spot_img
spot_img
Friday, July 17, 2026
spot_img

मौसम विभाग का अलर्ट हुआ सही साबित, बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, यहां गिरी बिजली…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में मौसम विभाग का अलर्ट सही साबित हो रहा है। गढ़वाल और कुमाऊं के पर्वतीय इलाकों में बारिश आफत बनकर बरस रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। मसूरी देर रात से ही बारिश का दौर जारी है। यहां मसूरी छावनी परिषद में देर रात एक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने की सूचना है। बताया जा रहा है कि बिजली गिरने से पेड़ दो हिस्सों में टूट गया। वहीं एक कार क्षतिग्रस्त हो गई है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मसूरी में लगातार हो रही बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। देर रात यहां मसूरी छावनी परिषद के पास शिव मंदिर के पास बिजली गिरने से एक पेड़ क्षतिग्रस्त हो गया है।  बताया जा रहा है कि पेड़ के दो हिस्से हो गए। पेड का एक हिस्सा टूट कर एक मकान पर जा गिरा। जिसकी चपेट में एक मारूती कार आ गई जो बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना कर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया।

वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने चार जिलों में अगले 24 घंटे में भारी से भारी बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग की ओर से इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में भारी बारिश की संभावना है। बताया जा रहा है कि 15 से 17 सितंबर तक ज्यादा से बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि ऐसे में जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। नदियों, नालों के किनारे और भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। वहीं, आज देहरादून में दिन की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई। जिससे तापमान मं भी गिरावट दर्ज की गई।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles