spot_img
spot_img
Tuesday, July 14, 2026
spot_img

जितेन्द्र कुमार कटियार बने साहित्य दर्पण के अध्यक्ष, राम प्रसाद अनुरागी बने मंत्री

विकास अग्रवाल

काशीपुर (महानाद) : साहित्य दर्पण संस्था की मासिक काव्य संध्या का आयोजन संस्था के प्रधान संरक्षक बीपी कोटनाला के सौजन्य से उनके निवास स्थान विष्णु विला, वीरभूमि इनक्लेव में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता शेष कुमार सितारा तथा संचालन अनिल सारस्वत ने किया।

इस अवसर पर सर्वसम्मति से साहित्य दर्पण समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर जितेन्द्र कुमार कटियार, उपाध्यक्ष-अनिल कुमार सारस्वत व अनुश्री भारद्वाज, मंत्री-राम प्रसाद अनुरागी, उपमंत्री- सुरेन्द्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष-मुनेश कुमार शर्मा, प्रचार मंत्री-नवीन सिंह बिष्ट, आय-व्यय निरीक्षक-अम्बरीश गर्ग व प्रवक्ता-विकास अग्रवाल का चयन किया गया।

इस अवसर पर कैलाश चन्द्र प्रजापति, पीसी त्रिपाठी, निर्मला कोटनाला, संदीप कोटनाला, ज्ञानेन्द्र सिंह, रागिनी शर्मा, शोभा कोटनाला आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles