spot_img
spot_img
Tuesday, June 30, 2026
spot_img
Home Blog Page 1881

सागौन के गिलटों के साथ लकड़ी तस्कर गिरफ्तार

0

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : वन विभाग की टीम ने वांछित चल रहे लकड़ी तस्कर को सागौन के गिल्टो के साथ धर दबोचा।

बता दें कि तराई पश्चिम विभाग की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की लंबे समय से वांछित चल रहा आरोपी भजन सिंह अपने साथियों के साथ वन आरक्षित ज्वाला वन क्षेत्र में पेड़ों का अवैध रूप से कटान करने जंगल में गया हुआ है। वन विभाग की टीम द्वारा घेराबंदी कर भजन सिंह को धर दबोचा जबकि उसके अन्य साथी भागने में कामयाब हो गये।

तराई पश्चिम वन विभाग डीएफओ हिमांशु बागरी ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि भजन सिंह निवासी इटव्वा, बाजपुर जिला उधम सिंह नगर अपने कुछ साथियों के साथ ज्वाला वन क्षेत्र में लकड़ी काटने के उद्देश्य से गया हुआ है। जिसके बाद तुरंत वनकर्मियों की एक टीम वन क्षेत्र में भेजी गई जिनके द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया वहीं उसके अन्य चार साथी भागने में कामयाब हो गये।

आरोपी के पास से 4 गिल्टे सागौन के तथा 4 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों की शिनाख्त कर ली गई है और शीघ्र ही इन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। भजन सिंह के खिलाफ वन अपराध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

जसपुर में कल से होगा कोरोना टीकाकरण का शुभारंभ : डॉ हितेश शर्मा

0

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : एक तरफ जहां पूरे देश में कोरोना संक्रमण फैल रहा है। तो वहीं अब सरकार के आदेशों के बाद कोरोना वैक्सीन भी सभी राज्यांे में पहुच गई है। कल से देश भर में टीकाकरण शुरू किया जाएगा। जिला उधम सिंह नगर में भी कोरोना वैक्सीन की पहली खेप पहुच गई है। जिले भर में टीकाकरण की तैयारी शुरू कर दी गई है।

जिला उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र में टीकाकरण के लिए तीन सेंटर बनाये गए है। जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ीनेगी और पतरामपुर स्वास्थ्य केंद्र कल तीनों जगह टीकाकरण की तैयारी पूरी करली गई है।

उधर जसपुर सरकारी अस्पताल के चिकित्साधिकारी हितेश शर्मा ने बताया कि तीन जगह टीकाकरण होगा। पहले सरकारी कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। एक व्यक्ति को इस वैक्सीन की 28 दिन के अंतराल पर दो डोज लगेगी। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर के समस्त चिकित्साकर्मी मौजूद रहे।

काशीपुर में कल 200 लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन

0

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : कल देश के साथ-साथ काशीपुर में भी कल स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाकर टीकाकरण की शुरुआत की जायेगी।

बता दें कि वैश्विक महामारी कोरोना से जंग लड़ने के लिए देश पूरी तरह से तैयार है। देश में बनी कोरोना वैकसीन उत्तराखंड के 13 जिलों में पहुंच चुकी है। इसी क्रम में आज काशीपुर में भी वैक्सीन पहुंच चुकी है।

काशीपुर एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय के सीएमएस डाॅ. पीके सिन्हा ने बताया कि टीकाकरण की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रथम चरण में अस्पताल को 20 बाॅयल मिली हैं इसमें वैक्सीन की 200 डोज हैं। 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया जाएगा। इसमें सर्वप्रथम स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए काफी हद तक संसाधनों को जुटाया जा चुका है और प्रशिक्षण आदि का काम भी पूरा हो चुका है।

नोडल अधिकारी डाॅ. अमरजीत साहनी ने बताया कि सरकार ने वेकसीन लगाने के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। कल सुबह से टीकाकरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। सबसे पहले डाॅक्टर्स, हेल्थ वर्कर्स, आशा कार्यकर्तियों और एएनएम स्टाफ को वैक्सीन लगाई जायेगी। इसके लिए कुछ डाॅक्टरों के नाम मांगे गए थे। कल सुबह स्वास्थ्य महकमे के डाॅक्टर को वैक्सीन लगाकर टीकाकरण की शुरुआत की जाएगी।

 

उत्तराखंड : बदले कई जिलों के कप्तान, प्रीति प्रियदर्शिनी बनी नैनीताल की नई एसएसपी

0

विकास अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : उत्तराखंड शासन ने आज पुलिस विभाग में 13 आईपीएस के तबादले कर दिये हैं।

पिथौरागढ़ की एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी को नैनीताल जिले का नया एसएसपी बनाया गया हे। वहीं नेनीताल के एसएसपी सुनील कुमार मीणा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्मिक बनाया गया है। वहीं 46वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक सुखबीर सिंह को पिथौरागढ़ का नया एसपी बनाया गया है।

हल्द्वानी के एसपी अमित श्रीवास्तव को बागेश्वर का नया एसपी बनाया गया है तो बागेश्वर के एसपी मणिकांत मिश्र को उत्तरकाशी भेजा गया है। एसपी क्षेत्रीय हल्द्वानी रामचन्द्र राजगुरु को 46वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। एसएसपी अल्मोड़ा प्रहलाद नारायण मीणा को एसपी क्षेत्रीय हल्द्वानी बनाया गया है। आयुष अग्रवाल को एसपी यातायात हरिद्वार से एसपी रुद्रप्रयाग बनाया गया है। एसपी रुद्रप्रयाग नवनीत सिंह को एसडीआरएफ का सेनानायक बनाया गया है तथा एसपी उत्तरकाशी पंकज भट्ट को एसपी अल्मोड़ा बनाया गया है।

वहीं पुलिस महानिरीक्षक अमित कुमार सिन्हा को पीएंडएम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक पीएंडएम वी मुरुगेशन को पुलिस महानिरीक्षक साईबर अपराध एवं एसटीएफ बबनाया गया है। पुलिस महानिरीक्षक एपी अंशुमान को निदेशक अभियोजन का अतिरिक्त प्रभार सोंपा गया है।

आप नेता दीपक बाली की अपील, 17 जनवरी तक प्रधान/पार्षद उन तक पहुंचायें क्षेत्र की समस्यायें

0

विकास अग्रवाल

काशीपुर (महानाद) : आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी सम्मानित वर्तमान व पूर्व ग्राम प्रधानों बीडीसी मेंबरो नगर निगम क्षेत्र के पार्षदों पूर्व सभासदो एवं जागरूक नागरिकों सहित आदरणीय आम जनता से विनम्र अनुरोध किया है कि अपने-अपने क्षेत्र में वें जहां भी सड़क नाली पुलिया खड़ंजा आदि के बनाए जाने की आवश्यकता के साथ-साथ बिजली के खंभों पर स्ट्रीट लाइटें लगवाने की जरूरत महसूस करते हैं नल लगने हैं या फिर खराब हुए नलो की मरम्मत होनी है तो उसके संबंध में तत्काल दो-तीन दिन यानी के 16 17 जनवरी तक हर हाल में आम आदमी पार्टी के रामनगर रोड पर स्टेडियम के निकट स्थित कार्यालय पर अपने प्रार्थना पत्र भिजवाने का कष्ट करें ताकि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से विनम्र अनुरोध कर विकास कार्यों को समय रहते पूर्ण कराया जा सके।

बाली ने कहा है कि क्षेत्रीय विधायक एवं मेयर महोदया अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कराते है बावजूद इसके कुछ क्षेत्र विकास कार्यों से वंचित रह जाते हैं या फिर कई बार हर जगह पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की निगाह ही नहीं पहुंच पाती जिस कारण उन क्षेत्रों में विकास कार्य नहीं हो पाते । कुछ स्थान ऐसे भी होंगे जहां सम्मानित जनता को बरसातों से पूर्व सड़क नाली खड़ंजा व पुलिया आदि की तत्काल आवश्यकता होगी अतः मैं आम जनमानस के साथ-साथ सभी पूर्व व वर्तमान ग्राम प्रधानों बीडीसी सदस्यों पार्षदों सभासदों आदि से पुनःहाथजोडकरअनुरोध करता हूं कि उनके क्षेत्र में यदि किसी भीविकास कार्य की आवश्यकता है तो वह तत्काल दो-तीन दिन के भीतर विकास कार्यों से संबंधित अनुरोध पत्र आप पार्टी कार्यालय में भिजवाने की कृपा करें ,ताकि मैं माननीय विधायक जी एवं मेयर महोदया सहित सक्षम अधिकारियों के सम्मुख पहुंचकर उनसे आप का दर्द बयां कर आपकी परेशानियों का निदान कराने हेतु आपकीओर से हाथ जोडकर आपके क्षेत्र के विकास कार्य कराने की प्रार्थना कर सकूं । मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि काशीपुर क्षेत्र की जनता के दर्द के प्रति पूरी संवेदना रखते हुए विधायक जी, मेयर महोदया एवं अधिकारी गण क्षेत्र के विकास में मुझे और सम्मानित जनता को निराश नहीं करेंगे। बस इतना ध्यान रखना कि विकास कार्य जिस स्थान पर होना है उसका पता और पहचान ऐसा हो किआसानी से उस स्थान पर पहुंचा जा सके।

मालधन के तुमरिया डैम में खूनी संघर्ष में में तीन घायल

0

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : मालधन के तुमरिया डैम में दो परिवारों में आपसी रंजिश के चलते हुए खूनी संघर्ष में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये।

बता दें कि तुमरिया डैम, मालधन नंबर 1 में दो परिवारों में रंजिश के चलते एक परिवार ने दूसरे परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें अर्जुन सिंह पुत्र तारा सिंह, तेज सिंह पुत्र छिंदा सिंह सिंह तथा करण सिंह पुत्र तारा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें सरकारी चिकित्सालय लाया गया जहां उपचार के दौरान अर्जुन सिंह तथा करण सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया।

घायल व्यक्तियों के चाचा राजू सिंह ने बताया कि घात लगाए गुरमीत सिंह पुत्र पंजा सिंह, पंजाब सिंह पुत्र सुंदर सिंह तथा बिल्लू सिंह पुत्र गंगा सिंह निवासी तुमरिया डैम द्वारा अर्जुन सिंह, तेज सिंह व विक्रम सिंह पर फावड़े तथा लाठी-डंडों से अचानक हमला कर दिया जिसके चलते ये लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

उक्त मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए दी सहयोग राशि

0

पल्लव अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए सहयोग राशि दी।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा श्री राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि जुटाने का अभियान शुरू किया गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में क्षेत्र प्रचार प्रमुख जगदीश, क्षेत्र कार्यवाहक शशिकांत दीक्षित, प्रांत प्रचारक युद्धवीर, केंद्रीय मंत्री विश्व हिंदू परिषद अशोक तिवारी, रवि देव, सह प्रांत संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद अजय, प्रांत सह व्यवस्थापक नीरज मित्तल ने मुख्यमंत्री से भेंट की।

हैवानियत : बल्ले से पीटकर पति की तोड़ी हड्डी पसली, मुँह में डाला तेजाब

0

नई दिल्ली (महानाद) : न्यू अशोक नगर इलाके में एक पत्नी द्वारा पति के साथ हैवानियत करने का मामला सामने आया है। आपसी विवाद में एक पत्नी ने बल्ले से पीट-पीटकर अपने पति की हड्डी पसली तोड़ डाली और उसे तेजाब भी पिलाया। पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तेजाब पिलाने की पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि लाकडाउन में उनका काम बंद हो गया, जिससे घर में आर्थिक तंगी हो गई और घर खर्च को लेकर दंपती में झगड़े होने लगे। आरोप है कि 22 अगस्त 2020 की रात वह कमरे में सो रहे थे, तभी उनकी पत्नी ने उनके मुंह में तेजाब डाल दिया। जलन होने पर वह उल्टी करने लगे तो उनकी पत्नी ने उनपर बल्ले से हमला कर दिया, वह फर्श पर गिर गए। बल्ला लगने की वजह से उनके सीने की एक हड्डी और एक पसली टूट गई।

पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इलाज के लिए उन्हें एक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां लंबे समय तक उनका इलाज चला। ठीक होने के बाद वह शनिवार को थाने पहुंचे और पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में निकली जन जागरण रैली

0

प्रांजल माहेश्वरी
चाँदपुर (महानाद) : विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व में हिन्दू संगठन‌ों ने श्री राम मंदिर निर्माण धन संग्रह अभियान के तहत नगर में जन जागरण बाइक‌ रैली निकालकर सहय‌ोग केे लिए जागरुक किया।

बजरंग दल, आरएसएस, भाजप‌ा आद‌ि संगठन‌ों ‌केे कार्यकर्ता तहसील केे पास जूनियर ह‌ाईस्कूल स्याऊ केे सामने एकत्र ह‌ुए। ‌रैली संगम बाजार, बाजार बजर‌िय‌ा, ढ‌ाल‌ी बाजार, न‌ेहरु च‌ौक, अ‌ंब‌ेडकर च‌ौक, च‌ौधर‌ी चरण स‌िंग च‌ौक ह‌ोत‌े ह‌ुए व‌ापस जूनियर हाई स्कूल स्याऊ पर ज‌ाकर सम्पन्न‌‌‌‌ ह‌ुई।

रैली में व‌िह‌िप नगर अध्यक्ष कपिल गोयल, बजर‌ंग दल स‌ं‌जय च‌ौधर‌ी, आदित्य ब‌ंसल आदि श‌ाम‌िल रह‌े।

वाह भई वाह : मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग के बीच में ही फोन पर बोलीं एसडीएम-दस लाख दे देना, 2 एसडीएम गिरफ्तार

0

दौसा (महानाद) : नेशनल हाइवे निर्माण करने वाली कंपनी के मालिक से 5 लाख की रिश्वत लेने के मामले में राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने दौसा एसडीएम पुष्कर मित्तल तथा 10 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपे में बिंदाकुई की एसडीएम पिंकी मीणा को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को दौसा जिले में तैनात राज्य प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। नेशनल हाइवे निर्माण करने वाली कंपनी के मालिक से 5 लाख की रिश्वत लेते दौसा एसडीएम पुष्कर मित्तल तथा मुख्यमंत्री की मीटिंग के दौरान 10 लाख की घूस मांगते बांदीकुई एडीएम पिंकी मीणा को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तारी के बाद बांदीकुई एसडीएम पिंकी मीणा को दौसा एसडीएम पुष्कर मित्तल के निवास पर लाया गया और एसीबी के अधिकारियों ने दोनों अधिकारियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की।

मामले में एसीबी के एएसपी नरोत्तम वर्मा ने बताया कि हाईवे निर्माण कंपनी से दोनों अधिकारियों ने रिश्वत की मांग की थी, जिसके चलते शिकायत का सत्यापन करवाने के बाद कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

एसीबी के डीजी बीएल सोनी ने बताया, हाइवे निर्माण करने वाली कंपनी के मालिक ने शिकायत की थी कि किसनों की भूमि अधिग्रहण करके कंपनी को सुपुर्द करने के एवज में दोनों एसडीएम रिश्वत मांग रहे थे। सड़क निर्माण के कार्य में कोई रुकावट आने पर उन्होने तुरंत निस्तारण की बात की थी। मजेदार बात यह है कि पिंकी इस वक्त मुख्यंत्री की वीसी में मौजूद थीं। उन्होने फोन पर कहा कि 10 लाख रुपये कंपनी के लाइजिंग ऑफिसर को दे दो मैं उनसे बाद में ले लूँगी। जिसके बाद एसीबी की टीम ने 1 घंटे इंतजार किया और वीसी खत्म होते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विदित हो कि पकड़े गए दलाल नीरज मीणा द्वारा एसपी के लिए प्रतिमाह चार लाख की रकम ली जा रही थी। यह रकम कंपनी के वाहन नहीं जब्त करने और काम में रुकावट नहीं डालने के लिए ली जा रही थी। पिछले सात माह से यह रकम ली जा रही थी। इस मामले में एसीबी एसपी की भूमिका की भी जांच कर रही है।