spot_img
spot_img
Sunday, May 3, 2026
spot_img

कल 1 जुलाई से 30 सितम्बर के लिए खनन का कार्य बंद, आदेश जारी

रुद्रपुर (महानाद) : कल 1 जुलाई से आगामी 30 सितम्बर 2025 के लिए खनन कार्य बंद हो जायेेगा। डीएम उधम सिंह नगर नितिन भदौरिया ने आदेश जारी कर दिये हैं।

डीएम उधम सिंह नगर नितिन भदौरिया

उक्त आदेश जारी करते हुए डीएम उधम सिंह नगर नितिन भदौरिया ने कहा है कि उप निदेशक, खनन उधम सिंह नगर द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद उधम सिंह नगर अन्तर्गत वर्तमान में खनन पट्टा क्षेत्रों में उपखनिज का चुगान कार्य सुचारु है। वर्षाकाल में बाढ़ एवं अतिवृष्टि से होने वाली जान-माल की क्षति की सम्भावना से इंकार नही किया जा सकता है, साथ में यह भी अवगत कराया है कि खनन पट्टा धारकों को पर्यावरण एवं वन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गठित राज्य स्तरीय पर्यावरण प्रभाव निर्धारण प्राधिकरण से प्राप्त निजी नाप भूमि एवं ई-निविदा/ई-सह-नीलामी के माध्यम से स्वीकृत खनन पट्टाधारकों को प्राप्त अनुमति में दी गयी शर्त के अनुसार माह जून के अन्त तक खनन कार्य बन्द किया जाना प्रस्तावित होता है।

उप निदेशक, खनन उधम सिंह नगर से प्राप्त आख्या के क्रम में जनपद उधम सिंह नगर क्षेत्रान्तर्गत केन्द्रीय सरकार द्वारा संचालित योजना एवं उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय द्वारा निर्गत आदेशों के अनुपालन में संचालित कार्य के अतिरिक्त अन्य समस्त खनन क्षेत्रों में दिनांक 01, जुलाई, 2025 से 30 सितम्बर, 2025 तक खनन / चुगान कार्य, बन्द / स्थगित किया जाता है।

डीएम ने चेतावनी दी है कि उक्त अवधि में यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा अवैध खनन कार्य करते हुए पाया गया, तो उसके विरुद्ध उत्तराखण्ड उप खनिज परिहार नियमावली 2023 के प्राविधानों के अन्तर्गत कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles