spot_img
spot_img
Tuesday, June 23, 2026
spot_img

रविवार को पूर्ण लाॅकडाउन, उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई : विजयनाथ शुक्ल

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : पूरे प्रदेश की तरह रामनगर में भी रविवार को पूर्ण रूप से लॉकडाउन रहेगा। एसडीएम विजय नाथ शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि रामनगर व उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है जिसको लेकर सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। नई गाइडलाइन के तहत अब रात्रि कर्फ्यू शनिवार से रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। साथ ही रविवार को पूर्ण रूप से लॉकडाउन रहेगा।

एसडीएम ने क्षेत्र के लोगों से सरकार की गाइडलाइन का पालन करने के साथ ही सामाजिक दूरी बनाए रखने व सैनिटाइजर एवं मास्क का प्रयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जो लोग नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles