spot_img
spot_img
Sunday, April 5, 2026
spot_img

कार सवार युवक नैनीताल में दिखा रहे थे स्टंटबाजी, एसएसपी ने लिया संज्ञान, डीएल हुआ निरस्त, कट गया चालान

नैनीताल (महानाद) : कार चलाते हुए स्टंटबाजी करते युवकों को नैनीताल पुलिस ने कड़ा सबक सिखाया। चालक के डील निरस्तीकरण की कार्यवाही के साथ-साथ चालान भी किया गया।

आपको बता दें कि एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग, रैश ड्राइविंग एवं स्टंट करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो युवक जान जोखिम में डाल कर नैनीताल माल रोड में चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर फोटोग्राफी करते दिखाई दे रहे थे। यह वीडियो आम जनता में गलत संदेश फैलाने वाला एवं कानून की अवहेलना करता हुआ प्रतीत हुआ। यातायात प्रभारी नैनीताल वेद प्रकाश द्वारा तत्परता दिखाते हुए युवकों की पहचान
1-चालक अक्षय मल्होत्रा निवासी गुरुनानकपुरा, यमुनानगर, हरियाणा
2- हरदीप ठाकुर निवासी फर्कपुर, यमुनानगर, हरियाणा तथा
3- दीपक शर्मा निवासी मायापुरी कालोनी, हरियाणा के रूप में की गई।
चालक का चालान कर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण तथा अन्य के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई।

पुलिस द्वारा युवकों की काउंसलिंग करते हुए उसे भविष्य में ऐसे कृत्य न करने की सख्त चेतावनी दी गई। युवक ने अपनी गलती स्वीकारते हुए माफी मांगी और दोबारा ऐसा न करने का आश्वासन दिया।

बता दें कि स्टंट करना अपराध है, यह न सिर्फ आपकी जान के लिए खतरा है, बल्कि दूसरों की सुरक्षा भी खतरे में डालता है।

नैनीताल पुलिस ने जनता से अपील की है कि सड़क को स्टंट का मैदान न बनाएं। नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें। आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles