spot_img
spot_img
Saturday, June 27, 2026
spot_img
Home Blog Page 1892

बिग ब्रेकिंग : प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा के घर पहुंची इनकम टैक्स विभाग की टीम

0

नई दिल्ली (महानाद) : इनकम टैक्स विभाग की टीम इस समय प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा के घर मौजूद है और बेनामी संपत्तियों के मामले में उनके बयान दर्ज कर रही है।

बता दें कि इस मामले में आयकर विभाग ने रॉबर्ट वाड्रा को नोटिस भेजा था, लेकिन वह आयकर दफ्तर नहीं पहुंचे। इसके बाद अफसर सीधे रॉबर्ट वाड्रा के घर पहुंच गए और उनका बयान दर्ज किया जा रहा है।

बिग ब्रेकिंग : प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा के घर पहंुची इनकम टैक्स की टीम

0

नई दिल्ली (महानाद) : इनकम टैक्स विभाग की टीम इस समय प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा के घर मौजूद है और बेनामी संपत्तियों के मामले में उनके बयान दर्ज कर रही है।

बता दें कि इस मामले में आयकर विभाग ने रॉबर्ट वाड्रा को नोटिस भेजा था, लेकिन वह आयकर दफ्तर नहीं पहुंचे। इसके बाद अफसर सीधे रॉबर्ट वाड्रा के घर पहुंच गए और उनका बयान दर्ज किया जा रहा है।

पन्द्रह हजार से अधिक जीवों की जान बचाकर पेश की अनूठी मिसाल

0

बेजुबान पशु-पक्षियों की रक्षा करना ही जीवन का एक मात्र लक्ष्य : गोविन्द भारद्वाज

विकास अग्रवाल

जयपुर (महानाद) : पृथ्वी पर हर व्यक्ति अपने जीवन मे कुछ न कुछ करता है और अपना जीवन यापन करता है। यह तो एक सामान्य सी बात है। लेकिन हम बात करते हैं एक ऐसे परिवार की जो कि बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए मसीहा से कम नहीं है।

जयपुर जिले की पावटा तहसील के ग्राम भांकरी निवासी पं. डाॅ. गौरीशंकर शर्मा का पूरा परिवार बेजुबान पशु-पक्षियों की सेवा मे इस कदर समर्पित है कि दिन रात, दूर दराज तक जहां भी किसी जीव के घायल होने की सूचना मिलती है। वहां जाकर उसको बचाते हैं और उसका उपचार करते हैं।

डाॅ. शर्मा के छोटे भाई गोविन्द भारद्वाज राजकीय प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय पावटा में लाइवस्टोक असिटेंट के पद पर 8 अक्टूबर 2013 से कार्यरत हैं। इन्होंने अब तक के अपने सेवा काल मे 15,003 लावारिस गाय, 999 मोर, 1220 नील गाय, 71 बन्दर, दो गीदड़, एक जरख, एक बिज्जू, एक बाज, एक लोमडी एवं 300 से अधिक छोटे परिंदों का उपचार किया है।

इस कार्य में एलएसए भारद्वाज के साथ डाॅ. गौरीशंकर शर्मा, छात्र मोहित शर्मा एवं दिव्या शर्मा भी अपना पूर्ण योगदान देते हैं।

पचास किलोमीटर तक भी पहुँच जाते हैं घायल जीव को बचाने:
इनका एक ही लक्ष्य होता है कि जहाँ तक सम्भव हो कोई बेजुबान जीव परेशान नहीं होना चाहिए। पावटा, कोटपुतली, शाहपुरा, विराटनगर, बानसूर, थानागाजी जहाँ किसी जीव के घायल होने कि सूचना मिलती है तुरन्त पहुँचकर उसका उपचार करते हैं।

स्वयं वहन करते है सभी खर्चे एवं दवाईयाँ:
भारद्वाज हमेशा बेजुबान जीवों के उपचार में जो भी दवाई उपयोग में ली जाती है उनका एवं अन्य सभी खर्चे स्वयं ही वहन करते हैं।

बेजुबान जीवों के बच्चो की माँ मर जाने पर उनके बच्चांे को अपने बच्चो की तरह निप्पल एवं बोतल से दूध पिलाकर पालते हैं:
जिन बेजुबान जीवों के बच्चो की मां मर जाती है। उन्हें मां की तरह निप्पल एवं बोतल से सुबह-शाम दूध पिलाकर पालते हैं। इन्होने अब तक 106 बेजुबान बच्चों को दूध पिलाकर बड़ा किया है -इनमें गाय, बन्दर एवं नील गाय के बच्चे सम्मलित हैं।

कारोना काल मे भी जारी रहीं सेवा:
जहाँ एक ओर पूरा देश कोरोना की महामारी से लड़ रहा था वहीं भारद्वाज अपने बडे भाई डाॅ. गौरी शंकर शर्मा, मोहित शर्मा एवं दिव्या शर्मा के साथ लाॅकडाउन के दौरान एवम कोरोना काल मे बेजुबान जीवों की रक्षा करने एवं उनके जीवन बचाने में व्यस्त रहे।

कुएं से निकालकर बचाई बेजुबान जीव की जान :
जहां लोग किसी व्यक्ति के कुएं में गिर जाने पर भी जेसीबी मशीन या क्रेन का इन्तजार करते हैं वहीं, दिनांक 11 सितम्बर 2020 को पावटा तहसील के ग्राम पांचूडाला मे एक सूखे कुए में नील गाय का बच्चा गिर गया था। जब इन्होंने बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनी तो बेजुबान जीव के जान बचाने के लिए अपने प्राणों की परवाह किये बिना डाॅ. गौरीशंकर शर्मा, एलएसए भारद्वाज, मोहित शर्मा एवं दिव्या शर्मा कुए मे नीचे उतरकर घायल नील गाय के बच्चे का कुएं के अन्दर ही उपचार किया एवं सकुशल निकालकर उसकी मां (नीलगाय ) के पास सकुशल छोड़ा। भारद्वाज का हाथ फ्रैक्चर होने के बाद भी उन्होंने कुए में उतरकर बेजुबान जीव की जान बचाना पहले जरूरी समझा।

छात्र मोहित शर्मा एवं दिव्या शर्मा को किया जा चुका है सम्मानित :
छात्र मोहित शर्मा एवं दिव्या शर्मा ने ग्राम भांकरी मे दिनांक 10 अक्टूबर 2019 को अपने प्राणों की परवाह किये बगैर कुत्तो के हमले से राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान बचाई। जिस पर 26 जनवरी 2020 को वन विभाग द्वारा राज्य स्तर पर एवं जयपुर जिला कलेक्टर द्वारा जिला स्तर सम्मानित किया जा चुका है।

दुखद : तेज रफ्तार डंपर ने ले ली 7 साल के मासूम की जान

0

रिम्पी बिष्ट
हल्द्वानी (महानाद) : तेज रफ्तार डंपर ने 7 साल के बच्चे को कुचल दिया जिससे मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की खबर मिलते ही परिजनों सहित, आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया और डंपर पर पथराव भी किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को नियंत्रण में कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बता दें कि राजपुरा गौला गेट किनारे रहने वाले बच्चे अक्सर गौला में खेलते रहते हैं। आज भी एक 7 साल का बच्चा गौला में खेल रहा था कि इस दौरान खनन में लगे डंपर ने बच्चे को कुचल दिया जिससे बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल है। बच्चे की मां तो रोते-रोते बेसुध हो गई।

उधर आसपास के लोग एकत्र होकर आक्रोशित हो गये उन्होंने डंपर पर पथराव किया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को शांत किया और ड्राइवर को हिरासत में लेकर डंपर को भी अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इंटरनेशनल पायनियर्स क्लब के संदीप गुप्ता बने अध्यक्ष, अमित कुमार सचिव

0

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : इंटरनेशनल पायनियर्स क्लब के सेवा विस्तार के क्रम में रविवार को काशीपुर शाखा का गठन किया गया।

काशीपुर के एक रेस्टोरेंट में महासचिव राकेश अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में पायनियरवाद के विस्तार पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि क्लब अब तेजी से अपनी नई शाखाओं का उदय करेगा ताकि हर जगह के असहाय और जरूरतमंद लोगों को क्लब की सेवा का लाभ मिल सके। उन्होंने क्लब के 51 वर्षों के गरिमामयी इतिहास के बारे में बताते हुए कहा कि बिना किसी सरकारी मदद के इंटरनेशनल पायनियर्स विभिन्न जगहों के जरूरतमंदों की मदद करता आया है और यह सेवा सदैव जारी रहेगी।

काशीपुर के कई लोगों ने इंटरनेशनल पायनियर्स की सदस्यता हेतु इच्छा जताई और काशीपुर शाखा के लिए सर्वसम्मति से संदीप गुप्ता को अध्यक्ष और अमित कुमार को सचिव चुना गया। अन्य पदाधिकारियों का चुनाव अगली बैठक में संपन्न होगा। बैठक का संचालन रामनगर शाखा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने किया।

बैठक में कमलेश्वर जोशी, हेम भट्ट, नवीन तिवारी, आशीष शर्मा, विजय अग्रवाल, विशाल गोयल, नकुल उपाध्याय, अभिषेक पाठक, अमित मोहन, सुशील श्रीवास्तव, धीरज राणा, सर्वजीत, सावित्री देवी, सीमा देवी, दीपा भारती, पवन आर्य, पवन कुमार सिंह, चितरंजन जोशी, धीरज अग्रवाल, शुभम सिंघल, मयंक गुप्ता, प्रेम सिंह, आलम खान और सतपाल सिंह बल आदि लोग उपस्थित रहे।

मुरादनगर हादसे में मरे लोगों की आत्मा की शांति के लिए समाजवादी कार्यकर्ताओं ने रखा दो मिनट का मौन

0

अब्दुल सत्तार
पिरान कलियर (महानाद) : यूपी के मुरादनगर में श्मशान घाट का लिंटर गिरने से 23 लोगांे की मौत हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे के होने से देशवासियों ने शोक प्रकट किया है। कलियर में भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हादसे में मरे लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई।

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष मौसम अली ने दुख प्रकट करते हुये केंद्र व यूपी सरकार से मांग की है कि इस दर्दनाक हादसे में मरने वाले लोगो के परिवार वालो के एक एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए और पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाए।

वहीं कलियर नगर पंचायत चेयरमैन पूर्व प्रत्याशी हाजी खालिद अहमद ने कहा कि हादसे में जान गवाने वाले परिवार के साथ समाजवादी पार्टी हर वक्त खड़ी है और हम दुआ करते हैं कि ईश्वर मरने वालों के परिवार को शांति प्रदान करे।

इस अवसर पर मौसम अली, शाहरूख, अमीन, नाजिम बाबा, शमीम, अयान, हाजी खालिद अहमद आदि मौजूद रहे।

पैरोल पर गये एक और बन्दी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

0

अब्दुल सत्तार
रुड़की (महानाद) : रुड़की उप कारागार से कोरोना काल में बन्दियों को पैरोल पर छोड़ा गया था। उनमें से गंगनहर कोतवाली से चार बंदियों में से एक बन्दी तय समय पर वापस जेल चला गया था और बाकी फरार चले आ रहे थे। उनकी गिरफ्तारी करने के लिए अभियान चलाया हुआ है। जिसमें से पुलिस ने एक दिन पहले ही कपिल पुत्र ओम सिंह निवासी श्यामनगर काॅलोनी, रुड़की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उक्त बंदियों में से एक और बन्दी नीरज पुत्र पाला राम निवासी सुनहरा को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेशकर जेल भेज दिया गया है।

गंगनहर कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल ने बताया कि उप कारागार रुड़की से पैरोल पर छोड़े गये नीरज कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकी फरार बंदियों की तलाश जारी है। उनको भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा।

पुलिस टीम में एसआई धर्मेंद्र राठी, कांन्स्टेबल संदीप कुमार, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

मुठभेड़ के बाद 50 हजार का इनामी बंटी गिरफ्तार, लूटी गई रकम के 6 लाख 28 हजार बरामद

0

आगरा (महानाद) : आगरा पुलिस ने बैंक डकैती में वांछित 50 हजार के इनामी बदमाश बंटी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से बैंक से लूटे गये 6 लाख 28 हजार नकद, एक तमंचा और मोटर साइकिल बरामद की है।

एसएसपी आगरा बबलू कुमार ने बताया कि थाना सदर बाजार के एक बैंक में डकैती हुई थी। जिसके 5 मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इनका एक साथी 50 हजार का इनामी बंटी फरार चल रहा था। जिसके बारे में आज सूचना मिली और पुलिस ने ककुआ के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। बंटी को गोली लगी है जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। जबकि उसका एक साथी फरार होने में कायाब हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है उसे भी इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है।

विदित हो कि पुलिस ने अब तक बैंक डकैती के 50 लाख से अधिक के कैश को अब तक बरामद कर चुकी है।

शर्मनाक : इलाज का पैसा नहीं मिला तो बच्ची को बाहर मां की गोद में फेंका, मौत

0

बहराइच (महानाद) : सिविल लाइंस स्थित मेट्रो हाॅस्पिटल के संचालक ने इलाज की पूरी रकम न मिलने पर 4 माह की बच्ची को अस्पताल के बाहर बैठी उसकी मां की गोद में फेंक दिया। जिससे इलाज के अभाव में तथा सर्दी में उसकी मौत हो गई।

पीड़ित दिनेश कुमार ने बताया कि वे अपनी 4 माह की बच्ची का इलाज कराने के लिए सिविल लाइंस अस्पताल रोड स्थित मेट्रो हाॅस्पिटल में इलाज कराने के लिए आए थे। यहां डाॅक्टर ने जितने पेसे कहे जमा करा दिये। खून चढ़ाने का पैसा भी दे दिया गया लेकिन बच्ची को खून नहीं चढ़ाया गया। बाद में डाॅक्टरों ने उनसे और पैसों की मांग की। जिसके लिए बच्ची के माता-पिता ने मोहलत मांगी। लेकिन अस्पताल संचालक डाॅक्टर का दिल नहीं पसीजा और उसने बच्ची को अस्पताल के बाहर फेंक दिया। इलाज के अभाव में 4 माह की बच्ची ने थोड़ी ही देर के बाद दम तोड़ दिया।

बेबस माता-पिता अपनी बच्ची के शव को सीने से चिपकाए अपनी बेबसी पर आंसू बहाते रहे। आसपास के लोगों ने इस घटना पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि निजी अस्पतालों की ओर से आए दिन मरीजों के साथ इस प्रकार का दुर्व्यवहार किया जा रहा है। लेकिन उनके विरुद्ध कोई कार्यवाही न होने से अस्पताल संचालकों के हौसले बुलंद हैं और वे दुगने उत्साह के साथ ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

गोरखपुर की बेटी अनुमेहा तोमर बनी मसेज इंडिया-ऑस्ट्रेलिया 2020

0

नई दिल्ली/ऑस्ट्रेलिया (महानाद) : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की अनुमेहा तोमर ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया है। अनुमेहा ने 31 दिसंबर को सिडनी में आयोजित राज सूरी मिसेज इंडिया-ऑस्ट्रेलिया 2020 का खिताब अपने नाम किया। अनुमेहा बुनियादी सुविधाओं से वंचित महिलाओं की मदद करना चाहती हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उनके परिजनों व मित्रों में खुशी की लहर है।

रामगढ़ताल के गौतम विहार की रहने वाली अनुमेहा (29 वर्ष) के पिता स्व. डाॅ. नरेंद्र तोमर आर्थोपेडिक सर्जन हैं। उनकी मां अर्चना और दादी यहां पर रहती हैं। उनकी स्कूली शिक्षा एपी चिल्ड्रेन एकेडमी एवं लिटिल फ्लावर स्कूल से हुई। उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीकाॅम किया तथा बेंगलूरु से मार्केटिंग एंड फाइनेंस में एमबीए किया। उन्होंने यहां माॅडलिंग के साथ कई विज्ञापन फिल्मों में भी काम किया।

अनुेहा नवंबर 2019 में ऑस्ट्रेलिया गईं और वहीं विवाह कर शिफ्ट हो गईं। उनके पति चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं और एक कंपनी में प्रशासनिक सहायक के रूप में कार्यरत हैं।

अनुमेहा खाली समय में फोटो शूट, अभिनय और माॅडलिंग को वक्त देती हैं। प्रतियोगिता के दौरान जजों के सवालों के पूरे आत्मविश्वास से जवाब दिया। जजों को दिये जवाब ने ही उन्हें दूसरे प्रतिभागियों से काफी आगे खड़ा कर दिया।