spot_img
spot_img
Sunday, June 28, 2026
spot_img
Home Blog Page 1882

अब 30-45 मिनट में होगी गैस सिलिंडर की डिलीवरी

0

नई दिल्ली (महानाद) : अब आपको गैस सिलेंडर बुकिंग (LPG gas cylinder booking) के बाद 2-4 दिन का इंतजार नही करना पड़ेगा। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल (IOC) ने LPG तत्काल सेवा (Tatkal LPG Seva) शुरू करने का प्लान बनाया है, जिसके जरिए सिर्फ आधे घंटे में गैस सिलेंडर आपके घर पहुंच जाएगा। यानी आप जिस दिन सिलेंडर की बुकिंग करेंगे उसी दिन आपको सिलेंडर मिल जाएगा। IOC शुरुआत में हर राज्‍य के एक शहर में इस सर्विस को शुरू करेगी। यहां तत्काल LPG सेवा की शुरुआत होगी।

इस सेवा के तहत कंपनी अपने ग्राहकों को 30 से 45 मिनट में सिलेंडर पहुंचाएगी। कंपनी ने कहा कि इस पर अभी काम चल रहा है। जल्द ही इस सुविधा को फाइनल रूप दिया जाएगा।

IOC ने बताया कि कंपनी की इस पहल से हमें हमारे प्रतिस्पर्धी कंपनियों से अलग पहचान मिलेगी। इस सेवा को 1 फरवरी से शुरू किया जा सकता है। सभी लोग इस कोशिश में लगे हुए हैं कि जल्द से जल्द ये सेवा शुरू की जा सके।

बता दें कि IOC इंडेन ब्रांड के नाम से अपने ग्राहकों को सिलेंडर उपलब्ध कराती है. बता दें इस समय देश में 28 करोड़ एलपीजी ग्राहक हैं, जिसमें से 14 करोड़ ग्राहक इंडेन गैस का इस्तेमाल करते हैं.

जानें इस सर्विस के लिए देना होगा कितना चार्ज
IOC के अधिकारी ने बताया कि Tatkal LPG सेवा या ‘single day delivery service’ का फायदा लेने के लिए ग्राहकों को कुछ कीमत भी देनी होगी। ये चार्ज कितना होगा इस पर अभी फिलहाल चर्चा चल रही है। जल्द ही इस बारे में ग्राहकों को जानकारी दे दी जाएगी।

बता दें जिन ग्राहकों के पास सिर्फ एक सिलेंडर है यानी सिंगल बॉटल सिलेंडर उन ग्राहकों को गैस खत्म होने जाने पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, double bottle consumers की बात करें तो इनके पास ऑप्शन रहता है, जिसकी वजह से इनको कोई परेशानी नहीं होती है।

रामनगर : मोदी की फोटो लगी फ्लैक्स फाड़ने वाले 2 गिरफ्तार

0

सलीम अहमद

रामनगर (महानाद) : देश के प्रधानमंत्री सहित शीर्ष नेताओं के फोटो चिन्ह लगे पोस्टर बोर्ड को फाड़ने अभद्रता करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी नेताओं की रामनगर सहित पीरुमदारा क्षेत्र में भी फ्लेक्सी बोर्ड लगाई गई थी। जिनमें देश के प्रधानमंत्री सहित अन्य कई शीर्ष नेताओं के फोटो चिन्ह भी छपे हुए थे। पीरुमदारा क्षेत्र में सड़क पर g11 के सामने फ्लेक्सी बोर्ड को दो व्यक्ति द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए फ्लेक्सी बोर्ड को फ़ाड़ा गया तथा वीडियो बनाकर वायरल की गई थी।

जिसको लेकर हरिद्वार की विधायक प्रतिनिधि द्वारा पीरुमदारा पुलिस चौकी में लिखित प्रार्थना पत्र देकर उक्त युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए युवराज सिंह पुत्र अवतार सिंह तथा गुरप्रीत सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी गढ़ गंगापुर पहाड़ी, पीरुमदारा, रामनगर को गिरफ्तार कर दोनों युवकों के खिलाफ धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की।

उधर कोतवाल अब्दुल कलाम ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की फ्लेक्सी फाड़ने वाले युवराज सिंह व गुरप्रीत सिंह द्वारा लिखित माफीनामा दिया गया है तथा उनके द्वारा इस तरह की पुनरावृत्ति न करते हुए माफी मांगी तथा सोशल मीडिया से बोर्ड फाड़ने संबंधित पोस्ट डिलीट की गई है। फिलहाल दोनों युवकों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट मैं कार्रवाई की गई है।

प्रेम और एकता का प्रतीक है लोहड़ी का पर्व : योगी माँ चिंतन गिरी

0

यतीश शर्मा

पंचकूला (महानाद) : भारत देश में मनाये जाने वाले त्योहार देश की एकता ,संस्कृति ,धर्म प्रेम , देश प्रेम आपसी भाईचारे का प्रतीक है यह बात अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन व युग परिवर्तन के साथ मिलकर मनाई गई।

लोहड़ी के पर्व पर वृंदावन से आई योगी माँ चिन्तन गिरी जी ने अपने विचार प्रकट करते हुए कही। उन्होंने कहा कि नव वर्ष के बाद लोहड़ी देश का पहला त्योहार है जो कि हरियाणा और पंजाब में बडी धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन की पंचकूला प्रधान प्रीति धारा जोकि लेखिका के साथ साथ समाज सेवा का कार्य करते हुए जो प्रसिद्धि पाई है। वो प्रशसनीय है। उन्हें बहुत हर्ष महसूस हो रहा है कि उन्होंने लोहड़ी के पर्व को युग परिवर्तन के साथ मिलकर बच्चों के साथ मनाया है।

उन्होंने देश को लोहड़ी व मकर संक्रांति की बधाई भी दी।

उत्तराखंड इंजीनियर्स फेडरेशन ने जिलाधिकारी को दी नववर्ष की बधाई

0

नैनीताल (महानाद) : आज दिनांक 13/01/2021 को उत्तराखंड इंजीनियर्स फेडरेशन ज़िला नैनीताल के पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी नैनीताल , अपर जिलाधिकारी नैनीताल , उपजिलाधिकारीगणों एवं जिला खनन अधिकारी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी एवं डायरी व कैलेण्डर भेंट किए ।

इस अवसर पर उत्तराखंड इंजीनियर्स फेडरेशन ज़िला नैनीताल अध्यक्ष इं. अशोक कुमार, सचिव इं. विशाल कुमार, कोषाध्यक्ष इं. अमित बंसल उपस्थित रहे l

खुशखबरी : उत्तराखंड को मिली कोरोना वैक्सीन की 1,13,000 डोज

0

देहरादून (महानाद) : उत्तराखण्ड में 16 जनवरी 2021 से आरम्भ होने वाले कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण अभियान के बारे में स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी द्वारा सचिवालय स्थित मीडिया सेन्टर में प्रेसवार्ता कर निम्न बिंदुओं पर जानकारी दी गई।

o उत्तराखण्ड को मै- सीरम इंस्टीटयूट ऑफ इंडिया से कोविड वैक्सीन की 1,13,000 डोज आज प्राप्त हो गई हैं।

o कोविड-19 वैक्सीन आज मुम्बई एयरपोर्ट से दोपहर 12ः15 पर स्पाईस जैट की फ्लाईट संख्या- SG779 पर रखी गई और यह वैक्सीन देहरादून एयरपोर्ट पर 2ः45 बजे पहुंची। एयरपोर्ट से वैक्सीन को निर्धारित कोल्ड चेन प्रणाली के अन्तर्गत देहरादून स्थित राज्य केन्द्रीय औषधि भण्डार गृह में लाया गया है, जहाँ पर इसे वॉक-इन-कूलर में सुरक्षित रखा गया है ।

o केन्द्रीय औषधि भण्डार से वैक्सीन का वितरण निर्धारित मात्रा के अनुसार सभी जिला एवं रिजनल वैक्सीन भण्डारगृहों को आज सांय तक कर दिया जायेगा और वैक्सीन कल प्रातः तक सभी जनपदों के वैक्सीन भण्डारगृह में पहुंच जायेगी। राज्य के दूरस्थ जनपदों में वैक्सीन कल दोपहर तक पहुंच पायेगी।

o उत्तराखण्ड को प्राप्त 1,13,000 डोज के सापेक्ष 1,640 डोज केन्द्रीय स्वास्थ्य ईकाईयों के हैल्थ केयर वर्कर, 3,450 आर्मड फोर्स मेडिकल सर्विसेस तथा 1,07,530 डोज राज्य के सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य सेवाओं के हैल्थ केयर वर्कर्स के लिए उपलब्ध की जा रही है। इस प्रकार 1,12,620 वैक्सीन डोज का वितरण आज कर दिया जायेगा।

o वैक्सीन को प्राप्त करने के लिए सभी जनपदों की वैक्सीन वाहन राज्य मुख्यालय में पहुंच चुकी है तथा वैक्सीन की सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक वैक्सीन वाहन के साथ एक-एक पुलिस स्कॉर्ट वाहन भी उपलब्ध कराया गया है।

o वैक्सीन के साथ-साथ प्रत्येक डोज के लिए उतनी ही मात्रा में Auto Disposable syringes भी उपलब्ध कराई जा रही है।

o वैक्सीनेशन हेतु प्रत्येक लाभार्थी को एक वैक्सीनेशन कार्ड दिया जायेगा जिसकी आपूर्ति भी वैक्सीन के साथ की जा रही है।

o वैक्सीन की अगली खेप शीघ्र ही राज्य को मिलने की सम्भावना है।

o वैक्सीनेशन चरणबद्ध तौर पर किया जायेगा, 16 जनवरी 2021 से हैल्थ केयर वर्कर्स को वैक्सीन दी जायेगी, जिसमें केन्द्रीय स्वास्थ्य संस्थान, मिलिट्री अस्पताल एवं राज्य के सरकारी तथा निजी स्वास्थ्य ईकाईयों पर तैनात समस्त हैल्थ केयर वर्कर्स को वैक्सीन दी जा रही है।

विधायक ने किया एटा के महान स्वतंत्रता सेनानी रघुवीर सैनी की प्रतिमा का अनावरण

0

रजनेश सिंह
जैथरा (महानाद) : अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने श्री नेहरू स्मारक इंटर काॅलेज जैथरा में जनपद एटा के महान स्वतंत्रता सेनानी रघुवीर सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत ने एटा के क्रांतिकारी महान स्वतंत्रता सेनानी रघुवीर सिंह जैसे महान व्यक्ति की प्रशंसा करते हुए विधानसभा अलीगंज क्षेत्र की जनता को जागरूक किया, जिसके चलते लोगों में काफी उल्लास था।

कार्यक्रम में प्रमोद कुमार सिंह, विजेंद्र सिंह चौहान नगर पंचायत अध्यक्ष जैथरा, जुगेंद्र सिंह फौजी, कल्लू ठाकुर, अनुज राठौर, बंटी चौहान, आलोक प्रताप सिंह, दिनकर सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक्शन में आए डीएफओ संदीप कुमार

0

रिम्पी बिष्ट
हल्द्वानी (महानाद) : बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों पर एक्शन में आए तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ संदीप कुमार ने वनकर्मियों को पशुपालन विभाग के साथ सामंजस्य बनाकर कार्य करने एवं ट्रेनिंग के साथ-साथ आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

संदीप कुमार ने बताया कि प्रवासी पक्षियों के आवागमन के चलते उनकी माॅनिटरिंग ड्रोन के जरिए की जा रही है। पीसीसीएफ उत्तराखंड के दिशा निर्देशों के तहत प्रतिदिन 3 बजे वन मुख्यालय को रिपोर्ट दी जा रही है। कुछ पक्षियों में संदिग्ध मामले प्रकाश में आने के बाद उनके सैंपल आईवीआरआई को भेजे गए हैं।

डीएफओ ने बताया कि बर्ड फ्लू के मामले में वन विभाग पूरी तरह से सतर्क है तथा गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर में स्पेशल सेंटर बनाया जा रहा है। स्पेशल सेंटर में पशु चिकित्सकों द्वारा बर्ड फ्लू के मामले में पक्षियों की उचित निगरानी की जायेगी।

डाॅ. बीआर अम्बेडकर मानव उत्थान सेवा समिति ने गरीबों को बांटे कंबल

0

रिम्पी बिष्ट
लालकुआं (महानाद) : बिंदुखत्ता, लालकुआं के प्रधान कार्यालय में समिति के अध्यक्ष नंद राम आगरी के नेतृत्व में समिति द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कम्बल वितरित किए गए।

इस दौरान समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन चन्द्र आगरी, प्रदेश सचिव अंकित कुमार आगरी, प्रदेश कार्यालय सचिव सोनालिका चन्याल, प्रदेश प्रवक्ता विशाल चन्याल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीवान सिंह, जिलाध्यक्ष नैनीताल दिनेश चंद्र आगरी, लालकुआं विधानसभा अध्यक्ष हीरा लाल आगरी (पूर्व एसआई), नवीन चन्याल, दीपा देवी, हंसी आगरी, पारो देवी आदि उपस्थित रहे।

किसानों ने तहसील परिसर में लोहड़ी में जलाई किसान बिलों की प्रतियां

0

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : भारतीय किसान यूनियन ने कृषि कानून निरस्त करने की मांग को लेकर आज तहसील परिसर में किसान बिलों की प्रतियां लोहड़ी में जलाई तथा सरकार के विरोध में नारेबाजी की।

इस दौरान तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह राणा ने कहा कि जब तक तीनों काले कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जायेगा तब तक किसान घर वापस नहीं लौटेंगे।

किसान बिल की प्रतियां फूंकने वालों में कांग्रेस नेत्री इंदुमान, टीका सिंह सैनी, राजू छीना, दर्शन सिंह, बलदेव सिंह, बलकार सिंह फौजी, चमकौर सिंह, हरविंदर सिंह तथा कश्मीर सिंह सहित अनेकों किसान मौजूद थे।

गंगनहर पुलिस ने चोरी गये मोबाईल सहित एक चोर को किया गिरफ्तार

0

अब्दुल सत्तार
रुड़की (महानाद) : गंगनहर पुलिस ने एक युवक को चोरी के मोबाईल सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गंगनहर कोतवाली के एसआई धर्मेंद्र राठी ने बताया कि सचिन कुमार पुत्र धीर सिंह निवासी ग्राम रामपुर ने गंगनहर थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोर द्वारा उसका मोबाइल चोरी करने के संबंध में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी थी।

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली को एक युवक चोरी का मोबाईल कम दामों में बेचने की फिराक में है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये अहमद अली पुत्र मौहब्बत अली निवासी जमालपुरा, रामपुर, कोतवाली गंगनहर को गिरफ्तार उसके पास से चोरी किया हुआ मोबाईल बरामद कर उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक अहमद अली पूर्व में कोतवाली गंगनहर व भगवानपुर थाने में चोरी के मामले जेल जा चुका है। जिससे इसके के संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस टीम में एसआई धर्मेंद्र राठी, कांस्टेबल रणवीर सिंह, संदीप कुमार, हरि सिंह आदि शामिल थे।