spot_img
spot_img
Monday, August 17, 2026
spot_img

9 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, करवायसें अपने वादों का निस्तारण : सचिन पाठक

रुद्रपुर (महानाद) : आगामी 9 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत काआयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुये सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिन कुमार पाठक ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर द्वारा जनपद में 9 मार्च को प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक रुद्रपुर सहित बाह्य स्थित दीवानी न्यायालयों काशीपुर, खटीमा, बाजपुर, जसपुर, सितारगंज एवं किच्छा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिन कुमार पाठक ने बताया कि 9 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटीगेशन के निम्न वादों का निस्तारण किया जाएगा जैसे- भरण पोषण, धारा 138 एनआई एक्ट, धन वसूली, आपराधिक शमनीय व सिविल श्रम विवाद, विद्युत व जलकर बिल से सम्बन्धित मामलों का निस्तारण किया जायेगा। इसके अतिरिक्त न्यायालयों में लम्बित शमनीय प्रकृति के आपराधिक वाद, धारा धारा 138 एनआई एक्ट, धन वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रम संबंधी वाद, विद्युत व जलकर बिल संबंधी वाद, वैवाहिक वाद (तलाक को छोड़कर), भूमि अधिग्रहण वाद, भुगतान व भत्तों से संबंधित सर्विस के मामले, जिला न्यायालय में लम्बित राजस्व वाद एवं अन्य सिविल मामले (किरायेदारी, सुखाधिकार, व्यादेश) आदि मामलों का निस्तारण किया जाएगा। यदि किसी व्यक्ति को अपने लम्बित मामले को सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारित करवाना चाहते है तो वह स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से संबंधित न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर अपना मामला निस्तारित करवा सकते हैं।

उन्होंने जनता से अपील करते हुये कहा कि जो भी व्यक्ति अपने मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करवाना चाहते हैं तो वे 9 मार्च से पूर्व किसी भी कार्यदिवस में संबंधित न्यायालय में स्वयं या अधिवक्ता के माध्यम से आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय परिसर, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर में या दूरभाष संख्या 05944-250682 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद में राज्य विधिक सेवा प्राधिकर के निर्देशन में नशा मुक्त एवं जागरूकता अधियान चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत विद्यालयों में बच्चों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जगरूक किया जा रहा है साथ ही बच्चे व उनके अभिभावकों की काउंसिंलग भी की जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles