spot_img
spot_img
Wednesday, July 1, 2026
spot_img
Home Blog Page 1880

मिस्सरवाला में मिला अज्ञात महिला का शव, मची सनसनी

0

नरेश खुराना
कुंडा (महानाद) : थाना कुंडा क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला की उम्र 30 से 35 साल बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि महिला के संबंध में कोई भी जानकारी मिलती है तो तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दें।

कुंडा थाना अध्यक्ष विनोद फत्र्याल ने बताया कि आसपास के थानों से भी संपर्क किया जा रहा है। यदि इस महिला का संबंध किसी थाना कोतवाली से संबंधित है तो उनसे तत्काल थाना कुंडा से संपर्क करने को कहा गया है।

थाना कुंडा का मोबाइल नंबर – 94565 92016

मंजिल पर नजर आयेंगे, कोई रोक सके तो रोक ले : रीतू सिंदवानी

0

यतीश शर्मा
पंचकूला (महानाद) : फिल्मी अदाकारा रीतू सिंदवानी ने कहा कि जिंदगी में उतार-चढ़ाव, सुख-दुख आते जाते रहते हैं लेकिन आपकी सोच और दृढ़ निश्चय आपको आपकी मंजिल तक पहुचाने में निर्णायक साबित होते हैं।

रीतू ने कहा कि आज वे जिस मुकाम पर हैं उसे पाने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है और आज भी उनकी लाइफ में रुकावटें बहुत हैं लेकिन उनका दृढ़ निश्चय मंजिल पर नजर जमाये बैठा है और वो अब पीछे मुड़ कर नहीं देखना चाहतीं। अपनी मंजिल को पाने के लिए वे दिन रात मेहनत करने को तैयार हैं। क्योंकि उनका लक्ष्य जीवन मे कुछ पाने का है। क्योंकि उन्हें पता है कि लड़की होने के कारण यहां तक पहुचने में कितनों ने उन्के विश्वास को तोड़ने की कोशिश की है और अब जब वे मंजिल के इतना करीब है तो पीछे देखना उनकी फितरत नहीं।

रीतू सिंदवानी ने कहा कि देश 21वीं सदी की ओर जा रहा है। ग्लैमर की दुनिया बुरी नहीं है लेकिन समाज और कुछ शरारती तत्व इसे बुरा बनाने की बार-बार कोशिश करते हैं। जिसके कारण एक फनकार को अपना टेलेंट दिखाने का मौका नहीं मिलता। जिसकी शिकार वो खुद परिवार व समाज की ओर से खुद भी हुई हैं। आज जिस प्रकार से लड़कियों का शोषण हो रहा है वह ग्लैमर के कारण नही है। वह उन लोगो की छोटी मानसिकता है जिसके कारण लड़की अपने में छुपे हुनर को समाज के सामने नहीं ला पाती और कुछ ग्लैमर की दुनिया मे ऐसे भी लोग शामिल हो गए हैं जो अपने स्वार्थ के लिये एक फनकार को उसकी कला के लिये सही मार्गदर्शन नहीं मिल पाता।

उन्होंने कहा कि वो बहुत जल्द एक टेली फिल्म को डायरेक्ट करने जा रही हैं जिसमे वो समाज के नाम ग्लैमर की दुनिया का सच सामने लायेंगी जिससे कोई भी गलत दिशा में ना जाकर अपनी कला के माध्यम से अपनी मंजिल को पा सके।

दीपक बाली ने राजनीतिक दलों में अपमानित महसूस कर रहे कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी में शामिल होने की दी दावत

0

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने राजनीतिक दलों में अपमानित महसूस कर रहे कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी में शामिल होने की दावत दी है।

दीपक बाली ने कहा कि जिन राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता सम्मान न मिलने से अपने राजनीतिक दलों में दुखी एवं अपमानित महसूस कर रहे हैं उन्हें तुरंत अपने दलों को छोड़कर देश और प्रदेश की राजनीति बदलने के संघर्ष में शामिल होने हेतु आम आदमी पार्टी में शामिल हो जाना चाहिए। हम उनका हृदय से सम्मान और स्वागत करेंगे।

