कोसी नदी से उप खनिज भर कर लौट रहा डंपर पलटा, चालक की दबकर मौत

0
145

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : कोसी नदी से उप खनिज भर कर लौट रहे डंपर के पलटने से डंपर चालक की दर्दनाक मौत हो गई।

सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कटिया पुल खनन गेट से डंपर संख्या यूपी 04 सीबी 8155 उप खनिज भरकर वापस लौट रहा था। तभी वह अनियंत्रित हो गया। जिससे डंपर चालक जगतार सिंह उससे कूद गया। जैसे ही वह कूदा, डंपर उसी पर पलट गया और वह उप खनिज में दब कर अपनी जान गवां बैठा। डंपर में दबे चालक को मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जेसीबी वह अन्य लोगों की सहायता से बाहर निकाला गया।

Advertisement

भाकुनी ने बताया कि मृतक जगतार सिंह भटिंडा पंजाब का रहने वाला था। उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here