spot_img
spot_img
Sunday, June 28, 2026
spot_img
Home Blog Page 1883

किसान आंदोलन को समर्थन देने गाजीपुर बाॅर्डर पहुंचे काशीपुर के कांग्रेेसी

0

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप सहगल एड़वोकेट के नेतृत्व में तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता किसान आंदोलन को समर्थन देने गाजीपुर बाॅर्डर पहुंचे।

इस दौरान संदीप सहगल ने कहा कि आज देश के अन्नदाता किसानों के ऊपर केंद्र सरकार ने अपनी मनमर्जी से कृषि बिल लागू तो कर दिया है। किंतु किसानों को इस बिल की खूबियां बताने में मोदी सरकार नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के ऊपर दोहरे मापदंड अपना रही है। कोरोना महामारी से देश की जनता जूझ रही है। वहीं दूसरी तरफ इन्होंने कृषि बिल जोकि काला कानून है।

सहगल ने कहा कि सरकार देश के किसानों के हक की आवाज को लाठी-डंडों से दबाना चाहती है। उस सरकार को देश की सत्ता में बैठे रहने का कोई अधिकार नहीं। आज देश का किसान सड़कों पर है। जिसका कारण भाजपा के तुगलकी फरमान जोकि कृषि बिल के चलते किसान आज सड़कों पर निकलने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के नुमाइंदे बिल की खामियां नहीं बता रहे हैं। जिसका उदाहरण पिछले एक माह से ऊपर चल रहे शांतिप्रिय किसान प्रदर्शन के दौरान इस कंपकपा देने वाली सर्द मौसम में किसान जो अपने खेत खलियान अपने घर छोड़कर केंद्र सरकार द्वारा लागू कृषि बिल के विरोध में सड़कों पर हैं, लेकिन हताश नहीं। भाजपा सरकार किसानों, नागरिकों पर कितना भी जुल्म करें जवाब उसे आने वाले समय में जरूर मिलेगा।

काशीपुर से गाजीपुर बाॅर्डर पर जाने वाले कांग्रेसियों में चेतन अरोरा, राजू छीना, विकल्प गुड़िया, जगजीत सिंह जीतू, मुशर्रफ हुसैन, सचिन नाडिग एडवोकेट, अनीस अंसारी, नितिन कौशिक आदि शामिल हैं।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने रामनगर में किया करोड़ों की योजनाओं का लोकर्पण

0

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : वैदिक मंत्रोें के बीच राज्य के पर्यटन एवं सिचाई मंत्री सतपाल महाराज ने 6 करोड 13 लाख की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने 41.48 लाख की लागत से कोसी बैराज, रामनगर के दांयी एवं बांयी ओर स्थित मनोरंजन पार्कों, हैड रेगुलेटर के दांयी ओर सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद की केन्द्र वित्तपोषित योजना के तहत रामनगर के सांवल्दे में 571.47 लाख की लागत से निर्मित कन्वेंशन सेन्टर भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक दीवान सिह बिष्ट भी मौजूद थे।

अपने सम्बोधन में मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि रामनगर के कोसी बैराज के मनोरंजन पार्क निर्माण के सौन्दर्यीकरण से रामनगर क्षेत्र मे भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों को अतिरिक्त पर्यटक स्थल उपलब्ध होगा साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार भी प्राप्त होगा। उन्हांेने कहा कि रामनगर में कन्वेंशन सेन्टर की स्थापना से जनपद स्तरीय, राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले बैठकों एवं राजकीय कार्यक्रमों का सुव्यवस्थित तरीके से आयोजन किया जायेगा। इस सेन्टर के आयोजन से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे वही क्षेत्र का विकास भी होगा।

महाराज ने कहा कि जिम कार्बेट की कर्मस्थली होने के साथ ही रामनगर पर्यटन हब है तथा प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण होने के साथ ही कार्बेट पार्क मे वन्य जीवों को देखने के लिए बडी संख्या में देश विदेश के सैलानी यहंा आते हैं। प्रदेश में पर्यटन रोजगार का यह सशक्त माध्यम है। प्रदेश सरकार पर्यटक गतिविधियांे को बढ़ावा देने के लिए हर सम्भव उपाय कर रही है। प्रदेश के 13 जनपदों में 13 नये पर्यटक डेस्टीनेशन भी बनाये जा रहे हैं ताकि प्रदेश मे आने वाले पर्यटकांे को नये स्थलों से भी रूबरू कराया जा सके। प्रदेश के प्राकृतिक सौन्दर्य के अवलोकन के साथ ही पर्यटकों को उत्तराखण्ड के उत्पादों एवं परम्परागत परिधानों एवं संस्कृति से भी रूबरू कराया जाए। इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से होम स्टे योजना भी चलाई जा रही है, इससे ग्रामीण लोगो को विशेषकर महिलाओं एवं युवाओ का आर्थिक विकास हुआ है वहीं आने वाले पर्यटकों द्वारा होम स्टे काफी पसंद किये जा रहे हैं।

कार्यक्रम में ब्लाॅक प्रमुख रेखा रावत, पूर्व उपाध्यक्ष महिला आयोग अमिता लोहनी, नगर अध्यक्ष भाजपा भावना भट्ट, मण्डल अध्यक्ष विरेन्द्र सिह रावत, कमल किशोर, अशोक गुप्ता, कुलदीप शर्मा, हरीश दफौटी के अलावा प्रबन्ध निदेशक कुमाऊं मण्डल विकास निगम रोहित मीणा, मुख्य अभियन्ता सिचाई संजय शुक्ल, उपजिलाधिकारी बीएन शुक्ल, अधिशासी अभियन्ता सिचाई कैलाश उनियाल, सीओ पंकज गैरोला, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविन्द कुमार गौड़ आदि मौजूद थे।

कांग्रेस के अंदर मचा घमासान: नेता प्रतिपक्ष ने किया पूर्व मुख्यमंत्री पर पलटवार

0

रिम्पी बिष्ट
हल्द्वानी (महानाद) : उत्तराखंड कांग्रेस के अंदर सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर से सियासी तीर तो दूसरी ओर से सियासी वार चल रहे हैं। पार्टी में ये घमासान निचले स्तर से लेकर पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच जारी है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के खेमों के बीच चुनावी तैयारियां छोड़ मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर वार और पलटवार का सिलसिला जारी हो है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा कांग्रेस में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर पार्टी में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए जाने के ट्वीट के बाद यह कोल्ड वार शुरू हो गया है। अब नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने हरीश रावत पर न सिर्फ तीखी टिप्पणी की है बल्कि इशारों-इशारों में बहुत कुछ याद दिलाया है।

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि हरीश रावत क्या लिखते हैं, क्या बोलते हैं, वे पूर्ण रुप से स्वतंत्र हैं। ब्लाॅक प्रमुख से मुख्यमंत्री तक इतनी लंबी राजनीति करने के बाद वो पूरी तरह से आजाद हैं। हम उन पर न तो नियंत्रण लगा सकते हैं, न ही रोक लगा सकते हैं। इंदिरा ने कहा कि उनकी हरीश रावत से केवल एक ही प्रार्थना है कि वह ऐसा माहौल बनाएं कि जनता कांग्रेस के पक्ष में वोट करने को तैयार हो न कि दूसरी तरफ भागने को तैयार। इंदिरा हृदयेश ने यह भी कहा कि हम सब एकजुट हैं लेकिन जिनकी महत्वाकांक्षा ज्यादा है वह एकजुट नहीं होना चाहते, अगर हरीश रावत खुद को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करवाते हैं तो उनको बिल्कुल भी आपत्ति नहीं है यह काम केवल राष्ट्रीय नेतृत्व का है।

हरीश रावत को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाए जाने के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि क्या आज तक कांग्रेस ने किसी को चेहरा बनाया है? और तंज कसते हुए कहा कि बनाया तो 2017 के चुनाव में था हरीश रावत को, जिसमें हम 11 सीट पर आ गए। 1 जिले में भी एक सीट नहीं ला पाए और मुख्यमंत्री खुद दोनों जगह से लड़े और क्या हुआ आप सब जानते हैं।

कुल मिलाकर कांग्रेस के चुनाव मोड में उतरने से पहले भीषण आंतरिक घमासान का दौर चल रहा है और ऐसे हालातों में फिलहाल इसके थमने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे।

काशीपुर : पकड़ा गया पान वाले पर गोली चलाने वाला कलुवा

0

विकास अग्रवाल

काशीपुर (महानाद) :  पुलिस ने पानवाले पर फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में तमंचे के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बता दें कि दिनाँक10/1/2021 को रहीस अहमद पुत्र रफ़ीक़ अहमद निवासी अल्ली खां, चौराहा काशीपुर द्वारा नवाब उर्फ कलवा निवासी वार्ड नं 3, अल्ली खां द्वारा उस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर फरार हो जाने के संबंध में तहरीर दी थी। जिस पर तत्काल धारा 307 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त की तलाश की गयी।

दिनांक 11/01/ 2021 को अभियुक्त नवाब उर्फ कलवा को काशीपुर पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 12 बोर व मोटरसाइकिल बरामद कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

क्षेत्र में मंडराया बर्ड फ्लू का खतरा, जसपुर में मरे मिले 3 उल्लू

0

काशीपुर (महानाद) : जहां पूरे देश मे बर्ड फ्लू ने अपने पैर पसार दिए है, वहीं अब धीरे धीरे उत्तराखंड में भी बर्ड फ्लू का खतरा मंडराने लगा है, जिसको लेकर वन विभाग भी सतर्क हो गया है।

जसपुर क्षेत्र के ग्राम रायपुर में ग्रामीणों ने खेतो में तीन पक्षीओ को मरे हुए देखाऔर इसकी सूचना वन विभाग को दी। बर्ड फ्लू के मंडराते खतरे को देखते हुए वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

वनक्षेत्राधिकारी काशीपुर किशन सिंह साही ने बताया कि तीनों पक्षी बार्न आउल प्रजाति के है जिन्हें मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही इनकी मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

आंदोलन की सफलता के लिये किसानों ने किया यज्ञ

0

आकाश गुप्ता

काशीपुर (महानाद) : कृषि कानून को लेकर दिल्ली में करीब डेढ़ माह से आंदोलन कर रहे किसानों को शक्ति प्रदान करने की कामना करते हुए कुंडा क्षेत्र के किसान नेताओं ने हवन यज्ञ किया।

कुंडा क्षेत्र के तमाम किसान आज गढ़ीनेगी आदर्शनगर में एकत्रित हुए। उन्होंने कृषि कानून को लेकर दिल्ली में करीब डेढ़ माह से आंदोलन कर रहे किसानों को शक्ति प्रदान करने के लिए हवन यज्ञ किया।

हवन यज्ञ में जागीर सिंह, दर्शन सिंह, रमन कुमार, गौरव, रवि कुमार, हरपाल, राजीव चौधरी, सतविंदर सिंह, अजय सिंह, शिवतेज, जीवन सिंह, भीमा सिंह, धर्म सिंह, मेहर सिंह, चमन लाल, राजकुमार, सुभाष शर्मा, संतोख सिंह, सुखविंदर सिंह, मंजीत सिंह, मेला राम, रवि चौधरी आदि दर्जनों किसान शामिल रहे।

रामनगर में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से महिला का पेट फाड़ा, तीन घायल

0

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : दो माली परिवारों में खूनी संघर्ष होने के चलते एक महिला के पेट में धारदार हथियार से हमला कर उसका पेट फाड़ दिया वहीं तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल महिला व अन्य घायलों को सरकारी चिकित्सालय रामनगर लाया गया। जहां महिला की हालत बिगड़ते देख उसे हायर सेन्टर रेफर कर दिया गया।

बता दें कि रिलायंस पेट्रोल पंप के निकट दो माली परिवारों में खूनी संघर्ष के चलते रामवती पत्नी जस्सू निवासी नयागांव, पीरुमदारा के पेट में धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसके चलते उसकी आंते बाहर निकल आई। इसके अलावा कलुआ पुत्र जस्सू, संजय पुत्र मदन एवं कलुआ सहित एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर घायल हो गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी चिकित्सालय पहुंचाया। जहां महिला की हालत बिगड़ते देख डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया तथा अन्य का उपचार जारी है।

घायल रामवति के पति ने बताया अन्य माली परिवार द्वारा हमारे परिवार पर अचानक हमला कर दिया गया जिसके चलते मेरी पत्नी को धारदार हथियार से हमला कर उसका पेट फाड़ दिया, जिसके उसकी आंतें बाहर निकल आई तथा 3 लोग सहित एक अन्य घायल हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जिला विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई : काशीपुर-जसपुर क्षेत्र में कई कालोनियों में रजिस्ट्री पर लगाई रोक

0

विकास अग्रवाल/पराग अग्रवाल
काशीपुर/जसपुर (महानाद) : जिला विकास प्राधिकरण ने अवैध कालोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए काशीपुर-जसपुर क्षेत्र की अवैध कालोनियों में रजिस्ट्री पर रोक लगा दी है।

जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि अभी और भी कालोनियों की जांच की जा रही है। फिलहाल नदी किनारे अवैध रूप से बगैर स्वीकृत नक्शे के प्लाॅटिंग कर प्लाॅट बेचे जाने की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है।

बता दें कि जिला विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय तथा जसपुर एसडीएम सुंदर सिंह तोमर ने जसपुर-काशीपुर क्षेत्र में हो रही प्लाॅटिंग का निरीक्षण किया तो पता चला कि ढेला नदी के किनारे बाढ़ग्रस्त क्षेत्र तक में अवैध रूप से प्लाॅट काट दिये गये हैं। प्राधिकरण ने तत्काल इन सभी कालोनियों में प्लाॅट की रजिस्ट्री किये जाने पर रोक लगा दी है।

जिन स्थानों पर अवैध प्लाटिंग के लिए नोटिस जारी किए गए हैं । उनमें ग्राम सरवरखेड़ा, ग्राम बैलजूड़ी, खोखराताल, सरवरखेड़ा, कुदईयोंवाला, ग्राम बैलजूड़ी में कब्रिस्तान के पास, गढ़ीनेगी क्षेत्र की कई काॅलोनियां शामिल हैं।

बंशीधर तिवारी ने बताया कि अवैध रूप से प्लाॅटिंग करने वाले लोगों को नोटिस जारी किये गये हैं। उन्होंने जनसामान्य से इन क्षेत्रों में प्लाॅट न खरीदने की अपील की है। तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण द्वारा जिले भर में की जा रही अवैध प्लाॅटिंग पर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि जिन स्थानों पर अवैध रूप से काॅलोनी काटी जा रही है उन्हें ध्वस्त किया जायेगा।

बिना टेंडर हुआ के बन रहा नाला, घटिया सामग्री का हो रहा इस्तेमाल : दीपक बाली

0

विकास अग्रवाल

काशीपुर (महानाद) : नगर निगम क्षेत्र में बन रहे नाले के बारे में न तो नगर निगम के जेई को जानकारी है और न ही उन्हें यह पता कि इस कार्य का टेंडर हुआ है कि नहीं।

बता दें कि आप नेता दीपक बाली को किसी ने जानकारी दी कि श्री बांसियों वाले शिव मंदिर के पास नगर निगम द्वारा बिना टेंडर किए नाले का निर्माण कराया जा रहा है। फोन करने वाले ने बाली को एक वीडियो भी भेजी जिसमें नगर निगम के जेई उससे यह कहते सुने जा रहे हैं कि उन्हें न तो नाले के हो रहे निर्माण के बारे में कोई जानकारी है और न ही नाले के टेंडर के बारे में।

सूचना के आधार पर आप नेता दीपक बाली ने जब नगर निगम कार्यालय जाकर नाला निर्माण के बारे में जानकारी ली तो जेई ने उन्हें वर्क आर्डर की एक काॅपी दे दी जिस पर न तो कोई तारीख पड़ी है और न ही किसी अधिकारी के हस्ताक्षर। वहीं जब बाली मौके पर पहुंचे तो देखा कि निर्माण् ाकार्य में इस्तेमाल सामग्री भी घटिया क्वालिटी की है। ईटे भी ऐसी कि जो उठाते ही खुद ही टूट गई । वहीं नाला भी ऐसा आधा अधूरा बन रहा है कि आधी बस्ती उसके पानी से जल मग्न रहा करेगी।

इस मौके पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए दीपक बाली ने कहा कि नगर निगम के जेई द्वारा दिया गया वर्क आर्डर की प्रतिलिपि को संदिग्ध लग रही है। उन्होंनेबताया कि अत्यंत आवश्यक होने पर नगर निगम को ढाई लाख रुपए तक के निर्माण कार्य कराने का अधिकार है। लेकिन विभिन्न कार्यों को जोड़ जोड़ कर 10 लाख् ारुपए का वर्क आर्डर जारी किया जाना संदेह जनक है। मौके पर चल रहा नाला निर्माण काफी कीमत का प्रतीत हो रहा है। नाला निर्माण सामग्री की गुणवत्ता भी अच्छी नहीं है।

बाली ने खुला आरोप लगाते हुए कहा कि हकीकत यह है कि बड़े-बड़े कामों को टुकड़ों में बांटकर कराया जा रहा है ताकि उनकी लागत एक बार में ढाई लाख से अधिक की न हो और उस काम को बगैर टेंडर के केवल वर्क आर्डर द्वारा कई हिस्सों में करा कर बंदरबांट की जा सके। उन्होंने कहा कि जब काॅलोनी आगे तक है तो फिर नाला पीछे तक क्यों बनाया जा रहा है? तस्वीरों में साफ है कि आधी आबादी को छोड़ दिया गया है। जो आए दिन पानी भरने से परेशान रहा करेगी। बाद में इसी नाले को फिर आगे तक वर्क आर्डर द्वारा कराया जाएगा। इससे निगम की नीयत पर शक होना स्वाभाविक है। यह जनता के पैसे की बंदरबांट है। निगम के जेई द्वारा पहले नाला निर्माण और उसके टेंडर के बारे में अनभिज्ञता जताना और बाद में वर्क आर्डर की काॅपी दे देना अपने आप में पूरे मामले के संदिग्ध होने की गवाही दे रहा है।

एमएचपीजी काॅलेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन

0

मुरादाबाद (महानाद) : आज महाराजा हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुरादाबाद में एनएसएस के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनमे कविता पाठ, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

डाॅ. दुर्गा प्रसाद पांडेय ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। प्रबंधक डाॅ. काव्य सौरभ रस्तोगी ने स्वामी विवेकानंद को युवाओं का मार्गदर्शक और राष्ट्र नायक कहा। प्राचार्य डाॅ. मीना कौल ने स्वामी जी को सदियों तक अविस्मरणीय रहते हुए राष्ट्र सेवा का संदेश देने वाला कालजयी व्यक्तित्व कहा ।

डाॅ. मुकेश गुप्ता ने विवेकानंद जी को सकारात्मक ऊर्जा का पुंज कहा। डाॅ. सुधीर अरोरा ने कहा स्वामी विवेकानंद जी समयानुकूल और साम्यानुकूल कार्य और विचार के वाहक और वृहद प्रणेता हैं । डाॅ. आसमा अजीज ने कहा वह राष्ट्र विकास का आधार व निर्माण करने वाले महान व्यक्तित्व थे ।

इस अवसर पर इंग्लिश मे 99.9 प्रतिशत के साथ जेआरएफ प्राप्त करने वाली छात्रा दक्षता अरोड़ा को सम्मानित भी किया गया।

प्रतियोगिताओं में कविता पाठ पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम तबस्सुम आरा, द्वितीय आलिमा नजमी तथा तृतीय अनम रही, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्वाति गुप्ता, द्वितीय फरहीन सैफी तथा नीशू गोस्वामी रही तथा कला प्रतियोगिता में प्रथम अजय, द्वितीय मुस्कान तथा तृतीय अंजलि कश्यप रही।

कार्यक्रम में सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।