spot_img
spot_img
Tuesday, May 26, 2026
spot_img

काशीपुर में कोरोना विस्फोट : आज मिले 78 कोरोना पॉजिटिव, उधम सिंह नगर में 188, उत्तराखंड में 2915

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : काशीपुर में आज कोरोना विस्फोट हुआ है। आज क्षेत्र में 78 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
वहीं, रुद्रपुर में 26, बाजपुर में 19, जसपुर में 14, खटीमा में 30 तथा सितारगंज में 21 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
वहीं, आज उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल 2915 मामले सामने आये हैं। जिसमें देहरादून में सबसे ज्यादा 1361, हरिद्वार में 374 तथा नैनीताल में 424 मामले सामने आये हैं।
उधर, कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी ने कहा है कि सावधानी बरतने की जरूरत है। कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। बिना मास्क के घर से बाहर न निकलें। अपने हाथों को साबुन से धोते रहें। सैनेटाइजर का इस्तेमाल करते रहें। सोशल दूरी बनाकर रखें। बिना काम के अपने घर से बाहर न निकलें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles