spot_img
spot_img
Wednesday, June 10, 2026
spot_img

होटल ने किया परेशान, डीएम की टीम ने किया चालान

नैनीताल (महानाद) : डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा एक महिला की शिकायत को गंभीरता पूर्वक लेते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए अधिकारियों की टीम को मौके पर भेजा, टीम ने समस्या का तुरंत समाधान करते हुए होटल का 16000 रुपये का चालान भी किया।

आपको बता दें कि टण्डन परिवार एवं डण्डरियाल परिवार आदि द्वारा डीएम नैनीताल को शिकायत करते हुए अवगत कराया कि नैनीताल जिला मुख्यालय के मल्लीताल क्षेत्र में स्थित ब्रॉडवे होटल की टंकियों से लगातार पानी ओवरफ्लो होने के कारण उनके घर पर पानी और सीलन बढ़ती जा रही है। पानी ओवरफ्लो होता रहता है। शिकायत में संबंधित द्वारा इसके अलावा यह भी अवगत कराया कि ब्रॉडवे होटल एवं नीलम राज होटल द्वारा रास्ते में गन्दगी भी की जा रही है।

प्राप्त शिकायत का त्वरित संज्ञान लेते हुए डीएमललित मोहन रयाल द्वारा कार्यवाही करते हुए राजस्व विभाग, जल संस्थान, पर्यटन विभाग एव नगर पालिका परिषद, नैनीताल की एक टीम गठित की गई। उक्त टीम द्वारा आज मौके पर जाकर संयुक्त निरीक्षण किया गया, जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा की गयी शिकायत की पुष्टि हुई।

मौके पर पाया गया कि होटल ब्रॉडवे द्वारा स्थापित छत की टंकी से लगातार अनावश्यक पानी का बहाव हो रहा है। जिस क्रम में जल संस्थान द्वारा मौके पर ही सम्बन्धित होटल का जल संयोजन विच्छेपित किया गया और पानी के दुरुपयोग पर 5000 रुपये का चालान किया एवं पर्यटन विभाग द्वारा रुपये 10,000 का अर्थदण्ड लगाया गया। इसके अतिरिक्त नगर पालिका द्वारा होटल से हो रही गंदगी पर 1000 रुपये का अर्थदण्ड लगाया गया।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार नैनीताल अक्षय भट्ट सहित जल संस्थान के सहायक अभियंता, नगर पालिका के सफाई निरीक्षण एवं पर्यटन विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles