spot_img
spot_img
Tuesday, May 26, 2026
spot_img

सस्पेंड : एसएसपी ने किया चौकी प्रभारी सहित 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड

नैनीताल (महानाद) : एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही न बरतने हेतु लगातार निर्देश दिए गए हैं। उक्त क्रम में थाना मुखानी क्षेत्र के एक प्रकरण में गम्भीर लापरवाही बरतने पर एसएसपी नैनीताल ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरटीओ चौकी प्रभारी एसआई बलवंत सिंह, एएसआई सुमित कुमार, तथा कांस्टेबल मनीष कुमार उप्रेती को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

एसएसपी नैनीताल ने इस कार्यवाही को कड़ा संदेश बताते हुए सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपनी जिम्मेदारी को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने व पूरी तत्परता से कार्य करना सुनिश्चित करें अन्यथा लापरवाही बरतने पर कार्यवाही हेतु तैयार रहें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles