spot_img
spot_img
Saturday, June 27, 2026
spot_img
Home Blog Page 1889

नुकसान : हाथियों के झुंड ने रौंद दी किसानों की गेहूं की फसल

0

रिम्पी बिष्ट

हल्दूचौड़ (महानाद) : क्षेत्र के गांव डूंगरपुर व पेशकारपुर के किसानों के खेतों में कई दिनों से लगातार आ रहे हाथियों के झुंड ने किसानों की गेहूं की फसल को रौंद दिया है। किसानों ने वन विभाग से बर्बाद फसलों का मुआवजा देने और रात में वनकर्मियों की गश्त लगाने की मांग की है।

किसान घनानंद भट्ट, गोविंद बल्लभ शर्मा, रमेश शर्मा मोहित गुरुरानी, नवीन भट्ट, नवीन दुम्का, पुष्कर गुणवंत सुरेश कबडाल आदि ने बताया कि हाथियों का झुंड खेतों में कई दिनों से लगातार आ रहा है और गेहूं की फसल को बर्बाद कर रहा है। किसानों ने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है। बताया कि हाथियों ने लगभग कई एकड़ गेहूं की फसल को बर्बाद कर दिया है।

ग्राम प्रधान मीना भाष्कर भट्ट ने हाथियों की रोकथाम के उपाय करने व बर्बाद फसल के मुआवजे की मांग की है।

वन विभाग के वनक्षेत्राधिकारी ने बताया हाथियों की रोकथाम के लिये कई उपाय किये गए हैं। मगर हाथी गन्ना, धान व गेंहू को खाने के प्रयास में अक्सर खेतों में आते रहते हैं।

भाकियू सदस्य दैनिक जरूरतों का सामान लेकर गए गाजीपुर दिल्ली बॉर्डर

0

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : गाजीपुर दिल्ली बाॅर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में भारी संख्या में शामिल होने तथा आंदोलन कर रहे किसानों के लिए दैनिक आवश्यकता की वस्तुएं-राशन आदि पहुंचाने के लिए भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने पतरामपुर क्षेत्र के ग्रामों में किसानों की सभाएं कर अपील की है।

बीते रोज भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों प्रेम सिंह सहोता, शीतल सिंह बड़वाल, इंद्रजीत सिंह आदि ने ग्राम भोगपुर, सीपका, जगदीशावाला समेत कई ग्रामों में सभाएं कर किसानों द्वारा कृषि कानूनों के विरोध में किए जा रहे आंदोलन की जानकारी दी तथा किसानों से भारी संख्या में आंदोलन में शामिल होने राशन, दैनिक आवश्यकता की वस्तुएं पहुंचाए जाने की अपील की।

प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि पतरामपुर क्षेत्र से आने वाले दिनों में भारी संख्या में किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए गाजीपुर दिल्ली बाॅर्डर पहुंचेंगे। सभी किसान ग्राम सीपका से सात कुंटल मावा, देसी घी के लड्डू लेकर तथा ग्राम भोगपुर से राशन, दालें, मसाले, तेल लेकर ग्राम जगदीशावाला से पानी गर्म करने के लिए जलोनी लकड़ी लेकर गाजीपुर दिल्ली बाॅर्डर के लिए रवाना हुए।

रुद्रपुर : 1 करोड़ की रंगदारी मांगने के लिए दुकान पर गोली चलाने वाले दो गिरफ्तार

0

रुद्रपुर (महानाद) : पुलिस ने 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने व धमकाने के लिए दुकानदार पर गोली चलाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि विगत 29 दिसंबर 2020 को निरमन जीत सिंह पुत्र महोबत सिंह निवासी बरार कालोनी, फाजलपुर महरोला, रुद्रपुर ने तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों द्वारा रंगदारी हेतु एक करोड की मांग करना और न देने पर जान से मारने की धमकी देना और गुरुनानक टायर्स की दुकान पर गोली चलाना बावत मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के अनावरण के लिये एसएसपी उधम सिंह नगर दलीप सिंह कुंवर के आदेशानुसार एएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देशन में व सीओ के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया।

बुधवार को मुखबिर की सूचना पर काशीपुर रोड पर बने फ्लाईओवर पर सोढी कालोनी को जाने वाले रास्ते पर सड़क के बांयी तरफ खड़े दो लड़के जिनके नाम जसवीर उर्फ जस्सी पुत्र अमरजीत सिंह तथा गौरव उर्फ गोलू पुत्र सेवा सिंह निवासी घासमंडी रुद्रपुर हैं, गौरव उर्फ गोलू ने उन शूटरों को अपने ओमैक्स के फ्लैट में रुकवाया था तथा जसवीर ने उन्हें अपनी गाड़ी से सारा घटनास्थल व भागने का रास्ता बताया था। घटना में सहजदीप उर्फ गुल्लू तथा मनप्रीत उर्फ गोपी पुत्र मलकीत निवासी बहेड़ी ने मुख्य योजना बनायी व मौके पर जसवीर सिंह उर्फ जस्सी पुत्र अमरजीत सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी अर्जुनपुर, रुद्रपर तथा गौरव उर्फ गोलू को पकड़ लिया।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनके अन्य सह अभियुक्त जिनके नाम सहजदीप उर्फ गुल्लू पुत्र दलजीत तथा मनप्रीत उर्फ गोपी पुत्र मलकीत सिंह निवासी बहेड़ी, बरेली ने मिलकर निमरनजीत तथा जगजीवन पर फायरिंग करने की योजना बनायी थी। जिसमें निमरनजीत तथा जगजीवन का पैसों के उधार के ब्याज के कारण जस्सी उर्फ गुल्लू का मकान बिक गया था। जिस कारण उनसे रंजिश रखने लगा। प्लान के मुताबिक गुल्लू तथा मनप्रीत मेरे घर दिनांक 26.12.2020 को आये और चारो शूटरों को जसवीर सिंह उर्फ जस्सी ने घटना से कुछ समय पहले 29 दिसंबर को घटना की जगह दिखाई और घटना के बाद में सभी शूटरों और मनप्रीत को ले जाकर रामपुर छोड दिया।

सभी शूटरों को 26 व 27 दिसंबर को मैंने अपने घर और गोलू को 402 नं. वाले फ्लैट, ओमैक्स में रखा था। खाना पप्पू ढाबे से ले गया और चारों शूटरांे को मैने दिनेशपुर में वंशिका गारमेन्ट्स की दुकान पर काम करने वाले लड़के सचिन से तीन हजार में 4 जींस व 04 स्वेट दिलाई हैं। चारांे शूटरो में से तीन के लिये बाइक प्लेटिना व हेलमेट की व्यवस्था मनप्रीत ने की थी और मैंने चारों शूटरों को फायरिंग किये स्थान से दूर ले जाकर रामपुर बस अड्डे से कुछ पहले छोड़ दिया और मनप्रीत को साथ लेकर नानकपुरी टांडा होते हुये बहेड़ी उसके घर पर छोड़कर मैं बरा होते हुये अपने घर चला गया। गोलू तथा गुल्लू ने मुझसे यह कहा था कि किसी को शक न हो इसलिये घटना से पहले वे दोनों 27 दिसंबर को मुझे सब कुछ बताकर मुम्बई चले गये। शूटरों की व्यवस्था मनप्रीत उर्फ गोपी और गुल्लू ने की थी। गौरव उर्फ गोलू से उक्त सम्बन्ध में जानकारी करने पर बताया कि मुझे भी इस घटना के बारे में पता था। मैंने सब पता होने के बाद भी अपने आमैक्स वाले फ्लैट जो किराये पर था छिपने को दिया। 27 दिसंबर से मैं गुल्लू एक साथ ही मुम्बई मेरी कार से गये थे। गुल्लू को भागने के लिये मैंने अपनी कार दी है । गुल्लू के पास मेरी कार अभी भी है।

पूछताछ पर चारों शूटरो कि भाषा खड़ी बोली थी। उक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ रंगदारी के आशय से हत्या का प्रयास और घटना कारित कर अन्य अभियुक्तों को निकल भागने में सहयोग करने पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 212/120बी की बढोत्तरी करते हुये दोनों अभियुक्तों को जुर्म धारा 386/307/506/212/120बी आईपीसी से अवगत कराते हुये हिरासत पुलिस लिया गया है।

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में नित्यानंद पंत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर, एसआई महेश कांडपाल, केजी मठपाल, भगवान गिरी गोस्वामी, पंकज मेहर, प्रदीप कुमार, पंकज कुमार, कांस्टेबल गणेश पांडे, विमल कुमार, भूपेंद्र रावत, कृष्ण नेगी, मुकेश मेहरा, हरीश बिष्ट. सर्विलांस टीम के एसआई कमाल हसन, अशोक कांडपाल, कांस्टेबल कैलाश तोमक्याल, कुलदीप, भूपेंद्र, उमेश राज, राजेंद्र कश्यप, ललित शामिल थे।

दुस्साहस : काशीपुर में महिलाओं ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई कर उनका मोबाइल छीना

0

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : दो महिलाओं ने झगड़ा रोकने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई कर एक पुलिसकर्मी का मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मंगलवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि मल्टीवाल फैक्ट्री के पास रहने लोकेश के 70 वर्षीय पिता अतर सिंह के साथ कुछ महिलाएं मारपीट कर रही हैं। सूचना पाकर थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। झगड़ा रोकने का प्रयास किया तो महिलाएं पुलिस से ही उलझ गईं और पुलिसकर्मियों के साथ भी गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। महिलाओं ने एक पुलिसकर्मी का मोबाइल भी छीन लिया। जिसके बाद महिला पुलिस को बुला कर एक नाबालिग सहित दो महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।

थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी ने बताया कि मामले में मोनी उर्फ माही, राजेश्वरी निवासी मल्टीवाल फैक्ट्री के पास, थाना आइटीआई व एक नाबालिग के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में मोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। घटना में शामिल नाबालिग व एक अन्य महिला की तलाश की जा रही है। जोशी ने बताया कि महिलाओं ने अतर सिंह के साथ भी मारपीट व गाली-गलौज की थी। उस मामले में भी लोकेश की तहरीर पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मोनी को दोनों केसों में जेल भेजा गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो महिलाएं उल्टा पुलिस को ही झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगीं। अपनी ऊंची पहुंच बता कर धमकाने लगीं। काफी देर बहस करने के बाद भी महिलाएं शांत नहीं हुई और गाली-गलौज व मारपीट करने लगीं। इसके बाद लेडीज पुलिस को बुलाया गया। एक महिला स्वयं को वकील बता कर पुलिसकर्मियों को रौब में लेने की कोशिश करने लगी। हालांकि बाद में पुलिस ने सभी खिलाफ कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि इसी दौरान महिलाओं ने एक पुलिस कर्मी का मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने कार्रवाई की चेतावनी दी जिसके बाद मोबाइल वापस किया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि तीनों महिलाएं बहुत ही झगड़ालू किस्म की हैं। इससे पहले भी ये महिलाएं कई लोगों को धमकी दे चुकी हैं।

महिला ने जेठ पर बुरी नजर डालने तो जेठानी पर लगाया मारपीट का आरोप

0

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : एक महिला ने अपने जेठ व जेठानी पर उसके साथ मारपीट करने व जेठ पर उसके साथ छेड़खानी करने तथा उस पर बुरी नजर रखने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।

ग्राम जोशी का मंझरा निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते उसकी जेठानी ने आज सुबह लात-घूंसो से जमकर पिटाई कर दी। पीड़िता ने बताया कि उसका जेठ उस पर बुरी नजर रखता है तथा पूर्व में उसके साथ कई बार छेड़खानी व अभद्रता कर चुका है। उसकी जेठानी पहले भी मारपीट कर चुकी है।

पुलिस ने मामला आईटीआई थाना क्षेत्र का होने के कारण पीड़िता को संबंधित थाने भेज दिया।

शाबाश : लूट की 9 मोटरसाईकिलों सहित 4 लुटेरे गिरफ्तार

0

चांदपुर (महानाद) : पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लूट की 4 मोटरसाइकिलों सहित 4 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक लुटेरा भागने में कामयाब हो गया। ये सभी लुटेरे दूसरे जिलों से बिजनौर में आकर लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने लुटेरों के पास से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। एसपी ने पुलिस टीम को 25,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

बता दें कि पुलिस ने चांदपुर मंडी समिति के पास मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जबकि इनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी डाॅ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि चारों लुटेरे गैर जनपदों के हैं। जो बिजनौर जिले में आकर वारदातों को अंजाम देते थे। चारों अभियुक्तों के पास से 9 बाइकंे बरामद हुई हैं। जिनमें से 4 बाईकंे लूट ओर चोरी की है। एसपी सिंह ने बताया कि चारों अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर गैंग को सूचीबद्ध किया जायेगा। लुटेरों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 25,000 रुपये का इनाम दिया जा रहा है।

2022 में कांग्रेस बनायेगी उत्तराखंड में सरकार लेकिन छूट सकता है काशीपुर : इन्दिरा हृदयेश

0

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के साथ काशीपुर पहुंची नेता प्रतिपक्ष डाॅ. इन्दिरा हृदयेश ने कहा कि 2022 में कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। लेकिन हो सकता है कि इस विजय यात्रा में काशीपुर छूट जाये।

बता दें कि कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी देवेन्द्र यादव आज काशीपुर पहुंचे और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से बात कर चुनावी चर्चा की। इस बीच पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। चुनावों से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार की नाकामियों को उत्तराखंड के घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। भाजपा सरकार ने एक ओर बेराजगारों के साथ छल किया है तो दूसरी ओर भ्रष्टाचार के मामले में हद कर दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और प्रदेश में एक बार फिर से सरकार बनाकर प्रदेश के विकास को गति देने का कार्य करेगी। यादव ने कहा कि वे उन बूथ पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं एवं निचले तबके के कार्यकर्ताआ, जो प्रहरी और सिपाही के रूप में पार्टी का कार्य कर रहे हैं, उनकी मंशा लेकर ही प्रत्याशी का चुनाव करूंगा।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष के महानाद सम्पादक विकास अग्रवाल से बातचीत के दौरान कहा कि 2022 में कांग्रेस उत्तराखंड में सरकार बनाने जा रही है। लेकिन जिस तरह से यहां के कार्यकर्ताओं की शिकायतों को देखकर लगता है कि काशीपुर छूट जायेगा। कांग्रेस सरकार बनने पर उनके मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर इन्दिरा ने कहा कि मुख्यमंत्री का फैसला चुनाव में जीत के बाद किया जायेगा। इंदिरा हृदयेश ने कहा कि विगत 25 वर्षों से कांग्रेस काशीपुर की विधानसभा सीट हारती चली आ रही है जबकि पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की यह कर्मभूमि रही है। जहां पर उनके द्वारा चहुंमुखी विकास किया गया है जिनकी पहचान देश प्रदेश में है। प्रदेश में स्थिति पार्टी के अनुकूल चल रही है यदि हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनुशासन में रहकर पार्टी को संगठित नहीं किया तो यह समय दोबारा नहीं आएगा। जिसको भी पार्टी प्रत्याशी बनाएगी सभी को उसी के लिए तन मन धन से साथ देना है तभी पार्टी को विजय हासिल हो सकती है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा अपने चुनाव घोषणा पत्र में जो घोषणाएं की गई थीं वे बिल्कुल झूठी सिद्ध हुई हैं। जिनके द्वारा किसानों के लिए दोगुनी आय का एजेंडा रखा था वह किसान आज रोड पर है, जिन को अपना हक नहीं मिल पा रहा है। सरकार द्वारा किसानों को छला गया है। प्रदेश सरकार को 4 वर्ष होने जा रहे हैं परंतु प्रदेश की हालत जैसी थी वैसी ही है। युवक बेरोजगारी से जूझ रहे हैं तथा वर्तमान सरकार द्वारा चुनाव के दौरान महंगाई को लेकर अपने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि हम आम जनता को। महंगाई कम करके सीधे फायदा देंगे। गैस सिलेंडर के दाम हमारी सरकार के समय में 400 रुपये थे जो कि अब दोगुने हो गए हैं।

इससे पूर्व प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव के प्रथम बार आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का जोशोखरोश के साथ स्वागत किया और रैली की शकल में प्रदेश प्रभारी के काफिले को लेकर द्रोणासागर रोड स्थित नवचेतना भवन पहुंचे। जहां उन्होंने ध्वजारोहण कर वंदेमातरम व राष्ट्रगान के पश्चात बैठक की शुरुआत की।

इस मौके पर पूर्व विधायक रंजीत रावत, जसपुर विधायक आदेश चौहान, विमला गुड़िया, पूर्व विधायक नारायण पाल, महानगर अध्यक्ष, संदीप सहगल एडवोकेट मीनू गुप्ता, दीपिका गुड़िया आत्रेय, मुक्ता सिंह, रोशनी बेगम, उमा वात्सल्य, विमल गुड़िया, संजय शर्मा, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट, विनोद वात्सल्य, अरुण चौहान, प्रभात साहनी, गीता चैहान, अलका पाल, आशीष अरोरा बोबी, जय सिंह गौतम, नितिन कौशिक, राजीव चौधरी, जफर मुन्ना, मुशर्रफ हुसैन, विकल्प गुड़िया, सादिक अली, शफीक अंसारी, मंसूर अली मेफेयर, अब्दुल कादिर, चेतन अरोरा, अब्दुल सलीम एडवोकेट, संजय सेठी, राजू छीना, शफीक अहमद अंसारी, महेन्द्र लोहिया, मंसूर अली, मृृदुला चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी , राजेश शर्मा एडवोकेट, महेंद्र बेदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

काशीपुर : 27 साल के युवक ने खाया जहर, मौत

0

आकाश गुप्ता

काशीपुर (महानाद) : अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया जिसकी इलाज़ के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के मुताबिक थाना आईटीआई के ग्राम बरखेड़ा पांडे निवासी कपिल देव (27) पुत्र सुन्दर सिंह मजदूरी का कार्य करता था। बीती रविवार की शाम वह शराब के नशे में घर पंहुचा तथा किसी बात को लेकर उसने घर में रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। दीपक की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे आनन-फानन में गिरीताल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी बीती सांय मृत्यु हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा आज परिजनों को सौंप दिया।

मृतक अपने पीछे 5 वर्षीय जनित व सवा साल के आरव व पत्नी को रोता-बिलखता छोड़ गया है। मृतक चार भाई-बहनो में दूसरे नम्बर का था। कपिल की मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

26 जनवरी को परेड में दिखेगी उत्तराखंड की झांकी ‘केदारखण्ड’

0

देहरादून (महानाद) : इस वर्ष राजपथ नई दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड-2021 के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य की झांकी का अंतिम रुप से चयन कर लिया गया है। भारत सरकार द्वारा इस हेतु दिनांक 31 दिसम्बर, 2020 को आदेश जारी कर दिये गये हैं।

महानिदेशक, सूचना, डॉ0 मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि रक्षा मंत्रालय भारत सरकार में पांच बार की बैठक के पश्चात उत्तराखण्ड राज्य की झांकी को भी गणतंत्र दिवस परेड में स्थान मिला है। इस वर्ष राज्य की ओर से प्रदर्शित की जाने वाली झांकी का विषय ‘केदारखण्ड’ रखा गया है। झांकी के अग्र भाग में राज्य पशु ‘कस्तूरी मृग‘, राज्य पक्षी ‘मोनाल’ एवं राज्य पुष्प ‘ब्रह्मकमल’ तथा पार्श्व भाग में केदारनाथ मन्दिर परिसर एवं ऋद्धालुओं को दर्शाया गया है।

झांकी के चयन हेतु रक्षा मंत्रालय भारत सरकार में आयोजित पांच स्तर की बैठकों में विभाग के उपनिदेशक के.एस.चौहान द्वारा झांकी के थीम, डिजाइन, मॉडल तथा संगीत आदि का सफल प्रस्तुतिकरण किया गया जिसके फलस्वरुप राज्य की झांकी को गणतंत्र दिवस परेड-2021 में अन्तिम रुप से चयनित किया गया है। झांकी डिजाइन के चयन की एक बहुत जटिल प्रक्रिया होती है, इस वर्ष प्रारम्भ में 32 राज्य एवं केन्द्रशासित प्रदेशों ने प्रतिभाग किया था जिसमें से अंतिम रुप से केवल 17 राज्यों का चयन किया गया है।

इससे पूर्व उत्तराखण्ड राज्य द्वारा वर्ष 2003 में ‘फुलदेई’, वर्ष 2005 में ‘नंदाराजजात’, वर्ष 2006 में ‘फूलों की घाटी’, वर्ष 2007 में ‘कार्बेट नेशनल पार्क’, वर्ष 2009 में ‘साहसिक पर्यटन’, वर्ष 2010 में ‘कुम्भ मेला हरिद्वार’, वर्ष 2014 में ‘जड़ी बूटी’, वर्ष 2015 में ‘केदारनाथ’, वर्ष 2016 में ‘रम्माण’, वर्ष 2018 में ‘ग्रामीण पर्यटन’ तथा वर्ष 2019 में ‘अनाशक्ति आश्रम (कौसानी प्रवास एवं अनाशक्ति)’ विषयों पर आधारित झांकियों का सफल प्रदर्शन राजपथ पर किया जा चुका है।

छात्रा को आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने कि धमकी, छात्रा ने खाया जहर

0

आकाश गुप्ता

काशीपुर (महानाद) : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने कि धमकी मिलने पर दसवीं की एक छात्रा ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। जिसे गंभीर हालत में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में छात्रा के ही एक सहपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आईटीआई थाना क्षेत्र के एक गांव के एक किशोर व किशोरी कक्षा- 10 में एक ही स्कूल में पढ़ते है। दोनों सोशल मीडिया पर आपस में चैटिंग भी करते थे। कुछ दिन पहले छात्रा ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इस पर छात्र ने आपत्तिजनक कमेंट कर दिया। जानकारी मिलने पर छात्रा के पिता ने पुलिस से शिकायत की। दो जनवरी को मामले पर गांव में पंचायत भी हुयी जिसमे छात्रा को भी बुलाया गया। यहां दोनों पक्षों में इस बात पर समझौता हुआ कि छात्र आगे ऐसी हरकत नहीं करेगा।

लेकिन रविवार देर रात छात्रा ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि समझौते के बाद भी आरोपी ने फिर उनकी बेटी को मैसेज भेजे और आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। इससे तनाव में आई उनकी बेटी ने जहर खा लिया। उन्होंने कहा कि आरोपी ने ही उसकी बेटी को आत्महत्या करने के लिये मजबूर किया है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी छात्र के खिलाफ धारा 509 और 11/12 पॉक्सो अधिनियम के मुकदमा दर्ज कर आरोपी नाबालिग छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।