spot_img
spot_img
Monday, October 19, 2026
spot_img

काशीपुर : सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिले व्यक्ति की मौत

आकाश गुप्ता

काशीपुर (महानाद) : 4 दिन पूर्व बेहोशी की हालत में मिले एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिये है।

बता दे कि 4 दिन पूर्व इमरजेंसी एम्बुलेंस सेवा 108 को बाजपुर रोड स्थित एक होटल के पास एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़े होने की सूचना मिली। एम्बुलेंस सेवा 108 ने व्यक्ति को बेहोशी की हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उसका इलाज चल रहा था। रविवार रात्रि व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिये है। पुलिस ने अनुसार मृतक भिखारी था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles