spot_img
spot_img
Thursday, June 11, 2026
spot_img

रामनगर : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बता दें कि मूल रूप से पश्चिमी बंगाल का हने वाला पलाश वीरा (32 वर्ष) भवानीगंज, रामनगर में किराए के मकान में रहता था तथा मजदूरी का कार्य करता था। जिसे आसपास के लोगों ने अपने घर के कुंडे में लटका देखा। पलाश को कुंडंे से लटका देख आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसएसआई अनीस अहमद ने पलाश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा इसकी सूचना उसके परिजनों को दी।

अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles