spot_img
spot_img
Saturday, June 27, 2026
spot_img
Home Blog Page 1886

निया ठाकुर बनी ब्रिक्स ह्यूमन राइट्स मिशन की महिला विंग की महानगर अध्यक्ष

0

रिम्पी बिष्ट

हल्द्वानी (महानाद) :  ब्रिक्स ह्यूमन राइट्स मिशन के उत्तराखंड राज्य के महिला विंग की प्रदेश महिला अध्यक्ष कनक चंद की अध्यक्षता में हल्द्वानी में एक मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें महानगर हल्द्वानी की युवा महिला टीम की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें मिस निया ठाकुर को महानगर हल्द्वानी का अध्यक्ष, एकता पौडीयाल को उपाध्यक्ष, बबिता बिष्ट को सचिव और आकांशा सुयाल को उपसचिव और योविका शर्मा को सदस्य के पद पर नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कविता रायजादा की सहमति से की गई हैं ।

यहाँ कनक चंद ने बताया कि महानगर में युवा शक्ति को संगठित कर समाज की सेवा के लिए नियुक्त किया गया है ताकि महानगर के लोग अपनी समस्याओं को इस टीम के आगे रखकर अपनी समस्याओं का निराकरण करवा सके। युवा टीम बहुत ही एक्टिव और जुझारू है। सभी को राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप पाटिल खंडापूरकर ( बाबाश्री) उत्तराखंड राज्य की उपाध्यक्ष नीरज चिलकोटी, राज्य सचिव उमा भण्डारी जी राज्यसचिव शेखर संगीत राव, प्रदेश अध्यक्ष अनीश अग्रवाल, महासचिव संजय दुमका ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

कांग्रेस ने निकाली किसान संघर्ष यात्रा

0

रिम्पी बिष्ट
हल्दूचौड़ (महानाद) : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल की नैनीताल जिला इकाई द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी भाई देसाई जी तथा प्रदेश प्रभारी डाॅ. अमरजीत सिंह के निर्देश पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल के नेतृत्व में आज कार रोड, बिन्दुखत्ता से लालकुआं नगर होते हुए हल्दूचौ में चल रहे किसान आन्दोलन के समर्थन में ‘किसान संघर्ष यात्रा’ आयोजित की गई।

यात्रा में पूर्व काबीना मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव राम बाबू मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष लालचन्द, पूर्व प्रमुख संध्या डालाकोटी, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष भगवती बिष्ट, जिला महिला सेवादल अध्यक्ष विमला जोशी, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश चन्द्र दुम्का, ब्लाॅक अध्यक्ष कांग्रेस प्रमोद कालोनी, किसान नेता एनके कपिल, रमेश चंद्र तिवारी, पूर्व पीसीसी बलवंत सिंह दानू, रेखा देउपा, गिरधर बम, पुष्कर दानू, ब्लाॅक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष किशन आर्या, कमल दानू, प्रमोद दानू, प्रकाश आर्या, हरिशंकर तिवारी, दीपक बत्रा, ट्रेड यूनियन लीडर आनंद सिंह राणा, दयाकिशन बमेटा, उमेश फुलारा, दयाकिशन कबडवाल, पूर्व प्रधान रमेश चंद्र जोशी, प्रधान हरेन्द्र असगोला, पूर्व प्रधान बीडी खोलिया, प्रधान रोहित बिष्ट, कैलाश बमेटा, कुशलानंद दुम्का, केशव दत्त कबडवाल, महेश भट्ट, जीवन तिवारी, ललित पांडे, योगेश बुढलाकोटी, मोहन राणा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की।

ई-रिक्शा ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी हुए घायल

0

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों ने घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने दम्पत्ति के भाई की तहरीर पर अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

ग्राम चांदपुर निवासी गुरमीत सिंह पुत्र अवतार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार शाम को लगभग 6ः30 बजे उसका फुफेरा भाई प्रदीप सिंह अपनी पत्नी हरप्रीत कौर के साथ काशीपुर से घर वापस लौट रहा था कि रास्ते में स्टेडियम के पास सामने से तेजी व लापरवाही से चला कर ला रहे अज्ञात ई-रिक्शा चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वे दोनो पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर हरप्रीत कौर की दाई टांग में फैक्चर है तथा उसके भाई प्रदीप को भी गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पड़ोसन के साथ पकड़ा गया ससुराल आया व्यक्ति, फिर…

0

संतकबीरनगर (महानाद) : शुक्रवार की रात में महुली क्षेत्र स्थित ससुराल आए बस्ती निवासी एक व्यक्ति को गाँववालों ने पड़ोस की एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने दोनों को पेड़ से बांध कर पिटाई कर दी।

बता दें कि बस्ती जिले के रहने वाले 50 वर्षीय 1 व्यक्ति की महुली क्षेत्र में ससुराल है। कुछ साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। उसके बाद ससुराल आते-जाते उसका ससुराल की पड़ोस में रहने वाली एक 55 साल की विधवा से चक्कर चल गया। दोनों अक्सर छिपकर मिलते-जुलते रहते थे। प्रेमी शुक्रवार की रात को जैसे ही महिला के घर पहुंचा। पड़ोस के किसी ग्रामीण ने देख लिया।

धीरे-धीरे गाँववाले महिला के घर पहुंच गए और महिला के दरवाजे को धक्का देकर खोल दिया। अंदर दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख भीड़ उग्र हो गई और दोनों को पकड़कर निकट के पेड़ में बांध कर पिटाई शुरू कर दी।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची महुली पुलिस ने लोगों के चंगुल से दोनों को मुक्त कराया और थाने ले गई। थाने पहुंची महिला ने अपने प्रेमी के साथ शादी करने की बात कही है।

जसपुर : भाजपा के मंडल अध्यक्षों का किया फूल मालाओं से स्वागत*

0

पराग अग्रवाल

जसपुर (महानाद) : भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने सभी मोर्चा के नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों का फूल मालायें पहनकर स्वागत किया।

स्थानीय सिंघल नर्सिंग होम स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल के नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष आनंद कुमार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विशाल कुमार, महिला मोर्चा की अध्यक्षया उमा विश्नोई , किसान मोर्चा अध्यक्ष भूदेव सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सलीम अहमद एवं जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी रामकिशन का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान सभी मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्षों ने पार्टी हित में कार्य करने एवं सरकार की जन कल्याणी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा कर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र चौहान, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुधीर विश्नोई, डॉक्टर सुदेश चौहान , कुलदीप बंसल , विनोद प्रजापति, अंकुर सक्सेना, दीपक अरोरा , राकेश शर्मा, राकेश पवार , चौधरी ब्रजकिशोर, डॉक्टर शिव किशोर , वीना नागर , रेखा गुप्ता , शिवकन्या गुप्ता , अनीता पवार , संजय कुमार ,तुषार विश्नोई मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

5 लाख रुपए कीमत की स्मैक के साथ 1 गिरफ्तार

0

किच्छा (महानाद) : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर के आदेशानुसार जनपद में चलाए जा रहे मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की धरपकड़ अभियान के तहत दिनांक 6/01/2020 को करीमगंज तिराहा चौकी दराऊ कोतवाली किच्छा से वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त मोहम्मद रिजवान उर्फ हाफिज पुत्र मोहम्मद यामीन निवासी ग्राम दराऊ कोतवाली किच्छा उधम सिंह नगर को 36.60 ग्राम अवैध स्मैक के साथ मय मोटरसाइकिल के गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इस संबंध में कोतवाली किच्छा में fir- 10/21 धारा 8/22/60 ndps पंजीकृत किया गया है। उक्त बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत लगभग 5 लाख रुपये है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी दराऊ एसआई रमेश चंद्र बेलवाल,  कांस्टेबल गोरखनाथ, रविंद्र रावत तथा कन्हैया लाल शामिल थे।

ब्रेकिंग न्यूज : रामनगर के बंबाघेर में महिला को लगी गोली

0

सलीम अहमद

रामनगर (महानाद) : बंबाघेर में एक महिला के गोली लगने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में उसे सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से उसे मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया।

बता दें कि फूल बेबी आयु 36 वर्ष पत्नी शकील अहमद मोहल्ला बंबाघेर को संदिग्ध परिस्थितियों में सीने में गोली लगने के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया आनन-फानन में महिला को चिकित्सालय लाया गया जहां उसे मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया।  सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सघनता से जांच शुरू कर दी है।

कोतवाल अबु कलाम ने बताया कि आसपास के लोगों से जानकारी ली जा रही है तथा मामले की जांच के लिए टीम बनाई गई है। महिला के बयान भी ले लिए गए हैं।

गायत्री शक्तिपीठ हल्दूचौड़ में मकर संक्रांति पर्व पर कराये जायेंगे यज्ञोपवीत, मुंडन तथा विद्यारंभ संस्कार

0

रिम्पी बिष्ट

हल्दूचौड़ (महानाद) : गायत्री शक्तिपीठ हल्दूचौड़ में मकर संक्रांति के पर्व पर यज्ञोपवीत, मुंडन तथा विद्यारंभ संस्कार कराए जाएंगे।

गायत्री शक्तिपीठ हल्दूचौड़ के मुताबिक उक्त सभी कार्यक्रम अलग-अलग पारियों में होंगे तथा ये संस्कार गायत्री शक्तिपीठ हल्दूचौड़ के अलावा गायत्री कुंज हल्दूचौड़ में भी होंगे। गायत्री शक्तिपीठ में प्रथम पारी से संस्कार कार्यक्रम सुबह 6ः30 से शुरू होंगे। जबकि दूसरी पारी 11ः30 बजे शुरू होगी। वहीं गायत्री कुंज में प्रथम पारी 7ः15 बजे से तथा दूसरी पारी 12ः30 बजे से शुरू हो जाएगी। मुंडन संस्कार गायत्री शक्तिपीठ की यज्ञशाला में संपन्न कराए जाएंगे।

14 जनवरी को होने वाले विभिन्न संस्कारों के लिए गायत्री शक्तिपीठ द्वारा गाइडलाइन जारी की गई है। जिसके तहत रजिस्ट्रेशन किए गए व्यक्ति के साथ अधिकतम तीन अन्य लोग आ सकते हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा तथा सैनिटाइजर व साबुन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

पूर्व में गायत्री शक्तिपीठ द्वारा पूजा सामग्री बर्तन एवं आसन आदि सामग्रियों के लिए जो साधन दिए जाते थे वह साधन संस्कार कराने वाले लोगों को खुद लाने होंगे मुंडन कराने वाले को अपना तौलिया खुद घर से लाना होगा तथा डिटाॅल साथ में लाना अनिवार्य है। संस्कार कराने के इच्छुक व्यक्ति अन्य किसी को भी अपने घर से लाया प्रसाद वितरित नहीं करेंगे।

दो शातिर ठग गिरफ्तार, 15 बंडल सरिया बरामद

0

रिम्पी बिष्ट
हल्द्वानी (महानाद) : पुलिस ने कठघरिया में हुई ठगी मामले का खुलासा करते हुए दो शातिर ठगों को गिरफ्तार कर लिया। ठगों के पास से 15 बंडल लोहे की सरिया भी बरामद की गई है। जबकि इनके दो साथी अभी फरार बताये जा रहे है। ये सभी ठग जीतपुर नेगी, हल्द्वानी के रहने वाले हैं।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि इन शातिर ठगों ने हल्द्वानी के अंबा टेªडर्स से 1 लाख 21 हजार रुपये कीमत की 15 बंडल सरिया खरीदी और दुकानदार को बाद में पैसा देने का बहाना बनाकर फरार हो गये थे। इन ठगो की तलाशी के लिए पुलिस ने 35 सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे, जिसके बाद यह गिरफ्त में आये। श्रीवास्तव ने बताया कि इन्हांेने ठगी की घटना को अंजाम दिया और फोन पर अपनी साइट पर सरिया पहंुचाने की बात कहते हुए सरिया भी गायब कर दी और फोन स्वीच आॅफ कर दिया, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत की और पुलिस ने दो ठगों को गिरफ्तार कर मामले का पटाक्षेप कर दिया।

रामनगर के कालू सैयद में धड़ल्ले से लग रहा है हाट बाजार, बाकी बंद पड़े हाट बाज़ारों के दुकानदार पहुंचे भुखमरी के कगार पर

0

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : जब से कोरोना ने अपना आतंक मचाया है और सरकार ने लाॅकडाउन लगाया है तबसे रामनगर क्षेत्र में लगने वाले ज्यादातार साप्ताहिक हाट बाजारों पर पूरी तरह से रोक लग गई और अभी तक ये बाजार नहीं लग पा रहे हैं जिस कारण इन बाजारों में अपनी दुकाने लगाकार व्यापार करने वाले दुकानदार भुखमरी के कगार पर पहुंच गये हैं।

वहीं पिछले 1-1.5 महीने से क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र कालू सैयद में हर शनिवार को हाट बाजार लगाया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा इन दुकानदारों से तहबाजारी शुल्क भी वसूला जा रहा है। साथ ही वहां पर सोशल डिस्टेंसिंग की भी जमकर धज्जियां उड़ रही हैं।

वहीं आपको बता दें कि रामनगर क्षेत्र में पीरुमदारा बाजार, मंगल बाजार, टांडा बाजार, हिम्मतपुर बाजार, दाबका, मोहान, थारी, बेरी, कनियां सावल्दे, हल्दुआ, ढिकुली व मालधन सहित कई जगहों पर कोरोना से पहले साप्ताहिक बाजार लगाए जाते थे, जिनसे सैकड़ों दुकानदारों को रोजगार मिलता था। साथ ही साथ आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आसपास लगने वाले बाजारों से काफी सुविधाएं मिलती थी। परंतु कोविड-19 के चलते इन बाजारों को लगाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई थी जिसके चलते रामनगर क्षेत्र में लगने वाले ये साप्ताहिक हाट बाजार आज तक बंद है। परंतु कालू सैयद में हर शनिवार को साप्ताहिक बाजार लगाया जा रहा है जिसमें करीब 30 से 40 दुकानें लगाई जा रही हंै। सोचने वाली बात यह है कि जब अन्य बाजार अभी तक नहीं लग रहे हैं तो फिर कालू सैयद में बाजार कैसे लग रहा है। वहां दुकाने लगाने वाले दुकानदारों की मानें तो एक व्यक्ति द्वारा साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाने वाले दुकानदारों से तहबाजारी भी ली जा रही है।

टांडा बाजार के ठेकेदार अब्दुल शब्बार का कहना है कि अभी तक जिला पंचायत, नैनीताल से साप्ताहिक बाजारों के टेंडर को लेकर हमारे पास किसी भी तरह की कोई सूचना नहीं आई है और न ही किसी तरह की कोई विज्ञप्ति विभाग द्वारा जारी की गई है। उनका कहना है कि साप्ताहिक बाजारों पर प्रतिबंध लगने से क्षेत्रीय जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साप्ताहिक बाजारों में दुकाने लगाने वाले दुकानदार भुखमरी की कगार पर आ चुके हैं।

उधर, जब महानाद संवाददाता सलीम अहमद ने उपजिलाधिकारी रामनगर विजयनाथ शुक्ल से इस बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि अब क्षेत्र में सभी तरह के प्रतिबंधों को समाप्त कर दिया गया है। इसलिए बाजार लगाये जा सकते हैं, बस दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।