spot_img
spot_img
Saturday, June 27, 2026
spot_img
Home Blog Page 1895

कुंडल और मोबाइल लूटने का प्रयास कर रहे युवकों को युवती ने सिखाया सबक, देखें वीडियो

0

बिजनौर (महानाद) : बैराज रोड स्थित आवास विकास क्षेत्र में मार्केटिंग कर घर लौट रही एक युवती से बाइक सवार दो युवकों ने उसके कानों के कुंडल व मोबाइल छीनने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर भीड़ इकठ्ठी हो गई और युवती व लोगों ने युवको की धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।

बता दें कि इन्दिरा पार्क के सामने बैराज रोड पर दीपिका गुप्ता (21 वर्ष) पुत्री मनोज कुमार निवासी आवास विकास कालोनी जोकि एक कंपनी में मार्केटिंग का कार्य करती है, शाम के समय वह अपने घर लौट रही थी। तभी पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने दीपिका के कानों पर झपट्टा मारा और उसका मोबाइल भी छीनने का प्रयास किया। दीपिका के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद लोगों ने युवकांे को पकड़ लिया। जिसके बाद दीपिका ने उनकी जमकर धुनाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने भी उन पर अपने हाथ सेंक लिए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर कोबरा पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आये। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम शमीम पुत्र फिरोज उर्फ बब्बू तथा सैफुदीन पुत्र इस्लामुदीन निवासी काशीराम काॅलोनी, काशीपुर बताया।

मामले में एसपी डाॅ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि दो आरोपियों ने दीपिका के कानों से कुण्डल व मोबाईल आदि लूटने का प्रयास किया था । जिन्हें पकड़ लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

फर्जी डिग्री बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सैकड़ों की तादाद में मिली फर्जी मार्क्सशीट व डिग्रियां , तीन गिरफ्तार

0

लखनऊ (महानाद) : पुलिस ने लखनऊ यूनिवर्सिटी की फर्जी मार्क्सशीट एवं डिग्री बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से उ.प्र के अन्य स्कूल-काॅलेजों के भी फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।

बता दें कि पुलिस को सूचना मिल रही थी कि लखनऊ के आलमबाग में विश्वजीत कुमार उर्फ दद्दा अपने दो अन्य साथियों के साथ प्रिंटिंग मशीन के जरिए फर्जी मार्क्सशीट तैयार करता है और फिर इन नकली मार्क्सशीट व डिग्रियों को मोटे पैसे लेकर आगे बेच देता है। सूचना मिलने पर उ.प्र. एसटीएफ की टीम ने जब छापा मारा तो इनके पास से सैकड़ों की तादाद में माक्र्सशीट, सर्टिफिकेट और डिग्री बरामद हुई है। इनकी प्रिटिंग इस तरह से की गई थी जो देखने में एकदम असली डिग्री की तरह दिखती हैं।

पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों सुनील कुमार शर्मा उर्फ ओम दादा, लल्लन कुमार, विश्वजीत कुमार श्रीवास्तव निवासीगण आलमबाग को कई हाई स्कूल और इंटर काॅलेज के माइग्रेशन सर्टिफिकेट, डिग्री व अन्य दस्तावेज सहित गिरफ्तार किया है।

बड़ी खबर : पूरे देश को फ्री में लगेगी कोरोना की वैक्सीन

0

नई दिल्ली (महानाद) : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन ने कोरोना की वैक्सीन लगाने को लेकर बड़ा ऐलान किया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देशभर में सभी को कोरोना वायरस वैक्सीन मुफ्त में लगाई जाएगी।

बता दें कि देशभर में आज से कोरोना वायरस वैक्सीन के ड्राई रन का दूसरा चरण शुरू हो गया है। देश के अलग-अलग राज्यों में ड्राई रन के लिए सेंटर बनाए गए हैं। ड्राई रन में प्रशिक्षित स्वास्थ्यकमियों को शामिल किया गया है। ड्राई रन का पहला चरण 28-29 दिसंबर 2020 को असम, आंध्र प्रदेश, गुजरात व पंजाब में शुरू हुआ था। कोरोना वैक्सीन से जुड़ा ये अभियान देश में अब तक का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है। देश के 116 जिलों के 259 केंद्रों में ड्राई रन हो रहा है।

इससे पहले आज सुबह 9.30 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में ड्राई रन का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश के पास वैक्सीनेशन का पुराना अनुभव है। वैक्सीनेशन में गाइडलाइन के पालन के सख्त नियम हैं। वैक्सीन पर ड्रग कंट्रोलर जनरल आॅफ इंडिया जल्द फैसला लेगा। वैक्सीन पर चल रही अफवाहों पर ध्यान ना दें।

डाॅ. हर्षवर्धन ने बताया कि देश में ड्राई रन को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक विशेष टीम का भी गठन किया है जो पूरी प्रक्रिया पर बारीकी से नजर रखेगी।

गौ तस्करों व पुलिस के बीच मुठभेड़, 2 गिरफ्तार, 3 फरार

0

खरखौदा (महानाद) : खरखौदा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक गौ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि जनपद मेरठ के खरखौदा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ खासपुर कैली संपर्क मार्ग पर चैकिंग कर रहे थे। इस बीच मुखबिर ने सूचना दी कि कैली खासपुर संपर्क मार्ग पर, शीशम के पेड़ से पूरब दिशा में ईख के खेत में गौकशी करने वाले 4-5 लोग इकठ्ठा हैं, जो गौवंशीय पशु के आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यह लोग नशे का इंजेक्शन लगाकर पशु को बेहोश करके उसका वध करके मांस को कहीं ले जाकर बेच देते हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां बैठे लोगो ने पुलिस को देखते ही जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी और तेजी से गन्ने के खेत में छुपने के लिए भागने लगे। पुलिस ने भी अपनी आत्मरक्षा में गोली चलाई जिसमे मौमीन उर्फ पापड़ पुत्र फारूख निवासी अजराड़ा थाना मुंडाली के दाहिने पैर में गोली लगी और दूसरा बदमाश आस मोहम्मद उर्फ आशू पुत्र जमील उर्फ भूरा निवासी रसूलनगर थाना खरखौदा को मौके पर समय करीब 6:20 बजे पकड़ लिया।

पकडे गए दोनों बदमाशो के पास से एक-एक तमंचा मय एक-एक खोखा कारतूस, एक-एक जिन्दा कारतूस व गौकशी के औजार एवं एक मोटर साइकिल स्प्लेंडर बरामद हुयी है । तीन बदमाश जिनके नाम क्रमशः साबिर पुत्र अंगरेज निवासी हाजीपुर, इकबाल उर्फ चीनी पुत्र नामालूम निवासी अल्लीपुर, शाहरुख उर्फ फारूख पुत्र मौमीन निवासी घोसीपुर अवसर का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए ।

घायल बदमाश को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज मेरठ भेजा गया है ।

दुखद : महिला एसआई ने दुपट्टे से फांसी लगाकर दी जान, फरवरी में थी शादी

0

अनूपशहर (महानाद) : अनूप शहर कोतवाली में तैनात महिला एसआई आरजू पवार ने पंखे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरजू अनूप शहर कोतवाली में ढाई साल से तैनात थी। वह शामली जिले के भैंस वालों की रहने वाली थी। फरवरी में उनकी शादी होने वाली थी।

आरजू जिस घर में किराए पर रहती थीं उसी परिवार में भोजन करती थी। कल शाम 7:30 बजे जब उन्होंने भोजन के लिए आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। तब उन्होंने दरवाजा खटखटाया इसके बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो पास में रहने वाले दूसरे पुलिसकर्मी सनी चौधरी को बुलाया। सनी ने कुर्सी रखकर आरजू के कमरे में झांक कर देखा तो आरजू पंखे से लटकी दिखी।

सनी ने तत्काल कोतवाली में फोन कर मामलेे से अवगत कराया। मौके पर पहुंची कोतवाली प्रभारी ने तत्काल कमरे का दरवाजा तोड़कर आरजू पवार को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

खुशखबरी : बस इस नंबर पर एक मिस्ड कॉल से बुक कीजिये गैस सिलिंडर

0

नई दिल्ली (महानाद) : आज से इंडेन गैस के ग्राहक एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग महज एक मिस्ड कॉल देकर करा सकते हैं।

इंडियन आयल के अनुसार उसके एलपीजी ग्राहक सिलेंडर भराने को लेकर देश में कहीं से भी एक मिस्ड कॉल नंबर 8454955555 का उपयोग कर सकते हैं।

इस सुविधा से ग्राहकों को बुकिंग के लिये कॉल करने में जो समय लगता था, उसकी बचत होगी। वे केवल मिस्ड कॉल कर गैस बुक करा सकेंगे। जिससे अब ग्राहकों को कॉल के लिये कोई शुल्क नहीं लगेगा। जबकि मौजूदा आईवीआरएस (इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम) कॉल व्यवस्था में कॉल की सामान्य दरें लगती हैं। इस सुविधा से उन लोगों और बुजुर्गों को राहत मिलेगी जो आईवीआरएस प्रणाली में परेशानी महसूस करते थे।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित एक कार्यक्रम में इस ‘मिस्ड कॉल’ सुविधा की शुरूआत की। प्रधान ने कहा कि गैस एजेंसियां और वितरक यह सुनिश्चित करें कि एलपीजी की डिलिवरी एक दिन से लेकर कुछ घंटों में हो।

उन्होंने यह भी कहा कि एलपीजी के मामले मे देश ने लंबी यात्रा तय की है। एलपीजी कनेक्शन 2014 के पहले छह दशकों में करीब 13 करोड़ लोगों को उपलब्ध करायी गयी थी। यह आंकड़ा पिछले छह साल में 30 करोड़ तक पहुंच गया है।

समाज सेवा आदमी को उसके जन्मजात संस्कारों से मिलती है : सुभाष नंबरदार

0

अब्दुल सत्तार
रुड़की(महानाद) : किसान कामगार मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष नंबरदार ने कहा है कि समाज सेवा के लिए किसी स्कूल या विश्वविद्यालय की आवश्यकता नहीं होती,बल्कि समाज सेवा आदमी को जन्मजात उसके संस्कारों से मिलती है। समाज सेवा की इच्छा शक्ति मानव के संस्कारों से प्राप्त होती है।

नववर्ष के अवसर पर किसान कामगार मोर्चा की ओर से पत्रकार व समाजसेवी इमरान देशभक्त को कोरोना वाॅरियर्स सम्मान से विभूषित करते हुए सुभाष नंबरदार ने कहा सुभाष नंबरदार ने कहा की इमरान देशभक्त ने बिना किसी बड़े आर्थिक सहयोग के स्वयं व्यक्तिगत रूप से एक संस्था बनकर समाज के हर क्षेत्र में अपना योगदान दिया है, जिससे हमारे युवाओं को सबक लेना चाहिए। उन्होंने कहा इमरान देशभक्त ने छोटे से गांव से निकलकर पूरे प्रदेश में तथा अपने नगर में अपनी सेवा भावना के माध्यम से लोगों के दिल जीते हैं,जो बहुत कम देखने को मिलते हैं।

इस अवसर पर उत्तराखंड उर्दू एकेडमी के पूर्व उपाध्यक्ष अफजल मंगलौरी ने कहा की इमरान देशभक्त समाज और देश के लिए एक समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने राजनीति और समाज सेवा के क्षेत्र को एक फूल के रूप में जोड़कर सकारात्मक सामाजिक सेवा को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि इमरान देशभक्त एक ऐसा खामोश सिपाही है जो अपने कलम, अपने विश्वास तथा सेवा के बल पर समाज के हर वर्ग को अपना बनाने का हुनर रखते हैं,जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।

इस अवसर पर रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष सुभाष सरीन, मेयर गौरव गोयल, विधायक प्रदीप बत्रा, कांग्रेसी नेता मनोहर लाल शर्मा, डाॅक्टर नैयर काजमी आदि ने इमरान देश भक्त को कोरोना योद्धा सम्मान मिलने पर बधाई दी।

गंगनहर पुलिस ने पकड़े ई-रिक्शा बैटरी चोर, बैटरी बरामद

0

अब्दुल सत्तार
रुड़की (महानाद) : एसएसपी व एसपी ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी रुड़की के कुशल पर्यवेक्षण में थाना गंगनहर पुलिस बैटरी चोरी के मामले में अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत आरोपियों की तलाश जुट गई थी। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बैटरी चोर उनको बेचने की फिराक में हंै। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से ई-रिक्शा की दो बैटरी बरामद कर लीं।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम आकाश उर्फ टमाटर पुत्र चंदू निवासी काशीपुरी, थाना गंगनहर, इनाम उर्फ पच्चीस पुत्र मुस्तफा, जैकी उर्फ टोला पुत्र महिपाल, शोएब सोहेल उर्फ लुक्का पुत्र शहजाद तीनों निवासी ग्राम रामपुर जिला हरिद्वार बताया चारों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

पुलिस टीम में एसआई धर्मेंद्र राठी, कांस्टेबल संदीप कुमार, रणवीर सिंह आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज : बाजपुर हत्याकांड पर डीजीपी की बड़ी कार्रवाई, कई सस्पेंड

0

देहरादून (महानाद) : डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार ने दिनांक 30 दिसम्बर की रात्रि ऊधम सिंह नगर के थाना बाजपुर में घटित दुखद घटना को स्थानीय पुलिस द्वारा गम्भीरता से न लेने, आमजन से समन्वय स्थापित न कर शान्ति/कानून व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न होने एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही पोस्टों के सम्बन्ध में समय से कार्यवाही न करने के लिए ऊधम सिंह नगर के समस्त सोशल मीडिया माॅनिटरिंग सेल, सोशल मीडिया सेल के प्रभारी एवं थाना बाजपुर के रात्रि अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने हेतु पुलिस महानिरीक्षक, कुमायूं परिक्षेत्र को निर्देशित किया है।

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि बाजपुर में जो हुआ वह बहुत ही दुखद था। यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। जो भी पुलिसकर्मी ड्यूटी में ढिलाई बरतेगा उसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नव वर्ष में मानवीय मूल्यों को अपनाने का संकल्प लें : निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षा

0

जसपुर (महानाद) : निरंकार प्रभु को मन में बसाते हुए, नव वर्ष में मानवीय मूल्यों को अपनाते हुए हम सब अपने जीवन को स्वयं सुधारे और संसार के लिए वरदान बनें। ये उद्गार सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज ने नव वर्ष के आगमन पर वर्चुअल रूप में आयोजित सत्संग समारोह में व्यक्त किए।

इस कार्यक्रम का लाभ संत निरंकारी मिशन की वेबसाईट से विश्व भर के लाखों भक्तों और प्रभु प्रेमियों ने लिया। सद्गुरु माता ने कहा कि पिछले वर्ष से हमने जो भी शिक्षायें लीं उन्हें हमें परिवार में, समाज में एवं पूरे संसार में सेवाभाव से रहते हुये उपयोग में लाना है। इसके साथ ही जो जो भी अन्य सिखलाईयाँ हमारे हिस्से में आई उनको अपने अंदर धारण करते हुए, मन में बसाते हुए नव वर्ष में आगे बढ़ें। हमारे अंदर जो भी कमियाँ हैं उनको भी इस निरंकार प्रभु का आश्रय लेकर सुधारते चले जायें।

सद्गुरु माता ने निरंकार से सभी के लिए यहीं प्रार्थना, याचना की कि इस नववर्ष में सब कुछ सामान्य होता चला जाये। सबकी सेहत स्वस्थ रहे तथा सभी को सेवा, सुमिरण, सत्संग करने का अवसर मिल पायें ताकि ब्रह्मज्ञान की संभाल करते हुए प्रभु के प्रति सबका विश्वास दृढ़ होता चला जाये।