spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

एलआईयू व एसओजी की टीम ने पकड़ी 2 बांग्लादेशी महिलायें

सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : एसएसपी की सटीक रणनीति से एलआईयू व एसओजी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए देहरादून के पटेलनगर में अवैध रूप से निवास कर रही 2 बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। इससे पूर्व आपरेशन कालनेमि के अन्तर्गत 5 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर बांग्लादेश डिपोर्ट किश जा चुका है।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह

आपको बता दें कि एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन सत्यापन अभियान/धर्म के नाम पर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले तथा छद्म वेष धारण करके लोगों को भय अथवा लोभ दिखाकर ठगने वाले फर्जी बाबाओं के विरुद्ध आपरेशन कालनेमि के अन्तर्गत प्रभावी चैकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थानीय पुलिस, एलआईयू तथा एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान पूजा विहार, चन्द्रबनी क्षेत्र से 2 संदिंग्ध महिलाओं (1)- यासमीन पुत्री मौहम्मद तोहिद मियां निवासी मकान/होल्डिंग शहीद मियां कालोनी, ग्राम/गली तेर रतन, पोस्ट सिलहट सदर, सिलहट, बांग्लादेश तथा (2)- राशिदा बेगम पुत्री मौहम्मद उल्ला निवासी ग्राम रामों थाना व जिला चटग्राम बांग्लादेश मिलीं, जिनसे गहनता से पूछताछ करने तथा तलाशी लेने पर दोनों महिलाओं का बांग्लादेश की नागरिक होना प्रकाश में आया।

दोनों महिलाओं द्वारा अवैध रूप से पश्चिमी बंगाल बॉर्डर से भारतीय सीमा में अवैध रूप से घुसपैठ करना स्वीकार किया गया। दोनों महिलाओं के पास से उनके बांग्लादेशी परिचय पत्र व परिवार रजिस्टर का विवरण बरामद किया गया, जिसके आधार पर दोनों अवैध बांग्लादेशी महिलाओं को नियमानुसार बांग्लादेश डिपोर्ट किये जाने के सम्बन्ध में वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles