खटीमा (महानाद) : पुलिस ने बाइक चोरी का खुलासा करते हुए 2 नाबालिग शातिर चोरों को चोरी की 8 बाइकों के साथ संरक्षण में ले लिया। चोरों ने कई की नंबर प्लेट हटाकर/तोड़कर पहचान छिपाने का प्रयास किया था।
आपको बता दें कि एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशानुसार जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली खटीमा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 10.08.2026 को चौकी झनकट, कोतवाली खटीमा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान दो नाबालिग चोरों को बाइक संख्या यूपी 23 एई 1186 के साथ संरक्षण में लिया गया। जांच करने पर उक्त बाइक कोतवाली खटीमा से संबंधित चोरी का वाहन पाई गई।
पूछताछ में दोनों चोरों द्वारा पूर्व में चोरी की गई अन्य बाइकों को ओकलैण्ड होटल से लगभग 500 मीटर आगे आम की बगिया में झाड़ियों के बीच छिपाकर रखने की जानकारी दी गई। पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों की निशानदेही पर झाड़ियों के बीच छिपाकर रखी गई 7 अन्य बाइकें बरामद की गईं।
बरामद वाहनों में कई की नंबर प्लेट हटाकर/तोड़कर पहचान छिपाने का प्रयास किया गया था। वाहनों के संबंध में संबंधित वाहन स्वामियों एवं अन्य थानों से जानकारी प्राप्त कर अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है। बरामद वाहनों का अन्य वाहन चोरी की घटनाओं से संबंध होने के संबंध में भी जांच की जा रही है।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजेन्द्र शाह, एसएसआई केसी आर्या, एसआई अशोक काण्डपाल, भुवन चन्द्र गहतौड़ी, कां. नवीन रजवार, देवेन्द्र सिंह तथा पीआरडी वीरेन्द्र सिंह शामिल थे।
बरामदगी का विवरण –
1. हीरो होंडा स्पेण्डर प्लस — UP23AE1186
2. हीरो स्पेण्डर प्लस ब्लैक — UK06AA5843
3. हीरो स्पेण्डर प्लस ब्लैक — UK06U3045
4. हीरो स्पेण्डर प्लस ब्लैक — UK06BE9724
5. टीवीएस स्टार सिटी ब्लैक-सिल्वर — UK06AR9017
6. टीवीएस स्टार सिटी — UK06R2641
7. मोटरसाइकिल — UK06BN-6698, चेसिस नं0 MBLHAW477SHJC8035
8. Kawasaki K-TEC — बिना पंजीकरण संख्या, बिना चेसिस नंबर एवं बिना इंजन नंबर



