spot_img
spot_img
Tuesday, April 28, 2026
spot_img

विधायक आदेश चौहान ने अनोखा प्रदर्शन कर उड़ाई सिस्टम की नींद

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : जसपुर विधानसभा क्षेत्र का बाबरखेड़ा-श्याम नगर मार्ग इन दिनों चर्चा में है, लेकिन सड़क की गुणवत्ता के लिए नहीं, बल्कि उसकी बदहाली और उस पर हुए विरोध प्रदर्शन के लिए। इस सड़क की हालत अब इतनी खराब हो चुकी है कि वहां वाहन तो क्या, पैदल चलना भी जोखिम भरा बन चुका है। चारों तरफ गड्ढे, कीचड़ और जलभराव ने ग्रामीणों का जीना मुश्किल कर दिया है।

पर इस बार लोगों की आवाज सिर्फ नारों तक सीमित नहीं रही। इस बार विरोध कुछ अलग और असरदार रहा। आज जसपुर विधायक आदेश चौहान ने खुद गांव के ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क के गड्ढों में धान की रोपाई कर दी। यह प्रतीकात्मक विरोध न सिर्फ प्रशासन को झकझोरने के लिए था, बल्कि ये एक संदेश भी था ग्रामीणों की आंखों में नाराजगी, दर्द और उम्मीद तीनों झलक रहे थे।

कीचड़ में धंसे हुए विधायक आदेश चौहान के हाथों में फावड़ा था और चेहरे पर नाराजगी साथ में ग्रामीणों का हुजूम था, जो वर्षों से इस जर्जर सड़क की मरम्मत का इंतजार कर रहा है। प्रदर्शन के दौरान ही विधायक आदेश चौहान ने जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों से फोन पर संपर्क कर सड़क की स्थिति से अवगत कराया और शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की।

विधायक चौहान ने कहा कि यह सड़क सिर्फ गांव का रास्ता नहीं, बल्कि लोगों की जीवन रेखा है। इसे अनदेखा करना जनता के साथ अन्याय है।

प्रदर्शन में वर्तमान ग्राम प्रधान हाजी नबी हसन, पूर्व प्रधान मौहम्मद इरशाद अली, भगवंतपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मौहम्मद मुजाहिद सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles