spot_img
spot_img
Saturday, June 27, 2026
spot_img
Home Blog Page 1887

रेलवे ने 1581 लोगों को दिये घर खाली करने के नोटिस, मचा हड़कंप

0

रिम्पी बिष्ट
हल्द्वानी (महानाद) : हल्द्वानी के इंदिरा नगर इलाके में रेलवे ने 1581 घरों को 15 दिन के भीतर खाली करने का नोटिस जारी कर दिया, जिससे उन घरों में रहने वाले लोगों में हड़कम्प मच गया।

आज रेलवे अधिकारियों ने पुलिस और आरपीएफ की भारी फोर्स के साथ 1581 घरों को चयनित कर 15 दिन के भीतर खाली करने का नोटिस चस्पा कर दिया। रेलवे की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा गया। रेलवे ने नोटिस में स्पष्ट लिखा है कि 15 दिन के अंदर घर खाली न करने पर अतिक्रमण को बलपूर्वक हटाया जाएगा। वहीं लोगों ने रेलवे की इस कार्रवाई को मनमानी कार्रवाई बताया है। मौके पर जनप्रतिनिधियों की पुलिस प्रशासन से वार्ता हुई लेकिन रेलवे द्वारा घर खाली किए जाने का नोटिस चस्पा कर दिया गया।

आपको बता दें कि हल्द्वानी में रेलवे की भूमि पर लंबे समय से अतिक्रमण है जिसको लेकर कई बार रेलवे सीमांकन भी कर चुका है। मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। नोटिस लगाने आये अधिकारियों से सपा नेता शुऐब अहमद ने वार्ता की जिसमे 15 दिन का समय दिया गया है। जिसको लेकर सपा नेता न्यायालय की शरण मंे जायेंगे।

शुएब अहमद ने कहा कि एक तरफ कोरोना जैसी महामारी झेल रही गरीब जनता को सरकार द्वारा सहारा देने की आवश्यक्त है, वहीं सरकार का यह कदम बेहद निंदनीय है। हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। न्यायालय में गरीब जनता के हक में बेहतर नतीजा निकलेगा।

जसपुर : बनेगी इस बार, कांग्रेस की सरकार : देवेंद्र यादव

0

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि 2022 कांग्रेस का होगा। इस बार राज्य की जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि वह विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने बीजेपी पर प्रहार करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। उन्होंने आम आदमी पार्टी को एक नौटंकी पार्टी बताया।

बीते रोज हरिद्वार जाते समय भूतपुरी रोड स्थित विधायक आदेश चैहान के कार्यालय पर पहुंचे प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। प्रदेश प्रभारी यादव ने कहा कि देश-प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है। महिला सुरक्षा पर सरकार फेल है। केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार हो दोनों ही जनता के मुद्दों पर संवेदनशील नही हैं। वह तानाशाह के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कुछ पूंजीपतियों को मदद करने को कृषि कानून बनाकर किसानों को दिवालिया बनाना चाहती है। केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के पास किसानों के विकास लिए कोई सोच नहीं है।

जीरो टोलरेंस के सवाल पर यादव ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री खुद सीबीआई जांच के घेरे में है। ऐसी सरकार से जीरो टोलरेंस की उम्मीद नहीं की जा सकती। उत्तराखंड में अराजकता का माहौल है।

नेता प्रतिपक्ष डाॅ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हैं। जब नारायण दत्त तिवारी की सरकार थी तब सड़क पर एक भी गड्ढा नजर नहीं आता था। उन्होंने कहा कि किसान रात भर ठंड में बैठे हैं। आत्महत्या कर रहे हैं। लेकिन सरकार संवेदनहीन है। उनकी बात नहीं सुन रही है। मंडियों में कर्मचारियों को तनख्वाह देने के लिए पैसे नहीं है। सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। महंगाई चरम सीमा पर है। जिससे प्रतीत होता है कि उत्तराखंड में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता डाॅक्टर एमपी सिंह ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मैंगलोर विधायक करन माहरा, पूर्व विधायक सल्ट रंजीत रावत, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, कांग्रेस नगर अध्यक्ष इख्तियार अहमद बबलू, गजेंद्र चैहान, डाॅ. एमपी सिंह, मौ. आरिफ, राजकुमार, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख रवि डोंगरा, स. महेंद्र सिंह, स. सुखदेव सिंह, मुकेश पधान, राजेंद्र सिंह बिट्टू, डाॅक्टर शुभचंद, आफताब आलम, आदित्य गहलौत, जाकिर हुसैन, नईम प्रधान, जमील अहमद, रविंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

साहब मुझे रहना है पति के साथ, घरवाले कर रहे हैं परेशान

0

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : युवती द्वारा अन्य बिरादरी में प्रेम विवाह करने से गुस्साये युवती के घरवालों ने उसे अपनी पाबंदी में रखा हुआ है। किसी तरह युवती ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है लेकिन उसके घरवाले उसे उसके पति से मिलने नहीं दे रहे।

बता दें कि मौहल्ला गौतम नगर निवासी एक युवती का वहीं के एक युवक से करीब तीन साल तक प्रेम प्रसंग चला जिसके बाद दोनों ने अपने परिजनों कि खिलाफ जाकर एक साल पहले निकाह कर लिया। जब युवती के परिजनों को इस बात कि भनक लगी तो उन्होंने युवती पर पाबंदी लगाते हुए उसका घर से निकलना बंद कर दिया। आज सुबह कोतवाली पहुंची युवती ने पुलिस को बताया कि उसके परिजन उसकी शादी कहीं और करना चाहते हैं जबकि वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है। इस दौरान युवती ने अपने परिजनों से जान व माल का खतरा भी बताया।

पुलिस युवती के परिजनों व पति के साथ वार्ता कर मामले की जांच में जुटी है।

एमएचपीजी काॅलेज में मैत्री मैच का आयोजन

0

मुरादाबाद (महानाद) : महाराजा हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुरादाबाद में 24 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान मे एक मैत्री मैच का आयोजन किया गया। यह क्रिकेट मैच महाविद्यालय के शिक्षकों और एनसीसी कैडेटों के मध्य खेला गया।

शिक्षक टीम ने 20 ओवर मे 184 रन बनाए, जिसका पीछा करते हुए कैडेट्स की टीम 16 ओवर में 150 रन पर आल आउट हो गई। मैत्री मैच में सभी लोगों ने खेल भावना का परिचय देते हुए क्रिकेट मैच को और भी अधिक रोमांचक बना दिया। कार्यक्रम का संयोजन एनसीसी प्रभारी डाॅ. अजीत कुमार दीक्षित ने किया।

मैच में महाविद्यालय के प्रबंधक डाॅ. काव्य रस्तोगी एवं प्राचार्य डाॅ. मीना कौल तथा समस्त शिक्षकों के साथ-साथ एनसीसी कैडेट पूरे समय उपस्थित रहे तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया।

विश्व प्रसिद्ध काॅबेट पार्क कार्यालय के मुख्य गेट की हालत खराब, लोगों को हो रही दिक्कत

0

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : विश्व प्रसिद्ध काॅर्बेट नेशनल पार्क के मुख्य कार्यालय गेट के अंदर प्रवेश होने वाले मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, टूटी फूटी सड़क तथा पानी का निकासी न होने के चलते जलभराव के कारण यहां आने-जाने वाले पर्यटककांे व अन्य लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि काॅर्बेट नेशनल पार्क के मुख्य कार्यालय के पास वन परिसर के अंदर जाने वाले रास्ते में गहरे-गहरे गड्ढे तथा जल निकासी न होने के चलते जलभराव हो जाता है। जिसके चलते यहां आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विदित हो कि वन परिसर में तराई पश्चिम कार्यालय वन विभाग रामनगर तथा वन विभाग तराई पश्चिमी का कार्यालय भी स्थित है। वहीं कई अधिकारियों के घर भी वन परिसर में ही बने हैं लेकिन किसी भी अधिकारी की नजर इन गड्ढों पर एवं जलभराव पर नहीं पड़ी। हल्की फुल्की बरसात में ही ज्यादा जलभराव होने के चलते स्थिति और खराब हो जाती है।

ज्ञात रहे कि काॅर्बेट नेशनल पार्क देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध है और विश्व भर के पर्यटक यहां घूमने के लिए आते हैं। लेकिन इन अधिकारियों को इन चीजों से कोई लेना-देना नहीं है। क्योंकि ये तो अपने एयरकंडीशन कार्यालयों में बैठे रहते हैं। न ही इन्हें कुछ दिखाई देता है और न ही कुछ सुनाई देता है। अब देखना यह है कि संबंधित अधिकारी कब इस ओर ध्यान देते हैं और लोगों को इस समस्या से निजात मिलती है।

आईपीएस रूपा : 20 साल में 40 ट्रांसफर, कर चुकी हैं मुख्यमंत्री को गिरफ्तार

0

महानाद डेस्क : ऐसे तो बहुत से अधिकारी होते हैं जिन्हें पद और मौके दोनों मिलते हैं लेकिन अपने पद का सही इस्तेमाल कर गलत के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत कुछ अधिकारी ही दिखा पाते हैं। ज्यादातर अधिकारियों को अपनी ड्यूटी को ईमानदारी से निभाने का फल ट्रांसफर के रूप में मिलता है। आज हम आपको एक ऐसे ही आईपीएस अधिकारी के बारे में बता रहे हैं जिन्हें हर 6 महीने में ट्रांसफर/पोस्टिंग आर्डर मिल जाते हैं। 20 साल के करियर में उनके 40 ट्रांसफर हो चुके हैं।

आईपीएस रूपा कर्नाटक कैडर की 2000 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। वे प्रदेश की पहली महिला होम सेक्रेटरी हैं। कुछ ही दिन पहले उनका ट्रांसफर राज्य के गृह विभाग से हैंडलूप एम्पोरियम में किया गया है, क्योंकि उन्होंने एक बड़े अधिकारी के कथित भ्रष्टाचार का खुलासा किया था। रूपा कहती हैं कि यह उनके लिए कोई नई बात नहीं है, इससे पहले भी उनके साथ ऐसा हो चुका है। वे जब भी किसी के खिलाफ आवाज उठाती हैं, तो उनका ट्रांसफर कर दिया जाता है। चाहें जेल में बंद एआईडीएमके की नेता शशिकला हों या साल 2003-2004 के दौरान मध्यप्रदेश की तत्कालीन मुख्यमंत्री उमा भारती को गिरफ्तार करने का हो, बहुत बार उनकी कार्यशैली के खिलाफ सवाल उठते रहे हैं।

विदित हो कि रूपा बेंगलुरु के सेफ सिटी प्राॅजेक्ट का काम देख रही थी जिसमें उन्होंने एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हेमंत निंबालकर पर टेंडर प्रोसेस में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था। जिसकी वजह से उनका वहां से ट्रांसफर कर दिया गया। अब वे राज्य के हैंडलूम एम्पोरियम का कामकाज देखं रही हैं।

रूपा की यूपीएससी परीक्षा में आॅल इंडिया 43वीं रैंक आई थी जिसके बाद उन्हें आईएएस पद पर नियुक्ति मिली पर वह आईपीएस बनना चाहती थी, इसलिए उन्होंने आईएएस छोड़ आईपीएस चुना। जिसमके बाद उनका 20 साल की नोकरी में 40 बार ट्रांसफर हो चुका है।

बता दें कि रूपा एक बेहतरीन भरतनाट्यम डांसर भी हैं तथा भारतीय संगीत की ट्रेनिंग भी ली हैं। उन्होंने बयालाताड़ा भीमअन्ना नामक कन्नड फिल्म में प्लेबैक सिंगर के रूप में एक गाना भी गाया है। रूपा एक बेहतरीन शार्प शूटर भी हैं, जिसके लिए उन्हें बहुत से पुरस्कार भी मिल चुके हैं। रूपा की शादी आईएएस अधिकारी मुनीश मुद्गील से वर्ष 2003 में हुई थी। रूपा की छोटी बहन रोहिणी दिवाकर भी 2008 बैच की आईआरएस अधिकारी हैं।

रूपा का कहना है कि ट्रांसफर होना सरकारी नौकरी का हिस्सा है। रूपा ने जितने साल नौकरी की है उसके दोगुनी बार उनका ट्रांसफर हो चुका है। रूपा जनती हैं कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना विवाद और जोखिम का काम है। इसके चलते ही उनका ट्रांसफर भी होता रहता है, लेकिन वे हिम्मत नहीं हारती और न ही अपने काम करने के तरीके को बदलती हैं।

एडसीएम ने लिया वैक्सीनेशन के पूर्वाभ्यास का जायजा

0

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : कोविड-19 के टीकाकरण को लेकर आज सुबह एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय में पूर्वाभ्यास के दौरान जरूरी इंतजामों की समीक्षा की गई।

इस दौरान एसडीएम सुंदर सिंह के अलावा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. पीके सिन्हा, कोविड के नोडल अधिकारी डाॅ. अमरजीत सिंह, प्रमुख रूप से मौजूद रहे। माॅक ड्रिल के दौरान 25 लोगों को सूचीबद्ध कर उन्हें बारी-बारी से वैक्सीनेशन के लिए प्रवेश दिया गया। बताया गया कि कोरोना संक्रमित रोगियों के लिए तैयार किए गए विशेष वार्ड की सुरक्षा पूरी तरह पुख्ता की गई है। टीकाकरण के लिए राजकीय चिकित्सालय आए लोगों को आधार कार्ड दिखाकर उनका पंजीयन किया जाएगा, इसके उपरांत वैक्सीनेशन के लिए प्रोटोकाॅल के सभी नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुए टीकाकरण के उपरांत रोगी को लगभग आधे घंटे के लिए आॅब्जरवेशन रूम में रखा जाएगा।

परमिंदर तिवारी ने बताया कि टीकाकरण के बाद अगली डेट के लिए अमुक व्यक्ति के मोबाइल फोन पर स्वतः ही मैसेज आ जाएंगे। बताया गया कि टीकाकरण का जिस रूप में रिहर्सल किया जा रहा है। आने वाले दिनों में उसी के आधार पर वास्तविक टीकाकरण को भी अंजाम दिया जाएगा। ड्राई रन के दौरान आज कोविड-19 के टीके रेफ्रिजरेशन स्टोर, ट्रांसपोर्टेशन अरेजमेंट, क्राउड मैनेजमेंट व सोशल डिस्टेंसिंग सिस्टम को भी करीब से परखा गया। बताया गया कि टीकाकरण के बाद भी दो से तीन महीनों तक जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई के नारे को लोगों को मजबूती से फाॅलो करना होगा।

वैक्सीनेशन की चल रही तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों ने यह भी बताया कि टीकाकरण के बाद भी महामारी के खतरे से बचाव के लिए लोगों को मास्क के अलावा दो गज की दूरी तथा अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखना होगा।

कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पुतला

0

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बंशीधर भगत से नेता प्रतिपक्ष के निवास स्थान पर जाकर उनसे माफी मांगने की बात कही।

बता दें कि ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि ढींगरा के नेतृत्व में ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने नेता प्रतिपक्ष डाॅ. इंदिरा हृदयेश पर गलत व विवादित बयान दिया था जिसको लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता नाराज हैं और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से नेता प्रतिपक्ष के घर जाकर माफी मांगने की मांग कर रहे हैं।

इस दौरान ब्लाॅक अध्यक्ष रवि ढींगरा ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष तत्काल नेता प्रतिपक्ष के यहां जाकर माफी मांगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे किसी भी महिला का अपमान हम नहीं सहेंगे।

पुतला फूंकने वालों में सुरजीत कुमार, लाखन सिंह, कासिम अली, गुलफाम, अंकुश, सोनू, सुरेंद्र रावत सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भारतीय संविधान का मूल आधार है लोकतांत्रिक गणराज्य : ओम बिड़ला

0

लोकतंत्र की मजबूती में पंचायतों का रहा है विशेष योगदान : त्रिवेन्द्र सिंह रावत

देहरादून (महानाद) : संसदीय लोकतंत्र प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) लोकसभा सचिवालय और पंचायती राज विभाग द्वारा शुक्रवार को देहरादून स्थित एक होटल में उत्तराखण्ड की पंचायतीराज संस्थाओं हेतु संपर्क और परिचय कार्यक्रम के तहत ‘पंचायतीराज व्यवस्था विकेन्द्रीकृत शासन व्यवस्था का सशक्तीकरण’ विषय पर आयोजित सम्मेलन का शुभारम्भ करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि भारत का लोकतंत्र मजबूत भी है और सशक्त भी है। इसको और सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। भारत के संविधान की मूल भावना लोकतांत्रिक गणराज्य की थी। जनता को मध्य में रखकर हमारी शासन व्यवस्था रहे। आजादी के बाद से भारत में अभी तक 17 लोकसभा एवं 300 से अधिक विधानसभा के चुनाव हुए हैं। लोकतंत्र के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा तथा लगातार लोगों का मतदान के प्रति रूझान बढ़ा है।

बिड़ला ने कहा कि लोकतंत्र पंचायत से संसद तक मजबूत हो इसके लिए पंचायतीराज व्यवस्था के अन्तर्गत भी संवैधानिक प्राविधान किये गये। ताकि गांवों में चुनी हुई सरकार को संवैधानिक अधिकार मिलें। 73वें संविधान संशोधन में माध्यम से ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों, जिला पंचायतों को और अधिक सशक्त बनाया गया। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखण्ड सीमांत क्षेत्र है, राज्य के अनेक जिले अन्तरराष्ट्रीय सीमाओं से लगे हैं। उत्तराखण्ड से सबसे अधिक जवान सीमाओं पर डटकर देश की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम, क्षेत्र एवं जिला पंचायतों का सशक्तिकरण बहुत जरूरी है। सर्वांगीण विकास के लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों का समान विकास हो, इसके लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास एवं आत्मनिर्भर भारत का जो संकल्प लिया है इस दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

बिड़ला ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की धरती पुण्य एवं तप की भूमि है। सदियों से तपस्वियों, ऋषियों एवं मनीषियों ने उत्तराखण्ड में तप किया। यह हमारी आस्था की धरती है, श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ सहित चारधाम यहां स्थित हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड आने पर उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से नई ऊर्जा और स्फूर्ति का अनुभव होता है।

इससे पूर्व उन्हें पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में प्रतिभाग करने के लिये उत्तराखण्ड आने का अवसर प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि देश में पंचायतीराज व्यवस्था एवं विकेन्द्रीकृत शासन के माध्यम से ग्राम पंचायतों से लेकर संसद तक किस तरह लोकतंत्र को और अधिक से अधिक मजबूत बनाया जा सकता है, इस पर विशेष ध्यान दिये जाने की जरूरत है। लोकतांत्रिक संस्थाओं के माध्यम से हम देश की जनता की आशाओं, आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को पूरा कर सकते हैं। भारत का लोकतंत्र सदियों पुराना है। लोकतंत्र की शुरूआत गांवों से होती हैं। पंचायतों के माध्यम से जो निर्णय होते थे, उसे गांव के सब लोग मानते थे। भारत ने विश्व के अनेक देशों को लोकतंत्र के माध्यम से दिशा देने का काम किया है। हमारी लोकतंत्र की अवधारणा मजबूत भी है और सशक्त भी है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग करते हुए कहा कि राज्य में ‘पंचायतीराज व्यवस्था विकेन्द्रीकृत शासन व्यवस्था का सशक्तीकरण’ विषय पर सम्मेलन होना हमारे लिये गर्व की बात है। भारत आज दुनिया के मजबूत लोकतंत्र के रूप में खड़ा है। इस मजबूती के लिए पंचायतों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। गांवों के विकास के बगैर शहरों का विकास नहीं हो सकता है। विकास के लिए गांव और शहर एक दूसरे से पारस्परिक रूप से जुड़े हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए विकास का माॅडल भ्रष्टाचार मुक्त होना जरूरी है। ग्रामीण विकास के लिए स्थानीय उत्पादों, कच्चे माल एवं प्राकृतिक संसाधनों को सदुपयोग होना जरूरी है। उत्तराखण्ड में लगभग 16 हजार गांव हैं। उनकी आजीविका में सुधार के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य में रूरल ग्रोथ सेंटर बनाये जा रहे हैं। अलग-अलग उत्पादों पर आधारित 107 ग्रोथ सेंटर शुरू किये गये हैं। पिरूल की पत्तियों से बिजली बनाने का कार्य राज्य में शुरू हुआ है। पिरूल की पत्तियों से ब्रेकेट्स बनाने का कार्य हो रहा है। पिरूल से ब्रेकेट्स बनाने के कार्य से इससे 40 हजार लोगों को रोजगार मिल सकता है। इन्वेस्टर समिट के दौरान में पर्वतीय क्षेत्रों 40 हजार करोड़ के इन्वेस्टमेंट के लिए एमओयू हस्ताक्षरित किये गये। मुख्यमंत्री सोलर स्वरोजगार योजना के तहत 25-25 किलोवाट तक की 10 हजार योजनाएं स्वीकृत की हैं। राज्य सरकार की ये योजनाएं पंचायतों को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने कहा कि ‘पंचायतीराज व्यवस्था विकेन्द्रीकृत लोकतंत्र का सशक्तिकरण’ सम्मेलन का शुभारम्भ देवभूमि उत्तराखण्ड से हो रहा है। पंचायतीराज व्यवस्था देश में प्राचीन समय से चली आ रही है। महात्मा गांधी के दर्शन भी पंचायतों से जुड़े हुए हैं। त्रिस्तरीय पंचायतों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र सशक्तीकरण की ओर बढ़ रहे हैं। पंचायतीराज व्यवस्था को ब्रिटिशकाल में महत्वहीन कर दिया गया था। लेकिन बाद में अनेक संशोधनों से इस व्यवस्था को मजबूती दी गई। 2004 में अलग से केन्द्रीय मंत्रालय बनाया गया।

पंचायतीराज मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम गांवों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। कोविड-19 के दौरान छोटी सरकार के जन प्रतिनिधियों ने जनता की सेवा करने का सराहनीय कार्य किया।

इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा, महासचिव लोकसभा उत्पल कुमार सिंह, टिहरी जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, सचिव पंचायतीराज एचसी सेमवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

25 साल के युवक ने फांसी लगाकर दी जान

0

रिम्पी बिष्ट
हल्द्वानी (महानाद) : टीपी नगर क्षेत्र हल्द्वानी के जीतपुर नेगी में एक 25 वर्षीय युवक ने मौत को गले लगा लिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारण की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जीतपुर नेगी हाल निवासी 25 वर्षीय अखिलेश कश्यप पुत्र कन्हैयालाल ने आज अज्ञात कारणों के चलते मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि युवक 2 दिन पूर्व ससुराल में अपनी पत्नी को बुलाने गया था और तब से ही गुमसुम सा था। आज जब घर में कोई नहीं था, उस वक्त अखिलेश ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के दो बच्चे हैं और मृतक के पिता रामपुर रोड पर ठेला लगाते हैं।