spot_img
spot_img
Monday, May 4, 2026
spot_img

काशीपुर : बिना बताये घर से गायब हुआ 25 साल का युवक

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : घर से बाहर गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।

आपको बता दें कि मौहल्ला कटोराताल, छिद्दी हलवाई की दुकान के पास निवासी मौहम्मद सईद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 दिसंबर 2022 की सायं 7 बजे उसका 25 साल का पुत्र शादाब घर से बिना बताए कहीं चला गया है। जोकि एक सप्ताह बाद भी घर नहीं लौटा है। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर लापता युवक की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles