spot_img
spot_img
Tuesday, July 14, 2026
spot_img

काशीपुर : मोबाइल के जरिये खिला रहे थे सट्टा, एसओजी ने पकड़ा

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : एसओजी की टीम ने ऑनलाइन सट्टा चला रहे दो सट्टेबाजों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार मोबाईल फोन, नगदी व सट्टा डायरी बरामद की है। आरोपियों के मोबाईल फोन पर भिन्न-भिन्न पेमेंट एप के जरिये लाखों रूपयों के ट्रांजेक्शन की डिटेल मिली है। जबकि उनका एक साथी अभी पुलिस पकड़ से बाहर है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का 13 जी एक्ट में चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।

आपको बता दें कि एसपी काशीपुर अभय सिंह के निर्देश पर नशे व सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एसपी ऑफिस से प्राप्त गोपनीय पत्र के आधार पर में एसओजी की टीम ने छापेमारी अभियान चलाते हुए परमजीत सिंह उर्फ पम्मा पुत्र भजन सिंह व बलविंदर सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासीगण जग्गा फार्म, कचनालगाजी, काशीपुर को मोबाइल फोन के जरिए रंगे हाथों सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल फोन के साथ एक सट्टा डायरी, पेन सहित 1590 रुपये की नकदी बरामद की है। दोनों आरोपी मजदूरी एवं प्राईवेट नौकरी का कार्य करते थे।

एसओजी टीम प्रभारी ललित बिष्ट ने बताया कि पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के तीसरे साथी लखविंदर सिंह उर्फ लक्खू की तलाश जारी है जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। टीम ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर उक्त दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ललित बिष्ट, हेड कांस्टेबल विनय कुमार, कां. राजेश भट्ट, दीवान बोरा, प्रदीप कुमार, कैलाश तोमक्याल, दीपक कठैत, कुलदीप सिंह शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles