spot_img
spot_img
Saturday, June 27, 2026
spot_img
Home Blog Page 1893

जेल में कैदी ने की आत्महत्या, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

0

मेरठ (महानाद) : चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में रविवार की सुबह एक कैदी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बैरक के पीछे बने शौचालय की छत पर रखी पानी की टंकी के सहारे चादर से बंदी का शव लटका मिला। जांच पड़ताल के बाद शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। अधिकारियों ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

जिला जेल प्रशासन ने बताया की लखीपुर लिसाड़ीगेट निवासी साजिद (26 वर्ष) पुत्र यूसुफ दहेज हत्या के मामले में 24 सितंबर को अस्थाई जेल में आया था। 22 अक्टूबर को साजिद को मुख्य जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। यहां वह बैरक नम्बर 1 में बंद था। रविवार सुबह जेल में बैरक के पीछे बने शौचालय की छत पर रखी पानी की टंकी के पाइप से चादर के सहारे साजिद को लटका देख अन्य कैदियों में हड़कंप मच गया।  जेल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पड़ताल शुरू की। आनन फानन में शव को नीचे उतारा गया। वहीं फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई। पूरी छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।

बता दें की लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा निवासी साजिद का निकाह तीन साल पहले किठौर निवासी रिहाना से हुआ था। विगत 23 नवंबर को रिहाना ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को उतारा था। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने साजिद और उसकी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. बीडी पांडे ने बताया की कैदी के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर ही कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल जेल में साजिद का किसी से कोई विवाद न होना सामने आया है।

बताया गया कि मृतक बंदी के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। साजिद की मौत की खबर सुनकर परिजन जिला जेल पर पहुंचे।

वहीं मृतक के भाई राशिद ने आरोप लगाया कि उसके भाई के ससुरालियों ने धमकी दी थी कि वे जेल में ही उसके भाई को मरवा देंगे।

 

श्मशान घाट की छत गिरी, 21 की मौत, कई घायल

0

मुरादनगर (महानाद) : गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में अंतिम संस्कार में शामिल होने गए लोगों पर श्मशान की छत गिरने से 21 लोगों की मौत हो गई जबकि कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के शिकार लोगों का इलाज गाजियाबाद जिला अस्पताल में चल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे लोगों की सभी संभव मदद करें।

गाजियाबाद के जिला अधिकारी अजय शंकर पांडेय, एसपी कलानिधि नैथानी और कमिश्नर अनीता सी मेश्राम घटना स्थल पर पहुंचे और जायजा लिया।

बता दें कि शनिवार को दयानंद कॉलोनी निवासी दयाराम की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। रविवार को उनके अंतिम संस्कार के लिए परिजन मुरादनगर स्थित श्मशान घाट लेकर पहुंचे। अंतिम संस्कार में रिश्तेदार और मोहल्लेवासी मिलाकर लगभग 100 लोग मौजूद थे। सुबह से हो रही बारिश के कारण लोग श्मशान घाट परिसर में बने भवन के अंदर खड़े थे। तभी अचानक जमीन धंसने से दीवार बैठ गई और छत भरभराकर गिर गई।

काशीपुर के विकास को गति देने के लिए नाचीन हस्तियां आई आगे, किया काशीपुर डेवलपमेंट फोरम का गठन

0

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : शहर के विकास की बदहाली से व्यथित कुछ लोगों ने गैर राजनीतिक मंच के जरिए सत्ता पर काबिज राजनैतिक दल के नुमाइंदों से मिलकर उन सब बातों के लिए मिलने का निश्चय किया है जिसके वादे कर वह चुनाव जीते थे।

लंबे अरसे से शहर के विकास के प्रति उपेक्षित रवैये से आहत तमाम सामाजिक लोगों ने काशीपुर डेवलपमेंट फोरम नाम से एक सामाजिक मंच का गठन किया है। मंच में शहर की तमाम नामचीन हस्तियां शामिल हैं जिसमें उद्योगपति, अधिवक्ता, चिकित्सक आदि शामिल हैं। मंच के गठन के बाद जारी विज्ञप्ति में शहर के विकास को ही मुख्य मुद्दा बनाया गया है। विज्ञप्ति से जाहिर है कि सत्ता ने काशीपुर शहर को बुरी तरह उपेक्षित रखा है। प्रदेश के विकास से अलग-थलग कर दिया है। काशीपुर को प्रदेश के विकास से जोड़ने व गति देने के लिये ‘काशीपुर डवलपमेंट फोरम’ को गैर राजनीतिक संगठन बताते हुए इसका उद्देश्य काशीपुर को ‘स्वच्छ व आत्मनिर्भर’ बनाने के लिये संकल्पब( रहना बताया गया।

बैठक में संगठन से राजीव घई को संयोजक तथा योगेश जिन्दल, पवन अग्रवाल, काशीपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष स. इन्दर सिंह एडवोकेट एवं डा. एसपी गुप्ता को समन्वयक नामित किया गया। निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमण्डल मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, मानव संसाधन मंत्री डाॅ. रमेश पोखरियल निशंक, सांसद अजय भट्ट व राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी से मिलकर काशीपुर को नाॅलेज हब, नेशनल इन्स्टीट्यूट आॅफ फार्मेसी, मनोविज्ञान, बायोलाॅजी तथा टाटा कैन्सर इन्स्टीट्यूट व फार्मेसी इंडस्ट्री को काशीपुर में स्थापित करवाकर इसका संयोजित विकास करवाने का प्रयास करेगा। काशीपुर के ओवेरब्रिज को शीघ्र बनवाने व आवश्यकता पड़ने पर उच्च न्यायालय की शरण भी ली जाएगी।

बैठक में आईएमए के डाॅ. रवि सिंघल, डाॅ. डीके अग्रवाल, डाॅ. बीएम गोयल, काशीपुर मीडिया सेंटर अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सेठी, लायन आयुष महरोत्रा, रोटेरियन सुरुचि सक्सेना, डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय व रघुनाथ अरोरा आदि मौजूद थे।

केंद्र सरकार के गलत फैसलों से पिस रहे हैं देश के नागरिक : मुक्ता सिंह

0

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं कांग्रेस की पूर्व मेयर प्रत्याशी मुक्ता सिंह ने कहा कि कृषि कानून के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर 38 दिनों से किसानों का आंदोलन जारी है। उधर गाजीपुर बाॅर्डर पर शनिवार को 75 साल के किसान कश्मीर सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा कृषि बिलों पर फैसला वापस न लेने से हताश होकर खुद को मौत के गले लगा लिया।

मुक्ता सिंह ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि केंद्र सरकार अपने अड़ियल फैसलों के कारण किसानों की समस्या का समाधान करने में असमर्थ साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि अपने दो दिवसीय दौरे पर उन्होंने गाजीपुर बाॅर्डर पर कृषि बिल के विरोध में हजारों किसानों के बीच केंद्र सरकार को जगाने के लिए आवाज उठाई थी। उन्होंने देखा था कि किसान शांतिप्रिय धरने में सर्द मौसम की कंपकंपा देने वाली ठंड से ठिठुरते हुए अपने हक की आवाज के लिए संघर्ष कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पूर्व का कांग्रेस शासन काल का इतिहास गवाह है कि किसानों, मजदूरों युवाओं को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने देश की जनता की आवाज के साथ ही विकास कार्य किया। कांग्रेस शासन में प्रत्येक नागरिक तक सरकार की योजनाएं पहुंची थी, महंगाई पर नियंत्रण था। देश की अर्थव्यवस्था विश्व में प्रथम पायदान पर थी। हिंदुस्तान को कांग्रेस शासन में हर मुल्क सोने की चिड़िया कहता था। लेकिन आज वर्तमान सरकार में देश का हर एक नागरिक केंद्र सरकार के गलत फैसलों से पिस रहा है। आज देश में खुशहाली नहीं अपितु महंगाई की मार से त्राहि-त्राहि है। उन्होंने कहा कि सरकार की करनी और कथनी में फर्क जनता जान रही है। अब वक्त आ रहा है। कि कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखते हुए कांग्रेस को मजबूत बनाएं और देश के प्रत्येक क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने का संकल्प लें।

मुजरिम गया पैरोल पर, वापिस नहीं आया जेल, गंगनहर पुलिस ने गिरफ्तार किया, फट से भेजा जेल

0

अब्दुल सत्तार
रुड़की (महानाद) : कोरोना काल में रुड़की जेल से पैरोल पर छोड़े गये मुजरिमों को तय समय पर वापिस जेल जाना था, लेकिन कुछ मुजरिमों को छोड़कर ज्यादातर मुजरिम जेल वापस नहीं आये, जिससे रुड़की पुलिस की टेंशन बढ़ गई थी। इसी के मद्देनजर गंगनहर कोतवाली अंतर्गत श्यामनगर काॅलोनी के मुजरिम को 30-12-2020 को स्वयं ही वापिस जेल जाना था लेकिन वह नहीं गया जिस पर गंगनहर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेशकर जेल भेज दिया।

कोतवाली गंगनहर की हाॅस्पिटल चैकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठी ने बताया की उप कारागार रुड़की से पैरोल पर छोड़े गए मुलजिम कपिल पुत्र ओम सिंह निवासी श्यामनगर थाना गंगनहर जिसका पैरोल पूरा होने पर उसको 30-12-2020 को वापस उप कारागार जाना था, जो नहीं गया था। उक्त मुलजिम को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेशकर रुड़की उप कारागार भेज दिया गया है।

पुलिस टीम में एसआई धर्मेंद्र राठी, कांस्टेबल संदीप कुमार, रणवीर सिंह आदि शामिल थे।

उत्तराखंड : अब कोर्ट में ए-4 पेपर का ही करना होगा इस्तेमाल

0

नैनीताल (महानाद) : कोर्ट ने कोर्ट संबंधी कार्यों में लीगल साइज के पेपर के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। अब सभी को ए-4 साइज का पेपर ही इस्तेमाल करना होगा। हांलाकि हाईकोर्ट में याचिकाएं, अपील और प्रार्थनापत्र आदि दायर करने के संबंध में बनाए गए नियमों को लागू करने के लिए 20 फरवरी तक की छूट दी गई है।

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल धनंजय चतुर्वेदी की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि कई वकीलों और संबंधित विभागों ने उनके पास उपलब्ध लीगल साइज कागज के स्टाॅक को समाप्त करने के लिए समय की मांग की गई थी। जिस पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ ने नए नियम लागू करने के लिए 20 फरवरी तक की छूट दे दी है। उन्होंने कहा 20 फरवरी के बाद 31 दिसंबर 2020 को जारी नियमावली का कठोरतापूर्वक पालन किया जाएगा।

बता दें कि नए नियम के तहत याचिकाएं एवं अन्य प्रार्थनापत्र दायर करने के लिए ए-4 साइज कागज का प्रयोग करना अनिवार्य होगा।

दूसरे की बीबी को मैसेज करने के चक्कर में गंवाई थी काठगोदाम के अमित ने अपनी जान

0

रिम्पी बिष्ट
हल्द्वानी (महानाद) : पुलिस ने काठगोदाम के होटल व्यवसाई अमित कुमार की हत्या का खुलासा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयोग में लाया गया हथियार और कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।

घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि अमित कुमार की हत्या काली चैड़, सुल्तान नगरी निवासी हरीश चंद्र पंत द्वारा की गई थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त हरीश चंद्र पंत ने बताया कि वह पहले उसने अमित के परिवार के साथ होटल व्यवसाय किया था। व्यवसाय के दौरान दोनों में आपसी मनमुटाव और रंजिश हो गई थी। एक दिन हरीश ने अपनी पत्नी के मोबाइल में अमित के व्हाट्सएप मैसेज देखे थे। उसने अपनी पत्नी को भी समझाया और उसी दिन उसने अमित की हत्या करने की ठान ली। जिसके बाद वह दो-तीन बार अमित को मारने के इरादे से उसके होटल के पास मास्क पहनकर गया लेकिन वहां पर कई लोग होने के कारण वह इस घटना को अंजाम नहीं दे पाया। उसके पास एक ही गोली थी। इसके पश्चात उसने फिर से अमित की रेकी की।

हरीश ने बताया कि घटना के दिन उसने शराब पी और अपनी बाइक को कैनाल रोड पर खड़ी कर अमित की गली में चला गया। जैसे ही अमित वहां आया उसने मौका देखकर अमित को गोली मारी और भाग गया। इसके बाद वह दूसरे दिन मृतक के घर पर गया और शव आने से पहले श्मशान घाट भी चला गया ताकि उस पर कोई शक न करें। उसने बताया कि वह घर से स्वेटर पहनकर निकला था और कैनाल रोड पर जाकर जैकेट, टोपी और मास्क पहन लिया था। अमित की हत्या करने के बाद उसने जेककेट को नहर में फेंक दिया और फिर से स्वेटर पहनकर घर चला गया।

विदित हो कि काठगोदाम के चांदमारी इलाके में रहने वाला अमित कुमार सलड़ी के पास एक ढाबा चलाता था। 10 साल पहले उसने अपने पास में ही रहने वाली एक युवती से लव मैरिज की थी जिससे उनकी एक सात साल की बेटी भी है। कुछ महीने पहले अमित की पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई और उसने अमित व उसके परिजनों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा किया हुआ था। विगत 24 दिसंबर की शाम को अचानक काठगोदाम के चांदमारी इलाके में उसके घर के पास ही किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

मामले में अमित के परिजनों ने उसके ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस जांच में कोई भी बात निकल कर सामने नहीं आई थी। पुलिस ने आसपास के सभी सीसीटीवी भी तलाश डाले। इसके बाद पुलिस ने अमित की बैकग्राउंड तलाशनी शुरु की। अमित और उसके करीबियों के मोबाइल नंबर टेक्निकल टीम द्वारा सर्विलेंस में लगाए गए तब जाकर पुलिस को एक लीड मिली जिसके बाद पुलिस ने अमित हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया।

काशीपुर : 5 लाख रुपये का लोन दिलाने के नाम पर 70 हजार रूपये हड़पने का आरोप

0

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर एक व्यक्ति पर लोन दिलाने के नाम पर 70 हजार रूपये हड़पने का आरोप लगाते हुये कार्रवाई की मांग की है।

मदर कालोनी, महेशपुरा निवासी हसीना बेगम पत्नी अब्दुल वाजिद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पड़ोस में अबरार हुसैन नाम का व्यक्ति रहता है। उसका उसके घर आना जाना था। उसकी दो लड़कियां हैं जो शादी के लायक है। अबरार ने हसीना बेगम से कहा कि मैं लोन दिलाने का काम कराता हूँ। मैं बैंक से तुम्हारे मकान पर 5 लाख का लोन करा दूंगा। जिससे तुम्हारी लड़कियों की अच्छी शादी हो जायेगी। जिसमे तकरीबन एक लाख रूपये का खर्चा आयेगा। जिसमें से तुम्हें पचास हजार रुपये पहले देने होंगे। अबरार ने कहा कि स्थाई प्रमाण पत्र पर तुम्हे बैंक से दो लाख का लोन करा दूंगा। स्थाई प्रमाण पत्र पर जो लोन मिलेगा वह तुम्हारा घर बनाने के लिये मिलेगा।

अबरार की बातों में में आकर उसने अपने घर की रजिस्ट्री व अन्य कागजात तथा पचास हजार रुपये अबरार को दिनांक 12 जुलाई 2020 को दे दिये। 15 अगस्त 2020 को 20 रूपये पीड़िता ने अपने रिश्तेदारों से उधार लेकर दिये। तब से अब तक उसने न तो किसी तरह लोन कराया है और न ही पीड़िता के 70 हजार रूपये वापस किये हैं। पीड़िता व उसके पति ने कई बार मौहल्ले के लोगों की पंचायत भी की तो उक्त अबरार गाली-गलौच करता है।

31 दिसंबर 2020 की रात्रि लगभग 8 बजे आरोपी पीड़िता के घर में घुस आया और गन्दी-गन्दी गालियां देते हुये अभद्रता करने लगा तथा धमकी दी की हमारे पास पैसे मांगने आई तो हम लोग तुझे जान से मार देंगे।

हसीना बेगम की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

बड़ी कार्रवाई : तीन गैंगस्टर भाईयों की 50 करोड़ की संपत्ति जब्त

0

सीतापुर (महानाद) : शनिवार को प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन गैंगस्टर भाइयों की करोड़ों की चल अचल संपत्ति जब्त कर ली गई। जिला प्रशासन गैंगस्टर अखलाक अहमद उर्फ हसीन सहित तीनों भाइयों की 50 करोड़ की सम्पत्ति को जब्त कर ली हैं। पुलिस ने बताया कि इन लोगों की मोटरसाईकिल, कार सहित शहर में स्थित हवेली को भी सील कर दिया गया है, अन्य संपत्तियों को भी चिन्हित किया जा रहा हैं।

बता दें कि शहर के चर्चित हिस्ट्रीशीटर और माफिया अखलाक अहमद उर्फ हसीन, मुजीब अहमद तथा छन्नू अहमद तीनों भाइयों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की हैं। जिला प्रशासन ने शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक हवेली सहित कुल 24 चल-अचल संपत्तियों को जब्त किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों भाइयों द्वारा अपराध से अर्जित धन से बनाई गयी अवैध संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की है। तीनों भाइयों के खिलाफ रामकोत, शहर कोतवाली में दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। ये तीनों भाई शातिर अपराधी हैं। अखलाक अहमद उर्फ हसीन को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा शेष दो भाइयों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

साईबर अपराधों की रोकथाम हेतु रुद्रपुर में खुला साईबर थाना

0

रुद्रपुर (महानाद) : वर्तमान परिवेश में बढ़ते साईबर क्राइम की रोकथाम एवं मामलों के खुलासे हेतु साईबर अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के लिए अभी तक उत्तराखण्ड के देहरादून में एकमात्र साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन स्थापित था। देश भर में आये दिन बढ़ते साईबर अपराधों के दृष्टिगत राज्य के कुमाऊँ मंडल में भी एक साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन खोले जाने की काफी समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। डीजीपी अशोक कुमार द्वारा अपने अथक प्रयासों से उत्तराखण्ड शासन से कुमाँऊ मंडल में भी साईबर थाना खोले जाने की अनुमति प्राप्त की गयी।

इसी क्रम में नये साल के अवसर पर शुक्रवार को आम जनता की समस्याओं के निराकरण तथा जनता के मध्य पुलिस की पहुंच को नजदीक बनाने के विजन की ओर एक और सफल प्रयास करते हुये सिड़कुल चैक, रुद्रपुर में कुमाऊँ मंडल के अस्थाई साईबर पुलिस थाने का शुभारम्भ एसएसपी उधम सिंह नगर दलीप सिंह कुँवर द्वारा किया गया।