spot_img
spot_img
Friday, May 8, 2026
spot_img

पति-पत्नी मिलकर चला रहे थे सैक्स रैकेट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून (महानाद): एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पति-पत्नी सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है तथा दो पीड़ित महिलाओं का रेस्क्यू भी किया गया है।

आपको बता दें कि नगर के आईएसबीटी क्षेत्र के अंतर्गत सेवला कला के घनी आबादी वाले यमुनोत्री एंक्लेव में सविता उर्फ अंजली अपने पति के साथ किराए पर मकान लेकर बाहर से लड़कियों को बुलाकर सेक्स रैकेट चला रही थी। मुखबिर की ससूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने अपने स्तर से पति-पत्नी के कार्यकलापों की गोपनीय तरीके से जांच की तो उक्त बात सही पाई गई। जिसके बाद पुलिस टीम ने मकान पर दबिश दी तो वहां पर तीनन महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में अनैतिक देह व्यापार करते पकड़े गये। मिले। कमरे से कईं आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई हैं।

पूछताछ करने पर मौके से रेस्क्यू की गई 2 युवतियों ने बताया कि वे काफी गरीब और मजबूर है। इन दोनों पति-पत्नी ने उन्हें पैसों का लालच दिया जिस कारण वे यह अवैध कार्य कर रही थीं। दोनों पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया गया जबकि अनैतिक देह व्यापार के जुर्म में दोनों पति पत्नी सहित ग्राहक को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर दोनों पति पत्नी ने बताया कि वं काफी समय से अवैध देह व्यापार का धंधा चलाते आ रहे हैं। वे शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ऐसा मकान किराए पर लेते थे जिसमें मकान मालिक नहीं रहता था। पति-पत्नी होने के कारण इनको आसानी से मकान किराए पर मिल जाता था। जिसके बाद यं लोग फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से अनेकों ग्राहकों से संपर्क करते थे और ग्राहकों की डिमांड के अनुसार बाहर से युवतियों को बुला कर देह व्यापार का धंधा चलाते थे। यदि कोई कस्टमर बाहर सर्विस मांगता था तो सविता का पति गाड़ी से युवतियों को सप्लाई करता था। यं लोग 1500 से लेकर 10000-15000 रुपये तक ग्राहकों से लेते थे। ये पति पत्नी इतने शातिर हैं कि लोगों को इन पर शक न हो इसलिए एक जगह पर 6-7 महीने से ज्यादा किराए पर नहीं रहते थे।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1. सविता उर्फ अंजलि पत्नी दिलीप कुमार निवासी लतीफपुर, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार हाल निवासी सेवलकलां, यमनोत्री एन्क्लेव, फेस टू, थाना पटेल नगर, देहरादून, उम्र 34 वर्ष (संचालिका)।
2. दिलीप कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी लतीफपुर, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार, हाल सेवला कलां, यमनोत्री एन्क्लेव, फेस टू, थाना पटेल नगर देहरादून, उम्र 37 वर्ष (संचालक)।
3. अर्जुन सिंह निवासी भुट्टोवाला, चन्द्रमणि चोइला, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र 30 वर्ष।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles