spot_img
spot_img
Monday, August 17, 2026
spot_img

केदारनाथ और सनातन के खिलाफ निकल रही कांग्रेस की यात्रा को जनता का नहीं है समर्थन : मनवीर चौहान

सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि केदारनाथ और सनातन के खिलाफ निकल रही कांग्रेस की यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष के साथ कुछ दर्जन लोग शिरकत कर रहे हैं और उन्हें जनता अथवा बड़े नेताओं का समर्थन प्राप्त नहीं है।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस की यह दुष्प्रचार यात्रा अब गुटीय यात्रा बनकर रह गयी है। इसमें कांग्रेस के अध्यक्ष और उनके कुछ दर्जन समर्थक हैं और पूरे प्रदेश से वरिष्ठ नेता, विधायक और पदाधिकारी भी इससे दूरी बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हरिद्वार से केदारनाथ तक की यात्रा में यह बात पूरी तरह से साफ नजर आयी कि किसी भी बड़े चेहरे ने शिरकत नही की। वहीं गढ़वाल में यात्रा चली लेकिन पूर्व अध्यक्ष भी यात्रा से दूर रहे।

उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य पूरी तरह से राजनैतिक और प्रायोजित है, यह पहले ही स्पष्ट हो गया था। आपदा काल में आम जन की दिक्कतों, बादल फटने, भूस्खलन और अन्य दिक्कतों में आम आदमी के साथ खड़ा होने के बजाय कांग्रेस अध्यक्ष को धार्मिक स्थलों के सरंक्षण कि याद आई यह आश्चर्य चकित करने वाला सवाल जरूर है। जबकि वह ऐसे वक्त पर अपने कार्यकर्ताओं को ऐसे क्षेत्रों मे जाकर लोगों के मध्य जाने और उनका हाल चाल जानने की बात करते। लेकिन वह खुद को साबित करने के लिए यात्रा पर निकल गए और अब कांग्रेसियों की दिलचस्पी महज यात्रा के समापन पर है।

उन्होंने कहा कि यात्रा निकालने के लिए जो मकसद बताया जा रहा है वह पूरा हो गया है। तीर्थ धाम और मंदिरों के नाम के दुरुपयोग न हो इसके लिए धामी सरकार कानून बना रही है और कैबिनेट मे प्रस्ताव पास हो चुका है। अब इस मामले मे दुष्प्रचार का भी कोई औचित्य नहीं रह गया है।

चौहान ने दावा किया कि पूर्व में निकली कांग्रेस की यात्राओं की भाँति इस यात्रा का भी वही हश्र निश्चित है। पहले भी एक यात्रा में समर्थन न मिलने से खीज उठे अध्यक्ष गढवाल वासियों पर बरसते हुए थूकने की बात कह चुके हैं। यात्रा कब शुरू और कब खत्म होती है यह वैसे भी पता नहीं लगती है। गुटीय राजनीति में खुद को साबित करने के लिए जूझ रहे कांग्रेस अध्यक्ष अब केदारनाथ और सनातन को लेकर जो राजनीति कर रहे हैं, उससे न उनको और न ही कांग्रेस को कुछ हासिल होने वाला है। सनातन के अपमान और मंदिरों की दुर्भावना से अनादर करने वाली कांग्रेस को जनता किसी भी सूरत मे माफ करने वाली नहीं है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles