जसपुर : विकास की बरसात कर गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

0
508

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जसपुर के मंडी समिति परिसर पहुँचकर 1650.66 लाख रूपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिसमें 61.43 लाख रुपए लागत की 3 योजनाओं का लोकार्पण व 1589.23 लाख रुपये लागत की 9 योजनाओं का शिलान्यास किया।

Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर पंचायत महुआडाबरा में 19.85 लाख रुपये की लागत के मानसरोवर झील निर्माण कार्य, 35 लाख रुपये की लागत के वार्ड नम्बर 2 व 5 के निर्माण कार्य, 6.58 लाख रुपये लागत से शहीद स्थल पुनर्निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। धामी ने 169.82 लाख रुपए लागत की गणेशपुर-केशपुरी ग्राम समूह पेयजल योजना, 199.40 लाख रुपये लागत की तालबपुर ग्राम समूह पेयजल योजना, 444.67 लाख रुपये लागत की राजपुर ग्राम समूह पेयजल योजना, 445.18 लाख रूपये लागत की नारायणपुर ग्राम समूह पेयजल योजना, 49.20 लाख की लागत से विकास खण्ड जसपुर की ग्राम पंचायत गढ़ी हुसैन में हाईवे से टयुबवैल व नहर की पुलिया से होते हुए टांडा प्रभापुर लिंक मार्ग की ओर सीसी मार्ग का निर्माण, 49.20 लाख की लागत के ग्राम पंचायत कलियावाला में ग्राम कल्याणपुर से नहर होते हुए कलियावाला तक सीसी मार्ग का निर्माण, 30 लाख की लागत से नगर क्षेत्र जसपुर के नत्था सिंह मौहल्ला (अनुसूचित जाति) में बारात घर का निर्माण, 30 लाख की लागत से विकास खण्ड जसपुर के ग्राम श्यामनगर में बारातघर का निर्माण कार्य, 175.76 लाख की लागत से नेहरू रा.इ.का. महुआडाबरा में 01 पुस्तकालय कक्ष, 01 कम्प्यूटर कक्ष, 04 एसीआर कक्ष एवं 03 प्रयोगशाला (जीव विज्ञान प्रयोगशाला, रसायन विज्ञान प्रयोगशाला एवं भौतिक विज्ञान प्रयोशाला निर्माण कार्य शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री धामी ने जसपुर में स्टेडियम बनाने, गढ़ीनेगी क्षेत्र को नगर पंचायत का दर्जा दिये जाने की घोषणा करते हुए कहा कि भोगपुर क्षेत्र को राजस्व ग्राम बनाने की जो भी प्रक्रिया होगी, उसको मंत्रीमंडल में लाकर पूरा करेंगें। धामी ने कहा कि उन्होंने राजनीति से हटकर काम किया। वह राजनीति के नजरिये से विकास को नही देखते हैं। उन्होंने नारायण दत्त तिवारी से सतत विकास व अनवरत विकास सीखा है। सतत विकास चलते रहना चाहिए। पन्तनगर सिडकुल नारायण दत्त तिवारी के नाम से जाना जायेगा। नेपा की 1000 एकड़ भूमि पर सिडकुल स्थापना का सरकार प्रयास करेगी जिससे राजस्व, रोजगार, व्यापार मिले।

उन्होंने जसपुर की एतिहासिक भूमि को नमन करते हुए कहा कि जसपुर किसान बाहुल्य क्षेत्र है व औद्योगिक क्षेत्र भी है। आस-पास की रोजगार की बहुत सारी चीजें यहां से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि सितारंगज की चीनी मिल को चलाने का संकल्प लिया था। 29 नवम्बर को सितारगंज चीनी मिल शुरू की गई है जोकि एतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण मजदूरों, उद्योग-धन्धों के साथ ही सरकार भी प्रभावित हुई है। इसके बावजूद भी एक-एक कर सभी समस्याओं पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की सहयोगी के रूप में काम कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गन्ने के मूल्य निर्धारण हेतु यूपी का अध्ययन करते हुए गन्ने की अगेती प्रजाति के लिए 355 तथा सामान्य प्रजाति के लिए 345 रुपये निर्धारित किया है, जोकि 29.50 रूपये प्रति कुन्तल की वृद्धि की है। भाड़ा 11 से घटा कर 9.50 रूपये किया है। किसान भाईयों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, उसके लिए लगातार काम करेंगे। पीएम मोदी ने कहा है कि किसान भाईयों को जीवन स्तर बढ़ना चाहिए। मुख्यमंत्री ने जय जवान-जय विकास-जय विज्ञान के साथ अनुसंधान जोड़ा है। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि में 9.50 लाख से ज्यादा किसानों को इसका लाभ मिला है। सड़कों के क्षेत्र मे तेजी से काम हो रहा है।

जसपुर, जाने वाली विभिन्न सड़कों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अफजलगढ़ से नजीबाबाद को सीधे सड़क निकलने वाली है। सड़क स्वीकृत है, शीघ्र ही प्रधानमंत्री शिलान्यास करने वाले हैं। एम्स की दूसरी शाखा उधम सिंह नगर में खुलने जा रही है। उन्होंने कहा कि 3.50 लाख से ज्यादा लोगों ने आयुष्मान भारत योजना का लाभ अभी तक उठाया है। विश्व की सबसे बड़ी स्कीम है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिये कि जिन चिन्हित अस्पतालों में योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है या किसी भी प्रकार की शिकायत आने पर सम्बन्धित अस्पताल के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। योजना के क्रियान्वयन में कोताही नहीं होनी चाहिए। जो भी उत्तरदायी होगा, उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

उन्होंने सरकार द्वारा किये जा रहे कार्याे को बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 500 से ज्यादा फैसले लिये है। उन्होंने कहा कि समाज के हर क्षेत्र में कार्य करने वालों के साथ सहयोगी एवं साझेदार के रूप में कार्य कर रहे है। खेल नीति लाये है, जिनके अन्दर प्रतिभा, योग्यता, रूचि है उन्हें किसी की ओर हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा। नीति में सरकार ने सभी व्यवस्थाऐं की है। एक-एक पल, एक-एक क्षण प्रदेश की जनता के लिए लगाया जा रहा है। आज देवस्थानम बोर्ड को वापस लेने का निर्णय लिया है। आम जन की सुविधाओं के लिए कार्य कर रहे हैं। सरलीकरण, समाधान, निस्तारण के मंत्र पर सरकार कार्य कर रही हैं।

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, गणेश जोशी, क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान, काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा, अध्यक्ष एससी आयोग मुकेश कुमार, उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग सायरा बानो, मेयर ऊषा चौधरी, चेयरमैन मुमताज बेगम, पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, एसडीएम सीमा विष्वकर्मा, कोतवाल जगदीश सिंह देउपा, प्रदेश प्रवक्ता विनय रुहेला, प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुधीर विश्नोई, मनोज पाल, कमल चौहान, बलराम सिंह तोमर, शीतल जोशी, चौधरी खिलेंद्र सिंह, रवि साहनी नगर व ग्रामीण मंडल भाजपा कार्यकर्ता समस्त आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से डेढ़ घंटा देर से पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसभा में पहुंचते ही तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल भाजपामय हो गया। लोगों ने भाजपा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल के जनसभा संबोधन के बाद जसपुर विधायक आदेश चौहान अपना नाम न लिए जाने को लेकर नाराज हो गए। उन्होंने माइक पकड़ कर मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांग रखी। उसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हजारों की संख्या में उपस्थित जनसभा को दिल से संबोधित किया। उन्होंने बिना पढ़े, बिना देखे मंच पर मौजूद लोगों के व्यक्तिगत नाम लेकर उनका स्वागत किया।

एक और जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सुनकर लोग वाहवाही करने लगे। वहीं अव्यवस्थाएं नजर-दर-नजर दिखाई देने लगी। हर किसी की मंच पर एंट्री, कुर्सियों का अभाव, सीएम के देर से पहुंचने के बावजूद भी भूखे प्यासे लोगों के लिए पानी की भी व्यवस्था का ना होना, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों के लिए भी कुर्सी की व्यवस्था का ना होना अव्यवस्थाओं को उजागर करता रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here