथ ही सभी बीमा कंपनियों की पाॅलिसी में शर्तों और कवर की राशि एक समान होगी।

छोटे व्यापारियों को जीएसटी रिटर्न में राहत : अब 5 करोड़ रुपये तक के टर्नओवर वाले छोटे कारोबारियों को सिर्फ 4 जीएसटी/सेल्स )जीएसटीआर-3बी) रिटर्न भरना होगा। अभी तक उन्हें 12 तरह के सेल्स रिटर्न भरने होते थे। इससे करीब 94 लाख व्यापारियों को फायदा होगा।

जीएसटी का 1 फीसदी कैश देना अनिवार्य : आज से हर महीने 50 लाख से अधिक के टर्नओवर वाले कारोबारियों को जीएसटी देनदारी का कम से कम एक फीसदी नकद में जमा कराने का प्रावधान किया गया है। वित्त मंत्रालय का कहना है कि इससे सिर्फ आधा फीसदी टैक्सपेयर कारोबारी प्रभावित होंगे।

जनवरी 2021 माह का राशिफल : पं. गोविन्दराम की कलम से

0

काशीपुर (महानाद) : जनवरी 2021 माह का राशिफल : पं. गोविन्दराम की कलम से

मेष (चू, चे, चै, ला, ली, लू, ले, लो, अ): राशि स्वामी मंगल इसी राशि पर होने से धन लाभ एवं उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। परन्तु अष्टमष्थ केतु पर मंगल की दृष्टि के कारण स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। चोटादि का भय है।
उपाय – मंगलवार को बजरंग बली जी का चोला चढ़ायें एवं बजरंग बाण का नित्य पाठ करें, शुभ रहेगा।

वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, बो): राशि स्वामी शुक्र ता. 4 से 28 तक अष्टमस्थ रहने से बनते कार्यों में विघ्न बाधाओं का सामना रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी विशेष सावधानी बरतें। खर्च भी बढ़-चढ़ कर रहेगा।
उपाय – ता. 14, मकर संक्रान्ति के दिन संकल्पपूर्वक पंचांग का दान करें, शुभ रहेगा।

मिथुन (क, की, कु, घ, ड, छ, के, को, ह): ता. 4 से 25 जनवरी तक राशि स्वामी बुध अष्टमस्थ गुरु-शनियुक्त संचार करने से व्यवसाय में भागदौड़ एवं खर्च अधिक रहेगा। स्वास्थ्य में विकार का भय है। किसी निकट बंधु से मतान्तर हो।
उपाय – मकर संक्रांन्ति को गर्म वस्त्र एवं तिलों का दान करें, शुभ रहेगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): मासारंभ से गुरु-शनि की शुभाशुभ दृष्टियां पड़ने से मिरित प्रभाव रहेंगे। पराक्रम एवं उत्साह में वृद्धि होगी। परिवार में किसी शुभ कार्य पर खर्च होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। मानसिक तनाव एवं क्रोध की भावना अधिक रहेगी।
उपाय – सूर्य को अघ्र्य दें एवं मोती रत्न धारण करें, शुभ रहेगा।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): सूर्य पंचमस्थ होने से धन लाभ एवं भाग्योन्नति के विशेष अवसर मिलेंगे। ता. 14 से सूर्य षष्टस्थ शनि-गुरु-बुध युक्त होने से आकस्मिक धन व्यय, परंतु अत्यंत कठिनाई से ही निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे।
उपाय – नित्य 21 दिन तक अथर्व शीर्ष का पाठ करें, शुभ रहेगा।

कन्या (टो, प (प्र), पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): इस राशि पर गुरु की दृष्टि तथा ता. 5 से बुध पंचमस्थ गुरु-शनि के साथ होने से किसी नवीन कार्य की योजना बनेगी। परंतु अड़चनों के कारण कार्य रूप देने में विलंब होगा। धार्मिक कार्याें में रुचि बढ़ेगी और विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। मासांत में बनते कार्य में विघ्न और आर्थिक परेशानी होगी।
उपाय – नित्य प्रति राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें, शुभ रहेगा।

तुला (री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): शनि की ढैया के कारण घरेलु उलझनों से तनाव रहेगा। मासांत में रुके हुए कार्यों में कुछ सफलता प्राप्त होगी। निर्वाह योग्य धन प्राप्ति के साधन बनेंगे। व्यवसाय में संघर्षपूर्ण परिस्थितियों का सामना रहेगा।
उपाय – नित्य शनि चालिसा का पाठ करें, मंगलवार को हनुमान जी को बूंदी का प्रसाद चढ़ायें, शुभ रहेगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, पा, पी, यू): इस राशि पर केतु का संचार तथा मंगल की दृष्टि होने से पारिवारिक एवं आर्थिक उलझनों के कारण मन परेशान रहेगा। कठिन हालात के बावजूद धन प्राप्ति के कुछ साधन बनेंगे। परिवार में कुछ मनमुटाव होगा। व्यवसायिक कार्यों में अड़चनों का सामना होगा। किसी मांगलिक कार्य पर धन खर्च होगा।
उपाय – काली चीजों का दान करें तथा लहसुनिया रत्न धारण करें, शुभ रहेगा।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, डा): राशि स्वामी गुरु नीचस्थ तथा शनि साढ़े साती का प्रभाव होने से कार्य व्यवसाय में आर्थिक उलझनें बढ़ेंगी। शरीर कष्ट और चोटादि का भय रहेगा। ता. 14 से सूर्य भी द्वितीयस्थ गुध-गुरु-शनि आदि ग्रहों के साथ होने से व्यवसाय में अत्यंत कठिन परिश्रम एवं संघर्ष के पश्चात ही निर्वाह योग्य आय के साधन बनेंगे।
उपाय – पीली चीजों का दान करें, कनक धारा स्त्रोत का पाठ करें, शुभ रहेगा।

मकर (भे, ज, जी, जू, जे, जो, ख, खी, खू, खे, खो, ग, गी): गुरु-शनि का संचार इस राशि पर रहने से धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। अत्यधिक खर्च बढ़ने से घरेलु उलझनें बढ़ेंगी। आरंभ में संघर्षपूर्ण परिस्थितियों का सामना रहेगा। परिवार में व्यर्थ का तनाव और खर्च की अधिकता रहेगी।
उपाय – हनुमान जी को 3 मंगवार को 108.108 लौंग की माला चढ़ायें, शुभ रहेगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): शनि की साढ़े साती से अड़चनों के बावजूद धन प्राप्ति के साधन बनते रहेंगे। किसी श्रेष्ठ व्यक्ति से संपर्क होगा। सवारी आदि सुखों पर धन खर्च रहेगा। विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है।
उपाय – गणेश जी को 21 दिनों तक मोदक चढ़ायें, शुभ रहेगा।

मीन (दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची): राशि स्वामी गुरु लाभ स्थान पर (नीचस्थ) शनियुक्त होने से अत्यंत कठिन परिश्रम से निर्वाह योग्य आय के साधन बनेंगे। खर्चों की अधिकता से मानसिक तनाव रहेगा। उत्तरार्द्ध भाग में धन लाभ एवं किसी मित्र की सहायता से कोई रुका हुआ कार्य बनेगा।
उपाय – विष्णु सहस्र नाम का नित्य पाठ करें, शुभ रहेगा।