spot_img
spot_img
Friday, July 31, 2026
spot_img

काशीपुर : गंदगी फैलाने वाले कई दुकानदारों के कटे चालान

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : बुधवार को नगर आयुक्त विवेक राय द्वारा दिए गए आदेश के अनुपालन में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी द्वारा नगर निगम कर्मियों के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए लाइसेंस चेकिंग अभियान चलाया गया व कूड़ा , गंदगी, पॉलिथीन एवं प्रतिबन्धित प्लास्टिक पॉलिथीन पाये जाने एवं कूड़े का नियमानुसार निस्तारण नहीं करने वाले प्रतिष्ठान स्वामियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया।

इस दौरान मौके पर गंदगी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 2000 रुपए के 04 चालान किए गए।

नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी ने लोगों से अनुरोध किया है कि भविष्य में गंदगी व प्रतिबन्धित प्लास्टिक एवं डिस्पोजल करने हेतु नगर निगम का सहयोग करें। जिसमें सभी प्रतिष्ठान/ स्वामियों के द्वारा आश्वासन दिया गया की भविष्य में गंदगी ना हो ऐसा प्रयास किया जाएगा।

छापेमारी दल में लाइसेंस लिपिक जीतेन्द्र देवान्तक, विक्रांत यादव, धनवीर रावत मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles