spot_img
spot_img
Saturday, June 27, 2026
spot_img
Home Blog Page 1888

ट्रायल के दौरान पहले दिन ही खून से लाल हो गई रेल की पटरी, चार युवकों की मौत

0

सत्तार अली
हरिद्वार (महानाद) : हरिद्वार-लक्सर के बीच बने नये रेलवे ट्रैक पर पहले दिन ही ट्रायल के दौरान देर शाम चार युवकों की ट्रेन से कट कर दर्दनाक मौत हो गई।

बता दें कि ज्वालापुर क्षेत्र के जमालपुर स्थित फाटक के पास ट्रेन हादसे में ग्राम सीतापुर निवासी चार युवकों विशाल, मयूर, प्रवीण, गोलू की दर्दनाक मौत हो गई। चारों आपस में दोस्त थे।

जीआरपी के एएसपी मनोज कत्याल ने बताया कि घटना शाम लगभग 6ः30 बजे की है। जब ट्रायल के लिए लगभग 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन ट्रैक पर दौड़ रही थी तभी उसकी चपेट में आकर 4 युवकों की मौत हो गई। स्थानीय भाजपा विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने मृतकों के परिजनों को पचास-पचास लाख रुपए मुआवजा दिये जाने की मांग की है। वहीं मामले में डीआरएम रेल ने जांच बैठा दी है।

विदित हो कि लक्सर-हरिद्वार रेल मार्ग पर ट्रैक के दोहरीकरण का कार्य चल रहा था। बृहस्पतिवार को ट्रायल के लिए रेलवे के सीआरएस (कमिश्नर आफ रेलवे सेफ्टी) के नेतृत्व में तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम हरिद्वार पहुंची, साथ में डबल ट्रैक और रफ्तार का ट्रायल करने के लिए दिल्ली से स्पेशल ट्रेन भी बुलाई गई थी। ट्रेन की रफ्तार इतनी अधिक थी कि चारो लोगो को इसकी भनक तक नहीं लगी और चपेट में आ गए। हादसे की सूचना पर रेलवे, आरपीएफ, जीआरपी व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, जीआरपी के अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल व स्थानीय विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने घटनास्थल पर पहुंच हादसे की जानकारी ली।

हरिद्वार-लक्सर रेल ट्रैक का दोहरीकरण का कार्य कई सालों से चल रहा था। कुछ समय पहले ही ये काम पूरा हो पाया है और आमतौर पर यहाँ पर लोग बैठे रहते हें। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चारों युवक रेलवे ट्रैक के आस-पास खड़े थे। उन्हें दूर से ट्रेन आते हुए दिखी लेकिन वे ट्रेन की रफ्तार का अंदाजा नहीं लगा पाए औैर इन्हें संभलने का मौका नहीं मिला तथा चारांे युवकांे की मौके पर ही दर्दनाक मौत गई।

मौके पर पहंुची एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि यहाँ रेलवे ट्रेक पर बैठे चार युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत गई है। चारांे युवको के शवों को पोस्टमार्टम के लिए हाॅस्पिटल भिजवा दिया गया है और मामले जांच पड़ताल शुरु कर दी गई है।

मासूम बच्चों द्वारा शराब बनाते हुए वीडियो हुआ वायरल, एसपी ने कहा जांच के बाद होगी कार्रवाई

0

अक्षय अग्रवाल
अमरोहा (महानाद) : गजरौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खादर इलाके में अवैध शराब की भट्टियों पर नाबालिग मासूम बच्चों का शराब बनाते वीडियो वायरल होने के बाद इस पूरे मामले में एसपी सुनीति ने वीडियो की जांच करने और पूरे मामले में कार्रवाई की बात कही है।

बता दें कि खादर इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का धंधा होता है। यहां कई इलाकों में अवैध शराब की भट्टियां धधकती हैं और कच्ची शराब बनाकर दूरदराज के इलाकों में सप्लाई की जाती है। बुलंदशहर में कच्ची शराब से मौत के बाद अमरोहा प्रशासन भी कार्रवाई कर रहा है लेकिन उसके बावजूद खादर इलाके में शराब माफिया कच्ची शराब बनाने में लगे हैं।

इसी तरीके का एक वीडियो आबकारी विभाग को चेताया हुआ वायरल हो रहा है जिसमें नौनिहाल शराब की भट्टी के पास बैठकर शराब बनाते दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद अमरोहा की एसपी सुनीति ने वायरल वीडियो की जांच कराने के साथ-साथ इस पूरे मामले में टीमें भेजकर कार्रवाई कराने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि हमारी पुलिस और आबकारी विभाग की टीमें लगातार शराब माफियाओं पर कार्रवाई करती रहती हैं और आगे भी करती रहेंगी।

ब्रेकिंग न्यूज : आईटीआई थाना काशीपुर के 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

0

रुद्रपुर (महानाद) : एसएसपी उधम सिंह नगर दलीप सिंह कुंवर ने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने एवं अनुशासनहीनता करने में थाना आईटीआई से 08 व थाना ट्रांजिट कैम्प से 02 कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।

थाना आईटीआई- कुंदन सिंह, सुरेंद्र, गौरव यादव, दीवान सेलाल, देवेंद्र बिष्ट, प्रकाश सिंह, शेखर बुदियाल, देवेन्द्र भंडारी।
थाना ट्रांज़िट कैम्प- हरीश चंद्र, मनोज कुमार

आज केबीसी में दिखेगी हल्द्वानी की ‘थाल सेवा’

0

रिम्पी बिष्ट

हल्द्वानी (महानाद) : सुशीला तिवारी अस्पताल के पास पिछले 2 वर्ष से लाखों लोगों को भोजन उपलब्ध कराने वाली थाल सेवा के कार्यों को लोकप्रसिद्ध टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में कर्मवीर योद्धा के रूप में दिखाया जाएगा।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले कौन बनेगा करोड़पति शो में शुक्रवार 8 जनवरी को इस सेवा कार्य की क्लिपिंग दिखाई जाएगी।

लिटिल मिरेकल्स फाउंडेशन के संस्थापक दिनेश मानसेरा ने बताया कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि टीम थाल सेवा के सेवा कार्य को केबीसी ने अपने कार्यक्रम में शामिल किया। उन्होंने बताया कि कर्मवीर योद्धा कार्यक्रम में ₹5 में जरूरतमंदों को भोजन देने की सेवा कार्य करने वाले नोएडा की दादी की रसोई के संचालक अनूप खन्ना के सेवा कार्य के साथ-साथ थाल सेवा हल्द्वानी की क्लिपिंग भी दिखाई जाएगी। इस संदर्भ में हल्द्वानी थाल सेवा से लाइव शूटिंग कार्य भी करवाया गया है।

केबीसी की टीम का आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि यह उत्साहवर्धन उनकी सेवा को और प्रोत्साहन देने का काम करेगा। शुक्रवार को कौन बनेगा करोड़पति सोनी टीवी के शो में यह प्रसारित होगा।

आज केबीसी में दिखेगी हल्द्वानी में की ‘थाल सेवा’

0

रिम्पी बिष्ट

हल्द्वानी (महानाद) : सुशीला तिवारी अस्पताल के पास पिछले 2 वर्ष से लाखों लोगों को भोजन उपलब्ध कराने वाली थाल सेवा के कार्यों को लोकप्रसिद्ध टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में कर्मवीर योद्धा के रूप में दिखाया जाएगा।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले कौन बनेगा करोड़पति शो में शुक्रवार 8 जनवरी को इस सेवा कार्य की क्लिपिंग दिखाई जाएगी।

लिटिल मिरेकल्स फाउंडेशन के संस्थापक दिनेश मानसेरा ने बताया कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि टीम थाल सेवा के सेवा कार्य को केबीसी ने अपने कार्यक्रम में शामिल किया। उन्होंने बताया कि कर्मवीर योद्धा कार्यक्रम में ₹5 में जरूरतमंदों को भोजन देने की सेवा कार्य करने वाले नोएडा की दादी की रसोई के संचालक अनूप खन्ना के सेवा कार्य के साथ-साथ थाल सेवा हल्द्वानी की क्लिपिंग भी दिखाई जाएगी। इस संदर्भ में हल्द्वानी थाल सेवा से लाइव शूटिंग कार्य भी करवाया गया है।

केबीसी की टीम का आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि यह उत्साहवर्धन उनकी सेवा को और प्रोत्साहन देने का काम करेगा। शुक्रवार को कौन बनेगा करोड़पति सोनी टीवी के शो में यह प्रसारित होगा।

रामनगर में 5 ग्राम स्मैक के साथ 4 गिरफ्तार

0

सलीम अहमद

रामनगर (महानाद) : पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए चार लोगों को 5 ग्राम से अधिक स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि रामनगर कोतवाली पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि रामनगर क्षेत्र में पिछले लंबे समय से अवैध रूप से स्मैक बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी जिसको लेकर पीरूमदारा चौकी इंचार्ज कविंद्र शर्मा ने अपनी टीम के साथ पुलिस चौकी के समीप शिव मंदिर के सामने चेकिंग अभियान के दौरान कामेश त्यागी पुत्र नन्हे त्यागी, सुनील सैनी पुत्र मानसिंह सैनी निवासी गण मोहल्ला नई बस्ती गुलरघटटी रामनगर, बबलू टम्टा पुत्र नंदकिशोर निवासी रेलवे पडाव रामनगर , रजत टम्टा उर्फ शुभम पुत्र जगदीश चंद्र टम्टा निवासी श्मशान घाट के समीप पूछड़ी रामनगर को गिरफ्तार कर तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 5.02 ग्राम स्मैक बरामद की।

कोतवाल ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।

श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान को सफल बनाने को भरतपुर मंडल में संपन्न हुई बैठक

0

भरतपुर (महानाद) : श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान को सफल बनाने के लिए भरतपुर मंडल की समन्वय बैठक ग्राम गढ़ीनेगी के व्हाइट हाउस में संपन्न हुई। बैठक में इस अभियान से सभी राजनीतिक दल व संगठनों के लोगों को जोड़कर अभियान को सफल बनाने की अपील की गई। वहीं इस दौरान विभिन्न संगठन सामाजिक संस्थाएं और अन्य समाजसेवी स्वयंसेवक बंधुओं उपस्थित रहे।

व्हाइट हाउस की परिसर में बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रचारक सौरभ कुमार जी ने बताया कि निधि समर्पण अभियान को किसी संगठन या व्यवसाय के रूप में नहीं किया जाएगा। यह अभियान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ न्याय क्षेत्र के रूप में करना है। अभियान पूर्ण होने तक हम सिर्फ राम भक्त हैं ना ही किसी पार्टी के कार्यकर्ता और ना ही किसी संगठन के पदाधिकारी। अभियान में प्रत्येक हिंदू समाज को जोड़ना है चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल संगठन या विचारधारा का हो।

व्यापक स्तर पर इस अभियान को मंडल भर में चलाने को लेकर उपस्थिति जनों से अपील की वही कहा कि एक समय देह दानी की आवश्यकता थी लेकिन आज समय पानी एवं धन दानी का समय है। लक्ष्य गांव के आखिरी छोर में रहने वाले प्रत्येक हिंदू परिवार तक पहुंचना है यह अभियान पूरे प्रांत में 15 जनवरी से 5 फरवरी तक चलाया जाएगा।

वही भगवान राम के भव्य और विराट श्री अयोध्या नगरी में मंदिर निर्माण हेतु पूर्व में भी अनेक अखिल भारतीय अभियान चलाए गए जिसमें मुख्य था रामशिला अभियान, राम ज्योति अभियान, और सवा रुपए का कूपन जैसे महा अभियानों को भी इन्हीं समाजसेवी एवं स्वयंसेवक बंधुओं के माध्यम से सफलतापूर्वक किया गया था।

इस अवसर पर मंडल अभ्यन प्रमुख रोहित सिंह, नगर खण्ड प्रचारक भारत, कैलाश, वीरेंद्र, सचिन बाठला, सोनू प्रजापति, कृष्ण, रजत, लेखराज देश प्रेमी, राहुल, राजेश, रवि सहानी, प्रशान्त, अंकित, ओमप्रकाश , राजिंदर, लखविंदर, रोहित, और सूर्या फाउंडेशन, विश्व हिंदू परिषद, भारतीय विद्यार्थी परिषद, हिंदू जागरण मंच, भारतीय जनता पार्टी, विद्या भारती, से गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बड़ी खबर : तेज रफ्तार इनोवा कार की चपेट में आया बाघ, मौत

0

रिम्पी बिष्ट

हल्द्वानी (महानाद) : फतेहपुर(हल्द्वानी) क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की चपेट में एक बाघ आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग ने मौके पर पहुंच का बाघ का शव अपने कब्जे में लिया तथा टक्कर मारने वाली गाड़ी को भी हिरासत में लिया गया है।

वन विभाग के अनुसार टाइगर की उम्र लगभग 12 वर्ष की है और यह घटना भाखड़ा पुल के पास हुई जहां तेज गति से आ रही इनोवा कार ने बाघ को टक्कर मार दी। जिसके बाद बाघ की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि बाघ का वजन 170 से 180 किलो के बीच है फिलहाल वन विभाग मामले में टक्कर मारने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है।

बड़ी खबर : तेज रफ्तार इनोवा कार की चपेट में आया बाघ, मौत

0

रिम्पी बिष्ट

हल्द्वानी (महानाद) : फतेहपुर(हल्द्वानी) क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की चपेट में एक बाघ आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग ने मौके पर पहुंच का बाघ का शव अपने कब्जे में लिया तथा टक्कर मारने वाली गाड़ी को भी हिरासत में लिया गया है।

वन विभाग के अनुसार टाइगर की उम्र लगभग 12 वर्ष की है और यह घटना भाखड़ा पुल के पास हुई जहां तेज गति से आ रही इनोवा कार ने बाघ को टक्कर मार दी। जिसके बाद बाघ की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि बाघ का वजन 170 से 180 किलो के बीच है फिलहाल वन विभाग मामले में टक्कर मारने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है।

अल्पसंख्यकों की सच्ची हितैषी है भाजपा : बहरोज आलम

0

अब्दुल सत्तार

पिरान कलियर (महानाद) : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष बहरोज आलम ने कहा कि भाजपा ही अल्प संख्यकों की सच्ची हितैषी है।

मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हाजी मुस्तकीम के आवास पर मोर्चा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए मोर्चा के जिला अध्यक्ष बहरोज आलम ने कहा कि भाजपा ही अल्पसंख्यकों की सच्ची हितैषी है तथा अल्पसंख्यकों को पूरा सम्मान दिया जाता है। उन्होंने मोर्चा के पदाधिकारियों को संगठन के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने तथा अधिक से अधिक संख्या में अल्पसंख्यकों को पार्टी से जोड़ने के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि आज देश भाजपा के हाथों में पूरी तरह सुरक्षित है तथा किसान, मजदूर एवं पिछड़े वर्ग के कल्याण के साथ-साथ अल्पसंख्यकों के कल्याण हेतु भी भाजपा ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को इन वर्गों तक पहुंचाया है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री राहुल अहमद, जिला उपाध्यक्ष राव समीर राणा, जमील अहमद, मोहम्मद मुस्तफा, इनाम कुरैशी, मोहम्मद सालिम, मोहम्मद मुरसलीन, अनवर अली, शाहनवाज, साबिर अली, निकुंज आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।