बाली ने कहा है कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी अथवा संगठन की जान होते हैं, जो लाख संघर्ष झेल कर भी अपनी पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ते और अपनी-अपनी पार्टियों के लिए अपनी जान की बाजी तक लगा देते हैं। कार्यकर्ताओं के अभाव में किसी भी पार्टी के अस्तित्व की कल्पना नहीं की जा सकती। इस सबके बाद भी यदि राजनीतिक दल अपने कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं देते तो यह बड़ी ही शर्मनाक बात है।

बाली ने कहा अपने-अपने दलों में उपेक्षित और अपमानित महसूस कर रहे कार्यकर्ताओं से वह ससम्मान निवेदन करते हैं कि वे बेहिचक देश की राजनीति को बदलने के लिए आम आदमी पार्टी में शामिल हो जाएं। उन्हें न सिर्फ सम्मान दिया जाएगा बल्कि उस सम्मान की रक्षा भी की जाएगी अपमानित हो रहे कार्यकर्ताओं को समझ लेना चाहिए कि जो राजनीतिक दल कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं कर सकते वे भला जनता का क्या सम्मान करेंगेऔर देश व प्रदेश का क्या भविष्य बनाएंगे?

रामनगर के रिंगोड़ा में आया हाथियों का झुंड, तोड़ी इंटर कॉलेज की दीवार

0

सलीम अहमद

रामनगर (महानाद) : कॉर्बेट नेशनल पार्क के अंतर्गत ग्राम रिंगोड़ा क्षेत्र में अचानक आए हाथियों के झुंड से आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया।

बता दें कि कॉर्बेट नेशनल पार्क के अंतर्गत ग्राम रिंगोड़ा क्षेत्र में हाईवे 309 में अक्सर हाथियों का झुंड सड़कों पर आ जाता है जिसके चलते आने जाने वाले वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं तथा हाथियों के झुंड द्वारा आसपास के क्षेत्रों में काफी नुकसान किया जाता है।

ढिकुली स्थित इंटर कॉलेज की भी दीवार भी हाथियों के द्वारा तोड़ दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जैसे तैसे कर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ दिया। कोसी रेंज के रेंज अधिकारी ललित जोशी ने बताया कि ग्राम क्षेत्र हाथी लैंडस्केप से सटा हुआ है। यहां अक्सर हाथियों के झुंड आते रहते हैं। फिलहाल इस क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।

उधर,  डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि रामनगर हाथी कोरिडोर के अंतर्गत क्षेत्रों में तेज गति से वाहन चलाने वालों पर वन विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि वन विभाग द्वारा हाथी कॉरिडोर के अंतर्गत क्षेत्रों में तेज गति से चलाने वाले वाहनों पर नजर रखेगा तथा उनको चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा

डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि रिंगोड़ा-गर्जिया व धनगढ़ी सहित चार हाथी कॉरिडोर चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अक्सर यहां हाथियों का आना जाना रहता है। इसी के मद्देनजर हमने इन क्षेत्रों में साइन बोर्ड लगा दिए गए हैं तथा लोगों से इन क्षेत्रों में अपने वाहनों को तेज ना चलाने की अपील भी की गई है। यदि कोई तेज गति से वाहन चलाता है तो उसके विरुद्ध वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

रामनगर में एसबीआई के डिप्टी मैनेजर की कार दुर्घटना में मौत

0

रिम्पी बिष्ट

रामनगर/हल्द्वानी : एसबीआई रामनगर में डिप्टी ब्रांच मैनेजर की देर शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह हल्द्वानी के रहने वाले थे और रविवार की छुट्टी के चलते शनिवार को काम निपटाकर घर जा रहे थे। लेकिन नए कोसी पुल पर घर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बता दें कि हल्द्वानी के साकेत कालोनी, जगदंबा नगर निवासी नवीन टोलिया (59) रामनगर की कोसी रोड स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में डिप्टी ब्रांच मैनेजर के पद पर तैनात थे। वह बैंक में लोन संबंधित कार्य देखते थे और रामनगर के लखनपुर में कमरा किराए पर लेकर रहते थे।

रविवार को बैंक की छुट्टी होने की वजह से शनिवार रात को वह अपनी अल्टो कार से हल्द्वानी जा रहे थे। लेकिन नए बने बाईपास पुल के पास उनकी कार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में नवीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने सड़क किनारे कार खड़ी देखी तो हादसे की जानकारी हुई।
इसमी सूचना तत्काल एंबुलेंस व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नवीन को संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद उनके घर मे कोहराम मच गया।

नमाज पढ़कर घर जा रहे बुजर्ग को बदमाशों ने मारी गोली, गाँव में मचा हड़कंप

0

सत्तार अली

रुड़की (महानाद) : रुड़की से सटे रामपुर गाँव में उस वक्त हड़कंप मच गया मस्जिद से नमाज पढ़कर अपने घर जा रहे एक बुजुर्ग को बुलेट मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाश बुजुर्ग के सिर में गोली मारकर मौके से फरार हो गए।

गोली चलने की आवाज़ सुनकर गाँव के आसपास के लोग मौके पर पहुचे और पुलिस को मामले की सूचना दी। गाँव के लोगो ने घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने घटना स्थल की जांच  पड़ताल करते हुए बदमाशो की तलाश में शहर भर और मुख्य मार्गो पर संघन चैकिंग अभियान शुरू कर दिया लेकिन बदमाशों की कोई जानकारी नही मिली है।

बता दे रुड़की के रामपुर निवासी 70 वर्षीय इऱफान मस्जिद से नमाज़ पढ़कर अपने घर लौट रहे थे कि पहले से ही घात लगाये बैठे बाइक सवार दो बदमाशों ने बुजुर्ग पर फायर झोंक दिया। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई और सूचना पुलिस की दी गई।सूचना पाकर तत्काल कोतवाली गंगनहर व सिविल लाइन कोतवाली पुलिस और उच्चाधिकारी ने मौके पर पहुँचे और घटना स्थल का जायजा लेते हुए बदमाशो की तलाश शुरू कर दी।  पुलिस ने आसपास के लोगो से जानकारी जुटाने के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की। लेकिन फिलहाल कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस मामले की गम्भीरता को देखते गहनता से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

रुड़की एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह ने बताया कि अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक बुजुर्ग को गोली मारने की घटना को अंजाम दिया है। तमाम पहलुओं पर जांच की जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक बुजुर्ग खतरे से बाहर है फिर भी एहतियातन उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है। बताया कि परिजनों से भी बात की गई है और आस पड़ोस से भी जानकारियां जुटाई जा रही है।प्रथमद्रष्टया मामला गलत आइडेंटिटी का प्रतीत होना लग रहा है। इसके साथ ही बदमाशो की तलाश शुरू कर दी गई है।और बदमाश बहुत जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

पीसीएस अधिकारी के साथ रेप कर बनाया वीडियो, किया ब्लैकमेल, की पिटाई

0

प्रतापगढ़ (महानाद) : एक महिला पीसीएस अधिकारी ने एक शख्‍स पर रेप करने और उसका वीडियो बनाकर ब्‍लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई जिसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शाहजहांपुर के बसंतपुर क्षेत्र का रहने वाला है।

बता दें कि एक महिला अधिकारी ने एफआईआर दर्ज करवाकर बताया कि आरोपी व्यक्ति तब से उनका शोषण कर रहा है जब वह प्रतियो‍गी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं। इस दौरान वह अक्‍सर उनके साथ मारपीट करता था। आरोपी ने उनकी अश्‍लील तस्‍वीरें और वीडियो बना लिया और इसी के आधार पर उन्‍हें ब्‍लैकमेल करने लगा। इसी दौरान उनका सलेक्‍शन एक बैंक में हो गया। वह बरेली में तैनात थीं तो वह व्यक्ति वहां भी आकर उन्‍हें परेशान करने लगा। कुछ समय बात उनका चयन पीसीएस में हो गया और उन्‍हें पहली पोस्टिंग प्रतापगढ़ में मिली। इसके बाद भी आरोपी ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। वह महिला अधिकारी की कालोनी में आने लगा।

फिर एक दिन वह अपने 18 दिसम्‍बर 2020 को अपने दोस्‍तों के साथ आया लेकिन महिला ने शोर मचा दिया जिस पर वे सब भाग गए। इसके बाद महिला ने 2 जनवरी को थाने जाकर उस शख्‍स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

एसओ रामआधार ने बताया कि एफआईआर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

बुजुर्ग महिला ने लगाया पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिये 20 लाख का प्लाट हड़पने का आरोप

0

आकाश गुप्ता

काशीपुर (महानाद) : एक बुजुर्ग महिला ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर तीन लोगों पर धोखाधड़ी करके 20 लाख का प्लाट हड़पने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि अपराधी प्रवृत्ति के पड़ोसी ने उसके विश्वास का नाजायज फायदा उठा कर 20 लाख का चूना लगा दिया। महिला ने अपने बुढ़ापे का वास्ता देकर थाना पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

सुभाष नगर निवासी दुर्गेश शर्मा ने आईटीआई थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका एक प्लाट आईटीआई थाना क्षेत्र के गांव खड़कपुर देवीपुरा में है। जिसकी कीमत करीब 20 लाख रूपये है। उनके पड़ोस में एक अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति रहता है। पड़ोसी ने उनकी शारीरिक और आर्थिक स्थिति की जानकारी होने के बाद उनका प्लाट हड़पने की योजना बनाई।

उसने उन्हें बताया गया कि उनके प्लाट पर किसी ने अवैध कब्जा कर लिया है। इसलिए उन्हें प्लाट बेच देना चाहिए। 20 अक्टूबर 2020 को रात करीब 7:00 बजे पड़ोसी दो अन्य लोगों के साथ उनके घर आया। उनसे जमीन खरीदने की बात करने लगा। उन्होंने मना किया तो पड़ोसी कहने लगा कि दंपति बुजुर्ग हो गए है। प्लाट किसी से लड़कर छुड़वा पाना उनके बस की बात नहीं है। इसलिए उन्हें प्लाट बेच देना चाहिए। पड़ोसी ने कहा कि वह दंपति का प्लाट बिकवा देगा। झांसे में आकर वह प्लाट बेचने को तैयार हो गए। 11 लाख में सौदा तय हुआ। 11 लाख का चेक देकर उनसे पावर आफ अटार्नो लिखवा ली गई। जब उन्होंने 11 लाख का चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। इस तरह उनका प्लाट पावर आफ अटार्नो से पड़ोसी ने अपने नाम करवा लिया और उन्हें एक पैसा भी नहीं दिया।

पीड़िता ने अपनी उम्र और आर्थिक स्थिति का हवाला देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जसपुर : गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर दिल्ली पहुंचें किसान : प्रेम सहोता

0

पराग अग्रवाल

जसपुर (महानाद) : भारतीय किसान यूनियन ने क्षेत्र के ग्रामों में किसानों की बैठकें कर गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रस्तावित किसान परेड में शामिल होने के लिए किसानों को जागरूक किया। भाकियू जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता, शीतल सिंह बड़वाल, इंद्रपाल सिंह, सरजीत सिंह आदि ने धर्मपुर, मकोनिया, पतरामपुर, अमियावाला, कलियांवाला, कल्याणपुर आदि ग्रामों में किसानों की बैठके कर उन्हें तीनों कृषि बिलो के विरोध में बीते डेढ़ माह से दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन की जानकारी दी। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में होने वाली किसान परेड के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि किसानों के राष्ट्रीय संगठनों के नेताओं ने 26 जनवरी को परेड में शामिल होने के लिए अपने ट्रैक्टर लेकर दिल्ली पहुंचने की अपील की है। जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र समेत जनपद से हजारों किसान अपने ट्रैक्टर लेकर प्रस्तावित दिल्ली परेड में शामिल होने के लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस पर परेड में शामिल होने के लिए किसानों में भारी उत्साह है।

भाकियू जिलाध्यक्ष प्रेम सहोता ने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण शर्मा का किसानों के समर्थन में अपने पद से इस्तीफा देने का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि कई भाजपा के पदाधिकारी उनके संपर्क में हैं। वह भी अपने-अपने पद से इस्तीफा देंगे।

सितारगंज जेल में कैदियों को मोबाइल, ब्लूटूथ, नशीले पदार्थ उपलब्ध कराने के मामले में 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज

0

रुद्रपुर (महानाद) : रुद्रपुर निवासी एक महिला ने डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर केंद्रीय कारागार, सितारगंज में डयूटी में नियुक्त 4 बन्दी रक्षकों प्रभु सिंह, अश्विनी शर्मा, पंकज नागियान तथा दुष्यंत सिंह पर जेल में बंद कैदियों को मोबाइल, ब्लुटूथ, नशीले पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु पैसे की सौदेबाजी करने और पैसे एकाउन्ट में मांगने का आरोप लगाए थे।

महिला की शिकायती प्रार्थना पत्र की जाँच सीओ सितारगंज से करायी गई। मामला गंभीर होने पर चारों बंदीरक्षकों के विरुद्ध धारा 354 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।