spot_img
spot_img
Sunday, March 15, 2026
spot_img

इस बरसात में नहीं भरा दुकानों में पानी, नहीं हुआ नुकसान, खुश हुए व्यापारी, किया मेयर बाली का सम्मान

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : मेयर दीपक बाली के प्रयासों से इस बार बाजार में पानी नहीं भरने से व्यापारियों को हर साल होने वाले नुकसान से मुक्ति मिल गई। जिस पर उनके चेहरे पर पहली बार खुशी नजर आई और उन्होंने नगर निगम पहुंचकर मेयर का जोरदार सम्मान किया कि काशीपुर के इतिहास में दशकों बाद मेयर के प्रयासों के चलते जलभराव ना होने से उन्हें बरसात के दौरान जल भराव की पीड़ा नहीं झेलनी पड़ी और उन्हें होने वाला करोड़ों का नुकसान बच गया।

नगर निगम कार्यालय पहुंचे व्यापारियों ने कहा कि इस बार बरसात तो काफी हुई लेकिन मेयर दीपक बाली ने नाले-नालियों की रात-रात भर खड़े होकर जिस तरह से सफाई कराई उसके चलते-जल भराव नहीं हुआ और उसी का नतीजा है कि हर वर्ष दुकानदारों को दुकानों में पानी भर जाने से होने वाली करोड़ों रुपए की क्षति नहीं झेलनी पड़ी।

वहीं, मेयर बाली ने कहा कि अगले वर्ष तक जल भराव को जीरो प्रतिशत कर दिया जाएगा, उन्होंने दुकानदारों से अनुरोध कर सहयोग मांगा कि जिन दुकानों के सामने नालियों पर पक्की स्लैब डाल रखी हैं कृपया वे फोल्डिंग जाल डाल लें, ताकि पर्यावरण मित्रों को नालियों की सफाई करने में कोई परेशानी ना हो। सभी दुकानदारों ने आश्वासन दिया कि मेयर बाली को पूरा समर्थन और सहयोग दिया जाएगा। व्यापारियों ने नगर निगम क्षेत्र में महापौर द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की भी जमकर सराहना की।

मेयर का अभिनंदन करने वालों में महेंद्र खुराना, राजीव सेतिया, पूर्व पार्षद राजू सेठी, मुकेश पाहवा, पंकज छाबड़ा, दीपक गुलाटी, राजीव परनामी, सचिन चुघ, जगदीश सेठी, प्रदीप चावला, जयप्रकाश शर्मा, ललित बाली, मनीष जैन, रोहित भटनागर, राजकुमार यादव, शिवम अरोरा, मनोज शर्मा, जयप्रकाश अरोरा, नितिन अरोरा सहित दर्जनों व्यापारी शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles