spot_img
spot_img
Tuesday, May 5, 2026
spot_img

जसपुर : बलात्कार के बाद नाबालिग युवती हुई प्रेग्नेंट, दो युवक गये जेल

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : एक विधवा महिला ने दो युवकों पर उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस को तहरीर देकर महिला ने बताया कि उसके पति की काफी समय पहले मृत्यु हो चुकी है। उसके पड़ोसी आकाश और उसके रिश्तेदार दीवान सिंह निवासी गांव केहरीपुर, थाना रेहड, यूपी का उसके घर आना जाना था। दोनों ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। जब उसने पेट दर्द की शिकायत की तो उसने अपनी पुत्री का अल्ट्रासाउंड कराया तो वह गर्भवती निकली। महिला ने बताया कि जब वह जंगल को चली जाती थी तो दोनों उसके घर आते थे। जानकारी मिलने पर उसने मौहल्लेवासियों को घटना की जानकारी दी किंतु कोई नतीजा नहीं निकला।

वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles