spot_img
spot_img
Saturday, June 27, 2026
spot_img
Home Blog Page 1891

भारत में बनी वेब्ले स्काट को टक्कर देने वाली आधुनिक रिवॉल्वर ‘प्रहार’

0

कानपुर (महानाद) : आत्मनिर्भर भारत की ओर आगे बढ़ते हुए लघु शस्त्र निर्माणी (एसएएफ) ने कानपुर ने 50 मीटर की दूरी तक मार करने वाली नई रिवाल्वर ‘प्रहार’ को बाजार में उतार दिया है। ‘प्रहार’ वजन में हल्की, आधुनिक व बेहद आकर्षक रिवाल्वर है। है।

177.6 एमएम की लेंथ व .32 कैलिबर वाली यह नई रिवाल्वर दो माॅडलों में लाॅन्च की गई है, इसे अंतरराष्ट्रीय रिवाल्वर ‘वेब्ले स्काट’ का कम्पटीटर बताया जा रहा है। प्रहार की कीमत डीलरों के लिए 71 हजार रुपए रखी गई है, इसके अलावा 28 प्रतिशत जीएसटी अलग से चार्ज किया जायेगा। शनिवार से इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। चार जनवरी से इसकी डिलीवरी भी शुरु कर दी जाएगी।

निर्माणी के जीएम एके मौर्य ने बताया कि रिवाल्वर का लुक काफी बेहतर है। पकड़ने के लिए इसकी ग्रिप वुडेन व प्लास्टिक में दी गई है। इसका वजन 750 ग्राम है। खास सिरैमिक पेंट से इसे पेंट किया गया है। दोहरी सेराकोटेड सतह की गई है। काली व टाइटेनियम में इसके सिलिंडर बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हथियारों के शौकीन ग्राहकों की डिमांड व उनके फीडबैक को लेकर इस ‘प्रहार’ का निर्माण किया गया है। इसका डिजाइन लंदन की क्रेनफील्ड विश्वविद्यालय के डीसीएम काॅलेज से डिजाइन में एमएससी करने वाले निर्माणी अधिकारी पवन कुमार ने तैयार किया है। ‘प्रहार’ देश में अब तक बनीं सिविल रिवाल्वर में इसकी मारक क्षमता उनसे दोगुनी से भी ज्यादा है। रिवाल्वर का ट्रायल माइनस 30 डिग्री से लेकर 55 डिग्री तापमान पर किया गया है। यह हर मौसम व सभी तरह की परिस्थितियों में खरी उतरी है।

सुशासन में सहायक हो रहा है मुख्यमंत्री त्वरित समाधान सेवा कार्यक्रम

0

देहरादून (महानाद) : सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए आमजन को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। यह सुनिश्चित करने के लिए माह अक्टूबर में शुरू किया गया मुख्यमंत्री त्वरित समाधान सेवा कार्यक्रम यानि सीएम क्यूआरटी(क्विक रेस्पॉन्स टीम) तेजी से अपने लक्ष्यों को हासिल करने की ओर अग्रसर है। बीते तीन माह में इस सेवा के जरिए 70 प्रतिशत से ज्यादा लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया। जबकि शेष शिकायतों पर भी कार्यवाही गतिमान है।

उत्तराखंड सरकार की दूरगामी नीति के अंतर्गत जरूरतमंदों की बुनियादी समस्याओं के निदान की दिशा में गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य रोजगार आदि शामिल हैं। राज्य सरकार का मानना है कि प्रदेश के निवासियों को मूलभूत सुविधाएं समय पर मिलें और कोशिश है कि सबकी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति समय पर सुनिश्चित हो सके। यदि कहीं पर किसी की कोई शिकायत हो तो उसका तत्काल निदान किया जाए।

इसी उद्देश्य के साथ अक्टूबर माह में प्रदेश के सात जिलों में मुख्यमंत्री त्वरित समाधान सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसमें जिला स्तर पर शिविरों का आयोजन जिलाधिकारी-सीडीओ के स्तर से किया जा रहा है। यूं तो 21 सितंबर को इस सेवा को शुरू किया गया लेकिन आधिकारिक रूप से जिलों में इस सेवा ने 1 अक्टूबर 2020 से कार्य करना प्रारंभ किया। तब से लेकर 31 दिसंबर 2020 तक इस शिविरों के जरिए प्रदेशभर में लोगों की कुल 4025 शिकायतें विभिन्न विभागों को प्राप्त हुई जिनमें से 2904 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। यानि अब तक 70 प्रतिशत शिकायतों का निस्तरण किया जा चुका है।

इस विभागों की शिकायतों का हो रहा निदान

बिजली, सड़क, सिंचाई, वन, जलसंस्थान, पेयजल निगम, जल संस्थान, स्वजल, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास, कृषि विभाग, राजस्व विभाग, पशुपालन विभाग, समाज कल्याण, उरेडा, जिला पंचायत, दूरसंचार, मंडी समिति, उद्यान विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि एवं भूमि संरक्षण, पर्यटन विभाग, पुलिस, पीएमजीएवाई, नलकूप विभाग, खाद्य आपूर्ति, उपकोषागार, ग्रामीण निर्माण विभाग, नगर पालिका आदि

अक्टूबर माह में निस्तारित समस्याएं

जिला       समस्या         निदान

पौड़ी        542           475

रूद्रप्रयाग    120             90

टिहरी       220            168

उत्तरकाशी   112             87

चमोली      167            100

नवंबर माह में निस्तारित समस्याएं

जिला       समस्या        निदान

पौड़ी        430          400

रूद्रप्रयाग     110          78

टिहरी       195          108

देहरादून     330          225

उत्तरकाशी   167           98

चमोली      221          178

दिसंबर माह में निस्तारित समस्याएं

जिला      समस्या       निदान

पौड़ी        697         500

रूद्रप्रयाग    157          90

टिहरी       282         147

देहरादून     275         160

उत्तरकाशी  267         179

काशीपुर में नेत्र चिकित्सक पर भड़के किसान, विधायक चीमा से मांगा इस्तीफा

0

विकास अग्रवाल

काशीपुर (महानाद) : शहर के एक नेत्र सर्जन द्वारा फेसबुक पर किसानों के विरुद्ध की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज दर्जनों किसान उनके चैती सिथत अस्पताल पहुंच गये और अस्पताल के सामने खड़े होकर जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर आईटीआई थाना इंचार्ज विद्यादत्त जोशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। किसानों का आक्रोश देख डाॅक्टर ने अपने अस्पताल को अंदर से बंद कर लिया। आईटीआई प्रभारी विद्यादत्त जोशी ने डाॅ. देवेंद्र चंद्र को सुरक्षा के लिहाज से थाने चलने को कहा लेकिन उनके परिजनों ने मना कर दिया। बाद में डाॅक्टर और उनके परिजनों ने किसानों से माफी मांग कर मामले का पटाक्षेप कर दिया।

उधर मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा भी मौके पर पहुंचे। लेकिन किसान उनके खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। उन्होंने विधायक से मांग की कि वे इस्तीफा देकर किसानों का समर्थन करें। जिसके बाद पुलिस विधायक चीमा को किसानों से बचाती हुई वहां से ले गई।

वहीं विधायक चीमा ने कहा कि वे स्वयं भी किसान परिवार से हैं। डाॅक्टर द्वारा किसानों के विरुद्ध चुभने वाली बात कही गई जो कि नहीं कहनी चाहिए थी।

पत्नी ने चाकू के दर्जनों वार कर ले ली पति की जान, फिर Facebook पर डाला कबूलनामा

0

नई दिल्ली (महानाद) : राजधानी दिल्ली के छतरपुर एक्सटेंशन इलाके में एक महिला ने अपनी पति पर चाकू से दर्जनों वार करके उसकी हत्या कर दी। महिला ने खुद को भी चाकू मारकर आत्महत्या की कोशिश की लेकिन व बच गई। उसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला ने अपने पति की हत्या कर सोशल मीडिया पर इसका कबूलनामा भी पोस्ट किया जिसके जरिये मामले का खुलासा हुआ।

सोशल मीडिया की पोस्ट पढ़कर पति के घरवालों ने पुलिस से संपर्क साधा। जिसके बाद पुलिस घर में घुसी। पुलिस जब घर के अंदर पहुंची तो पूरे घर में खून बिखरा पड़ा था।

बता दें कि मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली रेणुका का लगभग 8 साल पहले हरियाणा के यमुनानगर के व्यक्ति से प्रेम विवाह हुआ था। दोनों दिल्ली में एक इश्योरेंस कंपनी में काम करते थे। इन 8 सालों में दोनों के कोई बच्चा नहीं हुआ था जिस कारण इनमें अनबन रहती थी। 2 जनवरी को भी दोनों के बीच हुआ झगड़ा इतना बढ़ा कि महिला ने अपने पति की चाकू से गोदकर हत्या ही कर डाली। रेणुका ने चाकू से अपने पति की छाती और पेट पर कई बार हमला किया। पति की हत्या के बाद उसकी मानसिक स्थिति इतनी बिगड़ चुकी थी कि उसने इसका कबूलनामा फेसबुक पर पोस्ट कर डाला। यही नहीं इस दौरान उसने अपनी जान लेने के लिए चाकू से अपने हाथों की भी नस काट ली।

मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि उनके किराएदार दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। उसी समय पीसीआर को एक महिला के फेसबुक पोस्ट के बारे में काॅल मिली, जिसमें बताया गया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है।

काशीपुर : पैन खरीदने निकला किशोर हुआ गायब

0

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : घर से पैन खरीदने के लिये निकला किशोर रहस्मय ढंग से गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो, किशोर के पिता ने पुलिस को तहरीर सौप कर उसकी बरामदगी की मांग की है।

कुंडेश्वरी निवासी पूरन सिंह कठैत पुत्र धन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका 16 वर्षीय पुत्र पियूष कठैत विगत 2 जनवरी को पैन खरीदने के लिये घर से निकला था। परंतु काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं वापस नहीं आया तो उन्होंने उसकी तलाश की। काफी तलाशने के बाद भी पीयूष का कहीं कोई पता नहीं चला।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर पियूष की तलाश शुरू कर दी है।

डीएम इन एक्शन : डाॅ. लाल पैथ लैब की कोरोना जांच की अनुमति निरस्त

0

रिम्पी बिष्ट
हल्द्वानी (महानाद) : जिले में कोविड-19 की आरटीपीसीआर जांच के लिए अधिकृत डाॅ., लाल पैथ लैब की अनुमति को जिलाधिकारी सविन बंसल ने निरस्त कर दिया है। यह कार्रवाई लैब की बड़ी लापरवाही सामने आने पर की गई है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. भागीरथी जोशी ने बताया कि गणपति बिहार फेज-1 निवासी एचएन पाठक की पुत्री ने 12 दिसम्बर को डाॅ. लाल पैथ लैब मुखानी, हल्द्वानी में कोविड जांच के लिए सैम्पल उपलब्ध कराया था, लैब द्वारा उसकी रिपोर्ट लगभग 17 दिन बाद 28 दिसम्बर को उपलब्ध कराई। रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। पाॅजिटिव केस की रिपोर्ट इतनी विलंब से उपलब्ध कराये जाने की शिकायत सीएमओ से की गई।

सीएमओ भागीरथी जोशी ने बताया कि इस लापरवाही से कोविड-19 के अन्तर्गत कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं इसके प्रसार हेतु किये जा रहे प्रयास एवं कार्य प्रभावित हुए। इसकी जांच टीम से कराई गई जो सत्य पाई गई। डाॅ. जोशी ने बताया कि डाॅ. लाल पैथ लैब को जनपद में कोविड-19 की आरटीपीसीआर जांच की सशर्त अनुमति दी गई थी। जिसके अन्तर्गत सम्बन्धित प्रयोगशाला को जिला प्रशासन द्वारा निर्गत निर्देशों-शर्तो का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाना तय था एवं प्रयोगशाला द्वारा आईसीएमआर गाईडलाईन के अनुरूप रियल टाईम बेसिस पर समयान्तर्गत जांच रिपोर्ट अपलोड की जानी चहिए थी।

प्रयोगशाला द्वारा कोरोना जांच रिपोर्ट को देर से उपलब्ध कराने के साथ ही निर्गत निर्देशों-शर्तो का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित नहीं किये गए।
आईसीएमआर गाईडलाईन के अनुरूप रियल टाईम बेसिस पर समयान्तर्गत जांच रिपोर्ट अपलोड नहीं किये जाने को गम्भीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डा. भागीरथी जोशी ने जिलाधिकारी से डाॅ. लाल पैथ लैब को निर्गत कोविड-19 आरटीपीसीआर जांच अनुमति निरस्त करने की अनुशंसा की थी। जिसके आधार पर डीएम सविन बंसल ने डाॅ. लाल लैब की कोरोना आरटीपीसीआर जांच अनुमति निरस्त कर दी।

भाजपा विधायक से त्रस्त हुई काशीपुर की जनता : रवि ढींगरा

0

काशीपुर (महानाद) : कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष रवि ढींगरा के कार्यालय पर आयोजित बैठक में रवि ढींगरा ने कहा कि भाजपा विधायक से काशीपुर की जनता त्रस्त हो चुकी है और बदलाव करने के लिए तैयार है।

ढींगरा ने कहा कि विगत 19 सालों में शहर बेहाल हो चुका है। विधायक जी सो रहे थे, अब चुनाव आ गया तो जाग गये हैं। अब जागने से कुछ नहीं होगा। काशीपुर की जनता इस बार बदलाव चाह रही है। बदलाव होगा और कांग्रेस के पक्ष में होगा।

ढींगरा ने कांग्रेस हाईकमान से मांग की है कि इस बार विधानसभा चुनाव में युवा प्रत्याशी को उतारा जाये और प्रत्याशी की घोषणा समय से की जाये।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल, सुरेन्द्र रावत, हनी शर्मा, अजय ग्रोवर, शरद शर्मा, परमजीत सिंह, पंडित तरुण शर्मा, शम्मी शर्मा, रवि कुमार, निर्मल सिंह, सोनू सिंह, सुखचैन सिंह आदि मौजूद थे।

काशीपुर में शुरु हुआ श्रीराम जन्मभूमि जिला निर्माण निधि समर्पण अभियान

0

काशीपुर (महानाद) : सोमवार को अजय भारतिया सरस्वती विद्या मंदिर, केशवपुरम, काशीपुर में श्रीराम जन्मभूमि जिला निर्माण निधि समर्पण अभियान समिति जिला काशीपुर की उदधोषणा व जिला कार्यालय का विधिवत उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मंचासीन सह प्रांत प्रचारक उत्तराखंड देवेंद्र, जिला संघचालक हरीश सक्सेना, हनुमान धाम के संस्थापक एवं इस जिला समिति के सरंक्षक आचार्य विजय, जिला समिति के सरंक्षक नगर के वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित राघवेंद्र नागर द्वारा भगवान श्री राम के चित्र के सम्मुख दीप प्रवज्ज्लन व एक नारियल फोड़कर जिला कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला समिति के अभियान प्रमुख गजेंद्र द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला कार्यवाह राजीव कौशिक, जिला प्रचारक सौरभ, तहसील प्रचारक भरत, देवेंद्र रावत, डाॅक्टर अक्षय चैहान, अग्रपाल यादव, सुरेश शर्मा, सुभाष शर्मा, सुरेंद्र, यशपाल राजहंस, भानु प्रताप सिंह, आशीष गुप्ता, संजय अग्रवाल, विवेक मित्तल, डाॅ. गिरीश तिवारी एवं समिति के जिला मीडया प्रभारी गुरविन्दर सिह चन्डोक आदि मौजूद रहे।

कोटद्वार पुलिस ने किया लाखों की लूट का खुलासा, 5 डकैत गिरफ्तार

0

कनिका गोयल
कोटद्वार (महानाद) : पुलिस ने सिताबपुर क्षेत्र में हुई डकैती की घटना का खुलासा करते हुए घटना में संलिप्त पांच अभियुक्तों को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लाखों रुपये की नकदी व जेवरात बरामद किये हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने डीआईजी, गढ़वाल रेंज नीरू गर्ग एवं एसएसपी पौड़ी गढ़वाल रेणुका देवी की विशेष सराहना की है। डीजीपी ने घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को 20 हजार का ईनाम देने की घोषणा करते हुए कहा कि पुलिस टीम ने बहुत अच्छा काम किया है, टीम को मेडल प्रदान किये जाने पर भी विचार किया जाएगा।

बता दें कि विगत 25 दिसम्बर, 2020 की प्रातः सिताबपुर, कोटद्वार निवासी प्रमोद कुमार प्रजापति के आवास पर पांच हथियार बन्द लोगों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर और हथियारों की नोक पर लाखों रुपये की नकदी व जेवरात की लूट की थी। अपराध की गम्भीरता को देखते हुये डीआईजी नीरू गर्ग के निर्देशन में एसएसपी पौड़ी गढ़वाल द्वारा अभियोग के सफल अनावरण हेतु एएसपी एवं सीओ, कोटद्वार के पर्यवेक्षण में 07 पुलिस टीमों का गठन किया था। पुलिस टीमों द्वारा तकनीकी सहायता एवं सुरागरसी पतारसी कर 09 दिनों के लगातार अथक प्रयास से कल दिनांक 03 जनवरी, 2021 को अभियोग में संलिप्त अभियुक्त राजकुमार उर्फ छोटा पुत्र जयवीर निवासी बरवाला, थाना शाहपुर, मुज्जफरनगर उ.प्र., कपिल उर्फ रावण पुत्र निर्दोष सिंह निवासी नियामु थाना चरथावल, मुज्जफरनगर, संदीप कुमार उर्फ पिन्टू पुत्र देशवीर सिंह निवासी लिलौनखेडी, शामली, मुजफ्फरनगर, संजीव कुमार उर्फ सोनू पुत्र रामचन्द्र निवासी शारदानगर, थाना कुतुबशेर, सहारनपुर तथा धीरज पुत्र जयपाल सिंह निवासी बिरालसी, थाना चरथावल, मुज्जफरनगर को थाना चरथावल क्षेत्र जिला मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) से डकैती के माल सहित गिरफ्तार कर लिया।

लुटेरों के दो साथी अंकित पुण्डीर पुत्र प्रदीप निवासी बिरालसी थाना चरथावल मुज्जफरनगर तथा प्रवीण प्रजापति पुत्र चन्द्रपाल निवासी पिन्ना थाना नगर मुजफ्फरनगर अभी फरार हैं।

डकैतों के पास से लगभग 04 लाख की ज्वैलरी, 2,60,000 नकद तथा डकैती की घटना में प्रयुक्त 3 मोटर साइकिल (2 स्प्लेन्डर, 01 अपाचे), 2 चाकू, 3 तमंचे व 08 जिन्दा कारतूस ( 315 बोर) बरामद किये गये हैं।

पुलिस टीम में पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार जोशी कोटद्वार, निरीक्षक नरेन्द्र सिंह विष्ट- प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार, एसआई रफत अली, मौ. यासीन, कमलेश शर्मा, सुनील पंवार, विकसित पवार, हेड कां. सुशील कुमार, कां. आबिद अली, अमरजीत सिंह, हरीश, देवेन्द्र, गजेन्द्र कुमार, कुलदीप सिंह, शेखर सैनी, सोनू, नवीन क्षेत्री, सुनीत, कैलाश शाह, अरविंद राय, टीकम सिंह तथा संतोष सिंह शामिल थे।

फेसबुक पर मोदी के खिलाफ अभद्र पोस्ट करने पर मुकदमा दर्ज, विधायक बोले, छोटी-छोटी बातों पर मुकदमा दर्ज ना करे पुलिस

0

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक युवक द्वारा अभद्र पोस्ट करने पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के घटना के लिए खेद प्रकट कर माफी मांगने पर पुलिस ने उसे धारा 41 सीआरपीसी का नोटिस तामील कराकर उसे छोड़ दिया है। उधर, विधायक आदेश चौहान ने क्षेत्र के दर्जनों किसानों के साथ कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का विरोध किया तथा कहा की पुलिस को छोटी-छोटी बातों पर मुकदमा दर्ज करने से बचना चाहिए।

बता दें कि शनिवार की रात्रि को ग्राम मलपुरी निवासी नवजोत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी पोस्ट की थी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को विधायक आदेश चौहान ने दर्जनों किसानों के साथ कोतवाली पहुंचे और एएसपी राजेश भट्ट, सीओ अक्षय प्रह्लाद से कहा कि किसान इस समय कृषि कानूनों को लेकर परेशान एवम् आंदोलनरत हैं। पुलिस को किसानों का दर्द समझना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा तो किसानों में असंतोष बढ़ेगा। पुलिस को इससे बचना चाहिए, युवक से जो गलती हुई है उसे माफीनामा लिखवा कर निपटाया जा सकता है।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट के समझाने पर विधायक एवं किसान शांत हुए। उन्होंने आरोपी से माफीनामा लिखवा कर तथा धारा 41 सीआरपीसी का नोटिस तामील करवा कर प्रभारी कोतवाल को युवक को छोड़ देने के निर्देश दिए।

एएसपी राजेश भट्ट ने बताया कि आरोपी खिलाफ मुकदमा रात्रि को ही दर्ज कर लिया गया था। उसके माफी मांगने पर उसे धारा 41 का नोटिस देकर छोड़ दिया गया। मामला नगर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।