spot_img
spot_img
Tuesday, June 23, 2026
spot_img

दुखद : टिकटॉक स्टार एवं भाजपा नेता सोनाली फोगाट का निधन

हिसार (महानाद) : मशहूर टिकटॉक स्टार एवं भाजपा नेता सोनाली फोगाट (BJP Leader Sonali Fogat) का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। कल रात सोनाली को गोवा में हार्ट अटैक आया जिसके बाद उनका निधन हो गया। सोनाली फोगाट ने हरियाणा की आदमपुर सीट से कुलदीप विश्नोई के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

सोनाली आगामी आदमपुर उपचुनाव के लिए भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रही थीं। पिछले हफ्ते कुलदीप विश्नोई ने उनके आवास पर जाकर उनसे मुलाकात भी की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। सोनाली ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का दामन थाम लिया था और हिसार से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप विश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

सोनाली फोगाट पेशे से एक ऐक्ट्रेस थीं। वह टिकटॉक स्टार भी रहीं और बिग बॉस 14 में भी नजर आई थीं। सोनाली फोगाट का जन्म 21 सितंबर 1979 को हरियाणा के फतेहाबाद में हुआ था। उन्होंने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की थी। उनकी एक बेटी यशोधरा फोगाट है। जून, 2020 में सोनाली फोगाट का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। जिसमें वे एक कृषि अधिकारी को चप्पल से मारती हुई नजर आईं थीं। इसके बाद उनके ऊपर एफआईआर भी दर्ज की गई थी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles