spot_img
spot_img
Saturday, June 27, 2026
spot_img
Home Blog Page 1884

देहरादून पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी एसडीएम, कर चुका है लाखों की ठगी

0

देहरादून (महानाद) : पुलिस ने फर्जी एसडीएम बनकर लाखों की ठगी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

मामले का खुलासा करते हुए देहरादून पुलिस ने बताया कि थाना प्रेमनगर, देहरादून निवासी सौरव बहुगुणा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था अश्वनी कुमार श्रीवास्तव नाम का व्यक्ति फर्जी एसडीएम बनकर अपने साथियों पंकज शर्मा, कमल धामी, पिंकी और एक राजस्व उप निरीक्षक ने मिलकर उसे जमीन दिलाने के नाम पर उससे 15 लाख रुपए ठग लिए।

सौरव की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर एसएसपी देहरादून डाॅ. योगेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर सीओ प्रेम नगर द्वारा मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया गया और पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद फर्जी एसडीएम बनकर धोखाधड़ी करने वाले मुख्य अभियुक्त अश्वनी कुमार श्रीवास्तव को सुद्दोवाला से गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से पांच अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन, अलग-अलग बैंकों के पास बुक, चेक बुक, फोटो आईडी और 2 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।

एसएसपी ने बताया कि अश्वनी कुमार श्रीवास्तव पुत्र रामचंद्र लाल हबीबपुरा, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है जो कि अभी वाडिया इंस्टिट्यूट, निकट नेहरू एनक्लेव, जीएमएस रोड देहरादून में रह रहा था। जिस पर पहले भी 420 सहित अन्य धाराओं में हरिद्वार में मुकदमा दर्ज हो चुका है।

बाॅलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर स्वप्निल बन गए ‘सायशा’

0

मुंबई (महानाद) : बाॅलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर स्वप्निल शिंदे अपना लिंग परिवर्तन करवाकर सायशा बन गये हें। स्वप्निल अपने लिंग परिवर्तन की बात खुद दुनिया के सामने लाई और इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा।

इंस्टाग्राम पर स्वप्निल शिंदे ने लिखा कि चाहे आपका जन्म कहीं भी हुआ हो, लेकिन हमेशा कुछ ऐसा होगा जो आपको आपके बचपन की याद दिलाता है। मेरे लिए, यह मुझे उस तरह के अकेलेपन में ले जाता है, जो मुझे दर्द देता है, जो मुझे एकांत में धकेलता है और भ्रम बढ़ाता है। यह हर पल बढ़ता गया। स्कूल और काॅलेज में जब गया तो लड़कों ने मुझे परेशान किया, क्योंकि मैं अलग था। उस वक्त का आंतरिक दर्द बहुत ज्यादा बुरा था।

स्वप्निल (सायशा) ने आगे लिखा कि मुझे लगता है कि मैं एक वास्तविकता को जीने के लिए घुटन महसूस करता था। हर रोज मैं सामाजिक उपक्षाओं का शिकार होता था। काॅलेज के दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जब मैं छप्थ्ज् में आया तो मुझे अपनी सच्चाई स्वीकार करने का साहस मिला। मैं उस दौरान वास्तव में खिल गया। मैंने वहां कई साल बिताए। उस दौरान में पुरुषों की ओर आकर्षित होता था, क्योंकि मैं समलैंगिग (गे) था, लेकिन ये केवल 6 साल तक ही रहा। बाद में मैंने खुद को स्वीकार कर लिया और आज मैं पूरी तरह से ये स्वीकार करता हूं कि मैं समलैंगिक व्यक्ति नहीं हूं, बल्कि एक ट्रांसवूमन हूं।

बता दें कि स्वप्निल (सायशा) बाॅलीवुड में बड़ा नाम हैं। उन्होंने दीपिका पादुकोण, करीना कपूर समेत कई बड़े स्टार्स के आउटफिट डिजाइन किए हैं। उनके इमोशनल पोस्ट लिखते ही वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बाॅलीवुड की कई हस्तियों ने उनके लिंग परिवर्तन के फैसले का समर्थन किया है। उनके पोस्ट पर एक्ट्रेस सिमरन कौर ने लिखा कि सायशा लव यू, तुम पर हम सबको गर्व है।

आपके हौंसले आपके जीवन मे आपको प्रगति की राह पर ले जाते हैं : रितु सिंदवानी

0

यतीश शर्मा
पंचकूला (महानाद) : समाज में आप जैसे मर्जी रहो लेकिन कुछ आवाज आपको सही बताएंगी और कुछ आपकी कामयाबी पर ऊँगली उठायेगी। यह दुनियां का दस्तूर है, जिसके कारण आपके लक्ष्य तक के सफर में रुकावटें आती रहती हं।ै लेकिन उस वक्त आपके हौंसले आपको प्रगति की राह पर काम आते हैं। यह बात बाॅलीवुड की अदाकारा रीतू सिंदवानी ने एक विशेष मुलाकात में बताई।

रीतू ने कहा कि समाज में हमेशा नारी को दबाने की कोशिश की गई है। बचपन से लेकर अधेड़ उम्र तक नारी पिसती आ रही है। जिसके कारण नारी के मन की बात कोई नहीं समझ सका। क्योंकि किसी भी घर में जब एक बेटी पैदा होती है तब इतनी खुशियां नहीं मनाई जाती थीं जिसका जीता जागता सबूत हमारा इतिहास गवाही देता है। वैसे तो हम बचपन से देखते आये हैं जब कभी भी घर मे बेटी पैदा होती है हमारा यह समाज सभी बेटी को इस प्रकार ज्ञान देता आया है कि मानो परिवार की हर मर्यादा व रोक टोक बेटी के लिये ही बनी है। बेटी को हमेशा पराया धन ही बोला गया है। बेटी को पढ़ाया, लिखाया और समझाया जाता रहा है लेकिन उसको बैठा कर यह नहीं पूछा जाता कि उसके अरमान क्या हैं, वो क्या करना चाहती है। उसे बस पराया ही समझा जाता है आखिर क्यों?

उन्होंने कहा कि आज देश की हर लड़की पुरुष के साथ हर कदम पर कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है। पर समाज की मानसिकता नारी के प्रति वो ही है जिसके कारण देश मे आज भी नारी का शोषण हो रहा है और हम लोग नारी पर हो रहे अत्याचारों को रोक नहीं पा रहे हैं। किसी भी दिन का आप समाचार पत्र उठा कर देख लो आपको नारी पर अत्याचार की खबर मिलेगी और अगले दिन हमारा समाज मोमबत्तियां लेकर इंसाफ की आवाज लगाता मिलेगा। क्यों, कब तक हम नारी पर हो रहे अत्याचारों को लेकर सड़क पर मोमबत्तियां उठा कर चलते नजर आयेंगे। समाज को बदलना होगा नारी के प्रति पुरुष प्रधान देश को नारी के प्रति अपनी मानसिकता बदलनी होगी।

भारत देश एक ऐसा देश है जहाँ की संस्कृति हमें बहुत कुछ सिखाती है। आजादी के 74 साल बाद भी हमारी सत्ताधारी सरकार ‘बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ’ का नारा लगाती है। नारी का शोषण करने वाले लोग भी हमारे परिवार के ही सदस्य हैं। मुझे उम्मीद है कि अगर हम सब मिलकर अपने परिवार से ही नारी के सम्मान की शुरुआत करें तो समाज में बदलाव जरूर आएगा और एक नये भारत की शुरुआत होगी।

उन्होंने कहा कि आज समाज को एकजुट हो नारी के सम्मान के लिए आगे आना होगा और अपनी मानसिकता बदल लड़की के साथ साथ लड़कों को भी ज्ञान देने की प्रथा शुरू करनी होगी ताकि लड़की भी अपने को महफूज समझ देश की तरक्की के लिए निर्भीक हो कार्य कर पाये।

जसपुर व्यापार मंडल चुनाव : 6 पदों पर 25 को मतदान, 2 पदों पर महिला निर्विरोध निवाचित

0

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के चुनाव के लिए आज नामांकन किए गए। अध्यक्ष पद को लेकर तरुण गहलौत, मोहम्मद आरिफ एवं मौहम्मद वसीम सहित तीन व्यापारी नेताओं ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए। उपाध्यक्ष पद के लिए चेतन बंसल और नासिर अली, वहीं महामंत्री पद के लिए महफूज अली और विमल कुमार अग्रवाल ने अपना-अपना पर्चा भर अपनी दावेदारी पेश की।

इसके अतिरिक्त कोषाध्यक्ष पद के लिए सलमान सिद्दीकी एवं राहुल अग्रवाल, संगठन मंत्री पद हेतु कुशल अग्रवाल, मोसिन अहमद एवं दुष्यंत कुमार तथा प्रचार मंत्री पद के लिए मौहम्मद उस्मान एवं मधुप गोयल ने अपना पर्चा दाखिल किया।

उधर महिला उपाध्यक्ष पद के लिए दिव्या अग्रवाल तथा महिला मंत्री पद के लिए आशा रानी को निर्विरोध चुना गया।

यहां बता दें कि आगामी 25 जनवरी को 6 पदों पर चुनाव होने हैं। आज सोमवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 2 महिलाओं को निर्विरोध चुना। गया शेष 6 पदों पर कुल 2776 व्यापारी चुनाव में अपने-अपने मतों का प्रयोग कर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल जसपुर की नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे।

चुनाव संपन्न कराने के लिए निकेश अग्रवाल एवम अनिल खुलासा पर्यवेक्षक, राजाराम राजपूत, सतीश अरोरा एवम अवलोक गोयल चुनाव अधिकारी तथा अश्वनी छाबड़ा मुख्य चुनाव अधिकारी रहेंगे।

ज्ञात हो कि इससे पूर्व वर्ष 2016 में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जसपुर के चुनाव हुए थे। जिसमें त्रिलोक अरोरा अध्यक्ष तथा विमल अग्रवाल महामंत्री एवं नासिर अली, वैभव कुमार, जसविंदर सिंह, विवेक वर्मा, गीता देवी तथा साधना वर्मा को लेकर कार्यकारिणी गठित की गई थी। इनके कार्यकाल की अवधि वर्ष 2019 में समाप्त हो गई थी। इस बीच कोविड-19 को लेकर चुनाव नहीं हो सके थे। सभी व्यापारियों की सहमति से 25 जनवरी को व्यापार मंडल का चुनाव कराए जाने का दिन निश्चित किया गया है।

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के यहां बेटी ने लिया जन्म

0

नई दिल्ली (महानाद) : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) पिता बन गए हैं। विराट की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने सोमवार को एक बेटी को जन्म दिया है।

कोहली ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा ‘हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज (सोमवार को) दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। आपके प्यार और मंगल कामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं’.

उन्होंने कहा, ‘अनुष्का और हमारी बेटी दोनों बिल्कुल ठीक हैं और यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने का मौका मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी’।

रामनगर : गृह क्लेश के कारण फूल बेबी ने मारी थी अपने आप को गोली

0

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : शनिवार को नगर के बंबाघेर में एक महिला के गोली लगने के मामले का खुलासा हो गया है। महिला ने स्वयं ही अपने को गोली मारी थी।

बता दें कि शनिवार को फूल बेबी (36 वर्ष) पत्नी शकील अहमद निवासी मौहल्ला बंबाघेर को संदिग्ध परिस्थितियों में सीने में गोली लग गई थी। जिसके बाद पहले उसे रामनगर के सरकारी अस्पताल और फिर मुरादाबाद के काॅसमाॅस अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया था। जहां आॅपरेशन कर महिला के सीने से गोली निकाल दी गई। मुरादाबाद में मजिस्ट्रेट को दिये गये बयान में महिला ने बताया कि उसके गृह कलेश के कारण खुद को गोली मार ली थी।

कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि मामले की पूर्ण जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर काॅर्बेट ने किया टीकाकरण सेन्टर सौन्दर्यीकरण में सहयोग

0

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : कोविड-19 के बचाव हेतु लगाई जाने वाली वैक्सीन का कुछ दिनों पूर्वाभ्यास किया गया। एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय को टीकाकरण हेतु अत्यन्त सुविधाजनक बनाने हेतु तीव्र स्तर पर सुधार कार्य चल रहा है। इसी निर्माण कार्य में रोटरी क्लब आॅफ काशीपुर काॅर्बेट ने भी अपने स्तर पर सहयोग प्रदान किया है।

विगत 9 जनवरी को अध्यक्षा सुरूचि सक्सेना एवं सचिव डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने उपर्युक्त कक्ष का निरीक्षण कर क्लब द्वारा यथा संभव सहयोग करने का विश्वास दिलाया। क्लब द्वारा पोस्टर्स, बैनर्स एवं जागरूकता उक्तियों द्वारा वृहद् स्तर पर प्रचार कार्य भी किया जा रहा है। इस अवसर पर अस्पताल में कार्यरत डाॅ. वाचा सक्सेना सहित संबंधित स्टाफ उपस्थित रहा।

भाजपाईयों ने किया किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

0

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : भाजपा नेता सुशील शर्मा के आवास पर किसान मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो किसान हितैषी है और किसानों को सबसे ज्यादा सम्मान देती है।

इस अवसर पर गुरबख्श बग्गा, अनुज मल्होत्रा, डीपीएस यादव, समर पाल चौधरी, मनोज जग्गा, अमित मनचंदा, ऋषि पाल चौधरी, स्वतंत्र प्रकाश त्यागी, दीपक कुमार, सुनील कुमार, अनिल यादव, गगन कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

काम न आया कोतवाली का घेराव, 3 कांग्रेस नेता गये जेल

0

रिम्पी बिष्ट
लालकुआं (महानाद) : पुलिस ने 3 कांग्रेस नेताओं को मारपीट व पुलिस से अभद्रता करने के आरोप में जेल भेज दिया। पुलिस ने इन नेताओं को कल रात गिरफ्तार किया था और आज सुबह कांग्रेसियों ने कोतवाली में धरना-प्रदर्शन कर इन नेताओं को छोड़े जाने की मांग की थी लेकिन आज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इन तीन नेताओं को जेल भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि कल (रविवार) देर रात एनएसयूआई के बिन्दुखत्ता अध्यक्ष के यहां बर्थडे पार्टी चल रही थी, जिसमें विक्रम सिंह बिष्ट उर्फ बल्ली और राजा धामी के पक्ष के लोगों के बीच आपस में विवाद हो गया, जिसमें विक्रम सिंह उर्फ बल्ली को चोट लग गई। जिस पर पीड़ित पक्ष के परिजनों द्वारा 112 नंबर पर सूचना दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे एसआई मनोज कुमार ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन उक्त कांग्रेसियों द्वारा पुलिस से अभद्रता की गई, जिस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों एनएसयूआई अध्यक्ष राजा धामी, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष कमल दानू तथा पूर्व डायरेक्टर दुग्ध संघ भगवान सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 323/504/506/332 और 353 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

कांगे्रस नेताओं की गिरफ्तारी की खबबर मिलने के बाद सुबह-सुबह पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी, हेमवती नन्दन दुर्गापाल, यूथ कांग्रेंस नेता सुमित्तर भुल्लर, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चन्द्र सिंह, प्रमोद कालौनी, भुवन पाण्डे, बीना जोशी, बीडी खोलिया, हेमन्त पाण्डे, हिमांशु कबडवाल, सुरेश राय सहित दर्जनों कांग्रेसी कोतवाली पहुंचे और कांग्रेस नेताओं को छोड़ने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गये। लेकिन पुलिस पर इनके धरने-प्रदर्शन का कोई असर नहीं हुआ और तीनों लोगों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

काशीपुर : वाह रे लोक निर्माण विभाग, अपने आप बनायेंगे नहीं, दूसरे का बनाया तोड़ देंगे? : दीपक बाली

0

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : लोक निर्माण विभाग का एक नायाब कारनामा सामने आया है। जहां एनएच पर किसी टूट फूट को ठीक करने व किसी प्रकार का निर्माण करने की जिम्मेदारी लोनिवि की होती है। वहां उसने तो अपने कर्तव्य से मुंह मोड़ा ही, वहीं जब किसी ने लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए आगे बढ़कर किसी कार्य को अपने खर्चे से ठीक करवाने का जिम्मा उठाया तो उसे ही नोटिस भेजकर उस निर्माण को तोड़ने के ही निर्देश दे डाले।

बता दें कि लोक निर्माण विभाग ने आम आदमी पार्टी के नेता दीपक बाली द्वारा महाराणा प्रताप चैक पर टूटे पड़े नाले के निर्माण को अतिक्रमण बताते हुए दीपक बाली को नोटिस भेजकर उनके द्वारा किये गये नाले निर्माण को तोड़ने को कहा है। यदि उन्होंने इसे नहीं तोड़ा तो लोनिवि इसे खुद तोड़ देगा।

आप के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने प्रेस वार्ता कर बताया कि राष्ट्रीय मार्ग खण्ड, लोक निर्माण विभाग हल्द्वानी के सहायक अभियन्ता ने उन्हें नोटिस भेजकर उनके द्वारा जनहित में एमपी चौक पर करवाये गये नाले निर्माण को अवैध अतिक्रमण बताते हुए तोड़ने के निर्देश दिये हैं। साथ ही कहा है कि यदि उक्त निर्माण को उनके द्वारा नहीं तोड़ा गया तो लोनिवि इसे खुद तोड़ देगा। लोनिवि के अनुसार इस नाले के निर्माण के कारण एमपी चैक पर बन रहे रेल ओवर ब्रिज के निर्माण में बाधा उत्पन्न हो रही है।

आप नेता दीपक बाली ने लोनिवि द्वारा मिले नोटिस का जबाव देकर कहा है कि पिछले काफी समय से एमपी चैक पर रेल ओवर ब्रिज का निर्माण बेहद सुस्त गति से किया जा रहा है। वहीं रेल ओवर ब्रिज बनाने वाली कंपनी को उसके दोनों ओर लोगों के चलने के लिए साइड रोड बनानी थी उनके द्वारा इस बात को सभी के संज्ञान में लाया गया लेकिन कंपनी द्वारा आज तक साइड रोड नहीं बनवाई गई है।

वहीं, एमपी चौक पर देवीदास चाय वाले की दुकान के सामने से एक नाला निकल रहा है जो रेल ओवर ब्रिज निर्माण के कारण क्षतिग्रस्त हो चुका था और साइड रोड न बनने के कारण आये दिन लोग उसमें गिरकर घायल हो रहे थे। जीजीआईसी में पढ़ने वाली एक छात्रा उस नाले में गिर चुकी थी। आने-जाने वालों व आसपास के दुकानदारों को बेहद कठनाई का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में शहर के निवासियों/व्यापारियों द्वारा इस ओर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करवाया लेकिन किसी के भी द्वारा उक्त नाले का निर्माण नहीं करवाया गया।

इस परेशानी और अधिकारियों की उदासीनता को देखते हुए दीपक बाली जो एक समाजसेवी एवं राज्य आंदोलनकारी हैं, ने उकत नाले के निर्माण का जिम्मा उठाया और अपने खर्चे पर उक्त नाले का निर्माण करवाया।

दीपक बाली ने कहा कि न तो एमपी चैक पर उनका आवास है और न ही दुकान। लोनिवि को तो अतिक्रमण की परिभाषा ही नहीं पता है। उन्होंने कहा कि वे उनके द्वारा जनहित में करवाये गये नाले निर्माण को कतई भी नहीं तुड़वायंेगे और यदि विभाग उसे तोड़ने को आया तो वे वहीं खड़े होंगे। और जनता फैसला करेगी कि उन्होंने यह काम कर जनता का भला किया है या ‘अतिक्रमण’।

प्रेस वार्ता के दौरान मयंक शर्मा एवं मनोज कौशिक मौजूद थे।