spot_img
spot_img
Sunday, May 17, 2026
spot_img

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर 100 से ज्यादा शराब के ठेकों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

स्टॉक रजिस्ट्रर मेंटेन और ओरवरेटिंग की शिकायत सही पाए जाने पर दुकानें होंगी सीज

महानाद डेस्क : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रशासन और आबकारी विभाग की टीमें आज पूरे प्रदेश में 100 से ज्यादा शराब की दुकानों पर छापेमारी अभियान चला रही हैं। अचानक चले इस छापामार अभियान से ठेका संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

आपको बता दें कि लंबे समय से मुख्यमंत्री धामी को प्रदेश में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग और प्रदेश के कई क्षेत्रों में शराब की तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर मुख्यमंत्री ने प्रशासन और आबकारी विभाग को अभियान चलाते हुए इस पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। जिस पर टीम ने आज, मंगलवार को उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल जनपद में छापेमारी अभियान चला रही है।

मुख्यमंत्री धामी न सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि यदि दुकानों पर ओवर रेटिंग की शिकायत सही मिलती है और स्टॉक और बिक्री रजिस्ट्रर मेंटेन नहीं मिलता तो दुकानों को सीज किया जाए। प्रदेश में ओवररेटिंग और शराब की तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा टीम को समय-समय पर अभियान चलाने और तस्करी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles