spot_img
spot_img
Saturday, June 27, 2026
spot_img
Home Blog Page 1885

दीपक बाली के नेतृत्व में काशीपुर में बढ़ता जा रहा है ‘आप’ का कारवां

0

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : आम आदमी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली के नेतृत्व में क्षेत्र में ‘आप’ का कारवां बढ़ता जा रहा है। आप की नीतियों और दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा किये जा रहे विकास से प्रभावित होकर लोग लगातार आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

इसी 6म में ग्राम धनौरी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली व सर्किल प्रभारी अमन बाली द्वारा ग्रामवासियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आप की विचारधारा से सभी को अवगत कराया गया जिसके बाद दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

काशीपुर विधानसभा के ग्राम गढ़ी गंज में दीपक बाली जी की उपस्थिति में आप की महिला शक्ति की विधानसभा अध्यक्ष ममता शर्मा के नेतृत्व में एक बैठक हुई, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार द्वारा आम जनता के हित में किये जा रहे कार्यों से सभी को अवगत कराया गया। यहां दर्जनों की संख्या में मातृशक्ति ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी ने भ्रष्ट तंत्र से लड़ने व आगामी 2022 चुनावों में ‘झाड़ू’ चलाने का संकल्प लिया।

उधर, ग्राम खरमासी में में आप नेता दीपक बाली व सर्किल प्रभारी अमन बाली द्वारा बैठक आयोजित कर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के जनहित के कार्यों व आम आदमी पार्टी की विचारधारा से सभी को अवगत कराया गया। जिसके बाद यहां दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और व्यवस्था परिवर्तन का संकल्प लिया।

वहीं, आम आदमी पार्टी नेता दीपक बाली द्बारा युवाओं व मातृ शक्ति के साथ बैठक कर आम आदमी पार्टी की नीतियों से अवगत कराया व दर्जनों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। उपस्थित सभी लोगों ने उत्तराखण्ड में 2022 में आम आदमी के लिए काम करने वाली सरकार बनाने का प्रण लिया।

 

मौत से बचना है तो पुस्तक दे दो, बदले में हेलमेट ले लो : हेलमेट मैन

0

वाराणसी (महानाद) : मौत से बचना है तो पुस्तक दे दो, बदले में हेलमेट ले लो।

2021 में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी छात्र छात्राओं और गार्जियन से हेलमेट मैन राघवेंद्र कुमार ने अपील किया है जिनके घर में पुरानी पुस्तक रखी हुई है जो अब आपके काम की नहीं है उसे मुझे दे दो और बदले में हेलमेट ले लो। क्योंकि मैं भारत को 100% साक्षर के साथ सड़क दुर्घटना मुक्त बनाना चाहता हूं. जो 2021 में दुर्घटना से होने वाली मौत को कोई नहीं रोक सकता लेकिन अपनी समझदारी और यातायात नियमों के पालन से आंकड़े को कम किया जा सकता है. नए साल पर हेलमेट मैन सड़क पर हेलमेट देने की जगह इस बार पेट्रोल पंप पर हेलमेट देंगे।

11 जनवरी से 17 जनवरी तक बीएचयू ट्रामा सेंटर के पास एचपी आदित्य सर्विस पेट्रोल पंप पर सुबह 11:00 बजे से लेकर शाम को 3:00 बजे तक कोई भी पुस्तक देकर बदले में हेलमेट ले सकता है। लोगों से पुस्तक इकट्ठा करने के लिए बुक बैंक बॉक्स की स्थापना भी कर रहे हैं एचपी के सभी पेट्रोल पंप पर जहां कोई भी उसमें पुस्तक दे सकता है। लोगों द्वारा दी गई पुस्तक को हेलमेट मैन जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क पुस्तके देते हैं।

पिछले 7 साल से भारत के अलग-अलग राज्यों में 48000 हेलमेट बांटकर 6 लाख बच्चों तक नि:शुल्क पुस्तकें दे चुके हैं और कई शहरों में बुक बैक बॉक्स लगा चुके हैं लाइब्रेरी भी। लेकिन अभी तक कोई सरकार या प्रशासन या फिर लोगों द्वारा इस कार्य के लिए आर्थिक मदद नहीं मिली फिर भी असफलता के बीच फिर भी अपने जुनून को रोक नहीं पा रहे हैं दूसरों की जान बचाने और शिक्षा बढ़ाने के लिए मिशन जारी है।

पिछले साल कोरोना महामारी के बीच जिनके हेलमेट का चालान हुआ था उन्हें भी हेलमेट मैन नि:शुल्क 5 लाख दुर्घटना बीमा के साथ एक हेलमेट दिया था जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ था। यह अलग बात है करोना योद्धा कहलाने वाले पुलिस वाले भी हेलमेट लेने में पीछे नहीं थे।

जो नए साल 2021 में और 21 जगहों पर लाइब्रेरी भी बना रहे हैं। जिसमें सिक्स क्लास से लेकर ग्रेजुएशन तक की पुस्तकें नि:शुल्क मिलेगी। जिसमें पांच लाइब्रेरी गंगा घाट पर बनाएंगे जहां लोगों के लिए निशुल्क पुस्तके उपलब्ध रहेंगी।

भारत ही नहीं बल्कि विश्व के कोने से लोग वाराणसी गंगा घाट दर्शन के लिए आते हैं कुछ लोग पूरी रात गुजार देते हैं घाट पर रोशनी के नीचे लेकिन बीच में उनका मोबाइल की बैटरी जब उनका साथ छोड़ती है तब उन्हें पुस्तक की याद आती है, जहां लोगों का समय गुजारने में लाइब्रेरी साथ देगी।

काशीपुर मेन बाजार में बदमाश ने पानवाले पर चलाई गोली

0

विकास अग्रवाल

काशीपुर (महानाद) : शहर के बीच बाज़ार में छोटे नीम के नीचे एक बदमाश ने पान विक्रेता पर फायर झोंक दिया। अचानक की गई फायरिंग से पान विक्रेता बाल बाल बचा। घटना कल रात्रि लगभग दस बजे की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बदमाश की तलाश में जुटी है।

अल्ली खां निवासी रइस अहमद पुत्र रफीक अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मेन बाजार स्थित अपनी दुकान कलुआ पान भंडार पर बैठा था। तभी नबाब उर्फ कलुआ उसकी दुकान पर आया और उसे गंदी गंदी गालियां देने लगा। इसके बाद उसने अपनी अंटी से तमंचा निकालकर उस पर फायर झोंक दिया। जिसमे वह बाल बाल बच गया। इसके बाद लोगो के सामने नबाब उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

वैद्य बालेंदु प्रकाश बने राष्ट्रीय गुरु

0

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ इकाई द्वारा अनुभवी चिकित्सकों का चयन ।

• गुरुकुल प्रणाली पर आधारित गुरु-शिष्य परंपरा के तहत होगी आयुर्वेद की पढ़ाई ।
• रस-शास्त्र के क्षेत्र में देश भर से चुने गए एकमात्र चिकित्सक ।

प्रदीप फुटेला

गदरपुर (महानाद) : अनुभव को उपाधि से ज्यादा तरजीह देते हुए केंद्रीय आयुष मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत दिल्ली स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ ने पचपन आयुर्वेदिक चिकित्सकों को राष्ट्रीय गुरु की पदवी से नवाजा है ,जिन्होंने वर्षों के चिकित्सा के अनुभवों द्वारा स्वयं को समाज में श्रेष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में स्थापित किया है । आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय की शिक्षा से परे उक्त अनुभवों को आयुर्वेद के स्नातकों एवं परास्नातकों को प्रयोगात्मक रूप में पहुँचाने के लिए विद्यापीठ द्वारा “गुरु-शिष्य परंपरा” पाठ्यक्रम चलाया जाता है, जिसमें चयनित गुरु अपने चिकित्सकीय अनुभवों को एवं औषधि-निर्माण संबंधित जानकारियों को विद्यापीठ द्वारा चयनित विद्यार्थियो के साथ साझा करते हैं ।

आयुर्वेद में वर्णित रस-शास्त्र पर आधारित निजी रस-औषधियों का निर्माण कर असाध्य रोगियों की चिकित्सा करने में , वर्तमान में जिला उधमसिंह नगर निवासी वैद्य बालेंदु प्रकाश ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान बनाई है । एक्यूट प्रोमाइलोसिटिक ल्यूकेमिया (रक्त कैंसर), माइग्रेन (सिर दर्द), न्यूट्रीशनल एनीमिया (आहार जन्य खून की कमी), नाक से संबंधित एलर्जी एवं जानलेवा माने जाने वाले पैन्क्रियाटाइटिस आदि जटिल रोगों को ठीक करने के लिए विख्यात, वैद्य बालेंदु प्रकाश को वर्ष 1999 में राष्ट्रपति द्वारा पदमश्री से नवाजा जा चुका है। मेरठ निवासी तथा तीन दशकों तक देहरादून में निवास करने के बाद वैद्य बालेंदु प्रकाश ने वर्ष 2018 में गदरपुर तहसील के रतनपुरा गाँव में साठ शय्या वाले पड़ाव- विशिष्ट आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र की स्थापना की है।

वैद्य बालेंदु प्रकाश ने बताया कि राष्ट्रीय आयुर्वेदिक विद्यापीठ के दो अधिकारियों द्वारा स्थापित चिकित्सालय तथा रस-शाला का औचक निरीक्षण किया गया था। जिसके तहत वर्तमान में उपलब्ध सुविधाओं व दैनिक कार्यवाही का जायजा लिया गया था। राष्ट्रीय विद्यापीठ द्वारा जारी चयनित गुरुओं की सूची में वैद्य बालेंदु प्रकाश रस-शास्त्र के एकमात्र चिकित्सक हैं और वह भूतपूर्व राष्ट्रपति ड़ाo. के. आर. नारायनन् के मानद आयुर्वेदिक चिकित्सक भी रह चुके हैं।

राष्ट्रीय आयुर्वेदिक विद्यापीठ द्वारा चयनित शिष्यों को एवं गुरुओं को शिक्षा पाठ्यक्रम अवधि के दौरान मानद मासिक भत्ता भी दिया जाता है। परीक्षण अवधि के अंत में शिष्य द्वारा अपने काम की एक थीसिस भी तैयार की जाती है। उत्तराखंड केए हल्द्वानी क्षेत्र में कार्यरत ड़ाo. बिनोद जोशी भी कायचिकित्सा के क्षेत्र में राष्ट्रीय गुरु चुने गये हैं ।

बिजनौर : अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

0

बिजनौर (महानाद) : जिले में अवैध कच्ची शराब को लेकर एसपी डाॅ. धर्मवीर सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस द्वारा सभी थानों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कोई भी अवैध तरीके से शराब न बेच सके इसके लिए पुलिस दिन-रात खादर क्षेत्रों में अभियान चलाकर शराब का कारोबार करने वाले लोगों की धर पकड़ कर रही है। इसी कड़ी में मंडावली पुलिस ने शराब की भट्टी का भंडाफोड़ करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से अवैध रूप से बनाई जा रही कच्ची शराब के साथ-साथ शराब बनाने की सामग्री को भी मौके पर बरामद किया है।

बता दें कि बिजनौर के मंडावली थाना क्षेत्र के गंगा खादर गांव के गुलाल वाली के जंगल में पुलिस ने छापा मारकर कच्ची शराब बनाने की भट्टी का भंडाफोड़ कर मौके से अवैध शराब का कारोबार करने वाले जसवंत नाम के शराब माफिया को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से अवैध भट्टी से 100 लीटर कच्ची शराब, 800 लीटर लाहन मौके पर ही नष्ट किया। साथ ही पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण सहित शराब में इस्तेमाल किए जाने वाले यूरिया खाद और अन्य सभी सामान को बरामद कर आरोपी शराब माफिया को जेल भेज दिया।

सफलता : धनौरी पुलिस ने 20 ग्राम स्मैक के साथ किया एक युवक को गिरफ्तार

0

अब्दुल सत्तार
धनौरी (महानाद) : पिरान कलियर थाना अंतर्गत धनौरी चैकी पुलिस ने संगठित घूम रहे एक युवक को पुलिस द्वारा कारण पूछने पर वह घबरा गया पुलिस को संदेह होने पर उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 20 ग्राम स्मेक बरामद हुई। आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।

रुड़की सीओ बीएस चौहान ने बताया कि धनौरी चैकी पुलिस ने शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला ओरंगबाद रोड पर चैकिंग अभियान चलाया हुआ था। चैकिंग के दौरान पुलिस को एक युवक संदिग्ध लगने पर उससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शमशेर पुत्र जाहिद निवासी बुढहेड़ी, थाना पथरी बताया। पुलिस द्वारा उक्त युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। युवक ने बताया कि यह स्मैक वह पथरी से सस्ते दामांे में खरीदकर तेलीवाला गाँव में महंगे दामो मे बेचता है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है। सीओ ने कहा की चैकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा ।

पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी जगमोहन रमोला, धनौरी चौकी प्रभारी यशवंत सिंह खत्री, कांस्टेबल सुरजीत राणा, सुबोध कुमार, पप्पू कश्यप, संजय पाल आदि शामिल थे।

बहुद्देशीय शिविर में दिव्यांग बच्चों को मिले दिव्यांगता प्रमाण पत्र, रोडवेज बस पास

0

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : बीआरसी काशीपुर में आज समावेशित शिक्षा के अंतर्गत बहुद्देशीय शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री राजेश कुमार (अध्यक्ष समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति) द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

राज्य मंत्री राजेश कुमार ने अपने संबोधन में भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि आज के दौर में दिव्यांगता अभिशाप नही है। उन्होंने समाज से अपील की कि समाज में दिव्यांगजनों को समानता का अधिकार प्राप्त है। जिससे दिव्यांगजनों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सामाजिक आधिकारिक मंत्रालय की जिम्मेदारी थावरचंद्र गहलौत को सौंपी। उन्होंने सामाजिक आधिकारिक मंत्रालय को दिव्यांगजन, शक्तिकरण का अलग हिस्सा बनाया। वर्ष 2016 में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम -2016 पूर्णतः भारत वर्ष में लागू हुआ। इस अधिनियम के अनुसार वर्तमान में इक्कीस प्रकार की दिव्यांगता को शामिल किया गया है।

शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा रोडवेज बस के यात्रा-पास, पोषण-भत्ता, यूडीआई कार्ड बनाये गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मानसिक दिव्यांग बच्चों को छोड़कर सभी प्रकार के दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जारी किए गए गये। शिविर में विशेष आवश्यक्ता वाले 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों का एलिम्को कम्पनी लिमिटेड कानपुर द्वारा आवश्यकता के अनुरूप चिन्हांकन किया गया। चिन्हांकन के उपरांत आवश्यकता के अनुरूप छात्रों को उपकरण वितरित किये जायेंगे। शिविर में 133 बच्चों का रजिस्ट्रेशन हुआ और 40 बच्चों के रोडवेज बस के यात्रा पास बनाये गए। 6 बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाये गए।

अंत में कार्यक्रम की नोडल अधिकारी उप शिक्षा अधिकारी काशीपुर गीतिका जोशी ने अपने संबोधन में मंत्री राजेश कुमार व समस्त बच्चों तथा अभिभावकों का स्वागत किया और मंत्री को गमला भेंट कर मंगलकामनाएं प्रेषित की।

खंड शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह नेगी ने सभी उपस्थितजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला शिक्षा अधिकारी प्रा.शि. अशोक कुमार सिंह ने मंत्री राजेश कुमार का हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में अनमोल फाउंडेशन की मुख्य ट्रस्टी मीनाक्षी चैहान को दिव्यांगता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ निजी सचिव प्रकाश चंद्र जोशी, अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी मधुसूदन, जिला समन्वयक आलोक मिश्रा, सहायक समाज कल्याण अधिकारी ललिता रानी, राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड उत्तराखण्ड के सदस्य सतीश चैहान, युद्धवीर सिंह, सुरेश सिंह, अनिल चैहान, अनिल शर्मा, हरीश जोशी, अतुल चैहान, ब्रजेश विमल, ज्ञानेंद्र कुमार, राजेन्द्र बिष्ट, अशोक कुमार, ब्रह्मपाल सिंह, जितेंद्र कुमार,जसविंदर कौर, नमिता पंत, कुसुम रानी, अमिता जोशी, दीपा जोशी, दिनेश शर्मा, सूरजभान, राजीव शर्मा, सुरेंद्र सिंह, मनिंदर सिंह, डाॅक्टर आरके सिन्हा आदि उपस्थित थे।

मेरठ के सरधना में युवक की गोली मारकर हत्या

0

मेरठ (महानाद) : मेरठ के सरधना में बाइक सवार बदमाशों ने दौराला रोड पर, पुलिस चौकी के निकट एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान दीपक (20 साल) पुत्र ओमपाल निवासी मौहल्ला जोगियान के तौर पर हुई है।

बता दें कि दीपक जिम में कसरत करने के बाद दौराला रोड पर अपने दोस्त सुमित के साथ चिकन खाने गया था, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उसे टारगेट करते हुए सिर से सटाकर गोली मार दी और मौके से फरार हो गये।

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का जोरदार स्वागत, धूमधाम से मनाया जन्मदिन

0

अब्दुल सत्तार
पिरान कलियर (महानाद) : उत्तराखंड सरकार में कैबेनेट मंत्री मदन कौशिक के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर धनौरी में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित कुमार सैनी के नेतृत्व में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धनौरी स्थित अपने निवास पर फूल मालाओं से स्वागत किया और साथ ही कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को जन्मदिन की बधाई दी।

बता दंे कि उत्तराखंड सरकार में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का जन्मदिन है। वह इसी उपलक्ष्य में भंडारा करने के लिए हरिद्वार से यूपी के शाकुम्भरी देवी के मन्दिर जा रहे थे। इसकी जानकारी धनौरी में भाजपा कार्यकर्ताओं को होने पर उनका स्वागत करने के लिए सैकड़ों की तादाद में वहाँ भीड़ जमा हो गई। जैसे ही केबिनेट मंत्री धनौरी पहुँचने अमित कुमार सैनी के नेतृत्व में उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर डाॅ. दिनेश सैनी, रजनीश सैनी, मुल्कराज सैनी, अंतरिक्ष सैनी, तुलसीचंद, जयकुमार, अंकित सैनी, हर्ष सैनी, अनुज कुमार सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

उत्तराखंड में यदि ‘आप’ के हाथ में आई सत्ता की चाबी तो दीपक बाली को मिल सकती है बड़ी भूमिका

0

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : चुनावों का समय नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे पार्टियों व संभावित उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी ताकत दिखानी शुरु कर दी है। बात अगर काशीपुर विधानसभा की करें तो इस बार का चुनाव अब तक हुए चुनावों में ‘अलग’ होता नजर आ रहा है।

बता दें कि विगत 4 बार से काशीपुर का प्रतिनधित्व कर रहे भाजपा विधायक को चुनौती देने के लिए जहां कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ताल ठोक कर मैदान में उतरे हुए हैं तो कांग्रेस की पूर्व मेयर प्रत्याशी मुक्ता सिंह भी अपनी सशक्त दावेदारी पेश कर रही हैं। तो वहीं दो बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े मनोज जोशी ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

वहीं, भाजपा से टिकट की आस लगाये भाजपा के कई कार्यकर्ता इस बार अपने-अपने लिए टिकट की आस लगाये हुए हैं। आपको बता दें कि वर्तमान विधायक हरभजन सिंह चीमा शिरोमणि अकाली दल के प्रदेश अध्यक्ष हैं और भाजपा-अकाली दल में गठबंधन होने के कारण लगातार 4 बार टिकट पाते रहे हैं और भाजपा के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ते हुए हर बार जीत भाजपा की झोली में डालते रहे हैं। लेकिन इस बार किसान बिलों के विरोध में अकाली दल ने भाजपा से अपना गठबंधन तोड़ लिया है जिस कारण भाजपा कार्यकर्ताओं को लगता है इस बार पार्टी किसी भाजपा कार्यकर्ता को ही टिकट देगी। विदित हो कि अकाली दल का भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद भी भाजपा विधायक चीमा ने अपना इस्तीफा देने से मना कर दिया था।

उधर, इस बार काशीपुर विधानसभा में जिस व्यक्ति ने अपनी धमक दिखानी शुरु की है वह है आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली।

बता दें कि विगत लंबे समय से विकास की बाट जोह रहे काशीपुर की समस्याओं को देखते हुए राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली ने कमर कसी और धरना प्रदर्शन नहीं केवल समाधान का मंत्र अपनाते हुए काशीपुर की समस्याओं को दूर करने का प्रयास शुरु किया। बाली का कहना था कि किसी समस्या का समाधान धरने-प्रदर्शन से नहीं निकलता। नेता वह है जो लोगों को समस्याओं से निजात दिलाये।

इसके लिए बाली ने सबसे पहले काशीपुर में वर्षों से बन रहे रेल ओवर ब्रिज का निर्माण सही समय पर करवाने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जहां कोर्ट ने कार्यदायी संस्था को इसे फरवरी 2021 तक बनाने का अल्टीमेटम दिया और ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य में पहले के मुकाबले तेजी आई। लेकिन फिर पता चला कि अब रेलवे ने इसके निर्माण में कोई अड़ंगा डाल दिया है। जिस पर दीपक बाली फरवरी का इंतजार कर रहे हैं। जिसके बाद एक बार फिर से वे न्यायालय की शरण में जायेंगे।

इसके बाद पूरे देश मे एकमात्र काशीपुर नगर निगम में लगने वाले भारी भरकम 2 प्रतिशत दाखिल-खारिज शुल्क के खिलाफ आवाज उठाई और उनके सहयोगी ने इसके लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जिसमें नगर निगम काशीपुर ने अब अपना जबाव दाखिल किया है। विदित हो कि काशीपुर नगर निगम क्षेत्र में आने वाली संपत्तियों के दाखिल-खारिज कराने के लिए रजिस्ट्री की कीमत का 2 प्रतिशत शुल्क जमा करना पड़ता है जोकि हजारों-लाखों में होता है। जबकि उत्तराखंड के किसी भी नगर पालिका-नगर निगम में इस तरह का शुल्क लागू नहीं है और वहां पर मात्र कुछ हजार रुपये में संपत्ति का दाखिल खारिज हो जाता है।

वहीं चाहें एमपी चैक पर स्वयं के खर्चे से नाले का निर्माण करवाना हो या जगह-जगह सड़क पर रात गुजार रहे लोगों को रेन बसेरे तक पहुंचाने का कार्य बाली समस्याओं के समाधान में जुटे हुए हैं।

इसके बाद दीपक बाली ने उत्तराखंड में तेजी से पैर पसार रही आम आदमी पार्टी ‘आप’ की सदस्यता ग्रहण की और मात्र दो-ढाई महीने में पार्टी को इस लेवल पर लाकर खड़ा कर दिया कि जो लोग बाली को नौसिखिया करार दे रहे थे अब उनके बढ़ते राजनीतिक कद से घबराने लगे हैं। बाली के नेतृत्व में आप की टीम लगातार बढ़ती जा रही है। काशीपुर में पार्टी का हाईटेक कार्यालय बन चुका है। पहले दिल्ली के उपमुख्यंत्री मनीष सिसौदिया का काशीपुर में अभूतपूर्व स्वागत व रैली और फिर पंजाब से आप के सांसद भगवंत मान के नेतृत्व में जसपुर से खटीमा तक किसान न्याय यात्रा निकालकर अपनी धमक काशीपुर से आगे पूरे प्रदेश तक पहुंचा दी है। पार्टी ने भी उन्हें इसका इनाम देते हुए उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष बना दिया।

जिस तरीके से आप ने उत्तराखंड में अपनी शुरुआत की है उसे देखकर लगता है कि यदि पार्टी इसी गति से चलती रही तो आगामी विधानसभा चुनावों में जैसे की हालात नजर आ रहे हैं, भाजपा-कांग्रेस की जंग में सत्ता की चाबी आप के हाथ में रह सकती है और यदि काशीपुर भी दीपक बाली को अपना समर्थन देता है तो दीपक बाली भी सरकार में एक बड़ी भूमिका में नजर आ सकते हैं।