विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक युवती ने अपने कलियुगी बाप पर उसकी व उसकी मां की पिटाई करने और उसके पेट पर लात मारकर उसका गर्भपात करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
मानपुर रोड निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 16.5.2026 की शाम के 7 बजे के आसपास उसके घर के आगे उसके पापा ने नशे में आकर उसके व उसकी मां के साथ गाली गलौज व बदतमीजी की।
उसने बताया कि जब उन्होंने उनसे लड़ाई झगड़े व गाली गलौज करने से मना किया गया तो उसके पापा ने दोनों के साथ मारपीट करी, इस मारपीट के दौरान उसके पापा ने उसके पेट पर लात मारी, वह लगभग 6-7 सप्ताह की प्रेगनेन्ट है। उसके पापा द्वारा उसके पेट में लात मारने के कारण दिनांक 17.5.2026 को उसने हॉस्पिटल जाकर अपना चेकअप करवाया तो डॉक्टर कने उससे कहा कि आपका गर्भपात हो गया है और आपको इसकी सफाई करवानी पड़ेगी।
युवती ने बताया कि उसके पापा उससे व उसकी मां से विगत 10 सालों से अलग रह रहे हैं और उनके द्वारा पूर्व में भी कई बार उसके व उसकी मां के साथ लड़ाई झगड़ा व मारपीट करी गयी है और हर बार वो उसके बाद उनसे मांफी मांगकर समझौतानामा करा लेते थे और उसके कुछ दिनों के बाद वो फिर उन्हें करने लग जाते थे।
युवती ने कहा कि उसे व उसकी मां को अपने पापा से जान माल का खतरा बना हुआ है और अगर भविष्य में उनके साथ कुछ भी गलत घटना घटती है तो उसके जिम्मेदार उसके पापा होंगे। उसने अपने पापा के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवती के पापा के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(3), 89 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई कौशल सिंह भाकुनी के हवाले की है।



