spot_img
spot_img
Saturday, June 27, 2026
spot_img
Home Blog Page 1894

रात में अचानक डीएम पहुंचे जिला अस्पताल, मचा हड़कंप

0

उन्नाव (महानाद) : शनिवार रात्रि 10 बजे अचानक डीएम रविन्द्र कुमार जिला अस्पताल पहुंचे और अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। डीएम के यहां पहुंचते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अस्पताल चौकी इंचार्ज मौके से नदारद मिले।

इसके बाद डीएम ने रैन बसेरे का निरीक्षण किया और बाहर सो रहे लोगों सें रैन बसेरे मे ठहरने की अपील की।

औचक निरीक्षण के दौरान डीएम के साथ सिटी मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे।

सैद नागली थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बांटे कम्बल

0

अमरोहा (महानाद) : थाना सैद नागली थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा की ने एक अच्छी पहल करते हुए गरीब बेसहारों एवं सड़क के किनारे बैठे मंदबुद्धियों को गर्म कंबल बांटकर इंसानियत की मिसाल पेश की। लगतार बढ़ती ठंड को देखते हुए थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा की तरफ से एक अच्छी पहल की शुरुआत की गई है।

बता दें कि सैदनंगली थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने जब से चार्ज संभाला है, अपराधियों के दिलों में दहशत का माहौल है। अपराधी जिला छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं।

आईजी अजय रौतेला ने किए 31 कोतवालों का तबादले

0

सलीम अहमद

नैनीताल (महानाद) : आईजी अजय रौतेला ने शनिवार को 31 कोतवालों का तबादला कर दिया।

सीबीसीआईडी मुख्यालय से (संबद्ध एसटीएफ) हिमेंद्र सिंह को पिथौरागढ़, सतर्कता देहरादून में तैनात प्रकाश सिंह को ऊधम सिंह नगर, सतर्कता हल्द्वानी में तैनात अरुण कुमार को अल्मोड़ा, साइबर क्राइम पुलिस थाना देहरादून में तैनात पंकज पोखरियाल को नैनीताल भेजा गया है।

परिक्षेत्रिय कार्यालय कुमाऊं परिक्षेत्र में तैनात जगदीश सिंह देउपा को ऊधम सिंह नगर, एटीसी हरिद्वार में तैनात प्रीतम सिंह को नैनीताल, पीटीसी नरेंद्रनगर में तैनात अरविंद कुमार को पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल में तैनात मनोज रतूड़ी को नैनीताल, नैनीताल में तैनात जितेंद्र सिंह गब्रयाल को चंपावत व जगदीश सिंह ठकरियाल को बागेश्वर भेजा गया है।

बागेश्वर में तैनात हरीश चंद्र जोशी को अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर में तैनात ललिता पांडे को नैनीताल, प्रभात कुमार को पिथौरागढ़, राजेश कुमार यादव को अल्मोड़ा, हिमांशु पंत को पिथौरागढ़, मोहन चंद्र पांडे को पिथौरागढ़, कैलाश भैसोड़ा को परिक्षेत्रिय दफ्तर नैनीताल में भेजा गया है।

इसके अलावा चंपावत से श्वेता दिगारी को अल्मोड़ा, बसंती आर्या को अल्मोड़ा से नैनीताल, बिजेंद्र साह को पिथौरागढ़ से ऊधम सिंह नगर, प्रवींद्र सिंह रावत को बागेश्वर से चंपावत, शांति कुमार को नैनीताल से चंपावत, राजेंद्र सिंह ढ़ागी को चंपावत से बागेश्वर भेजा गया है।

नैनीताल से नासिर हुसैन को अल्मोड़ा, त्रिलोक राम को बागेश्वर व प्रकाश जोशी को पिथौरागढ़ भेजा गया। राजेंद्र सिंह रावत का तबादला बागेश्वर किया गया है।

उधर, देहरादून के गणेश सिंह को चंपावत, हरिद्वार के जसवंत सिंह को पिथौरागढ़, राकेश कुमार को बागेश्वर और सीआईडी हल्द्वानी में तैनात शरद को नैनीताल भेजा गया है।

हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी गिरफ्तार

0

इंदौर (महानाद) : हिंदू देवी-देवताओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में इंदौर पुलिस ने स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को गिरफ्तार कर लिया है। फारुकी के साथ-साथ चार और लोगों को भी पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है। इन सभी के खिलाफ भाजपा विधायक के बेटे ने मामला दर्ज कराया है।

बता दें कि इंदौर के एक कैफे में शुक्रवार को एक कॉमेडी शो का आयोजन हुआ था। इस दौरान यहां स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने भी परफॉर्म किया था। कार्यक्रम में विधायक लक्ष्मण सिंह गौड़ के बेटे एकलव्य सिंह गौड़ भी अपने साथियों के साथ वहां मौजूद थे।

आरोप है कि मुनव्वर फारुकी ने परफॉर्म करते समय हिंदू देवी-देवताओं और अमित शाह पर कुछ ऐसा कह दिया जिसपर एकलव्य सिंह भड़क गए और उन्होंने इसका विरोध किया। इसके बाद वहां बात बढ़ गई और फिर इस कार्यक्रम को रुकवा दिया गया। जिसके बाद एकलव्य सिंह की शिकायत पर मुनव्वर फारुकी को गिरफ्तार कर लिया गया।

एकलव्य ‘हिंद रक्षक’ नामक स्थानीय संगठन के संयोजक हैं।

एसएसपी उधम सिंह नगर ने किया चौकी इंचार्ज को सस्पेंड

0

रुद्रपुर (महानाद) : एसएसपी उधम सिंह नगर दलीप सिंह कुंवर ने सिडकुल चौकी इंचार्ज अनिल उपाध्याय द्वारा थाना पंतनगर में रात्रि अधिकारी के रूप में नियुक्त किए जाने पर ड्यूटी मैं अनुपस्थित रहने, कार्य में लापरवाही बरतने व अनुशासनहीनता पर तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

18 साल के इकलौते बेटे ने जहर खाकर दे दी जान

0

आकाश गुप्ता

काशीपुर (महानाद) : एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा उसे गिरीताल रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दिया।

जानकारी के मुताबिक रामनगर के चिलकिया-टांडा निवासी गोविन्द (18) पुत्र विक्रम सिंह ने बीते दिवस अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। गोविन्द की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे काशीपुर के गिरीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दिया।

मृतक अपने परिवार का इकलौता संतान था। गोविन्द की मौत के बाद से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

दीपक बाली ने जूस काॅर्नर स्वामी को गुलदस्ता देकर किया सम्मान, फिर काटा रिबन

0

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : आपने ये तो आमतौर पर देखा होगा कि जब नेताजी किसी कार्यक्रम में जाते हैं तो लोग फूलों के गुलदस्ते देकर उनका सम्मान करते हैं। लेकिन नेताजी खुद गुलदस्ता लेकर जाएं और बुलाने वालों का सम्मान करें, यह शायद ही पहली बार देखा या सुना हो।

जी हां ऐसी अनूठी मिसाल कायम की है आम आदमी पार्टी के नेता और राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली ने। हुआ यूं कि दो युवकों ने मिलकर बांसफोडान पुलिस चैकी के पास एक जूस काॅर्नर खोला है। युवक गरीब परिवारों के हैं जिन्होंने संकोच करते-करते आप नेता दीपक बाली से जूस काॅर्नर का उद्घाटन करने का अनुरोध किया। क्योंकि आमंत्रित करने वाले आम नागरिक थे। इसलिए बाली ने उद्घाटन करने की न सिर्फ सहर्ष स्वीकृति दे दी अपितु उनके कारोबार की बरकत की दुआ करते हुए वह उनका सम्मान और हौसला बढ़ाने के लिए खुद गुलदस्ता लेकर पहुंच गए और उद्घाटन से पूर्व मौहम्मद तसलीम व मौहम्मद रईस नामक दोनों युवकों को जब गुलदस्ता देकर सम्मानित किया तो देखने वाले भी आश्चर्यचकित रह गए और उनके मुंह से बरबस ही निकल पड़ा कि नेता हो तो ऐसा हो।

इस अवसर पर मौहम्मद कमर एडवोकेट, हाजी मुंशी रहीस अहमद, अनिल चैहान, दिलीप कुमार वर्मा, सराजू, अमन बाली, हाजी अब्दुल कय्यूम, आकाश मोहन दीक्षित, मुकेश चावला, मौहम्मद अरमान, आसिम अहमद, शाह नवाज सिद्दीकी, मुमताज मंसूरी सहित दर्जनों लोग मौजद थे।

काशीपुर में सैन्य सम्मान के साथ दी बीएसएफ जवान रंजीत सिंह को अंतिम विदाई

0

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : बीएसएफ जवान के आकस्मिक निधन के बाद आज सैन्य सम्मान के साथ अश्रुपूर्ण नेत्रों से अंतिम विदाई दी गयी। इस मौके पर सेक्टर-1, आरकेपुरम, दिल्ली से आई बीएसएफ की 9 सदस्यीय गारद टीम के द्वारा तीन राउंड फायरिंग कर मृतक को गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। इसके बाद बीएसएफ जवान का शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया।

आपको बता दें कि मूल रूप से बिहार के सीवान जिले के थाना नौतन बाजार के ग्राम तिलमापुर निवासी रामायण सिंह के 6 पुत्र पुत्रियों में मृतक रंजीत सिंह तीसरे नम्बर के थे और 1995 में बीएसएफ की 25 बटालियन में हजारीबाग में भर्ती हुए थे। मृतक रंजीत सिंह की शादी ऋतु सिंह के साथ हुई थी। वह फिलहाल पुराना फरीदाबाद में अपनी पत्नी और एक बेटी और बेटे के साथ रह रहे थे। रंजीत सिंह बीएसएफ की 25 बटालियन में पिछले साढ़े तीन साल से हेड कांस्टेबल के पद पर दिल्ली के सेक्टर-1, आरकेपुरम में डीजी के वाहन चालक थे।

मृतक के शव के साथ काशीपुर पहुंचे रंजीत सिंह के सहयोगी एएसआई मिल्लू राम ने बताया कि रंजीत सिंह रोजाना सुबह माॅर्निंग वाॅक के लिए जाते थे। बीते रोज सुबह रंजीत सिंह रेलवे ट्रैक के किनारे घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना रेलवे पुलिस को मिली। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस रंजीत सिंह को फरीदाबाद के बीके हाॅस्पिटल ले गई जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर शव आज सुबह सैन्य वाहन से उनके काशीपुर स्थित सुभाष नगर में पैतृक आवास पर लाया गया। जिसके बाद उनके शव को काशीपुर के श्मशान घाट पर लाया गया जहां बीएसएफ की टुकड़ी ने 3 राउंड फायरिंग के साथ पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।

नशीले पदार्थों के साथ तीन गिरफ्तार

0

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : पुलिस तीन युवकों को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है।

बता दें कि रामनगर कोतवाल अबुल कलाम के नेतृत्व में पुलिस नशे के कारोबार करने वालों पर लगाम कसने में लगी है। इसी के चलते पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन युवकों को अवैध गांजा व स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

एसआई हरेंद्र सिंह नेगी ने रेलवे स्टेशन रोड से दो युवकों को चेकिंग के दौरान 1.60 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकड़ा है। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम राहुल सनवाल पुत्र भूपेंद्र सनवाल एवं हिमांशु पाल पुत्र राज कुमार पाल निवासी खेड़ा रोड, लखनपुर, रामनगर बताया। तो दूसरी ओर एसआई प्रीति ने रोडवेज स्टेशन से एक युवक को 10 किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम कैलाश सिंह पुत्र राम सिंह निवासी घुघुती दनियाल भतरोज खान, अल्मोड़ा बताया। पुलिस ने तीनों युवकों को एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया

वहीं, कांस्टेबल तरुण चैधरी तथा दीपक सिंह के द्वारा छिंदर सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी मालधन चैड़ नंबर दो, रामनगर के पास से करीब 73 पाउच अवैध कच्ची शराब पकड़ी। इंदर सिंह के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

भाजपा विधायक दीवान बिष्ट ने दी 1 करोड़ कीमत के सिंचाई ट्यूबवेल की सौगात

0

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : ग्राम सभा नारायणपुर मूल्या के ग्राम रूपपुर में लगभग 1.00 करोड़ की लागत से अधिष्ठापित होने वाले सिंचाई ट्यूवेल का क्षेत्र के भाजपा विधायक दीवान सिंह बिष्ट व ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह रावत ने विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया।

नलकूप सुभारम्भ के अवसर पर नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता एसएस भंडारी, जिला पंचायत सदस्य नरेन्द्र चैहान, किशोरी लाल, मनीष अग्रवाल, निर्मला रावत, मंडी समिति अध्यक्ष मान सिंह अधिकारी, करनपुर सोसायटी अध्यक्ष विजय पाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चैधरी, ग्रामीण मण्डल उपाध्यक्ष वीरेंद्रपाल सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा आशा रावत, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, भूमि दान दाता कुलदीप सिंह रावत, विधानसभा मीडिया प्रभारी नरेन्द्र शर्मा, शान्ति बिष्टानिया, जगमोहन सिंह बिष्ट, कुबेर बिष्ट, घनश्याम शर्मा, दिवेक सम्मल, अमर सैनी, हरिओम सिंह, नरेन्द्र मोहन बिष्ट, चन्दन बिष्ट, इन्दर लाल, सुबोध चमोली आदि भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहे।