spot_img
spot_img
Saturday, June 27, 2026
spot_img
Home Blog Page 1890

किसानों की आवाज दबाना चाहती है केन्द्र सरकार: रावण

0

अब्दुल सत्तार
पिरान कलियर (महानाद) : कलियर पहुंचे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण ने रहमतपुर रोड पर एक कार्यक्रम मे भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान चंद्रशेखर आजाद ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केन्द्र में बैठी मोदी सरकार देश को पूंजीपतियो के इशारे पर चला रही है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में बेरोजगारी, महंगाई अपनी पूरी चरम सीमा पर है। हमारे देश के तमाम युवा बेरोजगार सड़कों पर घूम रहे हैं। लेकिन केन्द्र सरकार इस और कोई ध्यान नहीं दे रही है।

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि तीन काले कानूनों के विरोध मे 41 दिनों से हमारे देश के किसान सड़कों पर बैठे हैं और मोदी सरकार किसानों को तारीख पर तारीख दे रही है। लेकिन केन्द्र सरकार काले कानूनों की वापसी करने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि धरने पर बैठे किसानों को भाजपा के नेता देशद्रोही, पाकिस्तानी बताकर किसानों की आवाज दबाना चाहते हैं। केन्द्र सरकार द्वारा लोकतंत्र को धवस्त करने का काम किया जा रहा है। देश में विरोध प्रदर्शन कर अपना अधिकार मांगने पर केन्द्र सरकार उनके खिलाफ झूठे मुकदमे कराकर उन्हें जेल मे डाल दिया जाता है। सरकार को किसी का हक छिनने का अधिकार नहीं है। आजाद ने कार्यक्रम के अंतिम दौर मे सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने का अह्वान किया है।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह, कलियर नगर पंचायत सभासद दानिश सिद्दीकी, गुलफाम अली आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कैसे चलेगा गरीब का परिवार, नहीं खुलेगा लालकुआं का हाट बाजार

0

रिम्पी बिष्ट
लालकुआं (महानाद) : कोरोना काल में सर्वाधिक मार झेल रहे गरीब वर्ग को फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। साप्ताहिक हाट बाजार में अपना कारोबार कर अपने तथा परिवार का गुजर-बसर करने वाले लोगों को कब उनकी आजीविका सुलभ होगी इसको लेकर तस्वीर साफ नहीं है। आज अधिशासी अधिकारी द्वारा हाट बाजार खोले जाने के संबंध में प्रशासन को दिए गए प्रार्थना पत्र पर स्वीकृति नहीं मिली है। इसको लेकर गरीब वर्ग के अंदर फिर से मायूसी देखी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि मार्च के बाद से ही कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हाट बाजार बंद कर दी गई थी। इसके अलावा भी लाॅकडाउन में केवल मेडिकल स्टोर को छोड़कर लगभग सभी दुकानें बंद थी। अनलाॅक के बाद धीमे-धीमे व्यवस्था पटरी पर आ गई। उम्मीद की जा रही थी कि हाट बाजार भी गुलजार होगा और लोगों को जहां सस्ता सामान मिलेगा। वहीं गरीब वर्ग को उसकी आजीविका भी मिलेगी, लेकिन गरीब वर्ग की उम्मीदों पर आज फिर तुषारापात हुआ है।

अधिशासी अधिकारी राजू नाबियाल द्वारा इस संदर्भ में प्रशासन से अनुमति लेने हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन इस पर कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए अनुमति नहीं दी गई है। जिससे एक बहुत बड़ा तबका जो 9 महीने से रोजी-रोटी खो चुका है। उसकी उम्मीदों पर मायूसी का ग्रहण लग गया है। साप्ताहिक हाट बाजार में कारोबार कर अपना तथा अपने बच्चों का भरण पोषण करने वाले इस गरीब तबके की उम्मीदों में छाया कुहासा कब हटेगा इस पर कुछ भी कह पाना जल्दबाजी है।

जसपुर में हुआ ‘कोजी टैलेंट शो’ का आयोजन, प्रतिभागियों ने मचाया धमाल

0

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : कोजी ब्यूटी सोसायटी एवं कोजी ब्यूटी वल्र्ड एकेडमी द्वारा टैलेंट शो का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने कमाल का धमाल दिखाया।

सोमवार को ठाकुरद्वारा रोड स्थित एक बैंकट हाॅल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक आदेश चौहान एवं कार्यक्रम की ऑनर नसरीन चौधरी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जहां पीटीआरएस मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट एकेडमी के बच्चों नवीन राठौर आदि ने जूडो कराटे का कमाल एवं करतब दिखाएं जिसकी दर्शकों ने सराहना की। वहीं कार्यक्रम में नृत्य एवं गायन कर प्रतिभागियों ने जोर का धमाल मचा कर दर्शकों को मन मुग्ध कर दिया।

जजों द्वारा सभी प्रतिभागियों को नंबर दिए गए एवं उनकी खामियों को गिनाया गया। विजयी प्रतिभागियों को विधायक आदेश सिंह चौहान एवं कार्यक्रम की ऑनर नसरीन चौधरी एवं सोसायटी के पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सोसायटी द्वारा विधायक आदेश सिंह चौहान, पूर्व विधायक डाॅ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, पालिकाध्यक्ष मुमताज बेगम एवं पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता, ब्राइडल मेकअप, कैटवाॅक, योगा, प्रतियोगिता में अंजलि, कंचन, सवाना, रमन, मनीषा, गुड़िया, फिरदोस, रजनी, विशाल, मंतशा, सरबजीत कौर, लखविंदर कौर द्वारा भाग लिया गया।

इस मौके पर मुजफ्फर चौधरी, जफर चैधरी, सरदार महेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, मुकेश प्रधान, मदन बिष्ट, कोतवाल अबुल कलाम, हिना हसन, वंदना, बसंत नगर, नवीन नेगी, जगमोहन, एंथनी, परवीन, कमल सिंघानिया, प्रदीप पाल, संजय राजपूत, शब्बीर, आदि मौजूद रहे।

साहब मेरी जिंदगी बरबाद हो गई, करो कार्रवाई

0

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : एक युवती ने पुलिस से एक युवक पर उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी जिंदगी बरबाद करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।

काशीपुर निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह गांव में एक सिलाई सेंटर पर काम करती थी। एक दिन काशीपुर निवासी जावेद उसके सिलाई सेंटर पर आया और सरकार कि तरफ से एक स्कीम के तहत पैसा दिलवाने का झांसा देकर उसे एक होटल ले गया। वहां उसने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। और धमकी दी कि किसी को बताया तो वह उसके भाई को जान से मार देगा।

युवती ने बताया कि इस घटना के लगभग 2 हीने पश्चात उसकी शादी 22 मार्च 2020 को सोनीपत, हरियाणा के ग्राम नाहरी निवासी आशू के साथ हो गई। उसने बताया कि शादी कुछ दिनों बाद उसके पेट में दर्द हुआ तो उसके पति ने उसे डाॅक्टर को दिखाया तो डाॅक्टर ने बताया कि मुझे साढ़े तीन माह का गर्भ है। जिसके बाद 25 अप्रैल 2020 को उसका पति उसे दिल्ली में उसकी एक रिश्ते कि बहन के पास छोड़ गया और कहने लगा कि अब मैं तुझे अपने साथ नहीं रखूंगा, तू अपने बाप के घर चली जा।

युवती ने कहा कि जावेद के द्वारा उसके साथ दुष्कर्म करने से उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी जावेद के खिलाफ धारा 376, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रामनगर : 315 बोर के तमंचे के साथ एक गिरफ्तार

0

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : पुलिस ने 315 बोर के तमंचे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि पीरुमदारा में एसबीआई बैंक के एटीएम के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा, मोबाइल एवं 6,380 रुपए बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम पलविंदर उर्फ रवि उम्र 19 वर्ष पुत्र दिलबाग सिंह निवासी हिम्मतपुर, मंदिर के पास बताया। पुलिस ने पकड़े गए पलविंदर के खिलाफ अवैध रूप से हथियार रखने के मामले में धारा 3/25 के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

टीम में पीरुमदारा चैकी इंचार्ज कविंद्र शर्मा, एसआई डिप्टी सिंह तथा कांन्स्टेबल सुनील कुमार शामिल थे।

सड़क किनारे मिला दरोगा का शव, मचा हड़कंप

0

मेरठ (महानाद) : पुलिस लाइन में तैनात एक दरोगा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे पड़ा मिला। जैसे ही दरोगा की मौत की खबर पुलिस को मिली विभाग में हड़कंप मच गया।

बता दें कि मेरठ पुलिस लाइन में तैनात दरोगा सत्येंद्र की मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव गंगानगर थाने से 250 मीटर दूर शराब के ठेके के बाहर मिला। वहीं पर उनकी बाइक भी खड़ी मिली। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर गंगानगर विजेंद्र राणा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। जांच में पता चला कि उनका शव कई घंटे से यहां पड़ा हुआ था।

सत्येंद्र अलीगढ़ जिले में पिसावा के रहने वाले थे। इस समय मेरठ पुलिस लाइन में तैनात थे। दरोगा की पत्नी अंजलि भी बुलंदशहर जिले के गुलावठी थाने में तैनात हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों गंगानगर डी-ब्लाॅक में रहते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीओ सदर देहात पूनम सिरोही ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा।

कार्यवाही न होने पर डीजीपी से लगाई कार्रवाई की गुहार

0

कुंडा (महानाद) : ग्राम हल्दुआ साहू निवासी नरेश खुराना पुत्र संत लाल खुराना ने डीजीपी उत्तराखंड, देहरादून को शिकायती पत्र लिखकर कार्रवाई करने की मांग की है।

अधिवक्ता एवं पत्रकार नरेश खुराना ने अपने डीजीपी को लिखे शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने 4,00,000 रुपये उन्हीं के गांव हल्दुआ साहू स्थित श्री लक्ष्मी सीड्स इंडस्ट्रीज के स्वामी जोगिंदर कुमार, विजय कुमार व कस्तूरी लाल पुत्रगण देशराज निवासीगण ग्राम हल्दुआ साहू, पोस्ट शिवराजपुर, थाना कुंडा, जसपुर को उधार के तौर पर दिए थे। जब नरेश खुराना को रकम की आवश्यकता हुई तो वह अपनी रकम लेने के लिए फर्म के स्वामियों के पास गए तो फर्म के स्वामियों ने नरेश खुराना को मुबलिग 4,00,000 रुपए के दो चेक प्रदान किए, किंतु जब वह चेक उन्होंने बैंक में लगाए तो बैंक द्वारा अनाद्रित कर दिए गए और नरेश खुराना को अपनी रकम का भुगतान नहीं हुआ।

इसके उपरांत वह फर्म के स्वामियों के पास गए और उन्होंने अपनी रकम लौटाने का निवेदन किया किंतु फर्म के स्वामी विजय कुमार और कस्तूरी लाल के द्वारा बताया गया कि उनकी फर्म के तीसरे पार्टनर जोगिंदर कुमार की मृत्यु हो गई है और वह उनकी रकम का भुगतान नहीं कर सकते। नरेश खुराना अपनी रकम लेने के लिए लगातार फर्म के स्वामियों के चक्कर लगाते रहे किन्तु उनकी रकम का भुगतान फर्म के स्वामियों ने नहीं किया। अंत में नरेश खुराना ने फर्म के स्वामियों से कानूनी कार्रवाई करने की बात कही तो फर्म के स्वामियों ने नरेश खुराना से अभद्र व्यवहार किया और धमकाते हुए कहा कि तुम जो कर सकते हो कर लो हम तुम्हारी रकम का भुगतान नहीं करेंगे।

इस संबंध में नरेश खुराना ने अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर को कानूनी कार्रवाई हेतु एक शिकायती पत्र दिया जिसमें एएसपी राजेश भट्ट द्वारा थाना कुंडा के लिए आदेश किया गया था किंतु वर्तमान तक इस संबंध में कोई भी संतोषजनक कार्रवाई थाना कुंडा द्वारा नहीं की गई।

अब मामले में कार्रवाई हेतु नरेश खुराना ने डीजीपी उत्तराखंड, देहरादून को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

पेन लेने निकले गायब हुए किशोर को पुलिस ने किया बरामद

0

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : घर से पेन लेने किले गायब हुए किशोर को पुलिस ने 24 घंटे में बरामद कर उसके परिजनों को सोंप दिया।

बता दें कि 3 जनवरी 2021 को पूरन कठैत पुत्र धन सिंह निवासी मछली तालाब कालोनी, कुंडेश्वरी ने अपने पुत्र पीयूष कठैत के 02 तारीख को पेन लेने की बात कह कर घर से जाने व वापिस न आने के बारे में सूचना दी। जिस पर तत्काल एफआईआर सं. 07/21 धारा 365 आईपीसी पंजीकृत कर तलाश आरम्भ की गई तथा 4 जनवरी 2021 को सुरागरशी करते हुए 24 घंटे के भीतर उसे काशीपुर क्षेत्र से बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया।

गजब : डेढ़ करोड़ रुपये लेकर प्रेमिका को सौंप दिया अपना पति

0

भोपाल (महानाद) : अमूमन फिल्मों की कहानियों का सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं होता। लेकिन कभी-कभी फिल्मी कहानी भी सच हो जाती है। आपको याद होगी अनिल कुमार, श्रीदेवी और उर्मिला मातोंडकर की फिल्म ‘जुदाई’(Judai) जिसमें श्रीदेवी (Sri devi) पैसे लेकर अपने पति अनिल कपूर (Anil Kappor)  की शादी उर्मिला मांतोड़कर से करा देती है।

ऐसा ही एक वाकया मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सामने आया है। एक पत्नी ने डेढ़ करोड़ रुपये लेकर अपने पति को उसकी प्रेमिका को सौंप दिया।

बता दें कि एक नाबालिग लड़की ने फैमिली कोर्ट में शिकायत दर्ज कराकर बताया था कि उसके पापा का उनके आॅफिस में काम करने वाली एक महिला के साथ अफेयर होने के कारण घर में आये दिन झगड़े होते रहते हैं। जिसकी वजह से घर का माहौल खराब रहता है और उसका तथा उसकी बहन की पढ़ाई ढंग से नहीं हो पा रही है।

बेटी की शिकायत पर दोनों पति-पत्नी को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। जहां पता चला कि पति का अपनी उम्र से बड़ी ऑफिस कुलीग के साथ अफेयर चल रहा है। पति और उसकी प्रेमिका साथ में रहना चाहते हैं लेकिन पत्नी तलाक नहीं दे रही। कई चरणों तक चली काउंसलिंग के बाद आखिरकार समस्या का समाधान हो गया। पत्नी की प्रेमिका ने अपना एक फ्लैट और करीब 27 लाख रुपये अपने प्रेमी की पत्नी को दिए जिसके बाद उसकी पत्नी ने उसेे छोड़ दिया।

फैमिली कोर्ट के काउंसलर न बताया कि पत्नी का कहना था कि शादी के इतने सालों के बाद जब पति और उसके बीच में मधुर संबंध नहीं रहे तो अब उसका अपने पति के साथ रहना संभव नहीं हो रहा था। लेकिन बच्चों के भविष्य के कारण उसने यह फैसला लिया। अब वह अपना आगे का जीवन अपनी बेटियों के भविष्य को सुधारने में बिताएगी।

शिक्षा मंत्री निशंक की पुत्री आरुषि निशंक बनी ‘अर्थ डे नेटवर्क स्टार’-2020

0

नई दिल्ली (महानाद) : देश की प्रसिद्ध कत्थक डांसर एवं स्पर्श गंगा कैंपेन की राष्ट्रीय संयोजक एवं देश के शिक्षा ंत्री डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक की सुपुत्री आरुषि निशंक को ‘पृथ्वी दिवस’ पर कार्यक्रम आयोजित करने वाली संस्था  Earth day network ने 2020 के लिए ‘अर्थ डे नेटवर्क स्टार’ के रूप में चुना है। आरुषि की नेकी की कहानी को उन्हें मिली उपलब्धियों से समझा जा सकता है। बता दें कि आरुषि स्पर्ष गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोजक हैं। देश में गंगा और उसकी सहायक नदियों की स्वच्छता, संरक्षण और संवर्द्धन को समर्पित यह अभियान एक दशक से देश में चलाया जा रहा है। दुनिया के एक दर्जन से अधिक देश इस अभियान से जुड़े हैं।

विदित हो कि अर्थ डे नेटवर्क 1970 से दुनिया भर में पृथ्वी दिवस का आयोजन कर रही है। विश्व के 190 से अधिक देशों में 70 हजार से अधिक कार्यकर्ता इस पर्यावरण चेतना अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। विगत 50 वर्षों से यह संस्था 50 हजार संस्थाओं के साथ मिलकर जलवायु परिवर्तन को रोकने की दिशा में काम कर रही है।

उधर, आरुषि निशंक नारी सशक्तिकरण एवं सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। गंगा नदी को निर्मल बनाने का सपना देखने वाली आरुषि निशंक देश जानी-मानी कत्थक डांसर हैं। वे कई देशों में अपने डांस की प्रस्तुति दे चुकीं हैं। आरुषि फिल्म निर्माण में भी सक्रिय हैं। हाल ही में उनके द्वारा बनायी गई फिल्म ‘मेजर निराला’ काफी चर्चित हुई थी।

युवाओं को प्रेरणा देने वाली आरुषि निशंक ने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। आरुषि को यूथ आयकन अवार्ड (दुबई), उत्तराखंड गौरव सम्मान, भारत गौरव सम्मान, आधी आबादी अचीवमैंट अवार्ड, टाॅप 20 ग्लोबल वूमेन अवाॅर्ड, अटल महर्षि शिखर सम्मान जैसे कई अवार्ड मिल चुके हैं।

कोरोना वायरस से बचाव हेतु आरुषि ने सैनिकों की सुरक्षा के लिए उन्हें हाथ से बने खादी के करीब दस हजार मास्क भेजे थे।